ताजा खबर
भाजपा परसुडीह मंडल के ज्ञापन का दिखा सकारात्मक असर, बाजार में शुरू हुई साफ-सफाई; नेताओं ने जताया आभार•डांडिया और गरबा कार्यक्रमों में अश्लील व द्विअर्थी गानों पर रोक लगाने की मांग, ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन•मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर मूलवासी कारुवा समाज ने जताया गहरा शोक, गुरुचरण मुखी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि•बागबेड़ा के कन्हैया सिंह को पुलिस हिरासत में लिए जाने की चर्चा, चांडिल ले जाने की सूचना से बढ़ा सस्पेंस•जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित पीएम मॉल पर टाटा स्टील का 223 करोड़ का बकाया, हाई कोर्ट के आदेश के बाद मापी और सीलिंग की कार्रवाई शुरू•दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद जांच में जुटी गोवा पुलिस, दर्ज किया गया अप्राकृतिक मौत (UD) का केस•साकची में अतिक्रमण रोधी कार्रवाई का कड़ा विरोध, दुकानदारों ने दी आंदोलन की चेतावनी•रूपी सोरेन जी के निधन पर हिंद एकता संस्था का बड़ा फैसला: 9 अक्टूबर का रक्तदान शिविर स्थगित, जल्द घोषित होगी नई तिथि•बिरसानगर डाकघर से चेक चोरी कर 60 हजार रुपये उड़ाए: निलंबित डाककर्मी तुषार और साथी अंकित पर एफआईआर दर्ज•सरकारी उपेक्षा के खिलाफ ग्रामीणों की मिसाल: खुदियाडीह में चंदा जुटाकर और श्रमदान से बनाई 350 फीट सड़कभाजपा परसुडीह मंडल के ज्ञापन का दिखा सकारात्मक असर, बाजार में शुरू हुई साफ-सफाई; नेताओं ने जताया आभार•डांडिया और गरबा कार्यक्रमों में अश्लील व द्विअर्थी गानों पर रोक लगाने की मांग, ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन•मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर मूलवासी कारुवा समाज ने जताया गहरा शोक, गुरुचरण मुखी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि•बागबेड़ा के कन्हैया सिंह को पुलिस हिरासत में लिए जाने की चर्चा, चांडिल ले जाने की सूचना से बढ़ा सस्पेंस•जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित पीएम मॉल पर टाटा स्टील का 223 करोड़ का बकाया, हाई कोर्ट के आदेश के बाद मापी और सीलिंग की कार्रवाई शुरू•दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद जांच में जुटी गोवा पुलिस, दर्ज किया गया अप्राकृतिक मौत (UD) का केस•साकची में अतिक्रमण रोधी कार्रवाई का कड़ा विरोध, दुकानदारों ने दी आंदोलन की चेतावनी•रूपी सोरेन जी के निधन पर हिंद एकता संस्था का बड़ा फैसला: 9 अक्टूबर का रक्तदान शिविर स्थगित, जल्द घोषित होगी नई तिथि•बिरसानगर डाकघर से चेक चोरी कर 60 हजार रुपये उड़ाए: निलंबित डाककर्मी तुषार और साथी अंकित पर एफआईआर दर्ज•सरकारी उपेक्षा के खिलाफ ग्रामीणों की मिसाल: खुदियाडीह में चंदा जुटाकर और श्रमदान से बनाई 350 फीट सड़क

एक नई सोच, एक नई धारा

बारिश के दौरान रांची में उफनते नाले में बहा युवक, दो थानों के सीमा विवाद में भटकते रहे परिजन

राँची : रांची में भारी बारिश होने से हातमा सरईटांड़ स्थित नाले में रविवार दोपहर एक युवक पानी के तेज बहाव में बह गया। युवक का नाम देव प्रसाद राम उर्फ छोटू (28) है और वह हातमा का रहने वाला है। कचहरी रोड स्थित अटल वेंडर मार्केट में देव प्रसाद की 39 नंबर दुकान है। (जारी…)

IMG 20231001 WA0000

बताया जा रहा है कि देव प्रसाद अपनी दुकान से लौट कर घर जा रहा था। घर के समीप पैंट उठाकर नाला पार करने के दौरान वह उसमें गिर गया। नाले में पानी अत्यधिक होने वजह से बह गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद गोंदा, लालपुर और बरियातू थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों थानों की पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से देव की खोजबीन भी की। खबर लिखे जाने तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया है। गोंदा पुलिस की ओर से एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है। सोमवार को सरईटांड़ से बोड़िया तक एनडीआरएफ की टीम बहे देव की खोजबीन करेगी। पुलिस के अनुसार युवक को रात में भी तलाश की जा रही है। इसमें स्थानीय लोगों से भी सहयोग लिया जा रहा है।

रस्सी फेंक जान बचाने का किया प्रयास

IMG 20230708 WA00573
AddText 09 19 03.49.44

देव जब नाले में गिरा तो कुछ दूर आगे जाकर लोहे का रड पकड़ लिया। इसी बीच आसपास में मौजूद एक महिला ने उसे बचाने के लिए रस्सी भी फेंकी। लेकिन वह रस्सी पकड़ नहीं सका और देव नाले के पानी में बह गया।

परिजनों के अनुसार देव प्रसाद राम की तीन बेटियां हैं। इसमें से दो बेटी स्कूल जाती है, जबकि एक छोटी है। इधर, मुहल्ले में मातम पसर गया है। बारिश के बाद भी मुहल्ले के लोग देर शाम तक सड़क पर ही रहे। वहीं पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सभी देव के सकुशल होने की भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं।

दो थानों के सीमा विवाद में भटकते रहे परिजन

IMG 20230802 WA00752

देव की खोजबीन की गुहार लगाते हुए उसके परिजन दिनभर थानों को चक्कर लगाते रहे। देव के बड़े भाई विनय दोपहर दो बजे गोंदा थाना पहुंचे और उसे खोजने की गुहार लगायी। यहां उससे न तो आवेदन लिया गया और न ही खुद खोजने की बात कही। यह कहकर लौटा दिया कि मामला लालपुर थाने का है और वहीं जाएं। परिजन जब लालपुर थाना पहुंचे तो पुलिसकर्मियों ने उन्हें गोंदा थाने का मामला होने की बात कह लौटा दिया। यह जानकारी जब वरीय पुलिस अधिकारियों को मिली, तब गोंदा पुलिस हरकत में आयी। शाम छह बजे एनडीआरएफ को पत्र भेजकर युवक को खोजने का आग्रह किया है।

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!