ताजा खबर
भाजपा परसुडीह मंडल के ज्ञापन का दिखा सकारात्मक असर, बाजार में शुरू हुई साफ-सफाई; नेताओं ने जताया आभार•डांडिया और गरबा कार्यक्रमों में अश्लील व द्विअर्थी गानों पर रोक लगाने की मांग, ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन•मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर मूलवासी कारुवा समाज ने जताया गहरा शोक, गुरुचरण मुखी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि•बागबेड़ा के कन्हैया सिंह को पुलिस हिरासत में लिए जाने की चर्चा, चांडिल ले जाने की सूचना से बढ़ा सस्पेंस•जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित पीएम मॉल पर टाटा स्टील का 223 करोड़ का बकाया, हाई कोर्ट के आदेश के बाद मापी और सीलिंग की कार्रवाई शुरू•दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद जांच में जुटी गोवा पुलिस, दर्ज किया गया अप्राकृतिक मौत (UD) का केस•साकची में अतिक्रमण रोधी कार्रवाई का कड़ा विरोध, दुकानदारों ने दी आंदोलन की चेतावनी•रूपी सोरेन जी के निधन पर हिंद एकता संस्था का बड़ा फैसला: 9 अक्टूबर का रक्तदान शिविर स्थगित, जल्द घोषित होगी नई तिथि•बिरसानगर डाकघर से चेक चोरी कर 60 हजार रुपये उड़ाए: निलंबित डाककर्मी तुषार और साथी अंकित पर एफआईआर दर्ज•सरकारी उपेक्षा के खिलाफ ग्रामीणों की मिसाल: खुदियाडीह में चंदा जुटाकर और श्रमदान से बनाई 350 फीट सड़कभाजपा परसुडीह मंडल के ज्ञापन का दिखा सकारात्मक असर, बाजार में शुरू हुई साफ-सफाई; नेताओं ने जताया आभार•डांडिया और गरबा कार्यक्रमों में अश्लील व द्विअर्थी गानों पर रोक लगाने की मांग, ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन•मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर मूलवासी कारुवा समाज ने जताया गहरा शोक, गुरुचरण मुखी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि•बागबेड़ा के कन्हैया सिंह को पुलिस हिरासत में लिए जाने की चर्चा, चांडिल ले जाने की सूचना से बढ़ा सस्पेंस•जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित पीएम मॉल पर टाटा स्टील का 223 करोड़ का बकाया, हाई कोर्ट के आदेश के बाद मापी और सीलिंग की कार्रवाई शुरू•दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद जांच में जुटी गोवा पुलिस, दर्ज किया गया अप्राकृतिक मौत (UD) का केस•साकची में अतिक्रमण रोधी कार्रवाई का कड़ा विरोध, दुकानदारों ने दी आंदोलन की चेतावनी•रूपी सोरेन जी के निधन पर हिंद एकता संस्था का बड़ा फैसला: 9 अक्टूबर का रक्तदान शिविर स्थगित, जल्द घोषित होगी नई तिथि•बिरसानगर डाकघर से चेक चोरी कर 60 हजार रुपये उड़ाए: निलंबित डाककर्मी तुषार और साथी अंकित पर एफआईआर दर्ज•सरकारी उपेक्षा के खिलाफ ग्रामीणों की मिसाल: खुदियाडीह में चंदा जुटाकर और श्रमदान से बनाई 350 फीट सड़क

एक नई सोच, एक नई धारा

सीतारामडेरा में आपराधिक इतिहास वाले युवक की गला दबाकर हत्या, छायानगर के पास फेंका शव

e762a86e1731f29730b438619faa911b1cc5adcf1bfe047a221adeb8620f9c4a.0

तीसरी धारा न्यूज | जमशेदपुर | 25 अगस्त 2026

​सुबह साहू होटल के पास मिला शव, मची सनसनी

जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत छायानगर स्थित साहू होटल के पास मंगलवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने शव देखकर तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मृतक की पहचान होमपाइप इंदिरानगर निवासी चंदन गिरी के रूप में हुई है, जो कुछ ही दिन पहले जेल से छूटकर आया था और उसका पुराना आपराधिक इतिहास रहा है।e762a86e1731f29730b438619faa911b1cc5adcf1bfe047a221adeb8620f9c4a.0

​तार से गला घोंटकर हत्या की आशंका

सूचना मिलते ही सीतारामडेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, अपराधियों ने चंदन की हत्या किसी तार या अन्य वस्तु से गला घोंटकर की है। आशंका जताई जा रही है कि वारदात को किसी अन्य स्थान पर अंजाम देने के बाद साक्ष्य छिपाने के मकसद से शव को यहां लाकर फेंका गया है।

​पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव, जांच तेज

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और चंदन के पुराने आपराधिक संपर्कों व रंजिश के कोण से मामले की गहन छानबीन में जुट गई है।

​तीसरी धारा न्यूज – अपराध पर पुलिस का कड़ा प्रहार, निष्पक्ष और सटीक खबर हर बार!

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!