ताजा खबर
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर मूलवासी कारुवा समाज ने जताया गहरा शोक, गुरुचरण मुखी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि•बागबेड़ा के कन्हैया सिंह को पुलिस हिरासत में लिए जाने की चर्चा, चांडिल ले जाने की सूचना से बढ़ा सस्पेंस•जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित पीएम मॉल पर टाटा स्टील का 223 करोड़ का बकाया, हाई कोर्ट के आदेश के बाद मापी और सीलिंग की कार्रवाई शुरू•दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद जांच में जुटी गोवा पुलिस, दर्ज किया गया अप्राकृतिक मौत (UD) का केस•साकची में अतिक्रमण रोधी कार्रवाई का कड़ा विरोध, दुकानदारों ने दी आंदोलन की चेतावनी•रूपी सोरेन जी के निधन पर हिंद एकता संस्था का बड़ा फैसला: 9 अक्टूबर का रक्तदान शिविर स्थगित, जल्द घोषित होगी नई तिथि•बिरसानगर डाकघर से चेक चोरी कर 60 हजार रुपये उड़ाए: निलंबित डाककर्मी तुषार और साथी अंकित पर एफआईआर दर्ज•सरकारी उपेक्षा के खिलाफ ग्रामीणों की मिसाल: खुदियाडीह में चंदा जुटाकर और श्रमदान से बनाई 350 फीट सड़क•बॉलीवुड को बड़ा झटका: नहीं रहे दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर, 75 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा•निजी स्कूलों में नए सत्र के नामांकन शुरू: आधार, आय प्रमाणपत्र और अपार आईडी हुई अनिवार्य, दस्तावेजों का होगा कड़ा सत्यापनमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर मूलवासी कारुवा समाज ने जताया गहरा शोक, गुरुचरण मुखी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि•बागबेड़ा के कन्हैया सिंह को पुलिस हिरासत में लिए जाने की चर्चा, चांडिल ले जाने की सूचना से बढ़ा सस्पेंस•जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित पीएम मॉल पर टाटा स्टील का 223 करोड़ का बकाया, हाई कोर्ट के आदेश के बाद मापी और सीलिंग की कार्रवाई शुरू•दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद जांच में जुटी गोवा पुलिस, दर्ज किया गया अप्राकृतिक मौत (UD) का केस•साकची में अतिक्रमण रोधी कार्रवाई का कड़ा विरोध, दुकानदारों ने दी आंदोलन की चेतावनी•रूपी सोरेन जी के निधन पर हिंद एकता संस्था का बड़ा फैसला: 9 अक्टूबर का रक्तदान शिविर स्थगित, जल्द घोषित होगी नई तिथि•बिरसानगर डाकघर से चेक चोरी कर 60 हजार रुपये उड़ाए: निलंबित डाककर्मी तुषार और साथी अंकित पर एफआईआर दर्ज•सरकारी उपेक्षा के खिलाफ ग्रामीणों की मिसाल: खुदियाडीह में चंदा जुटाकर और श्रमदान से बनाई 350 फीट सड़क•बॉलीवुड को बड़ा झटका: नहीं रहे दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर, 75 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा•निजी स्कूलों में नए सत्र के नामांकन शुरू: आधार, आय प्रमाणपत्र और अपार आईडी हुई अनिवार्य, दस्तावेजों का होगा कड़ा सत्यापन

एक नई सोच, एक नई धारा

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद जांच में जुटी गोवा पुलिस, दर्ज किया गया अप्राकृतिक मौत (UD) का केस

new project 2026 10 08t073345 1791425043

तीसरी धारा न्यूज / जमशेदपुर:

भारतीय सिनेमा के दिग्गज और प्रख्यात अभिनेता नाना पाटेकर (76 वर्ष) के आकस्मिक निधन के बाद गोवा पुलिस ने मामले की औपचारिक जांच शुरू कर दी है। पणजी पुलिस ने उनकी मौत से जुड़ी परिस्थितियों का पता लगाने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 194 के तहत अप्राकृतिक मौत (Unnatural Death) का मामला दर्ज किया है। इस मामले की कमान पुलिस सब-इंस्पेक्टर (PSI) नितिन नाइक को सौंपी गई है।new project 2026 10 08t073345 1791425043

​अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुका था निधन

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, 8 अक्टूबर की सुबह डोना पॉला स्थित उनके ओशन पार्क अपार्टमेंट में उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। परिजनों द्वारा उन्हें बांबोलिम स्थित मणिपाल अस्पताल के इमरजेंसी कैजुअल्टी वार्ड ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद ही उन्हें ‘ब्रॉट डेड’ (अस्पताल लाने से पहले ही मृत) घोषित कर दिया था।b 1

​घर पर बिगड़ी थी तबीयत, CPR की कोशिशें भी रहीं नाकाम

शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, 8 अक्टूबर की सुबह नाना पाटेकर को सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई और वह अपने घर पर बेहोश हो गए थे। तत्काल बुलाई गई मेडिकल टीम ने उन्हें बचाने का हर संभव प्रयास किया और कार्डियक मसाज (CPR) भी दिया। हालांकि, अस्पताल ले जाते समय और चिकित्सकों की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।a 2

​परिजनों के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट की होगी जांच

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज करने का मुख्य उद्देश्य उन परिस्थितियों की विस्तृत पड़ताल करना है, जिनमें यह दुखद घटना घटी। पुलिस अब अभिनेता के परिजनों और मेडिकल स्टाफ के बयान दर्ज करेगी। इसके साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मेडिकल दस्तावेजों की भी गहनता से जांच की जाएगी।

​📌 तीसरी धारा न्यूज

भारतीय सिनेमा के महानायक को अश्रुपूर्णा श्रद्धांजलि, आपकी दमदार कला सदैव अमर रहेगी!

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!