ताजा खबर
जमशेदपुर में दिनदहाड़े बड़ी वारदात: गोलमुरी के केनरा बैंक से 42 लाख नकद और भारी मात्रा में सोना लूटा•जमशेदपुर के मरीन ड्राइव पर भीषण सड़क हादसा: मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की दर्दनाक मौत•ONGC को ओडिशा तट के पास गहरे समुद्र में मिला प्राकृतिक गैस का बड़ा भंडार•जमशेदपुर टाइगर क्लब के सदस्य विक्की गिरी ने जमुई घटना पर जताया कड़ा विरोध, आरोपियों को फांसी देने और सख्त कार्रवाई की मांग•जमशेदपुर से 23 वर्षीय अंजली लोहार लापता: परिजनों ने ढूंढने वाले के लिए ₹21,000 के इनाम की घोषणा की•झारखंड हाई कोर्ट को मिले 3 नए जज: चीफ जस्टिस एमएस सोनक ने दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ•बागबेड़ा सब्जी मंडी में कचरे का अंबार: बदबू और गंदगी से दुकानदार व राहगीर बेहाल, सफाई की उठी मांग•दवाओं के खेल में लुट रहे मरीज: जमशेदपुर में एक ही दवा की कीमत में ₹4,200 का बड़ा अंतर सामने आया•कलियुगी बेटे का खौफनाक कदम: मां की हत्या कर तीन दिन तक सड़ते शव के साथ घर में रहा•जमशेदपुर पुलिस की बड़ी सफलता: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के 8 सदस्य गिरफ्तार, 21 दोपहिया वाहन बरामदजमशेदपुर में दिनदहाड़े बड़ी वारदात: गोलमुरी के केनरा बैंक से 42 लाख नकद और भारी मात्रा में सोना लूटा•जमशेदपुर के मरीन ड्राइव पर भीषण सड़क हादसा: मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की दर्दनाक मौत•ONGC को ओडिशा तट के पास गहरे समुद्र में मिला प्राकृतिक गैस का बड़ा भंडार•जमशेदपुर टाइगर क्लब के सदस्य विक्की गिरी ने जमुई घटना पर जताया कड़ा विरोध, आरोपियों को फांसी देने और सख्त कार्रवाई की मांग•जमशेदपुर से 23 वर्षीय अंजली लोहार लापता: परिजनों ने ढूंढने वाले के लिए ₹21,000 के इनाम की घोषणा की•झारखंड हाई कोर्ट को मिले 3 नए जज: चीफ जस्टिस एमएस सोनक ने दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ•बागबेड़ा सब्जी मंडी में कचरे का अंबार: बदबू और गंदगी से दुकानदार व राहगीर बेहाल, सफाई की उठी मांग•दवाओं के खेल में लुट रहे मरीज: जमशेदपुर में एक ही दवा की कीमत में ₹4,200 का बड़ा अंतर सामने आया•कलियुगी बेटे का खौफनाक कदम: मां की हत्या कर तीन दिन तक सड़ते शव के साथ घर में रहा•जमशेदपुर पुलिस की बड़ी सफलता: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के 8 सदस्य गिरफ्तार, 21 दोपहिया वाहन बरामद

एक नई सोच, एक नई धारा

दिशोम गुरु स्व. शिबू सोरेन को मरणोपरांत ‘पद्म भूषण’ मिलने पर झामुमो नेता सिमरन भाटिया ने जताई खुशी, कहा- ‘यह हर झारखंडी का सम्मान’

जमशेदपुर: झारखंड आंदोलन के महानायक और दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन जी को देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान ‘पद्म भूषण’ (मरणोपरांत) से सम्मानित किए जाने पर पूरे राज्य में गौरव का माहौल है। इस ऐतिहासिक क्षण को झारखंड के संघर्षमयी इतिहास के लिए एक बड़ा सम्मान बताया जा रहा है।IMG 20260623 WA0054

​राष्ट्रपति भवन में आयोजित भव्य समारोह में गुरुजी की धर्मपत्नी रूपी सोरेन द्वारा यह सम्मान ग्रहण किया गया। इस बेहद भावुक और गौरवमयी उपलब्धि पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के युवा नेता सिमरन भाटिया ने अपनी गहरी खुशी और आदर व्यक्त किया है।b 1

​सिमरन भाटिया ने कहा कि आदरणीय गुरु जी भले ही आज हमारे बीच भौतिक रूप से नहीं हैं, लेकिन उनका पूरा जीवन झारखंड की जनता, जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए समर्पित रहा। मरणोपरांत मिला यह सर्वोच्च नागरिक सम्मान उनके दशकों के त्याग, अद्वितीय संघर्ष और अमिट विरासत को देश का सच्चा नमन है। इस ऐतिहासिक सम्मान से न सिर्फ झामुमो कार्यकर्ता, बल्कि देश-दुनिया में रहने वाले हर एक झारखंडी का सिर गर्व से ऊंचा हुआ है।a 2

​तीसरी धारा न्यूज

error: Content is protected !!