ताजा खबर
भाजपा परसुडीह मंडल के ज्ञापन का दिखा सकारात्मक असर, बाजार में शुरू हुई साफ-सफाई; नेताओं ने जताया आभार•डांडिया और गरबा कार्यक्रमों में अश्लील व द्विअर्थी गानों पर रोक लगाने की मांग, ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन•मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर मूलवासी कारुवा समाज ने जताया गहरा शोक, गुरुचरण मुखी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि•बागबेड़ा के कन्हैया सिंह को पुलिस हिरासत में लिए जाने की चर्चा, चांडिल ले जाने की सूचना से बढ़ा सस्पेंस•जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित पीएम मॉल पर टाटा स्टील का 223 करोड़ का बकाया, हाई कोर्ट के आदेश के बाद मापी और सीलिंग की कार्रवाई शुरू•दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद जांच में जुटी गोवा पुलिस, दर्ज किया गया अप्राकृतिक मौत (UD) का केस•साकची में अतिक्रमण रोधी कार्रवाई का कड़ा विरोध, दुकानदारों ने दी आंदोलन की चेतावनी•रूपी सोरेन जी के निधन पर हिंद एकता संस्था का बड़ा फैसला: 9 अक्टूबर का रक्तदान शिविर स्थगित, जल्द घोषित होगी नई तिथि•बिरसानगर डाकघर से चेक चोरी कर 60 हजार रुपये उड़ाए: निलंबित डाककर्मी तुषार और साथी अंकित पर एफआईआर दर्ज•सरकारी उपेक्षा के खिलाफ ग्रामीणों की मिसाल: खुदियाडीह में चंदा जुटाकर और श्रमदान से बनाई 350 फीट सड़कभाजपा परसुडीह मंडल के ज्ञापन का दिखा सकारात्मक असर, बाजार में शुरू हुई साफ-सफाई; नेताओं ने जताया आभार•डांडिया और गरबा कार्यक्रमों में अश्लील व द्विअर्थी गानों पर रोक लगाने की मांग, ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन•मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर मूलवासी कारुवा समाज ने जताया गहरा शोक, गुरुचरण मुखी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि•बागबेड़ा के कन्हैया सिंह को पुलिस हिरासत में लिए जाने की चर्चा, चांडिल ले जाने की सूचना से बढ़ा सस्पेंस•जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित पीएम मॉल पर टाटा स्टील का 223 करोड़ का बकाया, हाई कोर्ट के आदेश के बाद मापी और सीलिंग की कार्रवाई शुरू•दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद जांच में जुटी गोवा पुलिस, दर्ज किया गया अप्राकृतिक मौत (UD) का केस•साकची में अतिक्रमण रोधी कार्रवाई का कड़ा विरोध, दुकानदारों ने दी आंदोलन की चेतावनी•रूपी सोरेन जी के निधन पर हिंद एकता संस्था का बड़ा फैसला: 9 अक्टूबर का रक्तदान शिविर स्थगित, जल्द घोषित होगी नई तिथि•बिरसानगर डाकघर से चेक चोरी कर 60 हजार रुपये उड़ाए: निलंबित डाककर्मी तुषार और साथी अंकित पर एफआईआर दर्ज•सरकारी उपेक्षा के खिलाफ ग्रामीणों की मिसाल: खुदियाडीह में चंदा जुटाकर और श्रमदान से बनाई 350 फीट सड़क

एक नई सोच, एक नई धारा

जिले के विभिन्न क्षेत्रों में व्याप्त बिजली समस्याओं को लेकर विद्युत महाप्रबंधक से मिले पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी

IMG 20230708 WA00571

जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश भाजपा के सह पूर्व विधायक प्रवक्ता कुणाल षाडंगी ने बुधवार को जमशेदपुर सर्कल के विद्युत महाप्रबंधक श्रवण कुमार से मुलाकात किया। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों में व्याप्त विद्युत समस्याओं के आशय में ध्यानाकर्षित कराया एवं उचित समाधान का आग्रह किया। इस दौरान मुसाबनी भाजपा के मंडल अध्यक्ष तुषार पातर भी मौजूद रहें। कुणाल षाडंगी ने बिजली विभाग के महाप्रबंधक को बताया की मुसाबनी नं 3 एटीएफ गायत्री मंदिर के निकट बिजली सब स्टेशन में 11 केवी सप्लाई होती है तथा अन्य उपकरण पुराने और अत्यधिक प्रयोग होने के कारण खराब हो गए हैं। इससे आये दिन केवल इंस्युलेटर पंचर तथा वेस्ट होता रहता है तथा सब स्टेशन काफी पुराने समय का है। मुसाबनी टाउन की एक बड़ी आबादी इस ट्रांसफार्मर पर आश्रित है। इसके खराब होने से करीब 1500 की आबादी प्रभावित होती है। इस ट्रांसफार्मर के खराब होने से कई महीनो से यहां के निवासी गर्मी का प्रकोप झेल रहे हैं तथा बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है। (जारी…)

c5ac416966b87a712e477be8add7bba38c1f24f3327666790af96655ecede879.0
IMG 20230816 WA0004

कुणाल षाडंगी ने कहा की लोधाशोली से कटाशमारा तक 11000 वोल्ट वाले जर्जर तार को बदल कर केबुल तार लगाई जानी चाहिये, क्योंकि 11 हजार वोल्ट वाले विद्युत तार खेतों के ऊपर से गुजरते हैं जिससे कभी भी अप्रिय वारदात घटित होने की संभावना बनी रहती है। लोधाशोली से पाकुड़िया तक 11000 वोल्ट के बिजली तार भी बहुत पुराने है। थोड़ी सी हवा से ही तार टुट कर गिर जाती है जिन्हें अविलंब बदला जाना श्रेयस्कर होगा। परसुडीह विद्यासागर पल्ली महतो बागान के सामने 100 kV ट्रांसफार्मर तथा हरहरघुटू बाजार में 100 केवी नए ट्रांसफॉर्मर की आवश्यकता है ताकि भारी लोड संभाली जा सके। बिजली विभाग के महाप्रबंधक ने कहा कि जल्द से जल्द इस समस्याओं के समाधान हेतु विभागीय पहल सुनिश्चित की जायेगी।

AddText 08 02 01.40.24 1
CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!