ताजा खबर
भाजपा परसुडीह मंडल के ज्ञापन का दिखा सकारात्मक असर, बाजार में शुरू हुई साफ-सफाई; नेताओं ने जताया आभार•डांडिया और गरबा कार्यक्रमों में अश्लील व द्विअर्थी गानों पर रोक लगाने की मांग, ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन•मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर मूलवासी कारुवा समाज ने जताया गहरा शोक, गुरुचरण मुखी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि•बागबेड़ा के कन्हैया सिंह को पुलिस हिरासत में लिए जाने की चर्चा, चांडिल ले जाने की सूचना से बढ़ा सस्पेंस•जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित पीएम मॉल पर टाटा स्टील का 223 करोड़ का बकाया, हाई कोर्ट के आदेश के बाद मापी और सीलिंग की कार्रवाई शुरू•दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद जांच में जुटी गोवा पुलिस, दर्ज किया गया अप्राकृतिक मौत (UD) का केस•साकची में अतिक्रमण रोधी कार्रवाई का कड़ा विरोध, दुकानदारों ने दी आंदोलन की चेतावनी•रूपी सोरेन जी के निधन पर हिंद एकता संस्था का बड़ा फैसला: 9 अक्टूबर का रक्तदान शिविर स्थगित, जल्द घोषित होगी नई तिथि•बिरसानगर डाकघर से चेक चोरी कर 60 हजार रुपये उड़ाए: निलंबित डाककर्मी तुषार और साथी अंकित पर एफआईआर दर्ज•सरकारी उपेक्षा के खिलाफ ग्रामीणों की मिसाल: खुदियाडीह में चंदा जुटाकर और श्रमदान से बनाई 350 फीट सड़कभाजपा परसुडीह मंडल के ज्ञापन का दिखा सकारात्मक असर, बाजार में शुरू हुई साफ-सफाई; नेताओं ने जताया आभार•डांडिया और गरबा कार्यक्रमों में अश्लील व द्विअर्थी गानों पर रोक लगाने की मांग, ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन•मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर मूलवासी कारुवा समाज ने जताया गहरा शोक, गुरुचरण मुखी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि•बागबेड़ा के कन्हैया सिंह को पुलिस हिरासत में लिए जाने की चर्चा, चांडिल ले जाने की सूचना से बढ़ा सस्पेंस•जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित पीएम मॉल पर टाटा स्टील का 223 करोड़ का बकाया, हाई कोर्ट के आदेश के बाद मापी और सीलिंग की कार्रवाई शुरू•दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद जांच में जुटी गोवा पुलिस, दर्ज किया गया अप्राकृतिक मौत (UD) का केस•साकची में अतिक्रमण रोधी कार्रवाई का कड़ा विरोध, दुकानदारों ने दी आंदोलन की चेतावनी•रूपी सोरेन जी के निधन पर हिंद एकता संस्था का बड़ा फैसला: 9 अक्टूबर का रक्तदान शिविर स्थगित, जल्द घोषित होगी नई तिथि•बिरसानगर डाकघर से चेक चोरी कर 60 हजार रुपये उड़ाए: निलंबित डाककर्मी तुषार और साथी अंकित पर एफआईआर दर्ज•सरकारी उपेक्षा के खिलाफ ग्रामीणों की मिसाल: खुदियाडीह में चंदा जुटाकर और श्रमदान से बनाई 350 फीट सड़क

एक नई सोच, एक नई धारा

पूर्वी के विधायक सरयू राय ने विधायक निधि के कार्यों को लेकर अधिकारियों के साथ की बैठक

जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने अपनी विधायक निधि से क्रियान्वित होने वाली विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे शीघ्रातिशीघ्र अबतक अनुशंसित योजनाओं का क्रियान्वयन पूरा करें तथा योजनाओं की गुणवत्ता स्तरीय रखना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा है कि विधायक बनने के बाद से अब तक 3 वर्षों में विभिन्न प्रकार की कुल 211 योजनाएं जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में पूरी की गयी है, जिनपर 12 करोड़ 32 लाख रुपये की राशि व्यय हुई है। फिलहाल 60 योजनाएं जिला प्रशासन के पास अनुशंसित हैं, जिसकी स्वीकृति मिलने पर पर कार्य प्रारंभ हो जाएगा। इन योजनाओं में नगर विकास विभाग की जिला योजनाएं शामिल नहीं हैं। जिला योजनाओं की समीक्षा वे जमशेदपुर अक्षेस के साथ सोमवार को करेंगे।

IMG 20230625 WA0000

श्री राय ने विधायक निधि से क्रियान्वित होने वाली योजनाओं के संबंध में विधिसम्मत क्रियान्वयन करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विधायक के रूप में वे योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए उप विकास आयुक्त को अनुशंसा करते हैं और उप विकास आयुक्त चयनित एजेंसी के माध्यम से इनका क्रियान्वयन कराते हैं। जमशेदपुर पूर्वी उनका विधानसभा क्षेत्र पूरी तरह जमशेदपुर अक्षेस के अधीन है इसलिए उनके आग्रह पर अधिकांश योजनाएं जमशेदपुर अक्षेस द्वारा क्रियान्वित की जाती हैं। ऐसा आग्रह करने के पीछे उद्देश्य यही है कि विधायक निधि और जिला योजना के क्रियान्वयन में समन्वय स्थापित हो सके। अधिक से अधिक कार्य कराया जा सके। विधायक निधि की योजना और नगर विकास विभाग की जिला योजना के साथ ही जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में पथ निर्माण विभाग और ग्रामीण विकास विभाग की योजनाएं भी स्वीकृत हो गयी हैं, जिसका क्रियान्वयन शीघ्र आरंभ होगा। उन्होंने जमशेदपुर अक्षेस के अधिकारियों को और अधिक क्षमता और कुशलता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया है और कहा है कि इस बारे में उप विकास आयुक्त से भी बात करेंगे।

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!