ताजा खबर
भाजपा परसुडीह मंडल के ज्ञापन का दिखा सकारात्मक असर, बाजार में शुरू हुई साफ-सफाई; नेताओं ने जताया आभार•डांडिया और गरबा कार्यक्रमों में अश्लील व द्विअर्थी गानों पर रोक लगाने की मांग, ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन•मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर मूलवासी कारुवा समाज ने जताया गहरा शोक, गुरुचरण मुखी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि•बागबेड़ा के कन्हैया सिंह को पुलिस हिरासत में लिए जाने की चर्चा, चांडिल ले जाने की सूचना से बढ़ा सस्पेंस•जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित पीएम मॉल पर टाटा स्टील का 223 करोड़ का बकाया, हाई कोर्ट के आदेश के बाद मापी और सीलिंग की कार्रवाई शुरू•दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद जांच में जुटी गोवा पुलिस, दर्ज किया गया अप्राकृतिक मौत (UD) का केस•साकची में अतिक्रमण रोधी कार्रवाई का कड़ा विरोध, दुकानदारों ने दी आंदोलन की चेतावनी•रूपी सोरेन जी के निधन पर हिंद एकता संस्था का बड़ा फैसला: 9 अक्टूबर का रक्तदान शिविर स्थगित, जल्द घोषित होगी नई तिथि•बिरसानगर डाकघर से चेक चोरी कर 60 हजार रुपये उड़ाए: निलंबित डाककर्मी तुषार और साथी अंकित पर एफआईआर दर्ज•सरकारी उपेक्षा के खिलाफ ग्रामीणों की मिसाल: खुदियाडीह में चंदा जुटाकर और श्रमदान से बनाई 350 फीट सड़कभाजपा परसुडीह मंडल के ज्ञापन का दिखा सकारात्मक असर, बाजार में शुरू हुई साफ-सफाई; नेताओं ने जताया आभार•डांडिया और गरबा कार्यक्रमों में अश्लील व द्विअर्थी गानों पर रोक लगाने की मांग, ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन•मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर मूलवासी कारुवा समाज ने जताया गहरा शोक, गुरुचरण मुखी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि•बागबेड़ा के कन्हैया सिंह को पुलिस हिरासत में लिए जाने की चर्चा, चांडिल ले जाने की सूचना से बढ़ा सस्पेंस•जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित पीएम मॉल पर टाटा स्टील का 223 करोड़ का बकाया, हाई कोर्ट के आदेश के बाद मापी और सीलिंग की कार्रवाई शुरू•दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद जांच में जुटी गोवा पुलिस, दर्ज किया गया अप्राकृतिक मौत (UD) का केस•साकची में अतिक्रमण रोधी कार्रवाई का कड़ा विरोध, दुकानदारों ने दी आंदोलन की चेतावनी•रूपी सोरेन जी के निधन पर हिंद एकता संस्था का बड़ा फैसला: 9 अक्टूबर का रक्तदान शिविर स्थगित, जल्द घोषित होगी नई तिथि•बिरसानगर डाकघर से चेक चोरी कर 60 हजार रुपये उड़ाए: निलंबित डाककर्मी तुषार और साथी अंकित पर एफआईआर दर्ज•सरकारी उपेक्षा के खिलाफ ग्रामीणों की मिसाल: खुदियाडीह में चंदा जुटाकर और श्रमदान से बनाई 350 फीट सड़क

एक नई सोच, एक नई धारा

JMM स्थापना दिवस: धनबाद में हेमंत सोरेन का भव्य स्वागत, ‘दिशोम गुरु’ को भारत रत्न देने की उठी मांग

1002357544

​धनबाद: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) आज बुधवार, 4 फरवरी 2026 को अपना 54वां स्थापना दिवस मना रहा है। इसी ऐतिहासिक दिन (4 फरवरी, 1973) को धनबाद की कोयला नगरी में झामुमो की नींव रखी गई थी। इस अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री और झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन समारोह में शिरकत करने धनबाद पहुंचे हैं।

1002357544

​मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत

​रांची से धनबाद हवाईपट्टी पहुंचने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का भव्य स्वागत किया गया। उनके साथ मंत्री हफीजुल हसन भी मौजूद थे। स्वागत समारोह में धनबाद के पूर्व मेयर और मेयर प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल ने भी अपने समर्थकों के साथ मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। वहां से मुख्यमंत्री सीधे रणधीर वर्मा स्टेडियम (गोल्फ ग्राउंड) के लिए रवाना हुए, जहां मुख्य समारोह का आयोजन किया गया है।

​शिबू सोरेन को ‘भारत रत्न’ देने की गूँज

​समारोह के दौरान मंच से एक बड़ी राजनीतिक मांग उठी। झारखंड विधानसभा में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक और टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने केंद्र सरकार से ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन को मरणोपरांत भारत रत्न देने की मांग की है।

​मथुरा प्रसाद महतो का वक्तव्य:

“आज पहली बार गुरुजी शारीरिक रूप से हमारे बीच इस मंच पर नहीं हैं। हमने यह शपथ ली है कि उनके संघर्षों को सम्मान दिलाने के लिए हम धनबाद से लेकर विधानसभा और केंद्र सरकार तक आंदोलन करेंगे। उन्हें भारत रत्न मिलना ही चाहिए।”

​भावुक हुआ माहौल

​47 वर्षों के इतिहास में यह संभवतः पहला मौका है जब झामुमो अपना स्थापना दिवस अपने संस्थापक अध्यक्ष शिबू सोरेन (गुरुजी) की अनुपस्थिति में मना रहा है। मैदान में मौजूद कार्यकर्ताओं की आँखों में गुरुजी की यादें और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व पर अटूट विश्वास साफ झलक रहा था। पूरे गोल्फ ग्राउंड को पार्टी के झंडों और बैनरों से पाट दिया गया है।

​स्थापना दिवस की मुख्य बातें

  • ​स्थापना तिथि: 4 फरवरी, 1973
  • ​स्थान: रणधीर वर्मा स्टेडियम (गोल्फ ग्राउंड), धनबाद
  • ​मुख्य अतिथि: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
  • ​प्रमुख मांग: शिबू सोरेन को भारत रत्न का सम्मान।
CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!