ताजा खबर
भाजपा परसुडीह मंडल के ज्ञापन का दिखा सकारात्मक असर, बाजार में शुरू हुई साफ-सफाई; नेताओं ने जताया आभार•डांडिया और गरबा कार्यक्रमों में अश्लील व द्विअर्थी गानों पर रोक लगाने की मांग, ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन•मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर मूलवासी कारुवा समाज ने जताया गहरा शोक, गुरुचरण मुखी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि•बागबेड़ा के कन्हैया सिंह को पुलिस हिरासत में लिए जाने की चर्चा, चांडिल ले जाने की सूचना से बढ़ा सस्पेंस•जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित पीएम मॉल पर टाटा स्टील का 223 करोड़ का बकाया, हाई कोर्ट के आदेश के बाद मापी और सीलिंग की कार्रवाई शुरू•दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद जांच में जुटी गोवा पुलिस, दर्ज किया गया अप्राकृतिक मौत (UD) का केस•साकची में अतिक्रमण रोधी कार्रवाई का कड़ा विरोध, दुकानदारों ने दी आंदोलन की चेतावनी•रूपी सोरेन जी के निधन पर हिंद एकता संस्था का बड़ा फैसला: 9 अक्टूबर का रक्तदान शिविर स्थगित, जल्द घोषित होगी नई तिथि•बिरसानगर डाकघर से चेक चोरी कर 60 हजार रुपये उड़ाए: निलंबित डाककर्मी तुषार और साथी अंकित पर एफआईआर दर्ज•सरकारी उपेक्षा के खिलाफ ग्रामीणों की मिसाल: खुदियाडीह में चंदा जुटाकर और श्रमदान से बनाई 350 फीट सड़कभाजपा परसुडीह मंडल के ज्ञापन का दिखा सकारात्मक असर, बाजार में शुरू हुई साफ-सफाई; नेताओं ने जताया आभार•डांडिया और गरबा कार्यक्रमों में अश्लील व द्विअर्थी गानों पर रोक लगाने की मांग, ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन•मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर मूलवासी कारुवा समाज ने जताया गहरा शोक, गुरुचरण मुखी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि•बागबेड़ा के कन्हैया सिंह को पुलिस हिरासत में लिए जाने की चर्चा, चांडिल ले जाने की सूचना से बढ़ा सस्पेंस•जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित पीएम मॉल पर टाटा स्टील का 223 करोड़ का बकाया, हाई कोर्ट के आदेश के बाद मापी और सीलिंग की कार्रवाई शुरू•दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद जांच में जुटी गोवा पुलिस, दर्ज किया गया अप्राकृतिक मौत (UD) का केस•साकची में अतिक्रमण रोधी कार्रवाई का कड़ा विरोध, दुकानदारों ने दी आंदोलन की चेतावनी•रूपी सोरेन जी के निधन पर हिंद एकता संस्था का बड़ा फैसला: 9 अक्टूबर का रक्तदान शिविर स्थगित, जल्द घोषित होगी नई तिथि•बिरसानगर डाकघर से चेक चोरी कर 60 हजार रुपये उड़ाए: निलंबित डाककर्मी तुषार और साथी अंकित पर एफआईआर दर्ज•सरकारी उपेक्षा के खिलाफ ग्रामीणों की मिसाल: खुदियाडीह में चंदा जुटाकर और श्रमदान से बनाई 350 फीट सड़क

एक नई सोच, एक नई धारा

सुनसान सडक पर कैब चालक ने की गुंडागर्दी, लडकी ने बिना डरे दिखाई सूझबूझ

रांची एयरपोर्ट से मेन रोड स्थित सरकारी बस स्टैंड पहुंचाने के क्रम में एक कार चालक ने एक युवती से हथियार के बल पर बीच रास्ते में दिनदहाड़े लूटपाट की और रास्ते में उसे छोड़कर फरार हो गया।

n47809980816782016008522c2979b56fb907e546e03bb5a5c46bf56c5a12a7c669459e2ebd751c5cc9201e

हालांकि, युवती और उसके दोस्त की सूझबूझ से आरोपित कार चालक पकड़ा गया। घटना की शिकार युवती जमशेदपुर की रहने वाली है और पेशे से साफ्टवेयर इंजीनियर है।

रश्मि को ड्राइवर पर पहले से था शक

जमशेदपुर निवासी रश्मि सोमवार दोपहर अपने दोस्त मयंक के साथ बेंगलुरु से फ्लाइट से रांची पहुंची थी। यहां से मयंक राउरकेला जाने के लिए हटिया स्टेशन चला गया, जबकि रश्मि एयरपोर्ट के बाहर खड़ी एक कार को बुक कर वहां से मेन रोड सरकारी बस स्टैंड के लिए निकली, जहां बस से उसे जमशेदपुर जाना था। रास्ते में कार चालक के रवैये और बातचीत से रश्मि को उस पर शक हुआ। इस कारण वह थोड़ी सतर्क थी।

रश्मि ने ऐसे दिखाई सूझबूझ

मेन रोड में ओवरिब्रज के पास पहुंचने पर कार चालक ने दाएं के बजाय गाड़ी बाईं ओर मोड़ दी और कडरू जाने वाले रास्ते में सुनसान स्थान पर कार रोककर उसे धमकाते हुए कहा कि जितने भी पैसे हैं दे दो। इससे पहले ही रश्मि ने सूझबूझ दिखाते हुए अपने दोस्त मयंक को फोन लगाकर कार में ही सीट पर उलट कर रख दिया था। इस बीच रश्मि ने कार चालक को पर्स से निकालकर दो हजार रुपये दिए। तब तक कार चालक ने हथियार निकाल लिया और उसे धमकाते हुए पैसे, गहने व एटीएम कार्ड लूट लिए।

पुलिस ने कार चालक को कर लिया गिरफ्तार

इसके बाद कार चालक उसे वहीं उतारकर चला गया। उधर, फोन पर दूसरी ओर रश्मि का दोस्त मयंक लूटपाट कर रहे कार चालक और रश्मि के बीच हो रही पूरी बातचीत फाेन पर सुन रहा था। उसने एयरपोर्ट थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस मयंक के साथ घटनास्थल पर पहुंची और रश्मि से बात कर घटना की जानकारी ली। एयरपोर्ट के सीसीटीवी फुटेज व लड़की द्वारा बताए गए अन्य विवरण के आधार पर पुलिस ने कार चालक अजय घोष को डिप्टी पाड़ा स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!