ताजा खबर
भाजपा परसुडीह मंडल के ज्ञापन का दिखा सकारात्मक असर, बाजार में शुरू हुई साफ-सफाई; नेताओं ने जताया आभार•डांडिया और गरबा कार्यक्रमों में अश्लील व द्विअर्थी गानों पर रोक लगाने की मांग, ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन•मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर मूलवासी कारुवा समाज ने जताया गहरा शोक, गुरुचरण मुखी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि•बागबेड़ा के कन्हैया सिंह को पुलिस हिरासत में लिए जाने की चर्चा, चांडिल ले जाने की सूचना से बढ़ा सस्पेंस•जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित पीएम मॉल पर टाटा स्टील का 223 करोड़ का बकाया, हाई कोर्ट के आदेश के बाद मापी और सीलिंग की कार्रवाई शुरू•दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद जांच में जुटी गोवा पुलिस, दर्ज किया गया अप्राकृतिक मौत (UD) का केस•साकची में अतिक्रमण रोधी कार्रवाई का कड़ा विरोध, दुकानदारों ने दी आंदोलन की चेतावनी•रूपी सोरेन जी के निधन पर हिंद एकता संस्था का बड़ा फैसला: 9 अक्टूबर का रक्तदान शिविर स्थगित, जल्द घोषित होगी नई तिथि•बिरसानगर डाकघर से चेक चोरी कर 60 हजार रुपये उड़ाए: निलंबित डाककर्मी तुषार और साथी अंकित पर एफआईआर दर्ज•सरकारी उपेक्षा के खिलाफ ग्रामीणों की मिसाल: खुदियाडीह में चंदा जुटाकर और श्रमदान से बनाई 350 फीट सड़कभाजपा परसुडीह मंडल के ज्ञापन का दिखा सकारात्मक असर, बाजार में शुरू हुई साफ-सफाई; नेताओं ने जताया आभार•डांडिया और गरबा कार्यक्रमों में अश्लील व द्विअर्थी गानों पर रोक लगाने की मांग, ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन•मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर मूलवासी कारुवा समाज ने जताया गहरा शोक, गुरुचरण मुखी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि•बागबेड़ा के कन्हैया सिंह को पुलिस हिरासत में लिए जाने की चर्चा, चांडिल ले जाने की सूचना से बढ़ा सस्पेंस•जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित पीएम मॉल पर टाटा स्टील का 223 करोड़ का बकाया, हाई कोर्ट के आदेश के बाद मापी और सीलिंग की कार्रवाई शुरू•दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद जांच में जुटी गोवा पुलिस, दर्ज किया गया अप्राकृतिक मौत (UD) का केस•साकची में अतिक्रमण रोधी कार्रवाई का कड़ा विरोध, दुकानदारों ने दी आंदोलन की चेतावनी•रूपी सोरेन जी के निधन पर हिंद एकता संस्था का बड़ा फैसला: 9 अक्टूबर का रक्तदान शिविर स्थगित, जल्द घोषित होगी नई तिथि•बिरसानगर डाकघर से चेक चोरी कर 60 हजार रुपये उड़ाए: निलंबित डाककर्मी तुषार और साथी अंकित पर एफआईआर दर्ज•सरकारी उपेक्षा के खिलाफ ग्रामीणों की मिसाल: खुदियाडीह में चंदा जुटाकर और श्रमदान से बनाई 350 फीट सड़क

एक नई सोच, एक नई धारा

छठ व्रतियों पर विशेष ध्यान दें जिला प्रशासन – सुधीर कुमार पप्पू

IMG 20241104 WA0051

जमशेदपुर : आज दिनांक 4 नवंबर 2024 लोक आस्था के महापर्व आने वाले छठ पूजा को देखते हुए सोनारी थाना शांति समिति के सचिव सह अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू और सोनारी थाना शांति समिति के सदस्य लोग मिलकर सोनारी दोहमोहनी छठ घाट, डोबो पुल बालू घाट और श्यामा प्रसाद घाट का निरीक्षण किये। सोनारी थाना शांति समिति के सचिव और सदस्यों ने मिलकर जिला प्रशासन के अधिकारियों से छठ पूजा में छठ व्रतियो के लिए कुछ सुविधा उपलब्ध करवाने का आग्रह प्रस्तुत किया।

IMG 20240309 WA0028

जैसे की :
1:- छठ व्रतियो के लिए अस्थाई शौचालय की व्यवस्था
2:- छठ व्रति महिलाओं के लिए अस्थाई चेंजिंग रूम
3:- पर्याप्त मात्रा में हैलोजन लाइट की व्यवस्था
4:- पर्याप्त मात्रा में महिला पुलिस की व्यवस्था ताकि महिलाओं को किसी भी तरह की असुविधा ना हो
5:- छठ घाट में आतिशबाजी की पूर्ण रोकथाम किया जाए ताकि किसी भी तरह के अनहोनी से बचा जा सके
6:- मनचले और नशा करके छठ घाट पर आने वालों को रोका जाये
7:- रास्ते पर गाड़ी की पार्किंग पर भी विशेष ध्यान दिया जाए ताकि किसी भी छठ व्रतियो को किसी भी तरह की असुविधा ना हो
8:- छठ पूजा के दौरान टोल ब्रिज को बंद करवा दिया जाए ताकि कोई असुविधा उत्पन्न ना हो
9:- छठ घाट पर गोताखोर एवं एनडीआरएफ का कर्मचारी कि उपस्थित अनिवार्य तौर पर रखा जाए ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी से तुरंत निजाद पाया जा सके
10:- छठ घाट पर एंबुलेंस की व्यवस्था होनी चाहिए ताकि किसी को कोई असुविधा होने से तुरंत उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया जा सके
11:- छठ घाट में कुछ लोगो के द्वारा जगह चिन्हित करके खरीद बिक्री किया जाता है जिससे आए हुए श्रद्धालुओं के बीच कलह उत्पन्न होने की संभावना रहती है जिसपर तुरंत जिला प्रशासन को उचित कार्रवाई करके छठ घाट को सभी श्रद्धालुओं के लिए खाली करवाये और छठ पर्व काफी हर्ष उल्लास और पूर्ण आस्था के साथ संपन्न हो सके।

IMG 20240309 WA00271

आज छठ घाट निरीक्षण मे सोनारी थाना शांति समिति के सचिव सुधीर कुमार पप्पू के साथ सोनारी थाना शांति समिति के सदस्य राहुल भट्टाचार्जी, सर्वेश कुमार, हरि दास, अशोक सिंह और भोलानाथ साहू मौजूद रहे।

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!