एक नई सोच, एक नई धारा

IMG 20251203 WA0040 scaled
स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने 100 बेड वाले आधुनिक Fabricated अस्पताल तथा सिकल सेल अनिमिया लैब का किया उद्घाटन

जमशेदपुर : सदर अस्पताल खासमहल जमशेदपुर में 100 बेड वाले आधुनिक Fabricated अस्पताल एवं टाटा स्टील फाउन्डेशन के सहयोग से निर्मित सिकल सेल अनिमिया लैब का उद्घाटन आज राज्य के स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण, खाद्य आपूर्ति तथा आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में पोटका के विधायक श्री संजीव सरदार, जमशेदपुर पूर्व की विधायक श्रीमती पूर्णिमा साहू, घाटशिला के विधायक श्री सोमेश चन्द्र सोरेन, उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी, सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल, टाटा स्टील फाउंडेशन के श्री सौरभ राय व अन्य गणमान्य शामिल हुए ।

1001192243

इस अवसर पर माननीय मंत्री ने कहा कि यह केवल एक अवसंरचना का विस्तार नहीं है बल्कि हमारे स्वास्थ्य प्रणाली को सुदृढ करने की दिशा में एक बड़ा कदम है । जिला अस्पतालों को इतना ससक्त बना देंगे की आगे रेफरल की आवश्यकता नहीं के बराबर हो जाएगी। राज्य सरकार का संकल्प है कि हर व्यक्ति को गुणवतापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा-सुलभ सुरक्षित और समय पर मिले। यह अस्पताल अत्याधुनिक स्वास्थ्य मानकों के अनुरूप निर्मित किया गया है । इसमें प्रशिक्षित डाक्टर, नर्स एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मीयों को लगाया जाएगा जो यह सुनिश्चित करेंगे की यहाँ भर्ती होने वाले मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हो । पूरे कोल्हान में सिकल सेल जांच के लिए कोई भी सरकारी लैब नहीं था, आज टाटा स्टील फाउन्डेशन के सहयोग से सदर अस्पताल खासमहल में विधिवत रूप से उद्घाटन किया जा रहा है, जिससे पूरे कोल्हान के मरीजों को इसका लाभ मिलेगा। सदर अस्पताल खासमहल को मेडिकल कॉलेज के रूप में विकसित किया जाना है और इसके लिए हम सभी मिलकर कार्य कर रहे है।

कार्यक्रम में माननीय विधायकगण ने भी अस्पताल के सफल संचालन, चिकित्सा के क्षेत्र में लोगों को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधायें तथा अन्य विषयों पर बहुमूल्य विचार रखे ।

सदर अस्पताल की कुछ प्रमुख उपलब्धियां

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत पूर्वी सिंहभूम में 1390546 (तेरह लाख नब्बे हजार पॉच सौ छियालिस) आभा कार्ड बनाए जा चुके है। अस्पताल में आए हुए मरीजों को उच्च कोटि का डिजिटल स्वास्थ्य अनुभव प्रदान करने के लिए और उनके स्वास्थ्य के रिकार्ड को डिजिटली संरक्षित करने हेतु ई० हॉस्पीटल सेवा के माध्यम से सदर अस्पताल खासमहल, अनुमण्डल अस्पताल घाटशिला एवं शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मानगो, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बाहरागोड़ा एवं धालभूमगढ़ में स्कैन एण्ड शेयर और डिजिटल पर्ची सेवा दी जा रही है। आने वाले समय में सारी सेवाएं पेपर लेस करने की योजना है जिससे पेपर बचेगा और पर्यावरण को होन वाले नुकसान से बचाया जा सकेगा।

1001192245

पूर्वी सिंहभूम जिले में 954894 (नौ लाख चौव्वन हजान आठ सौ चौरानबे) आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके है। सिकल सेल अनिमिया कैम्पेन के तहत 81650 मरीजों की स्क्रीनिंग की गई है, जिसमें 26 रोगियों की पहचान की गई है और उनका ईलाज किया जा चुका है।

सदर अस्पताल, खासमहल के Intensive Care Unit जो 6 बेड का है उसमें वित्तीय वर्ष 2025-26 में अभी तक 193 (एक सौ तेरानबे) मरीजों का ईलाज किया जा चुका है। सदर अस्पताल खासमहल के Dialysis Unit वित्तीय वर्ष 2025-26 में अभी तक 835 (आठ सौ पैतीस) मरीजों का Dialysis किया जा चुका है।सदर अस्पताल खासमहल के SNCU जो 12 बेड का है उसमें वित्तीय वर्ष 2025-26 में अभी तक 344 (तीन सौ चौवालीस) मरीजों का ईलाज किया जा चुका है।

दिनांक 12.11.2025 से 28.11.2025 तक विशेष रक्त दान शिविर अभियान के तहत कुल 3093 (तीन हजार तीरानबे) यूनिट रक्त संग्रह किया है जो राज्य में सबसे ज्यादा हैं। उल्लास कार्यक्रम के तहत 764 मिर्गी के मरीजों को चिन्हित करते हुए उनका ईलाज कराया जा रहा है।

n630935448172634060301272cfb949972edaa79fbdca53dd1df9d405a36bced614a5400c5d54985e1025d6
एमजीएम में तीन दिन से बेड के अभाव में बरामदे पड़ी रही गर्भवती महिला, विकास सिंह ने दिलाई बेड
n630935448172634060301272cfb949972edaa79fbdca53dd1df9d405a36bced614a5400c5d54985e1025d6

जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल की व्यवस्था इन दिनों चरमरा गई है. आए जिन मरीजों की देखभाल नहीं करने, बेड उपलब्ध नहीं होने की खबरें प्रकाश में आती हैं. इसी तरह का एक मामला शनिवार को एक गर्भवती महिला के साथ हुआ. बिस्तर के अभाव में गर्भवती महिला को बरामदे में रहना पड़ रहा है, महिला तीन दिनों से बिस्तर के अभाव में गायनिक वार्ड के बाहर बरामदे में अपने घर से लाई हुई चादर में सोकर रात गुजार रही है. महिला बिरसानगर की रहने वाली हैं.

IMG 20240309 WA00281 1
IMG 20240309 WA00271 1

गुड़िया देवी नामक महिला के ऊपर मुसीबत का पहाड़ उस वक्त टूट पड़ा जब देर रात जोर से बारिश आरंभ हो गई. जहां गुड़िया लेटी हुई थी वहां सीधे तेज रफ्तार से बारिश का पानी आने पर गुड़िया की परेशानी बढ़ गई रात अधिक होने के कारण गुड़िया समझ नहीं पा रही थी की पानी से अपने आपको और गर्भ में पल रहे बच्चे को कैसे बचाएं. धीरे-धीरे वह अस्पताल के दूसरे ब्लॉक में जाकर बरामदे में शरण ली.

IMG 20240309 WA00261 1

दूसरी ओर गुड़िया से मिलने अस्पताल पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर रविंद्र कुमार से बात की तथा अविलंब बेड दिलाने की बात कही. विकास सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के गृह क्षेत्र के अस्पताल का यह हाल है तो अन्य जिलों का क्या हाल हो रहा होगा.

IMG 20240714 WA0008
विश्व हिन्दू परिषद बिरसानगर समिति द्वारा गरीब परिवारों के लिए निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर लगाया गया
IMG 20240714 WA0007

जमशेदपुर : विश्व हिंदू परिषद बिरसानगर प्रखंड के तत्वाधान में पूर्णिमा नेत्रालय के द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर बिरसानगर जोन नंबर-2 डुंगरी टोला, आदिवासी बॉयज क्लब के सामुदायिक भवन में लगाया गया। जिसमें नेत्र संबंधित बीमारियों का दर्जनों लोगों ने जांच करवाया। मोतियाबिंद, आंख से कम देखना एवं मोतियाबिंद का ऑपरेशन के लिए त्वरित दो लोगों को शिविर से ऑपरेशन के लिए भेजा गया।

IMG 20240309 WA00281
IMG 20240309 WA00271

इस मौके पर जिला मंत्री चंद्रिका भगत, बजरंगदल महानगर सहसंयोजक चंदन दास, बिरसानगर प्रखंड समिति के अध्यक्ष-जितेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष-रवि साह (भोला जी), मंत्री-अमित राम, सह मंत्री- सुभांकर सिकदर, दीपक शर्मा, गौ रक्षा प्रमुख वरुण गिरी, विद्यासागर गिरी, दीपक बजरंगी, राहुल जी, अभिषेक तिवारी अन्य उपस्थित रहे।

IMG 20240309 WA00261
n6033729301714063028539c4de03e1ec106c513aa1242dd1399ca8bf8757024056dc2a5db2296f75a73827
बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद रांची जिला प्रशासन अलर्ट, रोकथाम के लिए चला विशेष अभियान
n6033729301714063028539c4de03e1ec106c513aa1242dd1399ca8bf8757024056dc2a5db2296f75a73827

राँची : क्षेत्रीय कुक्कुट प्रक्षेत्र, होटवार, रांची के कुक्कुटों की जांच किये गये नमूनों में H5N1 Avian Influenza की पृष्टि के बाद जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर काम कर रहा है. जिला प्रशासन द्वारा बर्ड फ्लू के प्रसार के रोकथाम एक्शन प्लान के तहत कार्य के लिए बनाए गए रैपिड रिस्पांस टीम द्वारा प्रभावित क्षेत्र के एक किलोमीटर के दायरे में शेष बचे कुक्कुटों की कलिंग, वैज्ञानिक विधि से निस्तारण एवं संक्रमित क्षेत्र का वैज्ञानिक विधि से संपूर्ण डिसइन्फेक्शन का कार्य किया जा रहा है.

IMG 20240309 WA0028
IMG 20240309 WA0027

संक्रमित क्षेत्र के 1 किलोमीटर के दायरे में टीम द्वारा चिकन, ऐग शॉप एवं आसपास के क्षेत्र में मुर्गियों, अंडे आदि की उपलब्धता की जांच की जा रही है, एवं बर्ड फ्लू के प्रसार के रोकथाम के लिए आवश्यक कार्यवाही की जा रही है.

IMG 20240309 WA0026

बता दें कि ICAR-NIHSAD भोपाल में क्षेत्रीय कुक्कुट प्रक्षेत्र, होटवार, रांची के कुक्कुटों के जांच के क्रम में H5N1 Avian Influenza की पृष्टि हुई है. रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा के द्वारा एहतियात के तौर पर क्षेत्रीय कुक्कुट प्रक्षेत्र, होटवार, रांची (संक्रमित क्षेत्र) से एक किलोमीटर की परिधि में किसी भी जिंदा,मृत कुक्कुटों, कुक्कुट उत्पाद एवं अण्डा की खरीद-बिक्री एवं परिवहन पर अगले आदेश तक रोक लगाया है.

IMG 20240125 WA0006
राजस्थान औषधालय प्राईवेट लिमिटेड द्वारा 26 जनवरी को निःशुल्क मेडिकल चेक अप कैंप का आयोजन
IMG 20240125 WA0006

जमशेदपुर : “राजस्थान औषधालय प्राईवेट लिमिटेड, मुंबई” के सौजन्य से जमशेदपुर शहर स्थित बारीडीह बस्ती, प्रगति नगर, बजरंग चौक स्थित मां जगदम्बा मेडिकल के समीप 26 जनवरी को एक निःशुल्क मेडिकल चेक अप कैंप का आयोजन किया गया है। जिसमें चिकित्सा सलाह देने, मुफ्त में जोड़ों के दर्द, डायबिटीज, शरीर के दर्द, दांत के रोग संबंधी शिकायत पर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आम स्थानीय नागरिकों का फ्री चैकअप किया जाएगा और उपस्थित चिकित्सक द्वारा उचित परामर्श दिया जाएगा। इस आयोजन का लाभ लेने हेतु निर्देशित मेडिकल स्टोर या मोबाइल नम्बर 7488974234 पर रजिस्ट्रेशन कराना और चेकअप के समय उक्त मोबाइल को लाना अनिवार्य होगा।

AddText 01 13 12.07.15
AddText 01 13 12.40.25
IMG 20240102 WA0052
AddText 01 13 01.07.03
IMG 20230708 WA00574
IMG 20230802 WA00754
n5759086121705741993122dab6ee7f38dfeb580d3584ae220f9c7859739a9bbfa93ed13bfb90cd9f691e1d
डॉक्टर संतोष निःशुल्क सेवा देकर 22 जनवरी को ऐतिहासिक बनाने में जुटे
n5759086121705741993122dab6ee7f38dfeb580d3584ae220f9c7859739a9bbfa93ed13bfb90cd9f691e1d

अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरा देश राममय बना हुआ है. सभी लोग अपने-अपने स्तर से तैयारी में लगे हुए हैं. श्रद्धालु अपना-अपना सहयोग देकर इस पल को यादगार बनाना चाहते हैं. इसी क्रम में मानगो डिमना रोड निवासी डॉक्टर संतोष गुप्ता द्वारा एक अनोखी पहल की गई है. वे अपने यहां आने वाले मरीजों का इलाज नि:शुल्क कर रहे हैं. 15 से लेकर 21 जनवरी तक डॉक्टर संतोष लोगों का मुफ्त में इलाज करेंगे. इसके साथ ही यहां किसी भी तरह की जांच में 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही है. (जारी…)

AddText 01 13 12.07.15
AddText 01 13 12.40.25

क्लीनिक में आने वाले सभी मरीजों का स्वागत जय श्री राम के साथ किया जा रहा है और हनुमान चालीसा के साथ पांच-पांच दीपक भेंट की जा रही है. डॉक्टर सभी से 22 जनवरी को दीये जलाने का आग्रह कर रहे है. पूरे क्लिनिक को भगवान राम के पोस्टरों से पाट दिया गया है. इस संबंध में डॉक्टर संतोष गुप्ता ने बताया कि 22 जनवरी को लेकर पूरा देश काफी उत्साहित है. राम लला के प्राण प्रतिष्ठा को ऐतिहासिक बनाने में रामभक्त जुटे हुए हैं. उन्होंने बताया कि हमारे प्रभु श्री राम को 500 साल के बाद अपना घर मिल रहा है. इतने सालों के संघर्ष के बाद स्थाई जगह मिलने से लोगों में काफी खुशी है. इस खुशी को लोग साझा कर रहे है.

IMG 20240102 WA0052
AddText 01 13 01.07.03
IMG 20230708 WA00574
IMG 20230802 WA00754
494e41b3609018a2c60f8bd9bb5531101af29176eec5fe50a6eb44150b842702.0
मरीजों की सुविधा के लिए बर्न वार्ड में लगाए गए पर्दे

जमशेदपुर : एमजीएम के पीजी बिल्डिंग में शिफ्ट होने के बाद 20 बेड के बर्न वार्ड में लगातार सुविधा बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। वार्ड के हरेक बेड को पर्दा लगाकर घेर दिया गया है, ताकि मरीज को सहूलियत हो सके। इससे मरीजों की प्राइवेसी भी बनी रहती है। पर्दा एक तरह का केबिन है, जहां बेड के अलावा एक टेबुल भी दिया गया है। वहीं जिन मरीजों को मच्छरदानी की जरूरत होती है, उन्हें मच्छरदानी भी उपलब्ध कराई जा रही है। वार्ड में पहले से एसी लगा हुआ है और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। पुराने बर्न वार्ड में हरेक बेड पर पर्दा नहीं लगा था। इस कारण मरीजों की प्राइवेसी नहीं रहती है। एचओडी डॉ. ललित मिंज ने बताया कि वार्ड में लगातार सुविधाओं को बढ़ाया जा रहा है। कई योजनाओं का प्रस्ताव बना कर भेजा गया है।

AddText 01 13 12.07.15
AddText 01 13 12.40.25
IMG 20240102 WA0052
AddText 01 13 01.07.03
IMG 20230708 WA00574
IMG 20230802 WA00754
ead403bfb13c4ee3aba9c1abab52b17aad30c714e4d67cb48eb7f66c615d6c06.0
चिकन पॉक्स से ग्रसित चार लोगों का सैंपल जांच में भेजा गया

बहरागोड़ा के जगन्नाथपुर में चिकन पॉक्स फैलने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची। टीम ने जांच में 9 लोगों को चिकन पॉक्स से ग्रसित पाया। टीम ने चार लोगों का सैंपल ली, जिसकी जांच कराई जाएगी। सैंपल को जांच में मेडिकल कॉलेज का लैब भेजा गया। टीम में शामिल महामारी रोग विशेषज्ञ डॉ. मो. असद ने ग्रामीणों को झाड़-फूंक नहीं कराने, साफ-सफाई रखने, साफ पानी व ताजा खाना खाने की बात कही। टीम में डॉ. असद के अलावा सुशील तिवारी, दीपक कुमार, अरुण कुमार, सहिया, सेविका व सीएचओ शामिल थे।

IMG 20240108 WA0051
AddText 01 01 11.21.57
IMG 20230625 WA00001
IMG 20230802 WA00753
IMG 20240108 WA0008
दुर्गा दास मेमोरियल ट्रस्ट के मेगा हेल्थ कैम्प में 300 मरीज़ों का हुआ मुफ्त इलाज
IMG 20240108 WA0007

जमशेदपुर : सामाजिक संगठन दुर्गा दास दत्ता मेमोरियल ट्रस्ट के द्वारा दिनांक 07 जनवरी 2024 समय 10 बजे से 3 बजे तक जमशेदपुर के धतकीडीह स्थित कम्यूनिटी सेंटर,सेंट्रल मैदान में मेगा हेल्थ कैम्प का आयोजन किया गया जिसमें 300 से अधिक मरीजों का इलाज किया गया,मरीजों को रक्त जांच और दवा भी संस्था की ओर से मुफ्त उपलब्ध कराई गई। (जारी…)

IMG 20240102 WA0000

कैम्प में जेनरल फिजिशियन, स्त्री रोग, हड्डी रोग, शिशु रोग, नेत्र रोग, स्कीन के 26 विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने अपनी सेवाएं दी, मेगा हेल्थ कैम्प में स्वर्गीय दुर्गा दास दत्ता को तीसरे पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई। कैम्प में 200 वृद्ध और गरीब लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। (जारी…)

AddText 01 01 11.21.57
IMG 20230625 WA00001

कैम्प में ट्रस्ट के अध्यक्ष सौरभ दत्ता, डॉ शज़िया परवीन, डॉ शादाब शैफी, डॉ अंशुमन पटनायक, डॉ शिशिर, रीना दत्ता, डॉ पिंकी कुमारी, डॉ सुशील कुमार, डॉ राजकिरण, डॉ जसीम अहमद, डॉ आकाश, डॉ वरुण, डॉ अंशुम, डॉ राहुल, डॉ विवेक मिश्रा, डॉ ज़िकरा, डॉ सुनंदा, डॉ मेघा, डॉ शगूफा, शहज़ाद क़ुरैशी एवं सोमेन दत्ता का कैम्प में सराहनीय योगदान रहा।

IMG 20230802 WA00753
64dc4f91f9c31998f2b74975eb64e5b781948678b77d98ae5cc2c70c61e4317f.0
ठंड का कहर : छह दिनों में 650 बच्चे गए सरकारी अस्पताल
64dc4f91f9c31998f2b74975eb64e5b781948678b77d98ae5cc2c70c61e4317f.0

जमशेदपुर : जैसे-जैसे ठंड बढ़ रही है, वैसे ही सांस की बीमारी से ग्रसित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इधर शहर के प्राइवेट व सरकारी अस्पतालों में निमोनिया से ग्रसित बच्चों को उनके परिजन इलाज कराने के लिए लाने लगे हैं। छह दिनों में 650 बच्चों को डॉक्टरों ने देखा। इसमें कई बच्चों का बच्चा वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। (जारी…)

IMG 20231127 WA0013

जिले के एमजीएम अस्पताल में शनिवार को ही 65 बच्चे इलाज कराने के लिए पहुंचे थे, वहीं 11 से 16 दिसंबर के बीच एमजीएम अस्पताल में 380 बच्चे इलाज कराने के लिए आये थे। इसमें सर्दी, खांसी, बुखार आदि से ग्रसित बच्चे शामिल हैं। वहीं निमोनिया से ग्रसित तीन बच्चों को अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। वहीं सदर अस्पताल में 11 से 16 दिसंबर के बीच 270 बच्चे इलाज कराने के लिए लाये गये। इसके साथ ही टीएमएच, टेल्को अस्पताल, मर्सी सहित अन्य अस्पतालों में सर्दी, खांसी, सांस लेने में दिक्कत की शिकायत लेकर इलाज कराने के लिए लोग पहुंच रहे हैं।

निमोनिया का टीका लेना काफी लाभदायक : डॉ केके चौधरी

IMG 20230625 WA00001

एमजीएम अस्पताल के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ केके चौधरी ने बताया कि ओपीडी में अगर 10 बच्चा सर्दी, खांसी, सांस लेने में दिक्कत कि शिकायत लेकर आ रहे हैं तो उसमें तीन से चार बच्चे हल्के या गंभीर निमोनिया से ग्रसित मिल रहे हैं, जिसमें करीब दो बच्चों को भर्ती करने की जरूरत हो रही है। उन्होंने कहा कि पहले सर्दी, खांसी दो से तीन दिनों में ठीक हो जाती थी, लेकिन अभी निमोनिया के हल्के मामले को ठीक होने में लगभग एक से दो सप्ताह लग जा रहा है, जबकि अधिक गंभीर मामलों में पूरी तरह से ठीक होने में एक माह तक लग जा रहा है। निमोनिया का टीका लेना काफी लाभदायक होता है।

निमोनिया के लक्षण

IMG 20230802 WA00753

◆ खांसी, बलगम या कफ पैदा होना
◆ बुखार, पसीना और ठंड लगना
◆ सांस लेने में दिक्कत, धड़कन तेज होना
◆ सीने में दर्द
◆ थकान और कमजोरी
◆ भूख में कमी

error: Content is protected !!