जमशेदपुर : मानगो पोस्ट ऑफिस रोड के आदर्श नगर में रहने वाले जितेंद्र पांडे के घर से लगभग दस लाख रुपए के सोने के आभूषण चोरी हो गए । जितेंद्र पांडे ने मामले की जानकारी भाजपा नेता विकास सिंह को दिया सूचना मिलते ही विकास सिंह जितेंद्र पांडे के घर पहुंचकर मामले की जानकारी प्राप्त कर विकास सिंह ने घटना की जानकारी मानगो थाना में दिया। (जारी…)
जितेंद्र पांडे ने बताया की दो दिन पूर्व वें अपने भाई इस्पलान बस्ती गए हुए थे । आप शाम को जब अपने घर लौटे तो उनका मुख्य दरवाजा बंद था बालकोनी का दरवाजा खुला हुआ था चोर कहां से प्रवेश किया समझ में नहीं आ रहा लेकिन जब कमरे में प्रवेश किया तो देख की अलमीरा खुला हुआ है अलमीरा के अंदर बना लॉकर को खोल कर लॉकर में रखें लगभग दस लाख रुपए के आभूषण डब्बे सहित गायब थे । अपनी जेवरात चोरी होता देख जितेंद्र पांडे की पत्नी मौके में बेहोश हो गई । जितेंद्र पांडे ने बताया मुख्य दरवाजे का ताला बंद रहने के बावजूद चोर अंदर कैसे प्रवेश कर गए समझ से परे हैं सूचना मिलने पर मौके में पहुंचे मानगो थाने की पुलिस मामले की जांच आरंभ कर दी।
जमशेदपुर : राज्य में बालू चोरी का मुद्दा आए दिन कहीं न कहीं से उठ ही रहा है। यह एक गंभीर मुद्दा ही नहीं अपितु राज्यव्यापी मसला है, जिसपर शासन एवं प्रशासन की चुप्पी विपक्ष और आम जनमानस के लिए एक बहुत बड़ा सवाल है। इसी मुद्दे को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता अभय सिंह भी मुखर हुए। उन्होंने कहा कि बहरागोड़ा, कंदरबेड़ा, धालभूमगढ़, आदित्यपुर की बात छोड़िए जमशेदपुर के बारीडीह जिला स्कूल मैदान से प्रत्येक दिन लाखो का बालू चोरी हो रहा है। सरकार की राजस्व की चोरी की जा रही है। (जारी…)
उन्होंने कहा कि मजेदार बात यह है कि पुलिस की टिओपी कुछ ही दूरी पर रहने के बाबजूद वे आखिर किस दबाव में चुप्पी साधे हुए है। रात भर नदी में नाव या डोंगा लगाकर बालू की ढुलाई बालू माफिया कर रहे हैं। सिदगोड़ा थाना का यह क्षेत्र है घनी बस्ती के बीच से बागुनहाटू, बारीडीह बस्ती से बालू चोरी की जा रही है। यह समस्या घनघोर है, पूरे राज्य में तस्करी होना अब शिष्टाचार बन चुका है। कांग्रेस के एक बड़े नेता का घर सामने है पर वे चुप्पी साधे हुए हैं, आखिर उनकी रहस्मय चुप्पी का राज क्या है ? (जारी…)
अभय सिंह ने बताया कि हमने कल सिदगोड़ा थाना प्रभारी से बात किया पर बातों से लगा की वे लाचार है। स्थानीय जनता ने बताया की बागुन नगर टी ओ पी के हवलदार उमेश का इन बालू माफियाओं का संरक्षण प्राप्त है। एक तरफ जमशेदपुर के कप्तान लॉ एंड आर्डर को चुरुस्त करने में लगे हैं, दूसरी ओर इनके कनीय पदाधिकारी भ्रष्टाचार का बीज बो रहे हैं। श्री सिंह ने माँग रखते हुए कहा कि यह सारा खेल राजनेता, स्थानीय बालू माफियाओं एवम कुछ पुलिस अधिकारियों के गठबंधन का खेल से हो रहा है। इसपर अविलंब जिला प्रशासन रोक लगाए।
जमशेदपुर : भाजयुमो गोलमुरी मंडल की कार्यसमिति सह मंडल सशक्तिकरण अभियान की महत्वपूर्ण बैठक अध्यक्ष नवजोत सिंह सोहल के अध्यक्षता में कैलाश नगर में संपन्न हुई। बैठक में उपस्थित भाजयुमो जमशेदपुर महानगर के जिला उपाध्यक्ष सुमित श्रीवास्तव ने मंडल सशक्तिकरण अभियान के निमित्त आयोजित होने वाले तमाम कार्यक्रमों को पूरी मजबूती के साथ संपन्न करने का आह्वान कार्यक्रम में उपस्थित सभी युवा साथियों से किया। (जारी…)
बैठक में मुख्य रूप से भाजयुमो जमशेदपुर महानगर के जिला सोशल मीडिया प्रभारी राकेश, मंडल के महामंत्री अमरेंद्र, उपाध्यक्ष पप्पू, राकेश गिरी, मंत्री हनी परिहार, पियूष पॉल, अर्नब दास ,जसविंदर सिंह ,आदर्श सिंह, ईशु कुमार, सुमित राजू, कुशाल शर्मा, अरुण डे, सोमालिया मुखर्जी, अजय कुमार सहित युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्तागण बंधु उपस्थित थे।
जमशेदपुर : टिनप्लेट के रहने वाले नर बहादुर जिनका ब्रह्मानंद हॉस्पिटल में ईलाज के दौरान निधन हो गया था। उनका अस्पताल का बिल 3,38,000/ हो गया था परिवार के लोगो ने किसी तरह से 2,52,000/ दे पाए बाकी चिकित्सा शुल्क का 86,000/- शेष राशि भुगतान करने में असर्मथ थे। जमशेदपुर निवासी समाजसेवी चंचल भाटिया ने कुणाल षाड़ंगी को जानकारी दी और अविलंब इस पर हस्तक्षेप का आग्रह किया। (जारी…)
उन्होंने परिवार की वित्तीय स्थिति पर संवेदनशीलता दिखाते हुए अस्पताल प्रबंधन से सहानुभूति पूर्वक विचार करने का आग्रह किया। अस्पताल प्रबंधन ने बाकी बचे 86,000/- रुपये का शेष बिल माफ़ कर दिया एबं उनका पार्थिव शरीर को परिजनों को सुपुर्द करवाए। परिजनों ने अपने इस दुख की घड़ी में साथ देने के लिए पूर्व विधायक सह भाजपा प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी के प्रति आभार जताया ।
जमशेदपुर : रविंद्रनाथ एच एम फाउंडेशन जमशेदपुर के द्वारा भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन 17 जनवरी 2024 से 23 जनवरी 2024 तक बी एम सी मैदान ( कदमा, गणेश पूजा मैदान के समीप) दोपहर 1 बजे से संध्या 5 बजे तक होगा। इसमें अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक परमपूज्या “कृष्णप्रिया” जी के मुखारविंद से पुनीत ईश वंदना की जाएगी।
कार्यक्रम विवरण:
दिनांक : 17/01/24 से 23/01/24 तक स्थान : बी एम सी मैदान ( कदमा, गणेश पूजा मैदान के समीप) समय : दोपहर 01बजे से संध्या 05 बजे तक
जमशेदपुर: बालीगुमा सुकना बस्ती निवासी विजय बहादुर यादव की पत्नी ज्ञानता देवी का देर शाम एन एच 33 नेशनल हाईवे डांगा के समीप सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। ज्ञानता देवी अपने पति विजय बहादुर यादव के एन एच 33 स्थित दुकान में जा रही थी तेज रफ्तार से आते हुए ट्रक में ज्ञानता देवी को अपने चपेट में ले लिया। ज्ञानता देवी के साथ उनकी बच्ची भी जा रही थी जिसे खरोंच नहीं आया, लेकिन ज्ञानता देवी गंभीर रूप से घायल हो गई परिजनों ने उन्हें टाटा मुख्य अस्पताल लेकर पहुंचे अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने उन्हें मृत्यु घोषित किया। सूचना मिलने पर भाजपा नेता विकास सिंह टाटा मुख्य अस्पताल पहुंच कर शोकाकुल परिवार से मिलकर शोक प्रकट कर मामले की जानकारी स्थानीय एम जी एम थाना में दिया । दो दिन पूर्व ही ज्ञानता देवी की बेटी की शादी तय हुई थी 16 मार्च को विवाह का समारोह था जिसके तैयारी परिवार वाले जोर-शोर से कर रहे थे । 52 वर्षीय ज्ञानता नता देवी की चार बेटी एक बेटा है।
झारखंड : सिख पंथ के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी के पुत्र साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह जी और साहिबजादे बाबा फतेह सिंह जी की शहादत स्मृति पर 26 दिसम्बर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाया जाएगा। जिसके लिए भाजपा द्वारा झारखंड प्रदेश संयोजक के रूप में भाजपा अल्पसंख्यक आयोग, झारखंड के पूर्व उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह सेठी को बनाया गया है, साथ ही प्रदेश सह संयोजक के रूप में कुलवंत सिंह बंटी एवं नवजोत सिंह अलंग को मनोनीत किया गया है। (जारी…)
गौरतलब हो कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 9 जनवरी 2022 को गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर 26 दिसम्बर को साहिबजादों की शहीदी को वीर बाल दिवस के रूप में राष्ट्रीय दिवस घोषित किया गया था। इसी के तहत राज्य स्तरीय कमेटी का गठन किया गया।
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 19 दिसंबर 2023 को रात 9:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2023 के ग्रैंड फिनाले के प्रतिभागियों के साथ बातचीत करेंगे। स्मार्ट इंडिया हैकथॉन शिक्षा मंत्रालय के इनोवेशन सेल की एक राष्ट्रव्यापी पहल है, जो छात्रों को सरकार, मंत्रालयों, विभागों, उद्योगों और अन्य संगठनों की गंभीर समस्याओं को हल करने के लिए एक मंच प्रदान करती है। (जारी…)
एसआईएच को दुनिया के सबसे बड़े खुले नवाचार मॉडल के रूप में प्रशंसित किया गया है और यह छात्रों के बीच उत्पाद नवाचार और समस्या-समाधान की संस्कृति विकसित करता है। उच्च शिक्षा के छात्रों के लिए एसआईएच 2017 से हर साल दो प्रारूपों यानी एसआईएच सॉफ्टवेयर और एसआईएच हार्डवेयर संस्करणों में आयोजित किया जाता है। पिछले साल 2022 में, स्कूल स्तर पर नवाचार और समस्या-समाधान दृष्टिकोण की संस्कृति का निर्माण करने के लिए स्कूली छात्रों के लिए स्मार्ट इंडिया हैकथॉन – जूनियर की भी शुरुआत की गई थी।
ग्रैंड फिनाले 19 से 23 दिसंबर तक आयोजित किया जा रहा है
इस साल स्मार्ट इंडिया हैकथॉन का ग्रैंड फिनाले 19 से 23 दिसंबर तक आयोजित किया जा रहा है। एसआईएच 2023 में, 44,000 टीमों से 50,000 से अधिक विचार प्राप्त हुए, जो पहले एसआईएच की तुलना में लगभग सात गुना वृद्धि को दर्शाता है। 2017 में लॉन्च होने के बाद से स्मार्ट इंडिया हैकथॉन का दायरा हर गुजरते साल के साथ बढ़ता जा रहा है। भाग लेने वाले छात्रों और समस्या विवरण प्रदाता संगठनों के बीच बढ़ा हुआ उत्साह पिछले कुछ वर्षों में उनकी बढ़ती भागीदारी में देखा जा सकता है। हर साल एसआईएच लाखों छात्रों को प्रभावित कर रहा है और उन्हें वास्तविक दुनिया की समस्या-समाधान में अपनी शैक्षिक सीख का परीक्षण करने के लिए एक राष्ट्रीय मंच प्रदान करता है। यह नवाचार और उद्यमिता के प्रति उनकी रुचि को भी संरेखित करता है। (जारी…)
इसमें देश भर के 48 नोडल केंद्रों पर आयोजित होने वाले ग्रैंड फिनाले में 12,000 से अधिक प्रतिभागी और 2500 से अधिक सलाहकार/मार्गदर्शक भाग लेंगे। अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, स्मार्ट शिक्षा, आपदा प्रबंधन, रोबोटिक्स और ड्रोन, विरासत और संस्कृति सहित विभिन्न विषयों पर समाधान प्रदान करने के लिए इस वर्ष ग्रैंड फिनाले के लिए कुल 1282 टीमों का चयन किया गया है। मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2023 ग्रैंड फिनाले का उद्घाटन होगा। स्मार्ट इंडिया हैकथॉन – हार्डवेयर संस्करण के लिए मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी को एक नोडल केंद्र के रूप में चुना गया था।
जमशेदपुर : टेलीविजन पर बच्चों के सबसे चहेते फेम शक्तिमान यानी मुकेश खन्ना मंगलवार को शहर पहुंच रहे हैं. वे शेन इंटरनेशनल स्कूल के कांड्रा कैंपस में आयोजित क्वांटम 2023 में शामिल होंगे. इस दौरान स्कूली बच्चों को जहां वे नैतिकता का पाठ पढ़ाएंगे, वहीं मेधावी बच्चों को पुरस्कृत भी करेंगे. शाम पांच बजे कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. (जारी…)
स्कूल प्रबंधन समिति के चेयरमैन अविनाश सिंह राजा ने कहा कि मुकेश खन्ना अपने जीवन के अनुभवों को बच्चों के बीच साझा कर उनमें नैतिक ज्ञान का बीजारोपण करने का प्रयास करेंगे. बच्चे की साइकोलॉजी यह होती है कि वे देख कर सबसे अधिक सीखते हैं. यही कारण है कि समय-समय पर इस प्रकार के पर्सनालिटी को बुलाया जाता है, ताकि बच्चों में उनके जैसा बनने की प्रेरणा जगे. कार्यक्रम की सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है.
जमशेदपुर : जुगसलाई काली स्थान रोड निवासी अविनाश प्रसाद उज्जैन जाने के दौरान ट्रेन से लापता हो गया. अविनाश का मोबाइल फोन उसकी सीट से बरामद हुआ है. जानकारी के अनुसार अविनाश अपने दोस्तों के साथ 16 दिसंबर को उज्जैन महाकाल का दर्शन करने के लिए टाटानगर स्टेशन से शालीमार- भुज ट्रेन उज्जैन के लिए रवाना हुआ था. (जारी…)
ट्रेन में एक सीट बी-2 और दो सीट बी-8 में था. एक सीट वेटिंग थी. अविनाश बी-6 के एक यात्री से बात कर अपनी सीट बदल कर सफर करने लगा. सुबह जब अविनाश के दोस्त उससे मिलने पहुंचे तो देखा कि अविनाश अपनी सीट पर नहीं है. उस कोच के एक यात्री ने उसका फोन उसके दोस्तों को दिया. काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला. कुछ यात्रियों ने बताया कि किसी बात को लेकर अविनाश की एक यात्री से बहस हुई थी. जब कोई जानकारी नहीं मिली तो परिवार के लोगों को फोन कर घटना की जानकारी दी गयी. अविनाश के परिजनों ने उसकी खोज शुरू कर दी है. अब तक उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है.