एक नई सोच, एक नई धारा

n6999459241770444462940cb284351c48e913f1b3274034afa3fb744a391858a06097222b5da3be31585c3
भारतीय रेलवे का कायाकल्प: घाटे से उबरकर ‘सरप्लस’ में पहुँचा राजस्व, 5 लाख को मिला रोजगार

नई दिल्ली: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा में घोषणा की है कि पिछले 10 वर्षों में भारतीय रेलवे की वित्तीय स्थिति में ऐतिहासिक सुधार हुआ है। अब रेलवे न केवल अपने सभी खर्चे पूरे कर रहा है, बल्कि राजस्व अधिशेष (Revenue Surplus) भी दर्ज कर रहा है। वित्त वर्ष 2024-25 में रेलवे ने ₹2,660 करोड़ का अधिशेष दर्ज किया है।

वित्तीय प्रदर्शन और ऑपरेटिंग रेशियो

​रेलवे की दक्षता मापने वाला ‘ऑपरेटिंग रेशियो’ (Operating Ratio) 98.22% रहा।

  • सकल प्राप्तियां: ₹2,65,114 करोड़।
  • माल ढुलाई में वृद्धि: पिछले दशक में माल ढुलाई में 40 करोड़ टन की बढ़ोतरी हुई है।
  • ऊर्जा बचत: ऊर्जा लागत में लगभग ₹5,500 करोड़ की बचत की गई है।

रोजगार: 5.04 लाख नौकरियां और ‘वार रूम’

​रोजगार के मुद्दे पर विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए मंत्री ने बताया कि 2014 से 2024 के बीच 5.04 लाख युवाओं को रेलवे में नौकरियां दी गई हैं।

  • भविष्य की योजना: मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में 1.5 लाख और रोजगार देने की प्रक्रिया जारी है।
  • छात्रों के लिए वार रूम: परीक्षा और भर्ती शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए रेलवे ने एक समर्पित ‘वार रूम’ बनाया है। 18,000 असिस्टेंट लोको पायलटों की नियुक्ति भी शुरू हो चुकी है।

खर्च और यात्री सब्सिडी का बोझ

​रेल मंत्री ने स्पष्ट किया कि रेलवे यात्रियों को भारी सब्सिडी दे रहा है।

  • ₹60,000 करोड़ की सब्सिडी: औसतन हर यात्री के किराए का 45% हिस्सा सरकार वहन करती है।
  • सालाना खर्च: कुल ₹2.74 लाख करोड़ के खर्च में स्टाफ सैलरी (₹1.18 लाख करोड़) और पेंशन (₹65,000 करोड़) सबसे बड़े हिस्से हैं।

सुरक्षा में AI का प्रवेश: गिर के शेरों की होगी रक्षा

​रेलवे ट्रैक पर वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए एक क्रांतिकारी कदम उठाया गया है। गुजरात के गिर राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में AI आधारित ‘इंट्रूजन डिटेक्शन सिस्टम’ को मंजूरी दी गई है।

  • ​यह प्रणाली 115 किमी के क्षेत्र में शेरों की गतिविधियों की रीयल-टाइम सूचना लोको पायलट और कंट्रोल रूम को देगी, जिससे रेल हादसों में वन्यजीवों की मौत रुकेगी।

क्षेत्रीय बजट और चुनौतियां

क्षेत्र/राज्यबजट आवंटन (₹ करोड़)विशेष टिप्पणी
पूर्वोत्तर भारत11,4862,000 करोड़ से बढ़ाकर भारी वृद्धि
पंजाब5,673कांग्रेस शासन की तुलना में 25 गुना अधिक
केरल3,795भूमि अधिग्रहण (मात्र 14% पूर्ण) सबसे बड़ी बाधा

नई मांगें और वंदे भारत स्लीपरसदन में महाराष्ट्र की सांसद डॉ. मेधा विश्राम कुलकर्णी ने दिल्ली से पुणे के बीच ‘वंदे भारत स्लीपर’ ट्रेन चलाने की मांग रखी। वहीं, तेलंगाना में नई लाइनों के लिए सर्वे और डीपीआर (DPR) की प्रक्रिया जारी रहने की बात कही गई।

n682537506175877925405676daba463248d197bf944731887001ef969bea40ecdb2b364346c7369d9cfe0a
भारत ने पहली बार ट्रेन से दागी मिसाइल, अग्नि प्राइम का किया सफल परीक्षण, देखें वीडियो
1000911290

जमशेदपुर : देश में पहली बार रेल से अग्नि प्राइम मिसाइल को सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी। रक्षा मंत्री ने लिखा भारत ने रेल-आधारित मोबाइल लॉन्चर प्रणाली से मध्यम दूरी की अग्नि-प्राइम मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। अगली पीढ़ी की यह मिसाइल 2000 किलोमीटर तक की मारक क्षमता के लिए डिजाइन की गई है। साथ ही ये कई एडवांस खूबियों से लैस है। डिफेंस एक्सपर्ट्स का मानना है रेल आधारित मोबाइल लांचर सिस्टम देश की सामरिक रक्षा क्षमताओं में एक प्रमुख मील का पत्थर साबित होगी।

रक्षा मंत्री ने बताया कि विशेष रूप से डिजाइन किए गए रेल-आधारित मोबाइल लॉन्चर से आज किया गया अपनी तरह का पहला प्रक्षेपण था। यह बिना किसी पूर्व शर्त के रेल नेटवर्क पर चलने की क्षमता रखता है। इससे यूजर्स को देश भर में गतिशीलता प्राप्त होती है और कम दृश्यता के साथ कम प्रतिक्रिया समय में प्रक्षेपण करने की अनुमति मिलती है।

रक्षा मंत्री ने कहा कि मध्यम दूरी की अग्नि-प्राइम मिसाइल के सफल परीक्षण पर डीआरडीओ, सामरिक बल कमान (एसएफसी) और सशस्त्र बलों को बधाई। इस सफल उड़ान परीक्षण ने भारत को उन चुनिंदा देशों के समूह में शामिल कर दिया है जिनके पास मोबाइल रेल नेटवर्क से कैनिस्टराइज्ड लॉन्च सिस्टम विकसित करने की क्षमता है। अग्नि प्राइम, अग्नि कैटेगरी की मिसाइलों का एक परमाणु-सक्षम, नई पीढ़ी का एडवांस एडिशन है। यह दो स्टेप वाली कैनिस्टर मिसाइल है। इसकी अधिकतम मारक क्षमता 1,000 से 2,000 किलोमीटर है। यह अग्नि सीरीज की सभी पूर्ववर्ती मिसाइलों से हल्की है।

202509113507009
स्पेशल सेल ने पाकिस्तान से संचालित आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, गिरफ्तार आतंकियों ने बताया प्रशिक्षण के लिए खोज रहे थे जमीन

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान से संचालित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. इस संयुक्त अभियान में झारखंड, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र की पुलिस भी शामिल थी.पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है जो भारत में इस्लामिक स्टेट स्थापित करने की साजिश रच रहे थे. आरोपी “गजवा-ए-हिंद” के बैनर तले एक हिंसक जिहाद शुरू करने की साजिश रच रहे थे. उनका पहला कदम जमीन पर कब्जा कर वहां आतंकी प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करना था. गिरफ्तार किए गए लोगों में से कोई भी पाकिस्तान नहीं गया, लेकिन वे पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स के संपर्क में थे, जो उन्हें लगातार निर्देश दे रहे थे.

वहीं गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान झारखंड के बोकारो निवासी अशर दानिश (23), मुंबई के आफताब कुरैशी (25), महाराष्ट्र के मुंब्रा निवासी सूफियान अबुबकर खान (20), तेलंगाना के निजामाबाद निवासी मोहम्मद हुजैफ यमन (20) और मध्य प्रदेश के राजगढ़ निवासी कामरान कुरैशी (26) के रूप में हुई है.पुलिस के अनुसार इस नेटवर्क का मास्टरमाइंड अशर दानिश था, जो खुद को ‘गजवा लीडर’ और ‘सीईओ’ कहता था. दानिश ने इंग्लिश ऑनर्स में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.

वहीं, आफताब कुरैशी का काम आतंकी गतिविधियों के लिए लक्ष्य तय करना था, जबकि हुजैफ यमन हथियार बनाने का काम करता था. इन लोगों ने अपने ग्रुप का नाम ‘प्रोजेक्ट मुस्तफा’ रखा था.दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आरोपियों के पास से आईईडी बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री और हथियार बरामद किए हैं, जिनमें सल्फर, नाइट्रिक एसिड, कॉपर प्लेट, कारतूस, एक देसी पिस्तौल और कई इलेक्ट्रॉनिक सामान शामिल हैं. इसके अलावा, दो अर्ध-स्वचालित पिस्तौल, एक एयर गन और रसायन भी जब्त किए गए हैं.

जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी सोशल मीडिया के एन्क्रिप्टेड प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर युवाओं को बरगला रहे थे. वे खुद को एक एनजीओ की तरह पेश करते थे और धर्म के नाम पर युवाओं को कट्टरपंथी बनाने का काम कर रहे थे.पुलिस के अनुसार, यह ग्रुप उन जगहों की तलाश में था, जहां वे जमीन खरीदकर अपनी गतिविधियों का केंद्र बना सकें. वे हथियार बनाने के लिए पैसे भी इकट्ठा कर रहे थे. इस ऑपरेशन की सफलता के बाद पुलिस का मानना है कि समय रहते इस मॉड्यूल का भंडाफोड़ नहीं होता तो देश में कई बड़े आतंकी हमले हो सकते थे.फिलहाल, गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश किया गया है. आफताब और सूफियान को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि बाकी आरोपियों से पूछताछ जारी है. इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है.

n63301699217276282087661649c5c80a72eb1ba1e4c7802160c78bc68d3ee400e5df6cf15435faef9082ea
लाखों रुपये के साथ जमशेदपुर का युवक गया जंक्शन से गिरफ्तार, खुद को जमशेदपुर व्यापारी संजय भालोठिया का बताया स्टाफ
n63301699217276282087661649c5c80a72eb1ba1e4c7802160c78bc68d3ee400e5df6cf15435faef9082ea

गया : बिहार के गया जंक्शन से आरपीएफ के एक जवान ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. तलाशी के दौरान युवक के पास से जो कुछ बरामद हुआ उसे देखकर अफसरों की नींद उड़ गई. युवक के पास से 52 लाख 84 हजार 300 रुपए मिले हैं.

जब आरपीएफ के अफसरों ने युवक से रुपए संबंधित कागजात के बारे में पूछा तो उसने कहा कि इसका कोई लेखा-जोखा मेरे पास नहीं है. फिलहाल आरपीएफ की टीम ने संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर इनकम टैक्स के अधिकारियों को सौंप दिया है.

IMG 20240309 WA0028
IMG 20240309 WA00271

इनकम टैक्स के अधिकारी युवक से पूछताछ कर रहे हैं. हालांकि हिरासत में लिए गए युवक अपने आप को झारखंड के जमशेदपुर के संजय भालोठिया का स्टाफ बता रहा है, जो कि बड़े पैमाने पर टीएमटी सरिया का कारोबार करता है.

युवक ने पूछताछ में बताया कि जमशेदपुर से टीएमटी सरिया को गया, औरंगाबाद और नवीनगर में भेजी गई थी, जिस पैसे की रिकवरी करने के बाद वह पैसे को लेकर वापस जा रहा था, तभी आरपीएफ के जवानों ने गया जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर उसे गिरफ्तार किया है. फिलहाल आरपीएफ ने आयकर विभाग को बुलाकर उन्हें सौंप दिया है. आयकर विभाग युवक से पूछताछ कर रही हैं.

IMG 20240309 WA00261

आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय प्रकाश ने बताया, ‘गया जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर एक युवक पुलिस को देखकर तेजी से भागने लगा, जब उस युवक को हिरासत में लिया गया तो उसके पास बैग से 24 लाख रुपए बरामद किए गए. वहीं इसके निशान देही पर ही एक होटल से 28 लाख 84 हजार 300 भी बरामद किया गए, वहीं पैसे के बारे में कोई भी वैध प्रमाण पत्र नहीं दिया गया. युवक ने बताया कि मेरे मालिक जमशेदपुर के जुगसलाई का संजय भालोठिया के यहां प्राइवेट नौकरी करता हूं और मेरे मालिक का लोहे की सरिया का कारोबार है, टीएमटी सरिया का पैसा वसूलने के लिए वह आया था.

n630770488172622862152281134ec47e88963aa5da7811cecfcb70398e6cf2d5d3537131d7c0dfe999c578
केंद्र सरकार ने पोर्ट ब्लेयर का बदला नाम, अब श्री विजयपुरम के नाम से जाना जाएगा
n630770488172622862152281134ec47e88963aa5da7811cecfcb70398e6cf2d5d3537131d7c0dfe999c578
IMG 20240309 WA00281 1

नई दिल्ली : केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने शुक्रवार को बड़ा फैसला लेते हुए पोर्ट ब्लेयर का नाम बदल दिया है। अब पोर्ट ब्लेयर की पहचान “श्री विजया पुरम” के नाम से होगी। मोदी सरकार एक-एक करके अंग्रेजों की गुलामी के प्रतीक हटा रही है और इस कड़ी में कई शहरों के नाम बदले जा चुके हैं। पोर्ट ब्लेयर का नाम 1789 में ईस्ट इंडिया कंपनी के आर्चीबाल्ड ब्लेयर (Archibald Blair) के सम्मान में रखा गया था। जिसे अब बदलकर श्री विजया पुरम किया गया है।

IMG 20240309 WA00271 1
IMG 20240309 WA00261 1
ee987adda033a192eb714f0b7f0f2a67c52f99a22a2d22a4f1734219c001836f.0
कच्ची दीवार गिरने से 8 बच्चों की मौत, गम में डूबा पूरा इलाका
Screenshot 2024 0804 123606

मप्र, सागर : मध्य प्रदेश के सागर जिले में रविवार को दर्दनाक हादसा हुआ है। जिले के शाहपुर में दीवार गिरने से आठ बच्चों की मौत हो गई है। छोटे बच्चों की मौत के बाद से पूरा क्षेत्र गम में डूब गया है।

IMG 20240309 WA00281

दरअसल, शाहपुर में हरदौल मंदिर में शिवलिंग निर्माण एवं भागवत कथा का आयोजन चल रहा है। सावन के महीने में मंदिर में सुबह से शिवलिंग बनाने का काम चल रहा था। शिवलिंग बनाने के लिए आठ से 14 साल के बच्चे भी पहुंचे थे। बच्चे जब शिवलिंग बना रहे थे, तभी मंदिर परिसर के बगल वाली कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार करीब पचास साल पुरानी थी।

IMG 20240309 WA00271

यह दीवार शिवलिंग बना रहे बच्चों के ऊपर सीधी गिरी, जिससे एक साथ आठ बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर चीख-पुकार मच गई। वहां मौजूद लोगों ने तत्काल मलबे को हटाने का काम शुरूकर दिया, जिसके बाद नीचे दबे बच्चों को निकाला गया। नगर परिषद और पुलिस राहत कार्य में लगे हुए हैं। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद रहली के विधायक और पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव भी मौके पर पहुंच गए।

IMG 20240309 WA00261

जानकारी के मुताबिक मंदिर परिसर के बराबर में पचास साल पुरानी दीवार जर्जर हो चुकी थी। इसके बाद भी दीवार को गिराया नहीं गया। सागर में इन दिनों भारी बारिश हो रही है। 24 घंटे के अंदर ही यहां 104 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है। ऐसे में बारिश से कच्चे व जर्जर मकानों को खतरा बना हुआ है।

Screenshot 2024 0803 170410
श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले के सुनवाई में एक और बाधा समाप्त, मा. न्यायालय के बहुमूल्य समय को बर्बाद करने से बाज आयें हिन्दू द्रोही: बजरंग बागड़ा
Screenshot 2024 0803 170410

नई दिल्ली : श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति मामले की सुनवाई में डाली गई एक और बाधा के दूर होने पर विश्व हिन्दू परिषद ने स्वागत करते हुए मुस्लिम पक्ष से कहा है कि वह अन्याय के साथ ही नहीं, सत्य और न्याय के साथ खड़ा हो। विश्व हिन्दू परिषद के केन्द्रीय महामंत्री श्री बजरंग बागड़ा ने आज कहा है कि पावन तीर्थ नगरी मथुरा में जो सब कुछ नंगी आँखों से भी प्रत्यक्ष दिख रहा है, आज कुछ लोग, उसे भी नकारने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं।

IMG 20240309 WA00281
IMG 20240309 WA00271

उन्होंने कहा कि न्यायालय में प्लेसेज ऑफ वरशिप ऐक्ट की अथवा अवधि सीमा की कृत्रिम आड़ में जितनी बार भी मामले की सुनवाई को रोकने या उसमें अड़ंगा डालने का प्रयास किया गया, उतनी ही बार उन्हें न्यायालय से मुंह की खानी पड़ी है।अब समय या गया है कि एक ही मुद्दे पर बार बार, माननीय उच्च न्यायालयों व सर्वोच्च न्यायालय का समय बर्बाद कर न्याय में रोड़ा बनने वालों पर कोई रोक लगाई जाए।

IMG 20240309 WA00261

श्री बागड़ा ने यह भी कहा कि बात चाहे काशी विश्वनाथ की हो या श्री कृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति की, तथ्य व सत्य सामने होने के बावजूद भी उनसे आँखें मूँद लेने की वृत्ति से बाहर आकर राष्ट्रीय धारा के साथ रहने और सामाजिक सौहार्द बढ़ाने में सहभागी बनना चाहिए।

IMG 20240719 WA0003
महावीर मुखी के श्राद्धकर्म में पहुँची सुमन कारूवा, कहा – समाज ने सच्चा सिपहसालार
IMG 20240719 WA0003

राउरकेला : अखिल भारतीय अनूसूचित जाति मूलवासी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महावीर मुखी के श्राद्धकर्म में बंडा मुंडा , राउरकेला ओडिशा स्थित आवास में श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे मानवाधिकार सहायता संघ अंतरराष्ट्रीय के महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती सुमन कारूवा ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि अनूसूचित जाति मूलवासीयों ने समाज का एक ईमानदार, सच्चा सिपहसालार खो दिया है जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं हो पायेगी।

IMG 20240309 WA00281
IMG 20240309 WA00271

इनके द्वारा किए गए समाज उत्थान के अधूरे कार्यो और सपनों को पूरा करने के लिए समाज के मूलवासीयों को एक मंच में आकर संकल्प लेने और अधूरे कार्यो को पूरा करने की आवश्यकता है, तब हमारी श्रद्धांजलि पूर्ण होगी। आये हुए सभी वक्ताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किए।

IMG 20240309 WA00261

श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु रंजन कारूवा, पूर्ण चंद्र कारूवा, गुरूचरण कारूवा, पंचू मुखी, सुदर्शन मुखी, किशन कारूवा, संजीत कारूवा, कृष्णा कारूवा, संजय मुखी, विद्यावती मुखी, आनंद कारूवा, रविन्द्र कारूवा, दीनू कारूवा, लाल मुखी, सोनू बेहरा इत्यादि उपस्थित थे।

IMG 20240709 WA0003
अखिल भारतीय अनूसूचित जाति मूलवासी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महावीर मुखी का इलाज के दौरान निधन
IMG 20240709 WA0003

बंडामुंडा : अखिल भारतीय अनूसूचित जाति मूलवासी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महावीर मुखी 51 वर्ष का पानपोस स्थित जय प्रकाश अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। इनके पार्थिव शरीर के अंतिम संस्कार हेतु एवं बंडा मुंडा श्मशान घाट में दफनाया गया। इनके अंतिम दर्शन में हजारों की संख्या में समाज के लोग, सहकर्मी एवं मुखी समाज के लोग एकत्रित हुए।

IMG 20240309 WA00281
IMG 20240309 WA00271

जमशेदपुर से कांग्रेस के अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष लखींद्र मुखी, राजू बेहरा, सोनू बेहरा, गुरूचरण मुखी, संतोष बेहरा, मनोज मुखी, गणपति कारूवा, शंभू मुखी, संन्यासी मुखी, लाल मुखी, लखींद्र मुखी, राजेन मुखी, सीनी से मानवाधिकार सहायता संघ के महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष श्रीमती सुमन कारूवा, मुखी समाज के केन्द्रीय प्रवक्ता रंजन कारूवा, पंचू मुखी, रविशंकर मुखी, चाईबासा से ओंकार कारूवा, वार्ड सदस्य गंगा कारुवा, हड़ताल कारूवा, किरीबुरू से पूर्ण चंद्र कारूवा, सुरेश कारूवा, पार्वती कारूवा, गुवा से राधा कारुवा, डांगवापोसी से सुरेश मुखी, चक्रधरपुर से संजय मुखी, विद्यावती मुखी, विजय कारूवा, विजय मुखी, दुर्गा मुखी, गोपी मुखी, चंदलू मुखी, श्याम मुखी, बबलू मुखी, मनोहरपुर से सिलास कारुवा, राजा कारूवा, कलिया कारूवा, लीला कारूवा, राउरकेला से जीवन कारूवा, मोहन पानी कारूवा, प्रसाद कारूवा, दिलीप मुखी, सहदेव मुखी, शिवनाथ कारूवा, बसंत बेहरा, बंडा मुंडा से नितेश मुखी, पीसीकिशन मुखी, राजू मुखी, कृष्णा मुखी, आदित्यपुर से प्रदीप मुखी इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

IMG 20240309 WA00261
3d78601530a82313ab2075be9de8f963bde885eecbf33fc3e498a3d608ac6c11.0
पुरी रथ यात्रा के दौरान भगदड़, 1 की मौत, सैंकड़ों घायल
3d78601530a82313ab2075be9de8f963bde885eecbf33fc3e498a3d608ac6c11.0

पुरी : पुरी रथ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा हो गया। प्रभु बलभद्र के रथ खींचे जाने के दौरान एक भक्त की सांस रूक जाने से मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। भगवान जगन्नाथ के नंदीघोष रथ को खींचने की प्रक्रिया के दौरान अचानक भक्तों के बीच धक्का-मुक्की होने से भगदड़ की स्थिति बन गई, जिससे 400 से अधिक श्रद्धालु नीचे गिरने से घायल हो गए।

IMG 20240309 WA00281
IMG 20240309 WA00271

सभी घायल श्रद्धालुओं को अस्पताल में भर्ती किया गया है। इसमें 50 से अधिक भक्तों को प्राथमिक इलाज के बाद छोड़ दिया गया है। वहीं, अन्य घायल श्रद्धालुओं का इलाज चल रहा है।

IMG 20240309 WA00261
error: Content is protected !!