जमशेदपुर : झारखण्ड क्षत्रिय संघ के जुगसलाई शाखा के कार्यकारी अध्यक्ष अमर सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि झारखंड की राजनीति में ढुल्लू महतो को गुजरात का रुपाला बनाने की कोशिश की जा रही है। रूपाला की तरह ढुल्लू महतो भी किसी के मोहरा है। विधायक सरयू राय का विरोध राजनीतिक हो सकता है, लेकिन सरयू राय के बहाने सभी स्वर्णों को निशाना बनाना ढुल्लू की ओछी मानसिकता को दर्शाता है।
ढुल्लू झारखंड के आपराधिक छवि वाले नेता हैं, जिन्हें कोर्ट ने भी गंभीर टिप्पणी की है। जिसमें आश्चर्य जताया है कि ढुल्लू महतो विधानसभा में बैठने के लायक नहीं है। ऐसे में उसे रूपाला बनाकर भाजपा को रसातल में ले जाने की कोशिश की जा रही हैं, जिस तरह से भाजपा का लोकसभा चुनाव में हश्र हुआ हैं, वहीं हाल झारखंड की राजनीति में ढुल्लू महतो के चलते होने वाला है।
राँची : झारखंड युवा सदन 4.0 के तीन दिवसीय कार्यक्रम में रांची के यासीन अली भारती को ग्रामीण स्वास्थ्य आयोग के बोर्ड सदस्य के रूप में रांची विधानसभा का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला। यह कार्यक्रम झारखंड की युवा शक्ति को सशक्त बनाने और मानव तस्कर रोकथाम एवं राज्य स्तरीय के मुद्दे पर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।
इस आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों के युवा नेता अपने विधानसभा क्षेत्र के विधायक के रूप में वहाँ की मौजूदा स्तिथि और बदलाव को लेकर विशेषज्ञ, और नीति निर्माता शामिल हुए। यासीन भारती एक एथलीट स्पोर्ट्स शूटर और युवा नेता है राज्य स्तरीय में ग्रामीण स्वास्थ्य आयोग में अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए सामुदायिक भागीदारी और नवाचार आवश्यक हैं।
उन्होंने कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और उनकी गुणवत्ता में सुधार पर जोर दिया। युवा सदन का यह कार्यक्रम झारखंड के युवाओं को एक मंच प्रदान करता है, जहाँ वे अपनी आवाज उठा सकते हैं और अपने विधानसभा क्षेत्र से जुड़े मामलों का हल करने में महत्वपूर्ण सुझाव दे सकते हैं। यासीन भारती का चयन इस बात का प्रमाण है कि युवा नेतृत्व की दिशा में सकारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं।
जमशेदपुर: भाजपा नेता सह पूर्व डीआईजी राजीव रंजन सिंह ने प्रेस से वार्तालाप करते हुए कहा कि लगातार समाचार पत्रों एवं न्यूज चैनल से शहर में अपराधियों के द्वारा गोली चलाने की घटना आते रहती है। कल मानगो में गणेश गिरोह के विकास गुप्ता कि हत्या अपराधियों के द्वारा गोली मारकर किया गया। मै विगत 2 वर्षो से रिटायरमेंट के बाद इस शहर में मुफ्त कानूनी सलाह केंद्र भी चला रहा हूं। इस दौरान आम लोगो से मिलना जुलना लगा रहता है।
उन्होंने बताया कि अगर विगत 6 माह में हुई गैंग वार में हत्या को देखा जाए तो सितंबर के प्रथम सप्ताह में अमरनाथ के भाई शक्तिनाथ कि हत्या हुई। अप्रैल में वसुंधरा एस्टेट के पास बारीडीह निवासी सन्नी यादव कि गोली मारकर हत्या हुई। उसके पूर्व फरवरी में बैकुंठ नगर निवासी राज सिंह की पोस्ट ऑफिस रोड में हत्या हुई थी। इस तरह से देखे तो लगातार गैंग वार आपस में ही हो रही है एवं एक अपराधी दूसरे को मार रहे है और जनता में भय का वातावरण व्याप्त है। क्योंकि एक अपराधी अगर दूसरे को मारता है तो उसका टीआरपी बढ़ता है एवं एक्सटोर्शन का रेट बढ़ जाता है।
उन्होंने कहा कि हमने 2 वर्षो में कभी भी पुलिस और अपराधियों की मुठभेड़ की घटना नहीं सुना। जिसमें अपराधियों के मारे जाने एवं घायल होने की सूचना मिली हो। अधिकांश अपराधी घटनाएं जमीन व्यापार में अपराधियों के संलिप्त होने के कारण हुई है। इसके साथ ही साथ शहर में नशा खोरी ,अड्डेबाजी ,लड़कियों से छेड़खानी की भी घटनाएं की भी लगातार सूचनाएं मिलते रहती है।
अपराधियों में पुलिस का जितना खोफ होना चाहिए था ,वह नही दिखाई दे रहा है। इससे जनता को ऐसा प्रतीत होता है की कही न कही अपराधियों का राजनैतिक संरक्षण है। इस शहर में मैं भी पदस्थापित रहा हु कई पदों पर। अगर आप वर्ष 2003 से 2006 तक पुलिस का कार्यकाल देखेंगे तो पाएंगे कि उस दौरान पुलिस के हथियारों से गोलियां चलती थी और अपराधियों में एक दहशत का मौहौल था। अतः यह बहुत जरूरी है अपराधियों के मन में पुलिस का डर हो एवं आम जनता के मन में पुलिस के प्रति विश्वास और प्रेम हो।
आत्मरक्षा और अनुशासन सिखाएगा स्कॉय प्रशिक्षण कैंप, झारखंड में है असीम संभावनाएं – समरेश सिंह
स्कॉय एसोसिएशन ऑफ झारखंड और पूर्वी सिंहभूम स्कॉय मार्शल आर्ट एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में 29 सितंबर से 01 अक्टूबर 2024 तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय स्कॉय प्रशिक्षण कैंप का आज शुभारंभ समीक्षा फिटनेस अकादमी, टेल्को के प्रांगण में हुआ। इस शिविर में बिहार से आए अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी विशाल सिंह, रिशु राज, रोहित कुमार, और अंकुश सिंह खिलाड़ियों को स्कॉय के तकनीकी और व्यावहारिक पक्षों का प्रशिक्षण देंगे।
स्कॉय प्रशिक्षण शिविर के उद्घाटन सत्र में अतिथि के रूप में उपस्थित होकर भाजपा नेता समरेश सिंह, समाजसेवी सौरभ विष्णु, अभिषेक सिंह और अभिजीत सिंह ने प्रशिक्षुओं को शुभकामनाएं दी।
बतौर मुख्य अतिथि उद्घाटन समारोह में शामिल हुए भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता श्री समरेश सिंह ने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्कॉय का प्रशिक्षण कैम्प आत्मरक्षा और अनुशासन सिखाएगा, झारखंड में इस खेल को लेकर असीम संभावनाएं हैं। स्कॉय खेल आत्मरक्षा और अनुशासन का बेहतरीन संगम है। आज के समय में युवा न केवल खेल में करियर बना रहे हैं, बल्कि विशेष रूप से युवतियां आत्मरक्षा के लिए स्कॉय को अपना रही हैं। यह कश्मीर का ट्रेडिशनल खेल अब राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुका है।
आयोजन सचिव सह पूर्वी सिंहभूम स्कॉय मार्शल आर्ट एसोसिएशन के सचिव सुनील प्रसाद ने बताया, “झारखंड में स्कॉय एक नया खेल है, लेकिन खिलाड़ियों में इसे सीखने का जबरदस्त उत्साह है। राष्ट्रीय खेलों में स्कॉय के शामिल होने से झारखंड के खिलाड़ियों के लिए संभावनाओं के नए द्वार खुले हैं।
यह कैंप तीन दिनों तक चलेगा, जिसमें सैकड़ों खिलाड़ियों ने निबंधन कराया है। खिलाड़ी निशुल्क निबंधन करा कर इस प्रशिक्षण शिविर में भाग ले सकते हैं।
इस अवसर पर मुख्य रूप से समरेश सिंह, सौरभ विष्णु, राजेश कुमार, अभिषेक सिंह, अभिजीत सिंह, सुनील प्रसाद, श्रीकांत कुमार, मुन्ना टुड्डू, श्रीमती शिल्पा दास, आदर कुमार, निरंजन सिंह, निकिता राय, मैडी हेंब्रम, अभिषेक राय आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
जमशेदपुर : सोनारी कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष बंटी शर्मा ने बयान जारी कर कहा है कि शंभू चौधरी द्वारा लगाए गए सारे आरोप निराधार है। शंभू चौधरी अभी इतने बड़े नेता नहीं हुए हैं जिसका विरोध बन्ना गुप्ता जी अपने कार्यकर्ताओं से करवाएंगे। शंभू चौधरी अखबारों में जगह पाने के लिए झूठा आरोप लगा रहे हैं।
अगर बन्ना गुप्ता का एक मंडल अध्यक्ष या प्रतिनिधि भी चुनाव में नॉमिनेशन फॉर्म दाखिल करके घर में सो भी जाए तो शंभू चौधरी से ज्यादा वोट लाने की क्षमता रखता है जो पिछले विधानसभा चुनाव में शंभू चौधरी लाए थे। शंभू चौधरी अपने कार्यक्रम में भाड़े के लोग लेकर आते है, उनमे से अधिकतम बच्चे है जिनके वोटर कार्ड भी नहीं है। पैसे खर्च कर और शराब की व्यवस्था करके भीड़ जुटाने वाले बरसाती मेढ़क है शंभू चौधरी, जिन्हे चुनाव के 6 महीने पहले जनता की समस्या दिखती है।
जमशेदपुर : टाटा स्टील टिनप्लेट डिवीजन सीआरएम रोल ग्रांडिंग शॉप आपरेशन विभाग के कर्मचारी श्री जमिल अहमद खान जी ने कम्पनी मे अपने 30 वर्ष कार्य कर अहम योगदान देकर आज सेवानिवृत्त हुए। सभी कर्मचारियों ने विदाई समारोह कर उन्हें विदाई दी। कम्पनी मे कार्य कर कम्पनी को ऊंचाइयों एवम बुलंदी तक पहुंचाने मे उनका अहम योगदान रहा। कर्मचारियों के कहा कि आप की आगे की जिंदगी भी खुशहाल हो जिस तरह कंपनी में पूरी सुरक्षा के साथ कार्य किया आगे की जिंदगी भी आप सुरक्षा पूर्वक जिए और अपने सेहत का ख्याल रखें।
इस मौके पर रोल ग्रांडिंग शॉप के एरिया मैनेजर ओम प्रकाश, कुमार रंजन, गोलमुरी टाटा टिनप्लेट वर्क्स यूनियन के जनरल सेक्रेटरी मनोज सिंह, अस्सिटेंट सेक्रेट्री रमेश राव, रोल ग्रांडिंग शॉप के कमेटी मेंबर संग्राम किशोर दास, सीआरएम मैकेनिकल मेंटेनेंस के कमेटी मेंबर नवजोत सिंह सोहल, मशीन शॉप कमेटी मेम्बर सुजीत दास और जमिल अहमद खान जी के साथ काम करने वाले जय देव मंडल, मसूद आलम, जयलाल, स्वप्न चकलाधर, परश्नराम महतो, मानक सिंह, जितेंद्र कुमार, मुख्तार अली, कश्मीर सिंह, अजीतेश कुमार, प्रमोद कुमार सिंह, विजय कुमार बारीक, अरुण पांडे, राम जनम चौधरी, सैयद परवेज, मनप्रीत सिंह, कुमार मुखी, प्रवीण कुमार सिन्हा, राजीव दे, अरुण तिवारी, सभी कर्मचारी उन्हें विदाई देने के लिए मौजूद थे।
जमशेदपुर : सुपर हिट्स 93.5 रेड एफएम द्वारा पूजा ऑन व्हील्स कार्यक्रम का रविवार को तीसरा दिन था। इस भव्य और शानदार इवेंट का आयोजन आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ ग्लोबल विलेज में किया गया। रेड एफएम की टीम पूरी तैयारी के साथ कार्यक्रम को संपन्न करने के लिए पहुंची थी। कार्यक्रम का प्रिंट मीडिया पार्टनर कोल्हान का प्रथम हिंदी दैनिक उदित वाणी था।
कार्यक्रम में 1000 से ज्यादा महिलाओं और बच्चियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम में कई दिलचस्प और मनोरंजक इवेंट आयोजित हुए। कॉलोनी वासियों ने डांसिंग और सिंगिंग के साथ बहुत मस्ती की। इवेंट में विजेता बनने के लिए गजब की ओर देखी गई।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मारुति सुजुकी, स्टेट बैंक, दमरो फर्नीचर और नेशनल इलेक्ट्रॉनिक का सक्रिय सहयोग रहा। ये कार्यक्रम शहर के विभिन्न सोसाइटियों में आयोजित किये जा रहे हैं। पूरे शहर में कार्यक्रम का 10 राउंड होना है। लोगों का इसको जबरदस्त समर्थन मिल रहा है।
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस गांधी जयंती के दिन यानी दो अक्टूबर से अपने औपचारिक चुनावी अभियान की शुरुआत करेगी. इसके लिए राज्य के नेताओं की चार टीम बनाई गई हैं, जो पहले चरण में उन क्षेत्रों में अभियान चलाएगी जहां पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार थे. इसके बाद सीट बंटवारे के बाद दूसरे चरण में गठबंधन उम्मीदवारों के लिए अभियान चलाया जाएगा. वहीं, विधानसभा स्तर पर हर गांव-टोला में संवाद यात्रा निकालेगी. 15 अक्टूबर से जिला स्तर के नेता पंचायत में अभियान चलाएंगे. इसके माध्यम से सरकार की उपलब्धियां को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा.
प्रदेश कांग्रेस कैंपेनिंग कमेटी के चेयरमैन सुबोधकांत सहाय ने प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान ये जानकारी दी. उन्होंने कहा कि चुनाव में जाने के लिए हमारे पास सरकार के किए हुए कार्य पूंजी के रूप में हैं. हमारी नीतियों में भविष्य के विकास की झलक है. आज झारखंड में बांग्लादेशी को खोजनेवाले भाजपा के नेता 18 वर्षों तक राज करने के दौरान सो रहे थे. इन्हें चुनाव के समय ही ऐसे मुद्दे दिखते हैं. उन्होंने कहा कि हजारों करोड़ के घोटाले के आरोप में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर एफआईआर दर्ज हुआ है. उन्हें नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए.
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि एक माह में 24 जिलों में 25 ‘संवाद आपके साथ’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका समापन हो गया है. इस दौरान सभी जिलों में संगठन की संपूर्णता के संबंध में बातें सामने आईं. चुनाव को लेकर समितियों की बैठक चल रही है. इसी कड़ी में पूरे झारखंड के डेलिगेट्स, प्रखंड अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, विधायक, सांसद, मंडल अध्यक्ष सहित अन्य नेताओं की वृहद बैठक 30 सितंबर को बुलाई गई है. इसमें प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर, सप्तगिरि शंकर उलका, सिरीबेला प्रसाद, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उपस्थित रहेंगे. इसी दिन मेनिफेस्टो कमेटी के लोगों से भी वरीय नेतागण मिलेंगे. महात्मा गांधी की जयंती पर चुनावी अभियान प्रारंभ किया जाएगा. साथ ही देश की आजादी के आंदोलन में अपना योगदान देनेवाले टाना भगतों का विशाल कार्यक्रम बीजूपाड़ा में सोमा टाना भगत की प्रतिमा के समक्ष किया जाएगा. एक सवाल के जवाब में कमलेश ने कहा कि भाजपा के काम करने और कांग्रेस के काम करने का तरीका अलग है. पार्टी अब पूरी तरह से चुनाव के लिए तैयार है.
मेनीफेस्टो कमेटी के चेयरमैन बंधु तिर्की ने कहा की घोषणा पत्र तैयार करने के लिए पूरे प्रदेश में चौपाल लगाकर लोगों की राय ली जा रही है. इसमें यह व्यवस्था की जाएगी कि हर छह माह में मेनिफेस्टो के सोशल ऑडिट की व्यवस्था हो. नीतिगत,आर्थिक, सामाजिक सभी पहलुओं की समीक्षा कर घोषणा पत्र के बिंदु तैयार किए जाएंगे. जिलावार वहां के स्थानीय मुद्दे, राज्य स्तर के मुद्दे, जमीन के मुद्दे एवं अन्य विसंगतियाें पर चर्चा की जाएगी. चार अक्टूबर तक प्रदेश कार्यालय में प्रतिवेदन समर्पित करेंगे, जिसे संकलित कर राष्ट्रीय नेतृत्व को समीक्षा हेतु भेजा जाएगा. वहां से अनुमति मिलते ही इसे घोषित किया जाएगा. घोषणा पत्र तैयार होने के बाद मुख्यमंत्री से मिलकर हम अपने और उनके घोषणा पत्र पर चर्चा कर इसे अमलीजामा पहनाएंगे. मौके पर प्रदीप कुमार बलमुचू, राकेश सिन्हा, सतीश पौल मुंजनी, सोनाल शांति, कमल ठाकुर, शांतनु मिश्रा आदि उपस्थित थे.
धनबाद : लोक जनशक्ति पार्टी (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान रविवार को जनाक्रोश रैली में शामिल होने धनबाद पहुंचे. कोयला नगर नेहरू स्पोर्टस कांपलेक्स में आयोजित रैली में चिराग ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव झारखंड का भविष्य तय करेगा.
इसलिए इस बार ऐसी कोई गलती नहीं करनी है, जिससे आने वाले पांच साल तक पछताना पड़े. उन्होंने कहा कि यह संकल्प कर आया हूं कि जब तक झारखंड का समुचित विकास नहीं होगा, तब तक चैन से नहीं बैठेंगे. हेमंत सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि पांच साल से झारखंड में विकास रुक गया है. भ्रष्टाचार चरम पर है. सीएम हेमंत सोरेन ने झारखंड की जनता को शर्मसार किया है.
मुख्यमंत्री के पद पर रहते हुए हेमंत सोरेन भ्रष्टाचार के आरोप में जेल गए. इस बार एक-एक वोट सोच समझ कर देना है. इस चुनाव में ऐसी पार्टी के ऐसे विधायक को चुनना है जो विकास, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य व युवाओं की चिंता करे. जात-पात, धर्म से ऊपर उठकर बेहतर झारखंड बनाना है. इसमें सभी का साथ चाहिए. आज बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार के लिए लोगों को दूसरे राज्य जाना पड़ता है. अब झारखंड को ऐसा राज्य बनाना है जहां से किसी को बाहर न जाना पड़े.
विपक्ष पर निशाना साधते हुए चिराग पासवान ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में कई तरह के झूठ फैलाये गए. कांग्रेस ने कहा कि अगर एनडीए सत्ता में आता है तो आरक्षण और संविधान समाप्त हो जाएगा. जब तक चिराग जिंदा है, तब तक आरक्षण और संविधान को कोई खतरा नहीं है. उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में उन्हें कई तरह से तोड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन वह टिके रहे और बिहार में पांच में से पांच सीटों पर जीत दर्ज की. कहा कि उनका जन्म अविभाजित बिहार में हुआ था इसलिए झारखंड भी उनकी जन्मभूमि है. अब झारखंड का विकास करने आया हूं.
अपने पिता स्व. रामविलास पासवान का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने जनसेवा में अपनी जान कुर्बान कर दी. कोरोना के समय दूसरे प्रदेशों से पैदल आने वालों की सेवा को प्राथमिकता दी. इस कारण उनका निधन हो गया. अपने पिता के नक्शे कदम पर चल रहे हैं. लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र प्रधान ने कहा कि यदि विधानसभा चुनाव में एनडीए में लोजपा को सम्मानजनक सीटें मिलती हैं, तब तो गठबंधन के तहत चुनाव लड़ेंगे. अन्यथा लोजपा प्रदेश की 81 सीटों पर चुनाव लड़ने को तैयार है.
रैली की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दिलीप पासवान ने की जबकि मंच संचालन बेलाल खान ने किया. मौके पर झारखंड प्रभारी सह जमुई सांसद अरुण भारती, सह प्रभारी खगड़िया सांसद राजेश वर्मा, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र द्विवेदी, प्रमोद सिंह, आशा पासवान, ममता रंजन, मुंद्रिका पासवान, ज्ञानचंद गौतम आदि मौजूद थे.
इससे पहले रांची से बोकारो पहुंचने पर नयामोड़ में चिराग पासवान का लोजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. गाजा बाजा के साथ जेसीबी से फूलों की वर्षा कर उनका स्वागत किया गया. मौके पर जिला प्रभारी रामकुमार वर्मा, संजय श्रीवास्तव, अरविंद कुमार, राकेश कुमार, महानगर अध्यक्ष सुमन कुमार पासवान, निखिल प्रशांत, प्रेमचंद कुमार, सत्येंद्र यादव, प्रेम कुमार राय आदि उपस्थित थे.
जमशेदपुर : सुंदरनगर थाना में रविवार को शांति समिति की बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता पुलिस निरीक्षक जादूगोड़ा सुरेश प्रसाद ने की. जहां मौके पर जिला भू अर्जन पदाधिकारी गुंजन कुमारी सिंन्हा, थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा समेत शांति व पूजा समिति के सदस्य मौजूद रहे.
वरीय पदाधिकारियों ने सभी पूजा समितियों से पूजा के नियमों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया गया. सभी पंडालों में अग्निशमन की व्यवस्था, वॉलिंटियर की प्रतिनियुक्ति, रात 10 बजे के बाद माइक नहीं बजाने, दिन में केवल भक्ति गाने ही बजाने का दिशा निर्देश दिया गया. अधिकारियों ने कहा बाइकर्स गैंग पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी. पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए भी कहा गया. साथ ही दुर्गा पूजा के दौरान सभी पंडालों में और विसर्जन के दौरान डीजे नहीं बजाने के लिए कहा गया.