एक नई सोच, एक नई धारा

b5c89a8bdb485c036aa87103d42defec319e46a811f719e86d46056f9a211417.0
नागाडीह हत्याकांड : 5 दोषी करार, सजा के बिंदु पर 8अक्टूबर को होगी सुनवाई, 20 हुए बरी
1000911290

जमशेदपुर : 18 मई 2017 को बागबेड़ा थाना क्षेत्र के नागाडीह में हुए हत्याकांड में जमशेदपुर कोर्ट ने 5 अभियुक्तों को दोषी करार दिया और 20 को पर्याप्त साक्ष्य के अभाव व संदेह के आधार पर बरी कर दिया. पांच अभियुक्तों के नाम हैं–राजाराम हांसदा, गोपाल हांसदा, रेंगो पूर्ति, तारा मंडल और सुनील सरदार. एडीजे वन विमलेश कुमार सहाय की अदालत ने यह फैसला दिया, जिसमें पर्याप्त साक्ष्य के अभाव में 20 लोगों को बरी कर दिया गया. कुल 28 अभियुक्तों में से एक की मौत हो गई थी, कुछ अनुपस्थित थे और कुछ को पहले ही रिहा कर दिया गया था.

8 अक्टूबर को सजा के बिंदु पर सुनवाई होगी. पीड़ित पक्ष की तरफ से वरीय अधिवक्ता सुशील जायसवाल, सुधीर कुमार पप्पू और जगत विजय सिंह ने बहस की. बागबेड़ा थाना में दर्ज कांड संख्या -91/2017 पर आज का यह फैसला आया है, जहां पीड़ित परिजन उत्तम वर्मा के बयान पर मामला दर्ज हुआ था. वहीं, इसी कांड पर पुलिस(तत्कालीन थाना प्रभारी अमिष हुसैन के बयान पर) द्वारा दर्ज कांड संख्या -90/2017 कोर्ट में लंबित है. उसके अलावा, इसी मामले से संबंधित अन्य कुछ केस भी न्यायालय में लंबित चल रहे हैं.

क्या था नागाडीह हत्याकांड

बता दें कि 18मई 2017 को बागबेड़ा थाना क्षेत्र के नागाडीह में बच्चा चोर के अफवाह में उन्मादी भीड़ ने जुगसलाई नया बाजार निवासी विकास वर्मा, उसके भाई गौतम वर्मा, उन दोनों की दादी रामसखी देवी और बागबेड़ा के रहनेवाले गंगेश गुप्ता की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी.

8 – 10 अभियुक्त अब भी हैं फरार

इस घटना को लेकर विभिन्न अभियुक्तों पर अलग-अलग भी केस चल रहे हैं. इससे संबंधित लगभग सात मामले न्यायालय में लंबित हैं. अधिवक्ता सुशील जायसवाल ने बताया कि विभीषण सरदार,जगत मार्डी समेत आठ दस अभियुक्त फरार चल रहे हैं.

इन धाराओं के तहत दोषी करार दिए गए

अधिवक्ता सुशील जायसवाल ने बताया कि पांचों अभियुक्त IPC की धारा 302, 307, 341, 342, 338, 117/149 के तहत दोषी करार दिए गए. 8अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी.

DeWatermark.ai 1758305951912
साकची बाजार में कपड़ा कारोबारी पर स्टाफ का चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार

जमशेदपुर : साकची बाजार में शुक्रवार देर शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक कपड़े की दुकान के स्टाफ ने पेमेंट को लेकर अपने ही मालिक पर चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद मौके पर मौजूद अन्य स्टाफ ने हमलावर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।जानकारी के अनुसार, घायल दुकान मालिक का नाम विशाल अग्रवाल है, जो साकची बाटा चौक के पास स्थित चिरंजी लाल एंड संस नामक कपड़ा दुकान के संचालक हैं। उन्हें गंभीर हालत में इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

1000894654

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, तीन दिन पहले परसुडी निवासी शुभोजीत नामक युवक ने दुकान में काम पकड़ा था। दो दिन काम करने के बाद वह अचानक काम से फरार हो गया। शुक्रवार शाम वह दुकान पहुंचा और दो दिन का पेमेंट मांगने लगा। इसी दौरान मालिक और स्टाफ के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर मालिक ने शुभोजीत से अगले दिन पेमेंट लेने को कहा, लेकिन अचानक गुस्से में आकर शुभोजीत ने मालिक पर चाकू से हमला कर दिया।

घटना के बाद दुकान में हड़कंप मच गया। वहीं अन्य कर्मचारियों ने साहस दिखाते हुए हमलावर को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले गई।फिलहाल घायल व्यापारी का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

202509113507009
स्पेशल सेल ने पाकिस्तान से संचालित आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, गिरफ्तार आतंकियों ने बताया प्रशिक्षण के लिए खोज रहे थे जमीन

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान से संचालित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. इस संयुक्त अभियान में झारखंड, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र की पुलिस भी शामिल थी.पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है जो भारत में इस्लामिक स्टेट स्थापित करने की साजिश रच रहे थे. आरोपी “गजवा-ए-हिंद” के बैनर तले एक हिंसक जिहाद शुरू करने की साजिश रच रहे थे. उनका पहला कदम जमीन पर कब्जा कर वहां आतंकी प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करना था. गिरफ्तार किए गए लोगों में से कोई भी पाकिस्तान नहीं गया, लेकिन वे पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स के संपर्क में थे, जो उन्हें लगातार निर्देश दे रहे थे.

वहीं गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान झारखंड के बोकारो निवासी अशर दानिश (23), मुंबई के आफताब कुरैशी (25), महाराष्ट्र के मुंब्रा निवासी सूफियान अबुबकर खान (20), तेलंगाना के निजामाबाद निवासी मोहम्मद हुजैफ यमन (20) और मध्य प्रदेश के राजगढ़ निवासी कामरान कुरैशी (26) के रूप में हुई है.पुलिस के अनुसार इस नेटवर्क का मास्टरमाइंड अशर दानिश था, जो खुद को ‘गजवा लीडर’ और ‘सीईओ’ कहता था. दानिश ने इंग्लिश ऑनर्स में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.

वहीं, आफताब कुरैशी का काम आतंकी गतिविधियों के लिए लक्ष्य तय करना था, जबकि हुजैफ यमन हथियार बनाने का काम करता था. इन लोगों ने अपने ग्रुप का नाम ‘प्रोजेक्ट मुस्तफा’ रखा था.दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आरोपियों के पास से आईईडी बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री और हथियार बरामद किए हैं, जिनमें सल्फर, नाइट्रिक एसिड, कॉपर प्लेट, कारतूस, एक देसी पिस्तौल और कई इलेक्ट्रॉनिक सामान शामिल हैं. इसके अलावा, दो अर्ध-स्वचालित पिस्तौल, एक एयर गन और रसायन भी जब्त किए गए हैं.

जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी सोशल मीडिया के एन्क्रिप्टेड प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर युवाओं को बरगला रहे थे. वे खुद को एक एनजीओ की तरह पेश करते थे और धर्म के नाम पर युवाओं को कट्टरपंथी बनाने का काम कर रहे थे.पुलिस के अनुसार, यह ग्रुप उन जगहों की तलाश में था, जहां वे जमीन खरीदकर अपनी गतिविधियों का केंद्र बना सकें. वे हथियार बनाने के लिए पैसे भी इकट्ठा कर रहे थे. इस ऑपरेशन की सफलता के बाद पुलिस का मानना है कि समय रहते इस मॉड्यूल का भंडाफोड़ नहीं होता तो देश में कई बड़े आतंकी हमले हो सकते थे.फिलहाल, गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश किया गया है. आफताब और सूफियान को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि बाकी आरोपियों से पूछताछ जारी है. इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है.

IMG 20250911 WA0000
भगवान सिंह और गुरुचरण सिंह बिल्ला द्वारा हत्या की योजना को लेकर एसएसपी को झारखंड सिख को-ऑर्डिनेशन कमिटी ने दी शिकायत पत्र

जमशेदपुर : सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (सीजीपीसी) के अध्यक्ष भगवान सिंह और गुरुचरण सिंह बिल्ला के खिलाफ झारखंड सिख को-ऑर्डिनेशन कमिटी के वरीय सलाहकार और सिख समाज आन्दोलन समिति के अध्यक्ष सरदार अवतार सिंह भाटिया द्वारा हत्या की योजना और उसको अंजाम देने के लिए जबरन घर में 15 – 20 लोगों को लेकर मारपीट एवं हत्या करने के उद्देश्य को लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को शिकायत पत्र दी गई।

गौरतलब हो कि यह मामला तब हुआ जब सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा पंजाब में आई बाढ़ के लिए चंदा इक्कठा कर रही थी जिसके विरोध में सरदार अवतार सिंह भाटिया ने सोशल मीडिया के जरिए व्यवसायियों के कारोबार की स्थिति को बताते हुए यह कहा कि सीजीपीसी के अध्यक्ष और गुरुचरण सिंह बिल्ला द्वारा शहर में कभी किसान आंदोलन, कभी कोरोना, कभी सीजीपीसी द्वारा बनाए जा रहे अस्पताल और अब पंजाब बाढ़ पीड़ितों के नाम पर सिर्फ चंदा उगाही की जा रही है और यह बात भी तब कही गई जब इस तरह की बात उनके सामने आई कि बाज़ार की हालत खस्ता होने के बावजूद चंदा उगाही का कार्य इनके द्वारा किया जा रहा है। अवतार सिंह भाटिया के विरोध करने को लेकर सीजीपीसी के अन्य किसी पदाधिकारी ने आपत्ति नहीं जताई सिवाय भगवान सिंह और गुरुचरण सिंह बिल्ला को छोड़ कर। यहां तक कि सीजीपीसी के प्रतिष्ठित पद पर बैठे भगवान सिंह ने बाकायदा मैसेज के जरिए धमकी भरे संदेश अवतार सिंह को भेजे।

बकौल अवतार सिंह, भगवान सिंह ने उनकी हत्या करवाने की मंशा को लेकर गुरुद्वारा कार्यालय में लोगों को बुलाकर सम्पर्क स्थापित किए, किन्तु ज्यादातर लोगों ने अवतार सिंह भाटिया के आवास में जाने में असमर्थता जाहिर की, लेकिन जसवंत सिंह जस्सू एवं सुखवंत सिंह सुक्खू के साथ करीब 15 से 20 बाहरी लोग अवतार सिंह भाटिया के घर में जबरन घुसे और उनके आने के तकरीबन 20 मिनट के अंदर गुरुचरण सिंह बिल्ला अपने साथी सुखविंदर सिंह राजू के साथ वहां पहुंचे। घर के अंदर आने के बाद गुरुचरण सिंह बिल्ला ने चंदा इक्कठा करने में अड़चन डालने को लेकर अवतार सिंह पर अपने कड़े से वार किया और अपने कमर रखे हथियार को निकालने का प्रयास किया लेकिन उसके दोस्त सुखविंदर सिंह राजू ने उसका हाथ पकड़ लिया साथ ही अवतार सिंह की पत्नी बीच बचाव करने आ गई जिसकी वजह से उनकी हत्या की मंशा पर पानी फिर गया, साथ ही जिन संस्थाओं से अवतार सिंह भाटिया जुड़े हुए हैं उनके लोग भी मानगो पहुंच गए जिस वजह से उन्हें उल्टे पांव निकलना पड़ा अन्यथा भगवान सिंह के साजिश अनुसार अवतार सिंह की हत्या कर दी जाती।

गुरुचरण सिंह बिल्ला के हथियार का लाइसेंस है दूसरे राज्य का

एसएसपी को दिए गए शिकायत पत्र में यह भी ज़िक्र किया गया है कि गुरचरण सिंह बिल्ला के पास मौजूद हथियार का लाइसेंस दूसरे राज्य से बना है और वह इसे हर जगह निकाल कर चमकाते रहते हैं, जिसकी जांच होनी चाहिए और उनका लाइसेंस रद्द किया जाना चाहिए।यदि इस बात पर तिल मात्र भी सच्चाई है तो प्रशासन को इसकी गहनता से जांच करने की आवश्यकता है और ऐसे लाइसेंस धारी हथियार को जब्त कर लाइसेंस को तत्काल प्रभाव से रद्द करना चाहिए।

शिकायत पत्र देने के दौरान अवतार सिंह भाटिया के साथ झारखंड सिख को-ऑर्डिनेशन कमिटी के अध्यक्ष तारा सिंह, संगरक्षक गुरमुख सिंह मुखे, महासचिव बलजीत सिंह, चेयरमेन प्रीतपाल सिंह, संगत सरोपरी के एडमिन परमजीत सिंह, सनातन कौमी एकता महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलविन्दर सिंह, साकची कमेटी से हरपाल सिंह सिद्धू, सतनाम सिंह सिद्धू, सोनारी गुरुद्वारा से गुरपाल सिंह, गुरप्रीत सिंह, दिलेर सिंह, रविंदर सिंह सहित सिख समाज के कई लोग मौजूद थे।

AddText 09 08 11.54.10
रंगदारी नहीं देने पर मालवाहक गाड़ी का शीशा तोड़ा, जान से मारने की दी धमकी, मामला दर्ज

जमशेदपुर : शहर में अपराध दिन दूनी और रात चौगुनी रफ्तार से बढ़ रहा है। ऐसे अपराध का एक मामला टेल्को क्षेत्र का आया है, जहां रंगदारी मांगने और नहीं देने पर स्थानीय व्यापारी कान्त कुमार सिन्हा को धमकी देने एवं उनके मालवाहक वाहन का शीशा तोड़ने की घटना सामने आई है. शिकायतकर्ता कान्त कुमार सिन्हा, निवासी शोखी कॉलोनी (लकड़ी टाल के समीप), मनीफीट, टेल्को ने पुलिस को लिखित आवेदन देकर इसकी शिकायत की है.

कान्त कुमार ने प्रार्थना पत्र में बताया कि पिछले 15-20 दिनों से उनके पड़ोस में रहने वाले ऋषभ गुप्ता, राहुल गुप्ता, रोहन गुप्ता, उनके पिता राम प्रकाश गुप्ता, प्रकाश कुमार ठाकुर और अन्य साथियों ने उनसे रंगदारी के रूप में प्रतिमाह 20,000 रुपये की मांग की. जब उन्होंने यह राशि देने से मना कर दिया, तो उन्हें लगातार धमकियां मिलने लगीं.

उनके अनुसार, 05 सितंबर 2025 की रात लगभग 9 बजे वह अपना गोडाउन बंद कर घर चले गए. उसके बाद ड्राइवर ने मालवाहक बोलेरो मैक्स पिकअप वाहन (पंजीकरण संख्या JH 05 DK 9482) गोडाउन के सामने खड़ा कर दिया. अगले दिन सुबह करीब 7 बजे वाहन का आगे का शीशा टूटा हुआ पाया गया. पीड़ित ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम (100 नंबर) पर सूचना दी, जिसके बाद पीसीआर वैन से पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल की जांच कर स्थिति दर्ज की. इसी प्रकार 06 सितंबर की रात भी घटना दोहराई गई, जब अज्ञात लोगों ने एक बार फिर से वाहन का आगे का शीशा तोड़ दिया. कान्त कुमार ने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है.स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इस घटना से क्षेत्रीय लोगों में डर और असुरक्षा का माहौल पैदा हो गया है.

n6798347241757097271180808b820c8fc6e95ffb0d1d136334a1e55053d22aa1d88eaa32b8278182412735
वर्धमान ज्वेलर्स के मालिक की बहादुरी के कायल हुए लोग, देखें फ़ुटेज

जमशेदपुर – सोनारी एरोड्रम बाजार रोड स्थित वर्धमान ज्वेलर्स में डकैती की घटना को दो दिन बीत चुके हैं. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. कुछ को हिरासत में लेकर पूछताछ भी किया जा रहा है. पुलिस की कई टीम अलग-अलग एंगल से अपराधियों का पता लगाने में जुटी है, लेकिन अब तक पुलिस के हाथ खाली हैं. इस बीच घटना वाले दिन यानी बुधवार को डकैती के दौरान का एक सीसीटीवी फुटेज मिला है. उसे देख शहरवासी दुकान के मालिक पंकज जैन के साहस की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

अपराधियों के हाथ में पिस्तौल देखकर लोग डर कर भाग जाते हैं, लेकिन पंकज जैन तनिक भी नहीं डरे. खाली हाथ ही पिस्तौल लिए अपराधियों से भिड़ गये. दुकान के मालिक पंकज जैन ने बताया कि बुधवार को अपराधी दुकान में आभूषण खरीदने आये थे, लेकिन अचानक उनलोगों ने पिस्तौल निकाल ली. उन्हें लगा कि क्या हो गया? वे उनकी मेहनत की कमाई ले जाने आये हैं. फिर उन्हें कुछ नहीं सूझा और वे उनसे भिड़ गए. सभी अपराधी लगातार उन पर हमला कर रहे थे. उनलोगों ने पिस्तौल की बट से हमला किया. फायरिंग भी की, लेकिन इसकी परवाह किए बिना लगातार उन्हें रोकने का प्रयास किया. अंतिम में उन्होंने दो युवकों को पकड़ भी लिया, लेकिन वे भागने के क्रम में दुकान के बाहर जा कर गिर गए.

पंकज जैन ने बताया कि अपराधी पूरी दुकान को लूटने के उद्देश्य से आये थे. जिस वक्त घटना घटी, उनके दिमाग में सिर्फ एक ही बात आ रही थी कि अपराधियों को उनके मंसूबे में कामयाब नहीं होने देना है. अपराधियों से भिड़ंत के दौरान कई बार गिरा और उन्हें भी धक्का मारा. इस कारण अपराधी दुकान के अंदर पूरी तरह नहीं घुस पाये. हालांकि, एक बदमाश ने कुछ गहने निकाल लिये. पंकज जैन ने कहा कि मुसीबत के समय लोगों को घबराना नहीं चाहिए, बल्कि डटकर मुकाबला करना चाहिए.

पंकज जैन ने बताया कि बुधवार की वारदात के बाद से सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की विचार कर रहे हैं. इसके लिये सुरक्षागार्ड तैनात करेंगे. इसके अलावा इलेक्ट्रानिक लॉक और हूटर भी लगाया जायेगा, ताकि इस तरह की घटना होने पर तत्काल सतर्क किया जा सके. घटना के वक्त मौजूद दुकान के कर्मचारियों ने कहा कि अपराधी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे. पहले रेकी की थी, फिर तीन पिस्तौल लेकर दुकान में पहुंचे थे. वे ज्यादा से ज्यादा गहने लूटना चाह रहे थे, लेकिन पंकज भाई उनकी राह में दीवार बन गये थे. उनके हिम्मत को देख अपराधी भी घबराने लगे और पकड़े जाने के डर से हाथ में जो आया (10 लाख के गहने) ही लेकर भाग गये. अपराधी अपने मंसूबे में पूरी तरह कामयाब नहीं हो पाये.

IMG 20250905 WA0019
कदमा में तेज रफ्तार वाहन ने युवक को मारी टक्कर, मौत, जांच में जुटी पुलिस

जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र के रंकिणी मंदिर के पास शुक्रवार की दोपहर एक तेज रफ्तार वाहन ने एक अज्ञात युवक को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने घायल युवक को तुरंत (TMH) पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया.

सूचना मिलने पर कदमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने बताया कि मृत युवक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष है, लेकिन उसकी पहचान अब तक नहीं हो पाई है. आसपास के थानों को इसकी सूचना भेज दी गई है. घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है.

पुलिस का कहना है कि जल्द ही वाहन और चालक की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा. स्थानीय लोगों ने बताया कि रंकिणी मंदिर के पास आए दिन तेज रफ्तार वाहन निकलते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा हमेशा बने रहती है. लोगों ने वहां ट्रैफिक नियंत्रण की व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है.

IMG 20250905 WA0000
पत्रकारों की सुरक्षा पर उठा सवाल, न्यूज कवर करने गए पत्रकारों की पुलिस ने की पिटाई, कार्रवाई की उठी मांग

जमशेदपुर : पुलिस की मनमानी एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। उलीडीह थाना क्षेत्र में खबर कवर करने पहुंचे पत्रकारों के साथ पुलिसकर्मी द्वारा की गई मारपीट ने चौथे स्तंभ की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार, पत्रकार आकाश कुमार और अभिषेक सिन्हा किसी खबर को कवर करने के लिए उलीडीह थाना पहुंचे थे। इस दौरान थाना परिसर में मौजूद एएसआई मुकेश दुबे ने दोनों पत्रकारों के साथ अभद्र व्यवहार किया और गाली-गलौज करते हुए लाठी से उनकी पिटाई कर दी। आरोप है कि मारपीट के बाद दोनों को घायल अवस्था में हाजत में बैठा दिया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के सचिव विकास श्रीवास्तव और अन्य वरिष्ठ पत्रकार बड़ी संख्या में थाना पहुंचे। वहां पत्रकारों ने पुलिस की इस गुंडागर्दी के खिलाफ जमकर विरोध किया और दोषी एएसआई के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पत्रकारों के आक्रोश को देखते हुए मामला जिला पुलिस कप्तान पियूष पांडे और नगर पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष तक पहुंचा।

एसएसपी ने आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिसकर्मी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं पीड़ित पत्रकारों ने भी वरीय पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत सौंपी है।इस घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं और साथ ही पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर चिंता पैदा कर दी है। स्थानीय पत्रकार संगठनों ने चेतावनी दी है कि अगर दोषी पुलिसकर्मी पर कार्रवाई नहीं की गई तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

Picsart 24 10 13 22 24 38 643 scaled
काशीडीह पूजा पंडाल में उस्तरा चलाने वाले उपद्रवी युवक को लोगों ने पीटा, किया पुलिस के हवाले
Picsart 24 10 13 22 24 38 643

जमशेदपुर : काशीडीह स्थित ठाकुर प्यार सिंह धुरंधर सिंह दुर्गा पूजा पंडाल के मेले में आज दशमी के दिन एक उपद्रवी युवक अपने साथियों के साथ मिलकर उस्तरा चलाकर दो लोगों को घायल कर दिया। जिससे गुस्साए लोगों ने उक्त युवक की पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया।

IMG 20240309 WA0028
IMG 20240309 WA00271

बताया जा रहा है कि आपराधिक मानसिकता का इस व्यक्ति का नाम धर्मेंद्र है और वह अपने साथियों के साथ काशीडीह दुर्गा पूजा पंडाल में आया, जहाँ उसने एक गोलगप्पे वाले का उस्तरा मार कर सर फोड़ दिया और एक अन्य व्यक्ति के ऊपर उस्तरा चला कर उसे बुरी तरह ज़ख्मी कर दिया। जिससे वहाँ मौजूद लोगों का गुस्सा बढ़ गया और उन्होंने अपराधी धर्मेंद्र की जमकर पिटाई की और उसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया, किन्तु उसके साथी इन सब क्रम में भागने में सफल हो गए।

IMG 20240309 WA00261

अपराधी धर्मेंद्र के बारे में बताया जा रहा है कि यह उसके आये दिन की हरकत है। वह अपने साथियों के साथ मिलकर साकची कालीमाटी रोड, साकची 9 नम्बर स्टैंड समेत कई जगहों पर वह गोलगप्पे वाले या ठेले खोमचे वाले को अपना शिकार बना कर अपने साथियों के साथ मिलकर उसके ऊपर हमला करता है, जो एक दंडनीय अपराध है।

IMG 20240718 WA0009
चंदन, शंभू मित्तल एवं मित्तल प्रमोटर के विरुद्ध मामले में अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय ने संज्ञान लिया
IMG 20240718 WA0009

जमशेदपुर : शास्त्री नगर कदमा के मित्तल प्रमोटर के प्रोपराइटर चंदन मित्तल एवं उनके पिताजी शंभू प्रसाद मित्तल के खिलाफ जमशेदपुर के अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत ने धोखाधड़ी एवं जीवन को खतरे में डालने मामले में संज्ञान लिया है। इन तीनों के खिलाफ अदालत में भारतीय दंड संहिता की धारा 288, 406, 417, 418, 420, 506, 34 IPC के तहत सुनवाई होगी। वादी सुभ्रो बनर्जी की ओर से अदालत में पक्ष वकील सुधीर कुमार पप्पू रख रहे हैं।

IMG 20240309 WA00281
IMG 20240309 WA00271

वकील सुधीर कुमार पप्पू के अनुसार मित्तल प्रॉपराइटर एंड डेवलपर ने कदमा उलियान में एएम कुंज फ्लैट का निर्माण किया। वादी सुभ्रो बनर्जी ने 36 फ्लैटों में से एक लिया, लेकिन इकरारनामा के मुताबिक फ्लैट में सामग्री का प्रयोग नहीं हुआ और दीवार में क्रैक शुरू हो गया। सभी फ्लैट वासियों का मकान क्रेक हो गया है जो इस केस में गवाही दी है।

IMG 20240718 WA0010
IMG 20240718 WA0011

वादी ने जिला प्रशासन में शिकायत की और जांच में साबित हुआ कि घटिया सामग्री का प्रयोग हुआ है। रिपोर्ट के पाते ही वादी ने अदालत की शरण ली और शिकायत वाद दर्ज कराया। अदालत ने उस शिकायत के आधार पर कदमा पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश जारी किया। पुलिस ने साक्ष्य की कमी बताते हुए अंतिम प्रपत्र दाखिल किया। जिस पर वादी की ओर से प्रतिरोध याचिका दाखिल की गई जिसे सुनवाई के लिए अदालत ने स्वीकार कर लिया। सभी गवाहों को सुनने के उपरांत अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत ने संज्ञान लेते हुए अभियुक्तों के खिलाफ पेशी का नोटिस जारी कर दिया और सुनवाई की तारीख 17 अगस्त मुकर्रर कर दी है।

IMG 20240309 WA00261
error: Content is protected !!