एक नई सोच, एक नई धारा

IMG 20240111 WA0040
चोरों का आतंक : भाजपा नेता हुआ बाइक चोरी, बस्तीवासियों की तरफ से की गई जिला प्रशासन से अपील

जमशेदपुर : आज बारीडीह बस्ती बजरंग चौक स्थित जगदम्बा मेडिकल के ऑनर पिंटू सिंह के घर के सामने से एक बाइक चोरी हो गई है। पिंटू सिंह भाजपा किसान मोर्चा, बारीडीह मंडल के अध्यक्ष और समाज के बहुचर्चित व्यक्तित्व हैं। उनकी सिल्वर कलर की स्प्लेनडर प्लस बाइक जिसका नंबर JHO5 CP 7238 है, आज सुबह के 8:55 बजे उनके घर के सामने से ही चोरी हो गई।
आजकल समाज में बढ़ रहे चोरों के आतंक से चिंतित बारीडीह बस्ती, प्रगति नगर, बजरंग चौक के समस्त निवासियों के तरफ से पिंटू सिंह ने स्थानीय और जिला प्रशासन से अपील की है कि उन्हें इस समस्या से छुटकारा दिलाया जाए।

IMG 20240108 WA0051
AddText 01 01 11.21.57
IMG 20230625 WA00001
IMG 20230802 WA00753
IMG 20240110 WA0083
मानगो में सिपाही की हत्या करने वाले अपराधिक गिरोह के दो सदस्यों सहित डकैती की योजना बनाते 06 अपराधकर्मियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, देसी कट्टा, गोलियां चोरी का माल तथा 407 गाड़ी बरामद
IMG 20240110 WA0083

जमशेदपुर : वरीय पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में बड़ी कारवाई करते हुए जमशेदपुर पुलिस ने 08 दिसंबर को मानगो थाना क्षेत्र में पुलिस बल के जवान रामदेव महतो तथा शहजाद उर्फ़ टांडा की हत्या में शामिल दो अपराधियों राजू तांती तथा शत्रुघ्न हंसदा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है . इसके साथ ही डकैती की योजना बनाते हुए 06 अपराधियों को चोरी के माल,एक देशी कट्टा और वाहन के साथ बेनाशोल स्वर्णरेखा नदी घाट के पंप हाउस से पुलिस ने दबोचने में सफलता पाई है। (जारी…)

IMG 20240108 WA0051

इस बारे में जानकारी देते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने बताया की 09 जनवरी की शाम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई की बेनाशोल ग्राम के स्वर्णरेखा नदी के किनारे बने पम्प हाउस में कुछ अपराधी हथियारों के साथ किसी घटना को अंजाम देने की योजन बनाने के मकसद से जुटे हुए हैं। (जारी…)

AddText 01 01 11.21.57

सूचना प्राप्त होने के बाद त्वरित कारवाई करते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश पर मुसाबनी के पुलिस अधीक्षक द्वारा एक छापामार दल का गठन किया गया . इसके बाद सूचना का सत्यापन करने के बाद पुलिस टीम ने पंप हाउस में घेराबंदी करके छापेमारी किया। छापेमारी के दौरान वहां कुल 06 लोग डकैती की योजना बनाते हुए पाए गए। जब उनकी तलाशी ली गयी तो पुलिस को एक देशी कट्टा ,तीन जिन्दा गोलियां ,एक चापड़ एवं अपराध में प्रयोग करने वाले अन्य सामान मिले। (जारी…)

IMG 20230625 WA00001

पूछताछ के क्रम में अपराधियों ने पुलिस को बताया की इनलोगों द्वारा दिनांक 08 -09 जनवरी की रात्री में तालाडीह सुरदा स्थित डी वी सी पॉवर सब स्टेशन से ताम्बा एवं एल्युमीनियम के तारों की चोरी की गयी थी और आज पुनः रात्रि में सभी लोग बेनाशोल में डकैती की घटना को अंजाम देने की योजना के साथ पिस्तौल एवं अन्य पारंपरिक हथियारों के साथ जमा हुए थे।
पूछताछ के क्रम में अपराधी राजू तांती उर्फ भुवन तांती तथा शत्रुघ्न हंसदा ने स्वीकार किया की वे दोनों दिनांक – 08 /12 /2023 को मानगो थानान्तर्गत शहजाद उर्फ टांडा एवं पुलिस जवान रामदेव महतो की गोली मारकर हत्या करने की घटना में प्रत्यक्ष रूप से शामिल थे। (जारी…)

IMG 20230802 WA00753

पकड़े गए अपराधियों की निशानदेही पर 08 -09 जनवरी की रात्रि को तालाडीह सुरदा स्थित डी वी सी पॉवर सब स्टेशन से ताम्बा एवं एल्युमीनियम के चोरी किये गए करीब एक टन कॉपर एवं एल्युमीनियम के तार, तार काटने में प्रयुक्त लोहा का कटर ,चोरी के तार को ढोने में प्रयुक्त 407 वाहन को बरामद कर जब्त कर लिया गया।
गिरफ्तार सभी अपराधियों को पुलिस ने मुसाबनी थाना काण्ड संख्या -05 /2024 दिनांक -10 /01 /20 24 अंकित करते हुए भादवि की धारा -399 ,402 एवं शस्त्र अधिनियम -25 (1 -बी )ए /26 /35 के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

1441890e51201a9f5afb0ebf28787ae4c1f9aa5dfb1b60c08c1e68726f495af2.0
राम मंदिर के नाम पर साइबर अपराधी कर रहे ठगी का प्रयास
1441890e51201a9f5afb0ebf28787ae4c1f9aa5dfb1b60c08c1e68726f495af2.0

जमशेदपुर : सावधान, अगर आपके फोन पर अयाेध्या राम मंदिर के नाम पर चंदा मांगने के लिए फोन आता है या फेसबुक पर कोई पोस्ट दिखाई देता है तो सावधान हो जायें. क्योंकि राम मंदिर के नाम पर साइबर अपराधी ठगी करने में जुट गये हैं. एक ओर जहां पूरा देश अयोध्या में बने राम मंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर उत्साहित है. वहीं साइबर अपराधी राम मंदिर की आरती में शामिल होने या फिर चंदा देने के नाम पर लोगों को फोन कर या सोशल मीडिया में क्यूआर कोड अपलोड कर ठगी करने का प्रयास कर रहे हैं. (जारी…)

IMG 20240102 WA0000
AddText 01 01 11.21.57

साइबर अपराधी फोन कर लोगों को कह रहे है कि राम मंदिर समिति से बोल रहे हैं. वह लोग मंदिर के नाम पर चंदा भी मांग रहे हैं. इसके लिए क्यूआर कोड लोगों को वाट्सअप पर भेज रहे हैं. हालांकि अब तक इस संबंध में किसी भी व्यक्ति की ओर से थाना में शिकायत नहीं की है.

सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर कर रहे है पोस्ट

IMG 20230625 WA00001

फेसबुक और इंस्टाग्राम पर राम मंदिर समिति और अन्य फर्जी नाम से साइबर अपराधियों पेज बनाया है. इसमें अलग अलग प्रकार की जानकारी और मंदिर की फोटो पोस्ट कर रहे हैं. इसमें चंदा देने के लिए क्यूआर कोड भी पोस्ट कर रहे हैं. कुछ लोगों को मैसेंजर पर पर्सनल मैसेज कर ठगी का प्रयास कर रहे हैं.

IMG 20230802 WA00753
n57184695217045590656776a5a222c43f418fc45f082b02f6d89e0d4bb631cf626b7e895e1d599353eeb0a
रील बनाने के चक्कर में गई 4 लोगों की जान
n57184695217045590656776a5a222c43f418fc45f082b02f6d89e0d4bb631cf626b7e895e1d599353eeb0a

जैसलमेर : सांगड़ थाना इलाके के देवीकोट कस्बे के पास में हुए जबर्दस्त सड़क हादसे में मां-बेटों समेत चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. बताया जा रहा है कि कार सवार युवक शराब की गिलासें हाथों में लेकर गानो पर झूमते हुए सोशल मीडिया पर अपलोड करने के लिए रील बना रहे थे. (जारी…)

IMG 20240102 WA0000

उसी दौरान यह हादसा हो गया. हादसे में कार की टक्कर से सड़क किनारे खड़ी पिकअप से अनार खरीद रहे मां-बेटे की की मौके पर ही मौत हो गई. बाद में इलाज के दौरान कार सवार दो अन्य युवकों ने भी दम तोड़ दिया. हादसे की सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे. पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने बताया कि हादसा शुक्रवार रात करीब 8.30 बजे हुआ. वहां सफेद कलर की एक तेज रफ्तार कार जैसलमेर के आकल गांव से बाड़मेर की तरफ जा रही थी. पुलिस को सूचना मिलने पर उसने देवीकोट तिराहे से पहले कार को रुकवाने के प्रयास किया. लेकिन कार सवार युवकों ने उसे रोका नहीं और नाकाबंदी तोड़कर बाड़मेर की तरफ भाग गए. (जारी…)

AddText 01 01 11.21.57

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस दौरान कार की स्पीड 130 किलोमीटर प्रति घंटे के करीब थी. देवीकोट कस्बे की मुख्य सड़क पर ही तेज रफ्तार कार ने वहां खड़ी पिकअप को टक्कर मारी और वहां से अनार खरीद रहे नेपाली मां-बेटे को टक्कर मारकर उड़ा दिया. पिकअप गाड़ी से भिड़ने के बाद कार करीब 20 फिट आगे स्लिप होकर रुक गई. इससे मां-बेटे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. दोनों नेपाल के रहने वाले थे. हादसे की शिकार हुई मेनकला (34) पत्नी भीमबहादुर और उसका बेट मनीष 11 साल का था. हादसे में कार सवार सभी युवक बुरी तरह से घायल हो गए. सभी घायलों और मृतकों को जैलसमेर जवाहिर अस्पताल लाया गया. वहां कार सवार घायल युवक रोशन खां (21) निवासी आकल और एक अन्य युवक भवानी सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई. (जारी…)

IMG 20230625 WA00001
IMG 20230802 WA00753

हादसे की शिकार हुई मेनकला अपने पति भीम बहादुर के साथ 3 साल पहले ही देवीकोट कस्बे में रहने आई थी. ये परिवार चाउमीन का ठेला लगाकर अपना गुजारा करता है. वहीं अनार से भरी पिकअप गाड़ी में बैठे 2 नाबालिग बच्चों को भी चोटें आई हैं. हालांकि दोनों बच्चे अब खतरे से बाहर हैं. कार सवार राजू सिंह सिसोदिया और लीलू सिंह चौहान निवासी आकल का इलाज चल रहा है. हादसे से कुछ ही देर पहले कार सवार युवकों ने गाड़ी में शराब पी और उसका वीडियो भी बनाया. वीडियो बनाने वाले युवक ने उसे अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर अपलोड भी किया था. लेकिन कुछ ही देर बाद वीडियो बनाने वाले रोशन की हादसे में मौत हो गई.

n57193503417045584320410b96e2a79d5faeef823a0cc99dff746a21bcd89930b6468c5a0537580a22216a
हाथी की मौत मामले में वन विभाग के पदाधिकारियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग
n57193503417045584320410b96e2a79d5faeef823a0cc99dff746a21bcd89930b6468c5a0537580a22216a

जमशेदपुर : चांडिल अनुमंडल के निमडीह प्रखंड के आंडा गांव में हाथी के बच्चे की मौत पर झारखंड हाई कोर्ट को स्वत संज्ञान लेना चाहिए. साथ ही वन विभाग के सक्षम पदाधिकारी के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा चलाया जाना चाहिए. उक्त बातें वरीय अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने कही है. उन्होंने कहा है कि इस मामले में पशु प्रेमी संस्थाओं को आगे आना चाहिए और वन विभाग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराना चाहिए. अधिवक्ता के अनुसार वे इस मामले में संस्थाओं को हर तरह से कानूनी मदद देने को तैयार है. भारतीय वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 एवं संशोधन अधिनियम 2022 के अनुसार संबंधित पदाधिकारी पर मुकदमा चलना चाहिए. उनके अनुसार देश के वन्य पशु के संवर्धन संरक्षण हेतु बड़ी राशि केंद्र एवं राज्य सरकार के द्वारा आवंटित की जाती है. ऐसे में हाथी का एक बच्चा सूखे कुएं में गिर जाता है और वन विभाग मुंह देखता रह जाता है. (जारी…)

IMG 20240102 WA0000
AddText 01 01 11.21.57

अधिवक्ता के अनुसार वन विभाग के पदाधिकारी यदि समय पर उस हाथी को निकालने की कार्रवाई करते तो वह जीवित रहता और देश के अन्य वन्य पदाधिकारी फॉरेस्टर, रेंजर के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण बनता. उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी इस मामले मे व्यक्तिगत तौर पर रुचि लेकर ठोस कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है. अधिवक्ता पप्पू ने हाल ही में मुसाबनी क्षेत्र में बिजली करंट से पांच हाथियों का दर्दनाक मृत्यु होने का हवाला भी दिया. उनके अनुसार उक्त मामले में भी यदि झारखंड उच्च न्यायालय ने संज्ञान ले लिया होता और सरकार ने ठोस कार्रवाई की होती तो हाथी के बच्चे को असमय मौत के मुंह में नहीं जाना पड़ता. पांच हाथियों के मौत मामले में वन क्षेत्र पदाधिकारी फॉरेस्ट रेंजर, वनकर्मी, हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड एवं विद्युत विभाग के पदाधिकारी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए थी.

IMG 20230625 WA00001
IMG 20230802 WA00753
n5716398661704481821844e8ee80b6b5d4e37d588d41777a8b3ebfa5ec5b11055a640152dc6f35de88a414
बकाया भुगतान नहीं करने पर स्वर्णरेखा प्रोजेक्ट के दो आवास किये गए सील
n57163986617044818156808a13d4834309c566a2fa1dc0d169852c42ba7e4061b5475f978f3691ce1acdb7

जमशेदपुर : स्वर्णरेखा प्रोजेक्ट द्वारा आरके कंस्ट्रक्शन प्राईवेटलिमिडेट को बिल का भुगतान नहीं करने पर शुक्रवार को कोर्ट के आदेश पर स्वर्णरेखा प्रोजेक्ट के दो आवास को सील कर दिया गया. शुक्रवार को कोर्ट के आदेश पर अधिकारी सर्किट हाउस स्थित क्वार्टर नंबर सीई1 और सीई 2 को सील करने पहुंचे. इस आवास पर पूर्व से ही रेनोवेशन का कार्य किया जा रहा था जिसे रोकवाकर भवन को सील किया गया. (जारी…)

IMG 20240102 WA0000

इस संबंध में अधिवक्ता राजहंस तिवारी ने बताया कि आरके कंस्ट्रक्शन के ऑनर मो मिराज ने हाईकोर्ट में बिल का भुगतान नहीं होने पर स्वर्णरेखा प्रोजेक्ट के खिलाफ केस दायर किया था. साल 2018 में ही हाईकोर्ट ने बिल का भुगतान करने का आदेश दिया था पर अब तक बिल का भुगतान नहीं किया गया. जमशेदपुर कोर्ट के सिविल जज सीनियर डिविजन एसीजीएमचंद्रभानू कुमार कोर्ट में हुई. कोर्ट ने भवन सील करने का आदेश दिया था जिसके बाद आज यह कार्रवाई की जा रही है. (जारी…)

AddText 01 01 11.21.57
IMG 20230625 WA00001

राजहंस तिवारी ने बताया कि आरके कंस्ट्रक्शन ने गालूडीह में चेक डैम और कैनाल का निर्माण कराया था. कार्य पूरा होने के बावजूद स्वर्णरेखा प्रोजेक्ट के द्वारा कुल बकाया राशि साल 2018 में 3,16,39,479 (तीन करोड़, सोलह लाख उन्नचालिस हजार चार सौ उन्नयासी ) रुपये का भुगतान नहीं किया जा रहा था. इसके पूर्व भी स्वर्णरेखा प्रोजेक्ट के उलीडीह स्थित भवन को भी सील किया गया था.

IMG 20230802 WA00753
n5712306561704357767677612bcb3a00ab61c9521f69966e0f40991f8923fb9f3178a0fd009dab4d117bb2
परसुडीह की विवाहिता 31 दिसम्बर से लापता, पति ने दर्ज कराई शिकायत

जमशेदपुर : परसुडीह थाना अंतर्गत बाहागढ़ की रहने वाली तुलसी मार्डी 31 दिसंबर से लापता है. इस संबंध में पति अदान मार्डी ने थाना में लिखित शिकयत की है. पुलिस आसपास के थानों से संपर्क कर महिला के बारे में पता लगाने का प्रयास कर रही है. (जारी…)

IMG 20240102 WA0000
AddText 01 01 11.21.57

अदान मार्डी के अनुसार उनकी पत्नी 31 दिसंबर की सुबह लगभग 5 बजे के कचरा फेंकने के लिए घर से निकली थी लेकिन वापस नहीं आई. काफी देर तक खोजबीन की गई लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया. रिश्तेदारों के यहां भी उन्होंने पूछताछ की परंतु कोई सफलता नहीं मिली. इसके बाद वे थाना पहुंचे और पुलिस को गुमशुदगी की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पत्नी के लापता होने के बाद से उनके दो छोटे बच्चे काफी परेशान हैं. कुछ जानकारी मिलने पर मोबाइल नंबर 7488752722 नंबर पर संपर्क करने की अपील की है.

IMG 20230625 WA00001
IMG 20230802 WA00753
IMG 20231228 WA0001
मानगो आदर्शनगर के बंद घर से दस लाख रुपए के सोने के आभूषण चोरी
IMG 20231228 WA0000

जमशेदपुर : मानगो पोस्ट ऑफिस रोड के आदर्श नगर में रहने वाले जितेंद्र पांडे के घर से लगभग दस लाख रुपए के सोने के आभूषण चोरी हो गए । जितेंद्र पांडे ने मामले की जानकारी भाजपा नेता विकास सिंह को दिया सूचना मिलते ही विकास सिंह जितेंद्र पांडे के घर पहुंचकर मामले की जानकारी प्राप्त कर विकास सिंह ने घटना की जानकारी मानगो थाना में दिया। (जारी…)

IMG 20231127 WA0013
IMG 20230625 WA00001

जितेंद्र पांडे ने बताया की दो दिन पूर्व वें अपने भाई इस्पलान बस्ती गए हुए थे । आप शाम को जब अपने घर लौटे तो उनका मुख्य दरवाजा बंद था बालकोनी का दरवाजा खुला हुआ था चोर कहां से प्रवेश किया समझ में नहीं आ रहा लेकिन जब कमरे में प्रवेश किया तो देख की अलमीरा खुला हुआ है अलमीरा के अंदर बना लॉकर को खोल कर लॉकर में रखें लगभग दस लाख रुपए के आभूषण डब्बे सहित गायब थे । अपनी जेवरात चोरी होता देख जितेंद्र पांडे की पत्नी मौके में बेहोश हो गई । जितेंद्र पांडे ने बताया मुख्य दरवाजे का ताला बंद रहने के बावजूद चोर अंदर कैसे प्रवेश कर गए समझ से परे हैं सूचना मिलने पर मौके में पहुंचे मानगो थाने की पुलिस मामले की जांच आरंभ कर दी।

IMG 20230802 WA00753
Picsart 23 12 23 12 22 10 467 scaled
बारीडीह नदी से हो रहे बालू चोरी के विरोध में भाजपा नेता अभय सिंह हुए मुखर, कांग्रेस नेता एवं प्रशासन पर उठाए सवाल
IMG 20231223 WA0003

जमशेदपुर : राज्य में बालू चोरी का मुद्दा आए दिन कहीं न कहीं से उठ ही रहा है। यह एक गंभीर मुद्दा ही नहीं अपितु राज्यव्यापी मसला है, जिसपर शासन एवं प्रशासन की चुप्पी विपक्ष और आम जनमानस के लिए एक बहुत बड़ा सवाल है। इसी मुद्दे को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता अभय सिंह भी मुखर हुए। उन्होंने कहा कि बहरागोड़ा, कंदरबेड़ा, धालभूमगढ़, आदित्यपुर की बात छोड़िए जमशेदपुर के बारीडीह जिला स्कूल मैदान से प्रत्येक दिन लाखो का बालू चोरी हो रहा है। सरकार की राजस्व की चोरी की जा रही है। (जारी…)

IMG 20231127 WA0013
IMG 20230625 WA00001

उन्होंने कहा कि मजेदार बात यह है कि पुलिस की टिओपी कुछ ही दूरी पर रहने के बाबजूद वे आखिर किस दबाव में चुप्पी साधे हुए है। रात भर नदी में नाव या डोंगा लगाकर बालू की ढुलाई बालू माफिया कर रहे हैं। सिदगोड़ा थाना का यह क्षेत्र है घनी बस्ती के बीच से बागुनहाटू, बारीडीह बस्ती से बालू चोरी की जा रही है।
यह समस्या घनघोर है, पूरे राज्य में तस्करी होना अब शिष्टाचार बन चुका है। कांग्रेस के एक बड़े नेता का घर सामने है पर वे चुप्पी साधे हुए हैं, आखिर उनकी रहस्मय चुप्पी का राज क्या है ? (जारी…)

IMG 20231223 WA0002
IMG 20230802 WA00753

अभय सिंह ने बताया कि हमने कल सिदगोड़ा थाना प्रभारी से बात किया पर बातों से लगा की वे लाचार है। स्थानीय जनता ने बताया की बागुन नगर टी ओ पी के हवलदार उमेश का इन बालू माफियाओं का संरक्षण प्राप्त है।
एक तरफ जमशेदपुर के कप्तान लॉ एंड आर्डर को चुरुस्त करने में लगे हैं, दूसरी ओर इनके कनीय पदाधिकारी भ्रष्टाचार का बीज बो रहे हैं।
श्री सिंह ने माँग रखते हुए कहा कि यह सारा खेल राजनेता, स्थानीय बालू माफियाओं एवम कुछ पुलिस अधिकारियों के गठबंधन का खेल से हो रहा है। इसपर अविलंब जिला प्रशासन रोक लगाए।

2654b377ccdb9774875fc65487cbcade3c6a22f20cbddab84a59149cb38ba39a.0
जुबली पार्क घूमने आई लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार, झाड़ियों में मिली लड़की
2654b377ccdb9774875fc65487cbcade3c6a22f20cbddab84a59149cb38ba39a.0

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित जुबिली पार्क में बंगाल से आयी एक नाबालिग लड़की के साथ कुछ लड़कों ने सामूहिक बलात्कार किया। वह लड़की रविवार की अहले सुबह जुबली पार्क के एक झाड़ी में मिली। बताया जाता है की लड़की करीबन 40 से 50 के समूह में पश्चिम बंगाल के नदिया जिला स्थित हासखाली थाना क्षेत्र से बस पर सवार होकर जुबली पार्क घूमने आई थी। शनिवार की दोपहर ही यह पूरी टीम यहां आ गई थी। सभी लोग यहां पार्क में घूमने लगे। इस बीच शाम को देखा गया की लड़की गायब हो गई है। परिजनों ने लड़की की तलाश शुरू की, लेकिन वह नहीं मिली। उसका मोबाइल भी बंद हो गया था। (जारी…)

IMG 20231127 WA0013
IMG 20230625 WA00001

परिजन पूरा पार्क के छान मार रहे थे, लेकिन लड़की नहीं मिली। इसके बाद सुबह में उसका मोबाइल फोन ऑन हुआ। इसके बाद उसने अपने भाई को फोन किया। इसके बाद उसकी तलाश शुरू हुई। बाद में पुलिस को वह लड़की झाड़ियां में मिली। इसके बाद पुलिस ने उसकी अस्पताल में भर्ती कराया। वह लड़की चलने की हालत में नहीं है। बताया जाता है कि लड़की के साथ गैंगरेप किया गया है। लड़की ज्यादा कुछ बोलने की स्थिति में नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनो ने बताया कि वह लड़की घूमने के दौरान ही अकेले कहीं रह गई होगी जिस कारण उसकी इस तरह से बलात्कार किया गया है।

IMG 20230802 WA00753
error: Content is protected !!