तीसरी धारा न्यूज | जमशेदपुर
हर साल की तरह इस वर्ष भी महाबली स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में गणेश उत्सव बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाने का निर्णय लिया गया है। उत्सव के सभी कार्यक्रमों को भव्य रूप देने और तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए क्लब परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।
बैठक में आगामी गणेश उत्सव के दौरान आयोजित होने वाले धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों, पूजा विधि, सुरक्षा व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं।
बैठक में मुख्य रूप से मौजूद रहे पदाधिकारी
इस आयोजन बैठक में क्लब के मुख्य संरक्षक श्री जितू सिंह जी, संरक्षक श्री बाबा जी, विनीत जायसवाल, कंचन सिंह, अध्यक्ष श्री सौरव मजूमदार जी, उपाध्यक्ष श्री सौरभ घोष जी तथा सौरिन घोष विशेष रूप से उपस्थित थे।
इसके अलावा महासचिव श्री नीरज गुप्ता जी, सचिव श्री अक्षत शर्मा जी, कोषाध्यक्ष रोहित महतो, पिंटा, रिशु मिश्रा जी सहित समिति के कई अन्य सक्रिय सदस्य और पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने एकजुट होकर इस वर्ष के गणेश उत्सव को एतिहासिक व यादगार बनाने का संकल्प लिया।











