जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी। जहां गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मानगो बस टर्मिनल से टाटा- पटना के सिंह ट्रेवल्स की बस संख्या BR24PA 1420 से भारी मात्रा में भाँग की गोलियाँ बरामद हुई। माना जा रहा है कि होली पर्व को लेकर इतनी बड़ी मात्रा में नशीली प्रद्धार्थ शहर पहुंची है। जानकारी देते हुए डीएसपी हेडक्वार्टर 1 विरेंद्र राम ने बताया कि कुल 25 बोरे बरामद किए गए हैं, जिसमें भांग की गोलियां थी। सूत्रों के अनुसार रक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ भी किया जा रहा है।
फिलहाल इसकी जांच की जा रही है। यह गाड़ी पटना से बुधवार की सुबह जमशेदपुर पहुंची है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है कि भांग की इतनी बड़ी खेप कहां से आ रही है और शहर में किसके पास पहुंचने वाली थी। वैसे दबी जुबान में यह बात भी सामने आई है कि बिहार से यात्री बसों की आड़ में नशीले पदार्थों का आवाजाही हर दिन होता है, जिसके बाद वो शहर के नशा माफियाओं के जरिए अलग- अलग इलाकों में पहुंचा दिया जाता है।
कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर एक व्यक्ति को पेस्ट के रूप में अपने अंडरगारमेंट में दो किलो से अधिक वजन का सोना छिपाने के आरोप में गिरफ्तार किया है।सीमा शुल्क अधिकारियों के मुताबिक सोने के पेस्ट की कुल कीमत 1.22 करोड़ रुपए है।
आयुक्त (सीमा शुल्क, लखनऊ आयुक्तालय) आरती सक्सेना और सहायक आयुक्त (सीमा शुल्क) एलबीएसआई हवाईअड्डे प्रदीप कुमार सिंह की देखरेख में काम कर रहे अधिकारियों ने फैजाबाद के राम चंद्र को तब रोका जब वह शारजाह से उड़ान भरकर वाराणसी पहुंचा। तलाशी लेने पर ब्राउन पेस्ट के रूप में विदेशी मूल का सोना बरामद हुआ, जिसे अंडरगारमेंट में छिपाकर प्लास्टिक के पाउच में रखा गया था। अधिकारियों ने कहा, बरामद कुल सोना लगभग 2176.8 ग्राम था और यह 1.22 करोड़ रुपए से अधिक होने का अनुमान है। सूत्रों ने कहा कि, आरोपी सोने के पेस्ट की तस्करी करते हैं क्योंकि इसका पता लगाना मुश्किल होता है और इसे आसानी से छिपाया जा सकता है।
जमशेदपुर स्थित सेल टैक्स विभाग के क्लर्क के सुबोध सिंह को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है । सुबोध सिंह किसी कारोबारी से सौदाबाजी कर रहे थे । कारोबारी ने घूस देने के बजाय एंटी करप्शन से संपर्क कर लिया और पकड़वाने में मदद किया। बताया जाता है कि सुबह से ही सेल टैक्स धावा बोल दी थी क्लर्क के साथ पहले से ही कारोबारी से बातचीत हुई थी। वह पैसा लेकर आयेगा उसका काम हो जायेगा । जैसे की कारोबारी पैसा लेकर क्लर्क के पास गया क्लर्क जैसे ही पैसों को पकड़ा वैसे एंटी एसीबी की टीम ने उसे धड़- दबोचा ।
जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत मुस्लिम बस्ती में अमनदीप पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने मो अब्दुल्ला को गिरफ्तार किया। पुलिस ने अब्दुल्ला के पास से एक देसी पिस्टल और गोली बरामद की है। पुलिस ने उसे उसके घर से गिरफ्तार किया. जानकारी देते हुए सिटी एसपी के विजय शंकर ने बताया कि अब्दुल्ला ने आपसी रंजिश में अमनदीप पर गोली चलाई थी. अमनदीप ने उसे पूर्व में मारपीट के मामले में जेल भिजवाया था जिसके बाद से वह सही समय का इंतजार कर रहा था। घटना के दिन अब्दुल्ला का विवाद लवप्रीत के साथ हुआ जहां अमनदीप भी पहुंच गया था। इसी दौरान अब्दुल्ला ने उसपर फायरिंग कर दी।
पूर्व में थी दोस्ती, विवाद के बाद हो गए थे दुश्मन सिटी एसपी ने बताया कि पूर्व में अमनदीप और अब्दुल्ला की दोस्ती थी, पर मारपीट के एक मामले में अमनदीप के शिकायत के बाद अब्दुल्ला जेल चला गया था, इसके बाद से दोनों के बीच दुश्मनी हो गई थी। 25 फरवरी की रात आरएस टावर के पास बाइक से कैची मारने के दौरान लवप्रीत के साथ विवाद होने लगा था। इसी दौरान अमनदीप अपने साथ राजा सिंह और गुरप्रीत के साथ वहां पहुंचा। इधर अमन सफेदी और शेख फैज भी अब्दुल्ला की ओर से आ गया। दोनो ओर से पत्थरबाजी भी हुई जिससे बाद अब्दुल्ला ने गोली चला दी जो अमनदीप को जा लगी।
भाई के बयान पर मामला दर्ज, पुलिस ने भी दर्ज किया आर्म्स एक्ट का मामला इस मामले में अमनदीप के भाई मनप्रीत सिंह के बयान पर अमन सफेदी, अब्दुल्ला खान, एसके फैज, अब्दुल्ला और चांद के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। इधर एसआई अरविंद कुमार ने भी अब्दुल्ला खान, अमन सफेदी उर्फ चिकना, अब्दुल्ला, फैज और चांद के खिलाफ आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज किया है।
गोलमुरी थाना अंतर्गत टूइलाडूंगरी में सनातन उत्सव समिति के सदस्य अमनदीप सिंह को कुछ अपराधियों ने गोली मार कर घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि आपसी रंजिश में अब्दुला नामक व्यक्ति ने आठ दस लोगों के साथ मिलकर हमला किया। अमन के सर पर लाठी एवं पत्थर से भी वार किया गया। फिलहाल अमन का इलाज टीएमएच में हो रहा है, पीठ में गोली फंस जाने की वजह से उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
कदमा थाना अंतर्गत भाटिया बस्ती के लव ज़िहाद मामले का अभियुक्त समीर उर्फ़ शब्बीर अंसारी को पुलिस ने आज शनिवार को गिरफ़्तार कर लिया। इस मामले में नाबालिग एवं उसके परिवार के बयान पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने बताया था कि आरोपी ने पहले समीर बनकर उसे जाल में फंसाया और फिर बाद में अपना असली नाम शब्बीर अंसारी बताया। एक महीने बाद ही वह शादी के लिए दबाव बनाने लगा इसके अलावा धर्म परिवर्तन के लिए भी दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी भी देने लगा था। जिसके बाद नाबालिग, उसके परिवार एवं हिन्दू संगठनों के द्वारा कदमा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई और प्रशासन को आरोपी को गिरफ़्तार करने के लिए अल्टीमेटम भी दिया गया।
भाजपा नेता अभय सिंह एवं हिन्दू संगठनों ने कदमा थाना में मामले को लेकर किया था प्रदर्शन
गौरतलब हो कि विगत गुरुवार को भाजपा नेता अभय सिंह और हिन्दू संगठनों ने मामले को संज्ञान में लेते हुए नाबालिग के परिवार सहित कदमा थाना में प्रदर्शन किया गया था एवं आरोपी के गिरफ़्तारी को लेकर अल्टीमेटम भी दिया गया था। प्रशासन ने भी मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए करवाई की और आरोपी को गिरफ़्तार करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
नक्सलियों के खिलाफ लगातार चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन से आखिरकार पश्चिम सिंहभूम जिला पुलिस बल को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने भाकपा माओवादी प्रतिबंधित नक्सली संगठन के शीर्ष नेताओं के इशारे पर विस्फोटक सामग्री पहुंचाने वाले एवं संगठन के आधा दर्जन सक्रिय सदस्यों की गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर को पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा को सूचना मिली थी, इसी सूचना के सत्यापन के लिए प्रतिबंधित भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के कमाण्डर को विस्फोटक सामग्री पहुँचाने वाले भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के सक्रिय सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम का गठन किया गया। इस टीम के सदस्यों ने संदेह होने पर बारीपोखरी जाने वाले सड़क पर नाकाबंदी कर बोंज हेम्ब्रम उर्फ किशुन हेम्ब्रम को दौड़ाकर पकड़ा। पकड़े गये प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के सदस्य के पास से पुलिस को लक्षित कर विष्फोट किये जाने वाले IED ब्लास्ट के लिए प्रयुक्त दो (02) डेटोनेटर एवं दो (02) जिलेटिन बरामद हुआ। इसके निशानदेही के आधार पर इसके अन्य सहयोगी 1) डुबराज हेम्ब्रम उर्फ डुबराज 2) तुरी देवगम 3) पालसिंह हेम्ब्रम को भी आईडी ब्लास्ट हेतु प्रयुक्त किये जाने वाले डेटोनेटर और जिलेटिन के साथ गिरफ्तार किया गया। डेटोनेटर एवं जिलेटिन के साथ पकड़े गये चारों व्यक्तियों द्वारा अपने स्वीकारोक्ती बयान में बताया गया कि ये प्रतिबंधित संगठन भाकपा माओवादी संगठन के सक्रिय सदस्य है एवं भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के शीर्ष नेतृत्व / कमाण्डर के निर्देशानुसार उन्हें विस्फोटक सामग्री पहुँचाते हैं।
एक अन्य सूचना के आलोक में पुलिस अधीक्षक प० सिंहभूम, चाईबास के द्वारा गठित टीम द्वारा घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र रेंगड़ाहातु में छापामारी कर प्रतिबंधित संगठन भाकपा भाकपा माओवादी के मिलिसिमा कमाण्डर 1) दामु कोड़ा उर्फ जुड्डु कोड़ा 2) बिरसिंह उर्फ छोटा कोड़ा को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार माओवादियों द्वारा अपने स्वीकारोक्ति बयान में यह स्वीकार किया कि वे 12 फरवरी2023 को टोन्टों थाना क्षेत्र के चिरुईइकीर टोला में सड़क निर्माण में लगे वाहन को तेल छिड़कर जलाने एवं जनवरी 2022 में तुम्बाहाका जंगल में, दिसम्बर 2022 को रेंगड़ाहातु के कोचाबाद जंगल में एवं जून 2021 में रँगड़ाहातु के सिमी लोहार गौरुवांग जंगल में पुलिस पार्टी के साथ हुई मुठभेड़ में दस्ता के सदस्यों के साथ शामिल है।
गिरफ्तार माओवादियों के नाम:
1) बॉज हेम्ब्रम उर्फ किशुन हेम्ब्रम, पिता काटे हेम्ब्रम, सा०- तुम्बाहाका 2) डुबराज हेम्ब्रम उर्फ डुबराज पिता जयपाल हेम्ब्रम, सा०- तुम्बाहाका 3) तुरी देवगम, पिता- मांगता देवगम, सा0- सारजोमबुरु 4) पालसिंह हेम्ब्रम, पिता कयरा हेम्ब्रम, सा० तुम्बाहाका 5) दामु कोड़ा उर्फ जुडु कोड़ा, उम्र 35 वर्ष, पिता- श्रीधर कोड़ा, सा०- रेंगडाहातु, टोला मुंडासाई 6) बिरसिंह उर्फ छोटा कोड़ा, उम्र करीब 35 वर्ष, पिता शितल उर्फ बेहरा कोड़ा, दोनों सा0- रेंगड़ाहातु टोला मुण्डा साई, सभी थाना- टोन्टों, जिला- प० सिंहभूम
आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रोड नंबर 13 राममड़ैया बस्ती से सटे शर्मा बस्ती में भाजपा नेता बबलू शर्मा के घर जबरन घुसकर पत्नी और बच्ची से मारपीट करने के आरोपी प्रदीप शर्मा को स्थानीय लोगों के प्रयास से पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि आरोपी प्रदीप शर्मा ने बबलू शर्मा के घर में घुसकर इनकी पत्नी नीतू शर्मा और बेटी के साथ दुर्व्यवहार करते हुए मारपीट किया. घटना की जानकारी पत्नी द्वारा फौरन बबलू शर्मा को दी गई .जिसके बाद मौके पर पहुंचे भाजपा नेता बबलू शर्मा के साथ भी आरोपी प्रदीप शर्मा ने मारपीट कर उन्हें भी घायल कर दिया. मामले के फौरन बाद स्थानीय आदित्यपुर पुलिस को सूचित किया गया जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी प्रदीप शर्मा को हिरासत में ले लिया है और आगे मामले की जांच कर रही है. इधर घटना को लेकर पीड़िता नीतू शर्मा ने भी मारपीट किए जाने की लिखित शिकायत थाने में की है.
बहरागोड़ा: बड़शोल थाना क्षेत्र स्थित सांडरा पंचायत के छोटा धोडांगरी गांव में 17 वर्षीय पुत्र ने अपनी मां बैसागी मुंडा (55 वर्ष) की हत्या कर दी. घटना गुरुवार देर रात की बताई जा रही है. सूचना पाकर शुक्रवार की सुबह पुलिस पहुंची और हत्या के आरोपी नाबालिग बेटे को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस ने लाश को कब्जे में कर लिया है. हत्या के आरोपी बेटे से पुलिस पूछताछ कर रही है. बताया जाता है कि किसी बात को लेकर हुए विवाद में बेटे ने धारदार हथियार से अपनी मां की हत्या कर दी. थाना प्रभारी रामदयाल उरांव ने बताया कि आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया है. युवक नाबालिग है. मामले की छानबीन जारी है.
कदमा थाना में प्रदर्शन करते भाजपा नेता अभय सिंह एवं हिन्दू संगठन
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत भाटिया बस्ती में लव जिहाद का एक मामला सामने आया है. भाटिया बस्ती की रहने वाली एक छात्रा को शादी करने के लिए धमकी दी जा रही है. धतकीडीह का युवक शब्बीर खान ने अपना नाम समीर कुमार बता कर छात्रा के साथ दोस्ती की. बाद में उसके साथ अनैतिक हरकत की और उसका वीडियो बना लिया. छात्रा ने जब उसका असली नाम शब्बीर खान जानने के बाद शादी से इनकार किया तो अब वीडियो वायरल कर शादी करने की धमकी दे रहा है. शादी नहीं करने पर जान से मारने की धमकी छात्रा को मिल रही है. इस मामले में हिंदू संगठन आगे आए हैं. विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष अजय गुप्ता और भाजपा के नेता अभय सिंह परिजनों के साथ बुधवार को कदमा थाने पहुंचे. उनके साथ भाजपा के कदमा मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह भी थे. थाना प्रभारी से मामले में कार्रवाई की मांग की गई है. इसके बाद कदमा थाना पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है. शब्बीर खान को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजने का आश्वासन दिया है. हिंदू संगठनों ने इस मामले में कदमा थाने में प्रदर्शन भी किया.वहीं इस मामले को लेकर भाजपा नेता अभय सिंह ने कहा कि जब से झारखंड सरकार बनी है तब से लव जिहाद के मामले मे राज्य में काफी बढे है. साथ ही कई मामले में उनकी हत्या की जा रही है और प्रलोभन देकर उनका धर्म परिवर्तन करवाया जा रहा है. इस मामले में राज्य सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है. जिसके कारण इन लोगों का मनोबल बढ़ गया है. सरकार को इस मामले में ठोस कार्रवाई करनी चाहिए. इसके बाद भाजपा नेता थाना प्रभारी से मिले और 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तार हो और उनके खिलाफ कानून समत कार्रवाई हो.इस अवसर पर अजय गुप्ता,रविंदर सिंह रिंकू, अरुण सिंह, पप्पू सिंह , अजय श्रीवास्तव , ललन चौहान, चितरंजन वर्मा,भूषण दीक्षित, अमरेंद्र मल्लिक, दशरथ चौबे,नीलकमल शेखर, डी विश्वास, विकास जायसवाल, संचित शर्मा , दीपू सिंह, कमल कुमार, रिंकू सरदार, सुमित श्रीवास्तव, सीमा जायसवाल, किशोर ओझा, नितिन त्रिवेदी, अशोक दुबे, गिरधारी सिंह, एस कार्तिक, लोकनाथ त्रिपाठी, पवन सिंह, पहाड़ सिंह, मोंटी अग्रवाल, देव भंडारी, राजू वाजपेयी , नीलकमल शेखर,जितेंद्र पटेल, गुड्डू सिंह, रीना चौधरी सहित सैकड़ों संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.