एक नई सोच, एक नई धारा

n56606585417027938891594444eef971db18a834b07a682dbef1cec883575b3668f58b0c6abe9af5ca6567
नक्सलियों से मुठभेड़ में सब इंस्पेक्टर शहीद, कॉन्स्टेबल ज़ख्मी
n56606585417027938891594444eef971db18a834b07a682dbef1cec883575b3668f58b0c6abe9af5ca6567

छत्तीसगढ़ : नक्सल प्रभावित सुकमा जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच आज रविवार को मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 165वीं बटालियन के सब-इंस्पेक्टर सुधाकर रेड्डी शहीद हो गये. वहीं एक कॉन्स्टेबल रामू गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घायल जवान को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रायपुर भेजा जा रहा है. (जारी…)

IMG 20231127 WA0013
IMG 20230625 WA00001

अधिकारियों के अनुसार, सीआरपीएफ की 165वीं बटालियन आज सुबह सात बजे बेदरे शिविर से उर्सांगल गांव की तरफ अभियान पर निकली थी. इसी दौरान उनकी नक्सलियों से मुठभेड़ हो गयी, जिसमें सीआरपीएफ सब-इंस्पेक्टर सुधाकर रेड्डी शहीद हो गये. वहीं सीआरपीएफ कांस्टेबल रामू घायल हो गये. सुरक्षाबलों ने आस-पास के इलाके में अभियान चलाकर चार संदिग्धों को पकड़ा है. वहीं इलाके में नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रही है.

IMG 20230802 WA00753
IMG 20231203 WA0002
मानगो डिमना बस्ती में नशा का विरोध कर रहे दो भाइयों पर चाकू से जानलेवा हमला, विकास सिंह ने कहा नशा खुरानी गिरोह के शिकंजे में पुरा मानगो
IMG 20231203 WA0003

जमशेदपुर : उलीडीह थाना अंतर्गत एजिस कॉल सेंटर के समीप नशा का सेवन कर रहे तीन लड़कों ने संकोसाई पांच नंबर रोड के रहने वाले मोहन दास एवं विकास प्रसाद के ऊपर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया । मोहन दास अपने मोहल्ले में नशा करने का विरोध कर रहे थे इस पर नशा करने वाले लोग उग्र हो गए और चाकू से लगातार दोनों भाइयों के ऊपर हमला कर दिया । गंभीर रूप से घायल मोहन दास ने इसकी सूचना भाजपा नेता विकास सिंह को दिया। (जारी…)

IMG 20231127 WA0013
IMG 20230625 WA00001

विकास सिंह ने स्थानीय उलीडीह थाना में मामले की जानकारी देते हुए अपराधी को गिरफ्तार करने की मांग की । मोहन दास के दाएं हाथ में कुल ग्यारह टांके लगे हैं विकास प्रसाद के गले में गहरा जख्म है उन्हें छः टांका लगाया है । मौके में पहुंचे तो विकास सिंह ने कहा की पूरा मानगो को नाश करने वाले और नशा का सामान बिक्री करने वाले ने अपने आगोश में ले लिया है।

IMG 20230802 WA00753
n5617631661701545162343b0c6c44abf8d4dc047386fb79138103b58ccb53950b8da2a9d0719744b8edc69
नर्सिंग की छात्रा का प्रेमी ने किया हत्या, व्हाट्सएप पर लगाया स्टेटस
n5617631661701545162343b0c6c44abf8d4dc047386fb79138103b58ccb53950b8da2a9d0719744b8edc69

चेन्नई : क्रोमपेट के एक निजी नर्सिंग कॉलेज में पढ़ने वाली केरल की एक 20 वर्षीय छात्रा की शुक्रवार शाम को उसके प्रेमी ने कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी. इसके बाद आरोपी ने शव की तस्वीर खींची और उसे अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर पोस्ट कर दिया. मृतक की पहचान कोल्लम जिले की फौसिया के रूप में हुई है, जो कि क्रोमपेट के न्यू कॉलोनी में एक गर्ल्स हॉस्टल में रहती थी. (जारी…)

IMG 20231127 WA0013

पुलिस ने कहा कि वह पिछले पांच साल से आरोपी आशिक (20) के साथ रिश्ते में थी. उन्होंने आगे कहा, “शुक्रवार की सुबह, जोड़े ने क्रोमपेट होटल में एक कमरा लिया था. उसी शाम, आशिक ने फौसिया के शव की एक तस्वीर अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर अपलोड की.” इसके बाद फौसिया के दोस्तों ने वह तस्वीर देखी और उनलोगों ने तुरंत पुलिस को इस बारे में जानकारी दी. (जारी…)

IMG 20230625 WA00001

सूचना मिलने पर पुलिस होटल पहुंची और एम्बुलेंस चालक दल ने फौसिया को मृत घोषित कर दिया. इलाके के सीसीटीवी फुटेज में आशिक को शुक्रवार शाम को होटल से भागते हुए दिखाया गया है. उसे कुछ घंटों बाद ही पुलिस ने पकड़ लिया. द न्यू इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, पुलिस ने कहा, “प्रारंभिक जांच से पता चला है कि जब फौसिया को पता चला कि आशिक का किसी दूसरी महिला के साथ भी संबंध है और वह उसे धोखा दे रहा है, तो इस बात को लेकर उन दोनों में बहस हो गई. झगड़ा इतना बढ़ गया कि आशिक ने फौसिया की टी-शर्ट से गला घोंटकर हत्या कर दी.” (जारी…)

IMG 20230802 WA00753

फौसिया जब 17 साल की थी तब कथित तौर पर गर्भवती पाई गई थी, जिसके बाद आशिक को पोक्सो अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया गया था. इसके बाद फौसिया ने एक बच्चे को जन्म दिया, जिसे गोद दे दिया गया. पुलिस ने कहा, “जेल से छूटने के बाद आशिक जब भी चेन्नई जाता था तो फौसिया से मिलता था.”

Screenshot 2023 1127 121057
जुआ खेलते 14 पुलिसकर्मी सहित 20 लोग गिरफ्तार, 3.5 लाख बरामद
Screenshot 2023 1127 120958

राँची : राजधानी रांची में गोंदा थाना पुलिस ने मिसिर गोंदा में छापेमारी कर जुआ खेलने के आरोप में 14 पुलिसकर्मी समेत 20 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी से गोंदा थाना में पूछताछ की जा रही है। एसएसपी चंदन सिन्हा जुआ के खिलाफ लगातार अभियान चला रहे हैं। एसएसपी को सूचना मिली थी कि मिसिर गोंदा में बड़े पैमाने पर जुए का खेल चल रहा है। एसएसपी ने एक टीम का गठन किया और छापेमारी करने का आदेश दिया। (जारी…)

IMG 20231008 WA0000

टीम जब मिसिर गोंदा इलाके में छापेमारी करने पहुंची तो जुआ खेल रहे पुलिसकर्मियों को कोई फर्क नहीं पड़ा। छापेमारी करने गई टीम के साथ पुलिसकर्मी उलझ गए। इसके बाद कार्रवाई करते हुए सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर थाना ले आया गया। (जारी…)

IMG 20230708 WA00573 1

पुलिस ने आरोपितों के पास से साढ़े तीन लाख रुपये और आठ बंडल ताश बरामद किया है। सभी आरोपितों को सोमवार की सुबह जेल भेजा जाएगा। गिरफ्तार होने के बाद आरोपितों ने कई जगहों से पैरवी कराकर बच निकलने का प्रयास किया। मिसिर गोंदा में प्रतिदिन जुआ का खेल होता था।

सुबह से शाम तक थाने में लगा रहा जमावड़ा

AddText 11 27 11.47.17

गोंदा थाना में सुबह से लेकर शाम तक लोगों का जमावड़ा लगा रहा। पकड़े गए आरोपितों को छुडाने के लिए कई लोग थाना में जमे थे। लेकिन पुलिस ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों को हाजत में बंद कर दिया।
शहर के कई इलाकों में जुए का खेल चलता है। विशेष रूप से धुर्वा, पिठौरिया, लालपुर, कांटाटोली और सुखदेव नगर इलाके में जुए का खेल चलता है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया ट्वीट

c60a45961f9d0f0b16ebff0c8a72442b75ecc0e670e0e2c02eb3765430c3b2cb.0

बाबूलाल मरांडी ने एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा है कि रांची के गोंदा थाने क्षेत्र में कल देर रात पुलिसकर्मी समेत अन्य लोग जुआ खेलते पकड़े गए हैं। ये पुलिसकर्मी खुद भी जुआ खेल रहे थे और खेलवा भी रहे थे। इस पूरे मामले में सबसे खास बात यह है कि इनमें से कुछ पुलिसकर्मी मुख्यमंत्री आवास में कार्यरत हैं और इस बात को पूरी तरह से छिपाया गया है। किसी भी तरह से मामले को रफा दफा किया जा रहा।

जिस राज्य का मुखिया सुबह से रात तक बस चोरी और हेरा-फेरी का गोरखधंधा करने में लगा हो, वहां ठीक उसके नाक के नीचे काम करने वालों को ऐसा अपराध करने का ऑक्सीजन मिलता ही रहता है। जब बॉस ही राज्य के साथ रोज जुआ खेले तो चेले क्यों पीछे हटेंगे। साथ ही साथ यह भी पता लगाना ज़रूरी है कि इस जुआ के आमदनी का पैसा ऊपर कहाँ तक जाता है?

IMG 20230802 WA00752 1

सभी पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया गया है। राजधानी में किसी इलाके में जुआ का खेल होगा तो पुलिस के द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कोई भी हो उसे छोड़ा नहीं जाएगा।- चंदन सिन्हा, एसएसपी

IMG 20231120 WA0000
छठ मनाने घाट गए दो लोगों के घरों का टूटा ताला एक में हो गई दस लाख की चोरी, दो दिन बाद थी बेटे की सगाई
IMG 20231120 WA0003

जमशेदपुर : मानगो के उलीडीह थाना अंतर्गत महावीर कॉलोनी के रहने वाले उदय सिंह के घर छठ पूजा का आयोजन हुआ था। सुबह का अर्ध देने उदय सपरिवार घर में ताला लगाकर डिमना लेक गए थे। डिमना लेक में सुबह का अर्ध देकर जब उदय सिंह लौटे तो उनके होश उड़ गए। घर का मुख्य दरवाजा तोड़कर चोर अंदर प्रवेश करके घर में रखे हुए दोनों अलमीरा के साथ-साथ बॉक्स पलंग को तोड़कर घर में रखा हुआ नगद और सारे जेवरात लेकर फरार हो गए। घर की स्थिति देखकर उदय की 65 वर्षीय मां कलावती देवी बेहोश हो गई। (जारी…)

IMG 20231008 WA0000

घर वालों ने इसकी सूचना भाजपा नेता विकास सिंह को दिया, सुचना मिलते ही स्वयं छठ का व्रत कर रहे भाजपा नेता विकास सिंह सीधे नदी से महावीर कॉलोनी जाकर मामले की जानकारी लिया। भाजपा नेता विकास सिंह को देखते ही उदय की मां कलावती देवी फुटकर रोते हुए बताया छठ घाट जाने के पहले उन्होंने अपनी बड़ी बहू को कहा की छठ घाट में बहुत भीड़ रहती है गले का चेन और कान का झुमका घर पर ही खोल कर रख देना। साथ ही दो दिन बाद छोटे बेटे की सगाई होने वाली है, नई बहू के लिए भी छठ पूजा के पूर्व जेवरात खरीद कर सगाई हेतु घर में लाया गया था। (जारी…)

IMG 20231120 WA0006
IMG 20230708 WA00573 1

उदय ने बताया कि लगभग दस लाख के सोने के जेवरात एवं घर में रखे हुए लगभग साठ हजार रु चोरी हो गए हैं । प्रातः 4:00 बजे उदय का पूरा परिवार डिमना लेक छठ पुजा करने गया था। 4:00 बजे के बाद ही चोर रॉड की मदद से घर का मुख्य दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश कर भीतर से दरवाजा को बंद कर आसानी से घर में रखे दो अलमीरा को तोड़कर पूरा सामान लेकर रफ्फू चक्कर हो गए। उदय के घर के बगल में ही रहने वाले उपेंद्र शर्मा के घर में चोरों ने धावा बोला मुख्य दरवाजा को तोड़ दिया, लेकिन लोगों का आगमन बस्ती में वापस होने लगा इसलिए चोर उपेंद्र शर्मा के घर का केवल ताला ही तोड़ पाए लेकिन चोरी नहीं कर पाए।

मौके पर पहुंची पुलिस के खिलाफ जमकर लगा नारा

IMG 20231120 WA0005
AddText 09 19 03.49.44 1

मौके में पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह स्थानीय थानेदार को दूरभाष पर मामले की जानकारी देते हुए घटनास्थल पर आकर पीड़ित परिवार का हाल लेते हुए अपराधियों को पकड़ने की बात कही। स्थानीय थानेदार के घटनास्थल पर पहुंचने पर मामला उस वक्त बिगड़ गया जब मौके पर मौजूद मोहल्ले के ही अशोक पात्रों ने बताया कि आज से एक माह पूर्व मेरे घर में चोर प्रवेश कर ताला तोड़कर एक लाख रूपए लेकर रफू चक्कर हो गए थे। मौके पर मेरी पत्नी की नींद टूट गई थी, पत्नी ने जब शोर मचाना शुरू किया तो पत्नी के ऊपर चोरों ने रॉड से हमला कर मौके से रुपए लेकर फरार हो गए थे। बताया गया कि जिस रॉड से उदय के घर में ताला तोड़ा गया उसी आकार और लंबाई से अशोक पात्रो की पत्नी के ऊपर हमला हुआ था। अशोक पात्रों ने इसकी शिकायत उलीडीह थाने में किया था लेकिन एक महीना बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई न हुई ना ही कोई पुलिस का अधिकारी अशोक पात्रो से आज तक मामले की जानकारी लेने का कार्य किया। आक्रोशित बस्ती वासी मौके में पहुंचे पुलिस अधिकारियों के खिलाफ जमकर मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए वापस जाने की बात कही।

विकास सिंह ने कहा मानगो में अपराध बेकाबू

IMG 20231120 WA0001
IMG 20230802 WA00752 1

सैकड़ो की संख्या में जुटे बस्ती वासियों ने भाजपा नेता विकास सिंह को बताया कि वर्षों से कभी भी महावीर कॉलोनी में पुलिस की गस्ती नहीं हुई है। मोहल्ले में खुलेआम ब्राउन शुगर, गांजा और हीरोइन की बिक्री हो रही है, शाम ढलते ही लोग अपने घर में अपराधियों के डर से कैद हो जाते हैं। मौके में पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा की पूरे मानगों में अपराध बेकाबू हो गया है। जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक में अखबार के माध्यम से लोगों को भरोसा दिलाया था कि निश्चित होकर छठ कीजिए किसी प्रकार की दिक्कत ना होगी यहां तो दिक्कत होना तो दूर यहां परिवार की पूरी जिंदगी तबाह हो गई। विकास सिंह ने बताया कि अगर अपराधी नहीं पकड़े गए और उदय के घर से हुई चोरी का माल जिसकी कीमत लगभग दस लाख हैं वापस नहीं मिला तो बस्तीवासियों के साथ उलीडीह थाने में हल्ला बोल का कार्यक्रम कर कुंभकरणीय निद्रा में सोई जिला प्रशासन को उठाने का कार्य किया जाएगा। मौके में विकास सिंह ,दुर्गा चरण दत्ता, दीपक सुंडी, राम सिंह कुशवाहा, मुकेश तिवारी सहित सैकड़ो बस्ती वासी उपस्थित थे।

IMG 20231030 WA0001
टाटा मोटर्स अस्पताल में ईलाजरत मिथलेश के घर दिन दहाड़े हुई लाखों की चोरी, विकास सिंह ने कहा सूचना के 3 घण्टे बाद भी नहीं पहुंची पुलिस, एसएसपी करें कार्रवाई
IMG 20231030 WA0004

जमशेदपुर : मानगो के उलीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत शंकोसाईं रोड नंबर 5 और 3 के बीच में मिथिलेश सिंह के घर दिनदहाड़े चोरों ने पूरे घर को खंगाल कर लगभग आठ लाख रु के घरेलु समान,जेवर ,चांदी के सिक्के लेकर रफू चक्कर हो गए । चोरों को भागते हुए सीसीटीवी कैमरा में देखा जा सकता है। (जारी…)

IMG 20231008 WA0000

शंकोसाईं रोड नंबर 5 और 3 के बीच में रहने वाले मिथिलेश सिंह का टाटा मोटर्स कंपनी के बाय सिक्स कर्मचारी हैं वें 27 अक्टूबर से अस्पताल में ऑपरेशन करने हेतु भर्ती है अस्पताल में भर्ती रहने के कारण घर में मौजूद पत्नी और दोनों बच्चों को उन्होंने मायके भेज दिया था । आज अचानक मिथिलेश सिंह के पड़ोसी ने लगभग दोपहर को 1:30 बजे मिथिलेश के मोबाइल में फोन कर बताया कि आपके घर से चोर चोरी कर भाग रहे हैं। (जारी…)

IMG 20230708 WA00573 1

मिथिलेश ने मजबूरन टाटा मोटर्स अस्पताल से छुट्टी लेकर जब घर आकर देखा तो पाया कि उनके घर के जितने अलमारी थे सभी को तोड़ दिया गया है, बॉक्स पलंग में रखे सारे बर्तन चोर लेकर भाग गए हैं। हद तो तब हो गई जब चोरों ने घर में लगे हुए पंखे के साथ-साथ बिजली के वायरिंग को भी काट कर ले गए । मिथिलेश ने मामले की सूचना उलीडीह थाने में दिया लेकिन तीन घंटा बीत जाने के बाद थाने का कोई भी पदाधिकारी मिथिलेश के घर में सुध लेने नहीं आया। (जारी…)

IMG 20231030 WA0002

मिथिलेश ने मामले की जानकारी भाजपा नेता विकास सिंह को दिया। भाजपा नेता विकास सिंह ने मौके में पहुंचकर प्रशासन के वरीय अधिकारियों को चोरी की सूचना देते हुए कहा कि दिनदहाड़े व्यस्ततम सड़क के ऊपर बने मकान पर चोरी होना पुलिस और जिला प्रशासन की नाकामयाबी को दर्शाता है। मिथिलेश सिंह ने बताया कि लगभग आठ लाख रुपए के समान और जेवर लेकर चोर भाग गए हैं। सीसीटीवी में तीन चोर को तेज रफ्तार से भागते हुए देखा जा सकता है। (जारी…)

AddText 09 19 03.49.44 1
IMG 20230802 WA00752 1

मायके से लौटी मिथिलेश की पत्नी का रो रोकर बुरा हाल हो गया हैं। मौके में पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा पुलिस के सांठ गांठ में अवैध नशा खुरानी का धंधा फल फूल रहा है, जिसके कारण अपराध सभी सीमाओं को पार गया हैं। विकास सिंह ने जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक से चोरी हुए स्थान में तीन घंटे तक पुलिस के नहीं पहुंचने वाले मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके में मौजूद पुलिस के ऊपर कारवाई करने की मांग रखी है ।

IMG 20231017 WA0006
मानगो थाना से मात्र 100 मीटर दूरी पर दो दुकानों में हुई चोरी, नशीले पदार्थों का सेवन और बिक्री हैं चोरी का मुख्य कारण – विकास सिंह, देखें वीडियो
IMG 20231017 WA0005

जमशेदपुर : मानगो थाना से मात्र सौ मीटर दूरी पर ज्वाहर नगर रोड नंबर छ के मुहाने में स्तिथ मुकेश मौर्य की गल्ले दुकान एवं उनके बड़े भाई कमलेश मौर्य की इलेक्ट्रॉनिक के दुकान में बीती रात चोरों ने दुकान के पीछे से ताला तोड़कर अंदर घुसकर हाथ साफ कर लिया। कमलेश मौर्य अपने इलेक्ट्रॉनिक की दुकान बंद कर कल अपने पैतृक गांव जौनपुर गए हुए हैं। (जारी…)

IMG 20231008 WA0000

मुकेश मौर्य ने बताया प्रतिदिन की तरह हम दोनों भाई अपनी दुकान रात्रि समय बंद कर अपने घर चले जाते हैं। सुबह जब जाकर दुकान खोले तो देखा पीछे का दोनों दरवाजा टूटा हुआ है और सारा समान जहां-तहां बिखरा हुआ है।चोर पीछे के दरवाजे में लगे ताले को तोड़कर दुकान में प्रवेश कर गले में रखा नगद लगभग पांच हजार रु लेकर चले गए। खाने-पीने का सामान जितना बन पड़ा वह भी लेकर चोर भाग गए। बगल में बड़े भाई कमलेश कुमार की इलेक्ट्रॉनिक दुकान का भी पीछे का दरवाजा तोड़कर चोर प्रवेश करके कितने का और क्या सामान लेकर गए हैं, इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। (जारी…)

IMG 20230708 WA00573 1
AddText 09 19 03.49.44 1

भाई के गांव से आने के बाद ही क्या चोरी हुई है उसका पता चल पाएगा। दोनों दुकान की स्थिति देखकर घबराए मुकेश मौर्य ने मामले की जानकारी भाजपा नेता विकास सिंह को दिया मौके में पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने मामले की जानकारी मानगो थाना में देते हुए चोरों को पकड़ने की मांग रखी। मौके में पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा मानगो में नशा का सामान का बिक्री और सेवन चोरी का मुख्य कारण बना हुआ है। बड़ा आश्चर्य होता है जब पुलिस नशा का सामान बेचने वाले के यहां छापामारी करती है वहां इक्का-दुक्का लोग जरूर पकड़ में आते हैं लेकिन नशा का सामान नहीं मिलता है। नशा का सामान की बरामदगी नहीं होने पर कुछ ही दिन पर निचले अदालत से लोगों को जमानत मिल जाती है जिसके कारण कारोबार दिन दूनी रात चौगुनी फल फूल रहा है। (जारी…)

IMG 20230802 WA00752 1

पूरा मानगो डेली लाटरी का होलसेल मंडी बना हुआ है नशा के समान का बरामदगी नहीं होना पुलिस के गतिविधि पर एक बड़ा सवाल खड़ा करता है। विकास सिंह ने कहा कि थाना को छोड़कर अगर अलग से टास्क फोर्स जिला प्रशासन के द्वारा बनाया जाएगा तब संभवत नशा के सामान और डेली लाटरी के बिक्री में विराम लगाया जा सकता है ।

n5473771281697398818769fb2385442233b2c478386d7e312c395f35e281433e5d98a60a2a5ab15c928b29
चलती ट्रेन के आगे कूदा दरोगा, ड्राइवर के ब्रेक लगाने से बची जान

उत्तरप्रदेश : सहारनपुर जिले में थाना सदर बाजार कोतवाली में तैनात एक सब इंस्पेक्टर ने गृहकलेश से तंग आकर खुदकुशी करने की कोशिश की. दरोगा ने एसबीडी अस्पताल पुल के नीचे रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के सामने कूद गया. ट्रेन चालक ने देखा तो उसने ब्रेक लगाए जिसकी वजह से दरोगा बच गया. हालांकि ट्रेन की टक्कर की वजह से दरोगा घायल हुए हैं और फिलहाल उनका हॉस्पिटल में इलाज किया जा रहा है. (जारी…)

IMG 20231008 WA0000

जानकारी के मुताबिक सब इंस्पेक्टर योगेंद्र शर्मा उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर जिले के निवासी हैं. उन्होंने शनिवार ब्रजेश नगर एसबीडी अस्पताल पुल के नीचे एक ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या की कोशिश की है. जब दरोगा ने ट्रेन के सामने छलांग लगाई तो ट्रेन चालक ने ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी. सब इंस्पेक्टर योगेंद्र शर्मा के शरीर पर ट्रेन का पहिया चढ़ते-चढ़ते बच गया. (जारी…)

IMG 20230708 WA00573 1

घटनास्थल पर आस-पास कई लोग खड़े थे, जिन्होंने सब इंस्पेक्टर की ये हालत देखी और तुरंत उनके पास पहुंच गए. सब इंस्पेक्टर पहिए के नीचे फंस गए थे जिन्हें स्थानीय लोगों ने निकाला. आत्महत्या करने के लिए ट्रेन के सामने कूदने की इस कोशिश में सब इंस्पेक्टर योगेंद्र शर्मा बुरी तरह घायल हो गए. योगेंद्र शर्मा के सिर पर काफी चोट आई है, साथ ही उनके एक हाथ मे फ़्रैक्चर भी हो गया. (जारी…)

AddText 09 19 03.49.44 1

स्थानीय लोगों ने घायल सब इंस्पेक्टर योगेंद्र को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है जहां उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है. इसके अलावा पुलिस विभाग ने उनके परिजनों को भी इसकी सूचना दे दी है. जानकारी के अनुसार योगेंद्र शर्मा पारिवारिक कारणों के चलते पिछले कई दिनों से तनाव में चल रहे थे. अंदेशा लगाया जा रहा है कि पारिवारिक तनाव के चलते उन्होंने ये आत्मघाती कदम उठाया. इस पूरे मामले में पुलिस की तरफ से कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है.

IMG 20230802 WA00752 1
n547406022169735522980079b22793cc2541f4a60c1f4954af3c7da6eedaf1590c6355b4cce20c99247f81
सीतारामडेरा : अमिता अपार्टमेंट में 45 मिनट में भीषण चोरी, गार्ड के सामने से नगद-जेवरात लेकर आराम से निकल गए चोर

जमशेदपुर : सीतारामडेरा के देवनगर स्थित अमिता अपार्टमेंट में शुक्रवार की देर शाम चोरों ने चार फ्लैट्स की कुंडी तोड़ दी. इस दौरान तीसरी मंजिल पर रहने वाले हार्डवेयर कारोबारी अमित जैन के फ्लैट से करीब 19.25 लाख रुपये के आभूषण की चोरी कर ली. बाकी तीन फ्लैट में चोरी नहीं हुई है. घटना शुक्रवार की शाम साढ़े छह बजे से सवा सात बजे के बीच की है. महज 45 मिनट में पूरी घटना को अंजाम दिया गया. (जारी…)

IMG 20231008 WA0000

चोर अमित जैन के घर से 4.5 तोले का सोना का हार, 2 तोले का एक मंगलसूत्र, सोने की सात चेन, 10 पीस अंगूठी और 12 जोड़ा कान का रिंग लेकर गये. इसके अलावा 15 हजार रुपये नकद भी ले गये हैं. प्रारंभिक जांच के आधार पर आशंका जतायी जा रही है कि वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश अपार्टमेंट में तैनात सुरक्षा गार्ड के सामने से सारा सामान प्लास्टिक भरकर पैदल निकल गये. किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी.

रात दस बजे खुला मिला दरवाजा

IMG 20230708 WA00573 1

अमित जैन के अनुसार सारे गहने पुश्तैनी थे. गत 20 जून को परिवार अपार्टमेंट में शिफ्ट हुआ है. अमित की साकची में दुकान है. शुक्रवार की शाम करीब 6.30 बजे वह दुकान गये थे. रात करीब 10 बजे लौटे. इस दौरान गेट की कुंडी टूटी हुई थी. अंदर कमरे में सारा सामान बिखरा पड़ा था. चोरों ने दोनों कमरे में रखी आलमारी के लॉकर को तोड़कर कीमती सामान निकाल लिया. बताया कि चोरी हुए गहनों की अनुमानित कीमत करीब 19.25 लाख रुपये होगी. अमित जैन ने घटना की सूचना सीतारामडेरा थाना की पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस मौके पर जांच करने पहुंची. अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से जांच की गयी. सीसीटीवी में शाम करीब 7.10 बजे एक युवक को अपार्टमेंट से मुंह छिपाकर निकलते देखा गया है. पुलिस युवक को संदिग्ध मान रही है. वह अपार्टमेंट में मौजूद सुरक्षा गार्ड भुवनेश्वर दास की मौजूदगी में पैदल जाते दिख रहा है.

तीन और फ्लैट में चोरी का प्रयास

AddText 09 19 03.49.44 1

अपराधियों ने अपार्टमेंट में तीन और फ्लैट में चोरी का प्रयास किया. इसके तहत पहले तल्ला में रहने वाले सॉप्टवेयर इंजीनियर तनीश कुमार, पीएफ कार्यालय के कर्मचारी और एक अन्य फ्लैट की कुंडी तोड़ दी गयी थी. हालांकि इन फ्लैट्स में सामान व गहनों की चोरी नहीं हुई है.

IMG 20230802 WA00752 1
74b5bf5d1eefadbde227a4544e98668fd5b5274031be6814ace670298a658e25.0
मानगो के सहारा सिटी सामूहिक दुष्कर्म मामले में 22 आरोपियों को बड़ी राहत, सीबीआइ जांच की मांग हाईकोर्ट में खारिज

जमशेदपुर : जमशेदपुर के चर्चित मानगो के सहारा सिटी सामूहिक दुष्कर्म के मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने सारे आरोपियों को बड़ी रांहत दी है. इस मामले की सीबीआइ जांच को लेकर दायर याचिका को हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है. बुधवार को हुई सुनवाई के दौरान इस याचिका को खारिज कर दिया. इस कांड में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के भाई गुड्डू गुप्ता, पुलिस इंस्पेक्टर इमदाद अंसारी, डीएसपी अजय केरकेट्टा, व्यापारी दिनेश अग्रवाल समेत अन्य लोग मौजूद थे. (जारी…)

IMG 20231008 WA0000
IMG 20230708 WA00573 1

इस मामले में पुलिस की ओर से पहले केस से सारे नाम हटा दिये गये थे, लेकिन बाद में कोर्ट के आदेश पर सारे 22 आरोपियों के खिलाफ केस चलाने की इजाजत दी गयी थी. इस मामले में एक अन्य याचिका झारखंड हाईकोर्ट में दायर की गयी थी, जिसमें यह मांग की गयी थी कि इस कांड की सीबीआइ जांच की जाये, लेकिन इस मांग को खारिज कर दिया गया है.

AddText 09 19 03.49.44 1
IMG 20230802 WA00752 1
error: Content is protected !!