जमशेदपुर : गोविंदपुर थाना अंतर्गत जोजोबेड़ा रेलवे फाटक के पास झाड़ियों में एक शव मिलने से सनसनी फैल गई,शव से बदबू आने पर स्थानीय लोगों की नजर शव पर पड़ी और इसकी सूचना गोविंदपुर थाना को दी। सूचना पाकर गोविंदपुर थाना प्रभारी प्रकाश कुमार रजक मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी देते हुए थाना प्रभारी प्रकाश कुमार रजक ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु की। मृतक की उम्र 35 से 40 वर्ष के आस-पास है। शव को हत्या कर मौके पर फेंका गया और साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से उसपर मोबिल डाल दिया गया जिससे शव की पहचान कर पाना मुश्किल है। शव लगभग सप्ताह भर पुराना है। मृतक ने सिर्फ बरमुडा पहना हुआ है। प्रकाश कुमार ने बताया कि आस-पास की बस्तियों से लापाता लोगों की लिस्ट निकालकर पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली में लश्कर-ए-तैयबा का एक खूंखार आतंकी गिरफ्तार हुआ है. बताया जा रहा है कि जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सक्रिय लश्कर-ए-तैयबा मॉड्यूल के इस सक्रिय आतंकी को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया गया है. दिल्ली पुलिस ने यह जानकारी दी है. आराोपी आतंकी की पहचान रियाज अहमद के रूप में हुई है.
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, दिल्ली पुलिस की रेलवे पुलिस ने जानकारी दी है कि एलओसी के पार से हथियार और गोला-बारूद रिसीव करने में इस आरोपी आतंकी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. आरोपी एक रिटायर्ड फौजी है. यह किस मकसद से देश की राजधानी में था, पता नहीं चल पाया है. फिलहाल, पुलिस उससे पूछताछ कर रही है.
वह आतंकवादी आकाओं द्वारा एलओसी के पार से हथियार और गोला-बारूद प्राप्त करने में खुर्शीद अहमद राथर और गुलाम सरवर राथर के साथ साजिश रचने में शामिल था. वह कश्मीर के कुपवाड़ा का ही रहने वाला है. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने तड़के उसे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया.
पुलिस के मुताबिक, उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन और एक सिम कार्ड बरामद किया गया है. आरोपी रियाज़ अहमद को कानून की उचित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है और जम्मू-कश्मीर के संबंधित पुलिस स्टेशन के पुलिस अधिकारियों को उनके स्तर पर आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए सूचित कर दिया गया है.
महाराष्ट्र : उल्हासनगर में शुक्रवार देर रात बीजेपी विधायक गणेश गायकवाड़ ने कथित तौर पर शिवसेना नेता महेश गायकवाड़ को गोली मार दी. गोलीबारी हिल लाइन पुलिस स्टेशन में एक वरिष्ठ पुलिसकर्मी के केबिन के अंदर हुई, जहां दो राजनेता और उनके समर्थक लंबे समय से चले आ रहे भूमि विवाद पर शिकायत दर्ज कराने के लिए एकत्र हुए थे. इसके बाद पुलिस ने आरोपी विधायक को तुरंत हिरासत में ले लिया.
भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ और शिवसेना के शहर प्रमुख महेश गायकवाड के बीच बीते काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. इसी विवाद के चलते दोनों नेता और उनके समर्थक हिल लाइन पुलिस थाने जमा हो गए. इसी दौरान दोनों गुटों में बहस तेज हो गई और पुलिस स्टेशन के भीतर हुई फायरिंग में भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ ने शिवसेना शिंदे गुट के नेता महेश गायकवाड पर गोलियां बरसा दीं. इस गोलीबारी में महेश गायकवाड़ और राहुल पाटिल बुरी तरह घायल हो गए जिन्हें तुरंत उपचार के लिए ठाणे के जुपिटर हॉस्पिटल ले जाया गया.
जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना अंतर्गत भुइयांडीह स्थित साहू होटल के पास बाइक सवार चार अपराधियों ने छायानगर निवासी टकलू लोहार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी तेज़ी से बर्निंग घाट की ओर फरार हो गए. इधर, टकलू के साथियों ने पास ही मौजूद पीसीआर वाहन की मदद से उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए टीएमएच रेफर कर दिया गया.
प्रत्यक्षदर्शी मानस ने बताया कि वो टकलू और अन्य साथियों के साथ कार बनवाने गया था. वह कार का जैक लगाने के लिए झुका था तभी बस स्टैंड की तरफ से दो बाइक पर सवार चार अपराधी मुंह बांधकर आए और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. उन्होंने एक युवक को धर दबोचा पर युवक ने उसपर भी फायरिंग की. गोली उनके हाथ को छूते हुए निकल गई.
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में दो महिला की तलवार से काटकर हत्या कर दी गई है. एक युवक और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है. घटना जिले के धालभूमगढ़ थाना अंतर्गत जूनबनी पंचायत के रघुनाथडीह गांव में हुई. जानकारी के अनुसार, रघुनाथडीह निवासी पीरू मुंडा की पत्नी दीपाली मुंडा एवं उसकी बुआ कुल्लू मुंडा की हत्या बगुला निवासी चुन्नू मुंडा ने घर में घुसकर तलवार से वार कर दिया.
पीरू की पत्नी से छेड़खानी करता था सुभाष मुंडा
जान बचाने के लिए भाग रहे पीरू मुंडा एवं उसके पांच साल के बेटे सिंधु मुंडा को भी तलवार से गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल पीरू मुंडा ने बताया कि चुनू मुंडा का पुत्र सुभाष मुंडा उसकी पत्नी से अक्सर छेड़खानी करता था. इसकी वजह से 23 जनवरी को उनके बीच मारपीट हुई थी. मारपीट में सुभाष मुंडा घायल हो गया था.
जमशेदपुर से इलाज कराकर लौटने के बाद सुभाष ने किया हमला
जमशेदपुर स्थित एमजीएम से इलाज कराकर 30 जनवरी को ही वह घर लौटा था. इस बीच, मामले को सुलझाने के लिए गांव में बैठक हुई. 30 जनवरी को थाना में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था. इसके बावजूद चुनू मुंडा अपने एक अन्य साथी के साथ रात लगभग 10 बजे पीरू मुंडा के घर पहुंचा.
दरवाजा खोलकर घर में दाखिल हुआ हमलावर सुभाष मुंडा
दरवाजे को लात मारकर खोला और घर में दाखिल हो गया. घर में घुसकर उसने तलवार से अंधाधुंध वार किया. पीरू एवं उसका पुत्र घायल स्थिति में किसी प्रकार भागा. कुछ ही दूरी पर उसके मामा का घर है. वहां जाकर छिप गया.
जान बचाने के लिए भाग रही दीपाली और कुल्लू को मार डाला
घायल अवस्था में जान बचाने के लिए भाग रही दीपाली एवं कुल्लू मुंडा घर से कुछ दूर जाकर गिर पड़ीं. इसके बाद तलवार से ताबड़तोड़ हमला कर सुभाष मुंडा ने दोनों को जान से मार दिया. पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है. चुनू मुंडा के छोटे पुत्र को भी हिरासत में ले लिया है.
त्रिकोणाीय प्रेम-प्रसंग में एक शिक्षक और एक शिक्षिका की हत्या कर दी गई. वहीं दोनों को गोली मारने वाले आरोपी शिक्षक ने भी खुद को गोली मार ली. अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई. मामला गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट स्थित उत्क्रमित विद्यालय चतरा की है.यह घटना मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे की है. (जारी…)
घटना को लेकर बताया जा रहा है कि स्कूल के सभी शिक्षक लाइब्रेरी भवन में बैठे हुए थे. अचानक शिक्षक रवि रंजन ने अपने पास से देसी पिस्तौल निकाल कर सबसे पहले शिक्षिका सुजाता कुमारी के ऊपर गोली चलाई. गोली लगते ही सुजाता कुमारी कुर्सी से लुढ़क कर नीचे गिर गई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई. जबकि दूसरी गोली आदर्श सिंह पर चलायी गयी. आदर्श सिंह ने कुर्सी पर बैठे-बैठे ही दम तोड़ दिया. इसके बाद आरोपी शिक्षक रवि रंजन ने खुद के सिर में भी गोली मार ली. गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा. घटना की खबर फैलते ही आसपास के सैकड़ों ग्रामीण स्कूल में जमा हो गए. सदर एसडीपीओ जेपीएन चौधरी पोड़ैयाहाट थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंचे और घायल शिक्षक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा. जहां इलाज के दौरान रवि रंजन की भी मौत हो गई. घटना में मृत शिक्षिका सुजाता कुमारी ग्राम दांडे की निवासी है. जबकि रवि रंजन पोड़ैयाहाट के निवासी हैं. वहीं मृतक आदर्श सिंह यूपी के बताए जा रहे हैं. (जारी…)
बताया जा रहा है कि रवि रंजन का पहले से सुजाता कुमारी के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था. बाद में सुजाता की नजदीकियां आदर्श सिंह के साथ बढ़ने लगी. यह बात रवि को नागवार गुजरी और उसने पूरे खेल को ही समाप्त कर देने का बड़ा फैसला ले लिया. इसके लिए योजना बनाकर तीन नए-नए देसी रिवॉल्वर की व्यवस्था की और तीनों गोली अलग-अलग रिवॉल्वर से चलायी. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त तीनों रिवॉल्वर को बरामद कर लिया है. एक साथ तीन शिक्षकों की लाश स्कूल से निकलने के बाद शिक्षा महकमा में मातम छा गया है. इस घटना को लेकर तरह-तरह की बातें की जा रही है. आखिर शिक्षा के मंदिर में ऐसा घिनौना खेल कैसे खेला जा रहा था. स्कूल प्रबंधन पर भी लोग सवाल उठा रहे हैं. फिलहाल इस विभत्स घटना की सर्वत्र निंदा हो रही है.
सरायकेला : सरायकेला प्रखंड अंतर्गत मोहितपुर पंचायत के स्वर्णपुर वार्ड में आंगनबाड़ी बनाए जाने वाले जमीन पर जबरन घर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। स्वर्णपुर स्थित आंगनबाड़ी बनाए जाने वाले चिह्नित किए गए गैरमजरूवा जमीन पर पुनः रंजन झा द्वारा मुरूम भरा जा रहा है। (जारी…)
ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि रात के अंधेरे में ट्रैक्टर से मुरूम डाल कर भरा जा रहा है। गौरतलब हो कि स्वर्णपुर में बहुत जल्द आंगनबाड़ी बनाए जाने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी ने स्वयं दिंनाक 24/01/2024 को आश्वासन दी थी। उन्होंने बहुत जल्द ग्रामीणों द्वारा मांग को पूर्ण किये जाने की बात कही थी। बताया जा रहा है कि इसी बात से घबराकर आनन फानन में गैरकानूनी रूप से जनहित के विरुद्ध कार्य करते हुए जमीन को भरने का कार्य किया जा रहा है। (जारी…)
ग्रामीणों ने थाना और अनुमंडल पदाधिकारी से आग्रह करते हुए माँग की है कि इस विषय को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई करने की कृपा करें और स्वर्णपुर वार्ड के लोगों को उचित न्याय दिलाने के लिए आवश्यक पहल करते हुए दंडात्मक कार्रवाई की जाए।
बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के माटिहाना पंचायत अंतर्गत कोकमारा गांव के कुम्हार टोला निवासी सुवेंदु बेरा ने अपनी पत्नी और पुत्र की हत्या कर दी. इसके बाद खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया. सुवेंदु ने अपनी पत्नी पार्वती बेरा (25) व तीन साल के पुत्र की रात में सोते वक्त गला दबाकर निर्मम हत्या कर दी. इसके बाद खुद भी घर के आंगन में आम के पेड़ में गले में फंदा डालकर आत्महत्या करने का प्रयास किया. (जारी…)
लेकिन लोगों की नजर उस पर पड़ गई. लोगों ने उसे फांसी लगाते समय पकड़ कर पेड़ से उतार लिया. उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा लाया गया. वहां उसका इलाज चल रहा है. लोगों के अनुसार सुवेंदु मानसिक रूप से बीमार है. उसने अब तक पुलिस या किसी अन्य को कुछ भी जानकारी नहीं दी है. उधर मौके पर बहरागोड़ा पुलिस पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस अपने स्तर से जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है.
पलामू : पलामू पुलिस को भारी सफलता मिलने की खबर है पांकी थाना क्षेत्र के बिहरा गांव में लेवी वसूलने पहुंचे जएजएएमपई उग्रवादियों को फिल्मी स्टाइल में दबोचा। जिनके पास से दो देसी कट्टा लाल रंग से लिखा हुआ एक पर्चा, चार सदा पर्चा, दो मोटरसाइकिल तीन मोबाइल और ₹5000 नकदी बरामद किए गए हैं। पकड़े गए उग्रवादियों में धर्मेंद्र कुमार भुइयां, सतन उरांव, जगन उरांव और राजू साहू शामिल हैं। (जारी…)
पलामू एसपी रीष्मा रमेशन के मुताबिक पुलिस को गुप्त सूचना मिल रही थी कि पांकी थाना के सीमावर्ती क्षेत्रों में विकास कार्य में लगे ठेकेदारों और आंगनबाड़ी निर्माण में लेवी की वसूली के लिए जेजेएमपी के दस्ते द्वारा बार-बार परेशान किया जा रहा है। पुलिस को यह भी पता चला था कि जेजेएमपी का एरिया कमांडर ध्रुव उर्फ राजू राम द्वारा संगठन के सदस्यों के माध्यम से पर्चा सटवाकर लेवी की मांग की जा रही है। (जारी…)
इस सूचना के बाद पुलिस ने एक टीम का गठन किया। टीम में शामिल पांकी थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ बिहरा पहुंचे। जहां एक आंगनबाड़ी केंद्र पर दो मोटरसाइकिल के साथ चार लोग खड़े मिले। पुलिस ने उन्हें बुलाया, तो चारों भागने लगे।पुलिस ने उन्हें घेर कर पकड़ा.। पूछताछ में पता चला कि ध्रुव उर्फ राजू राम व उसकी पत्नी अनीता के कहने पर जेजेएमपी संगठन के नाम पर छोटे- बड़े ठेकेदार व राशन डीलर को धमका कर लेवी की मांग की जा रही है।वसूली गयी राशि ध्रुव के पास पहुंचा दी जाती है। उस राशि में उक्त लोगों को भी हिस्सा मिलता था। (जारी…)
छापेमारी में पांकी थाना प्रभारी उपेंद्र नारायण सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक रंजीत कच्छप, ददन गौड़, सहायक अवर निरीक्षक सलीम, भोलाराम व पांकी थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
जमशेदपुर : झारखंड पुलिस ने मोबाइल यूजर्स स्कैम 401 को लेकर अलर्ट जारी किया है. झारखंड वासियों से पुलिस ने अपील है कि किसी के कहने पर 401 डायल ना करें. इसकी मदद से आपके सभी कॉल किसी नये नंबर पर डायवर्ट किये जा सकते हैं. इसके बाद आप साइबर ठगी का शिकार हो सकते हैं. (जारी…)
साइबर ठग लोगों को फोन करके कहते हैं कि आपका एक पार्सल आया है. कृपया डिलीवरी के लिए अपना एड्रेस कंफर्म करें. जब आप कहते हैं कि हमने तो कोई पार्सल मंगाया ही नहीं है. तो वे कहते हैं कि ठीक है. लेकिन यह पार्सल आपके नंबर पर बुक हुआ है, तो आपको कैंसिल कराना होगा. इसके बाद पार्सल कैंसिल कराने के लिए साइबर ठग आपको 401 डायल करने के लिए कहते हैं. इसी बाद वो उस नंबर को भी डायल करवाते हैं, जिस पर उन्हें कॉल फॉरवर्ड कराना होता है. ऐसा करने पर आपके नंबर पर आने वाले कॉल साइबर अपराधी के नंबर पर फॉरवर्ड हो जाते हैं. (जारी…)
अगर आपका कॉल फॉरवर्ड हो गया है तो सबसे पहले आप अपने मोबाइल फोन में कॉलिंग एप को ओपन करें. इसके बाद सेटिंग में जाकर कॉल फॉरवर्डिंग के ऑप्शन पर क्लिक करें. यहां आपको दिख जायेगा कि आपका कॉल फॉरवर्ड हुआ है या नहीं. यदि ऑन है तो उसे ऑफ कर दें. अधिक दिक्कत होने पर कस्टमर केयर को कॉल करके आप कॉल फॉरवर्डिंग को बंद करवा सकते हैं.