एक नई सोच, एक नई धारा

स्वास्थ्य मंत्री द्वारा स्वास्थ्य विभाग की समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं होने के कारण छात्रों ने मुख्यमंत्री का काफिला रोका – राजीव रंजन

IMG 20241006 WA0000
IMG 20241006 WA0000

जमशेदपुर : आज माननीय मुख्यमंत्री जी का एमजीएम हॉस्पिटल के ओपीडी के उद्घाटन में जमशेदपुर आगमन के दौरान उनके काफिले को छात्रों द्वारा रोका गया और अपनी 5 सालों से चली आ रही समास्याओं के संबंध में ज्ञापन सौंपकर बताया।

IMG 20240309 WA0028
भाजपा नेता राजीव रंजन सिंह ने कहा कि यह घटना प्रलक्षित करता है कि झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता जी जो जमशेदपुर के जनप्रतिनिधि भी है एवं  हर सफ्ताह शनिवार और रविवार को जमशेदपुर में ही रहते है। जमशेदपुर के एकमात्र एमजीएम अस्पताल के समस्यों को लेकर वे कितना गंभीर है।
IMG 20240309 WA00271
IMG 20240309 WA00261

उल्लेखनीय है कि जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल हमेशा अपनी समस्याओं के लिए सुर्खियों में बना रहता है। उन समास्याओं को इनके द्वारा हल नहीं किए जाने के कारण ही माननीय मुख्यमंत्री के काफिले को रोकने हेतु छात्रों को मजबूर होना पड़ा। यह घटना दर्शाता है कि मंत्री जी अपने स्वास्थ्य विभाग की समस्याओं के हल करने के प्रति कितना गंभीर है।