तीसरी धारा न्यूज / जमशेदपुर:
जमशेदपुर में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसएसपी डॉ. एहतेशाम वाकारिब ने फेरबदल करते हुए तीन महत्वपूर्ण थानों में नए प्रभारियों की पदस्थापना की है। जारी आदेश के अनुसार फागुनी पासवान को सीतारामडेरा थाना, मंटू कुमार को बिरसानगर थाना और संतोष कुमार को श्यामसुंदरपुर थाना का नया प्रभारी बनाया गया है। यह सभी पदस्थापन तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।
पुलिस लाइन और विभिन्न थानों से बनाए गए नए थाना प्रभारी
नवागत थाना प्रभारियों की पृष्ठभूमि की बात करें तो, फागुनी पासवान इससे पहले पुलिस लाइन में पदस्थ थे। वहीं मंटू कुमार कदमा थाना और संतोष कुमार जुगसलाई थाना में जूनियर सब-इंसपेक्टर (जेएसआई) के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे, जिन्हें अब उनकी कार्यकुशलता को देखते हुए थाने की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
खाली पदों और निलंबन के बाद की गई नई नियुक्तियां
गौरतलब है कि सीतारामडेरा के पूर्व थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को कुछ समय पूर्व निलंबित कर दिया गया था, जिसके बाद से वह पद रिक्त चल रहा था। इसके अलावा बिरसानगर और श्यामसुंदरपुर थाना प्रभारी के पद भी खाली पड़े थे। इन सभी जगहों पर प्रशासनिक कामकाज को सुचारू रूप से चलाने और आपराधिक गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए यह नियुक्तियां की गई हैं।
📌 तीसरी धारा न्यूज
कानून व्यवस्था और जनता की सुरक्षा के प्रति पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद, हर अपडेट सबसे पहले!




















