ताजा खबर
जमशेदपुर के बिष्टुपुर में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच भीषण झड़प, पथराव में पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार समेत 10 से अधिक घायल•पूर्वी सिंहभूम में दुर्गा पूजा पंडालों के 100 मीटर के दायरे को किया गया तंबाकू मुक्त घोषित, नियम तोड़ने पर लगेगा 1,000 रुपये तक जुर्माना•जमशेदपुर में प्रशासनिक फेरबदल: एसएसपी डॉ. एहतेशाम वाकारिब ने तीन थानों को दिए नए प्रभारी, सीतारामडेरा, बिरसानगर और श्यामसुंदरपुर में तैनाती•शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन: ब्रह्मचारिणी स्वरूप की होती है पूजा, जानिए पूरी विधि और महत्व•नवरात्रि के प्रथम दिन ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने ताइक्वांडो के बच्चों के बीच किया खाद्य सामग्री का वितरण, मिस मनदीप कौर रहीं मौजूद•साकची गोलचक्कर पर ट्रैफिक पुलिस की अनोखी पहल: सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान, बांटे गए हेलमेट•रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो ने दी श्रद्धांजलि, 14 अक्टूबर को शहीद देवेंद्र माझी का शहादत दिवस सादगी से मनाने का निर्णय•विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मानगो चौक पर डीएलएसए ने चलाया जागरूकता अभियान, टोल-फ्री नंबर 14416 पर परामर्श की दी जानकारी•भाजपा परसुडीह मंडल के ज्ञापन का दिखा सकारात्मक असर, बाजार में शुरू हुई साफ-सफाई; नेताओं ने जताया आभार•डांडिया और गरबा कार्यक्रमों में अश्लील व द्विअर्थी गानों पर रोक लगाने की मांग, ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापनजमशेदपुर के बिष्टुपुर में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच भीषण झड़प, पथराव में पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार समेत 10 से अधिक घायल•पूर्वी सिंहभूम में दुर्गा पूजा पंडालों के 100 मीटर के दायरे को किया गया तंबाकू मुक्त घोषित, नियम तोड़ने पर लगेगा 1,000 रुपये तक जुर्माना•जमशेदपुर में प्रशासनिक फेरबदल: एसएसपी डॉ. एहतेशाम वाकारिब ने तीन थानों को दिए नए प्रभारी, सीतारामडेरा, बिरसानगर और श्यामसुंदरपुर में तैनाती•शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन: ब्रह्मचारिणी स्वरूप की होती है पूजा, जानिए पूरी विधि और महत्व•नवरात्रि के प्रथम दिन ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने ताइक्वांडो के बच्चों के बीच किया खाद्य सामग्री का वितरण, मिस मनदीप कौर रहीं मौजूद•साकची गोलचक्कर पर ट्रैफिक पुलिस की अनोखी पहल: सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान, बांटे गए हेलमेट•रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो ने दी श्रद्धांजलि, 14 अक्टूबर को शहीद देवेंद्र माझी का शहादत दिवस सादगी से मनाने का निर्णय•विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मानगो चौक पर डीएलएसए ने चलाया जागरूकता अभियान, टोल-फ्री नंबर 14416 पर परामर्श की दी जानकारी•भाजपा परसुडीह मंडल के ज्ञापन का दिखा सकारात्मक असर, बाजार में शुरू हुई साफ-सफाई; नेताओं ने जताया आभार•डांडिया और गरबा कार्यक्रमों में अश्लील व द्विअर्थी गानों पर रोक लगाने की मांग, ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

एक नई सोच, एक नई धारा

जमशेदपुर के बिष्टुपुर में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच भीषण झड़प, पथराव में पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार समेत 10 से अधिक घायल

6d4f9e58e61801b236bd6e8844b5e5e52614ae78389512b3a96f559999505faa.0

तीसरी धारा न्यूज / जमशेदपुर:

जमशेदपुर के बिष्टुपुर इलाके में सोमवार को कांग्रेस मुख्यालय के बाहर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर भिड़ंत हो गयी। इस हिंसक झड़प और दोनों पक्षों के बीच हुए पथराव में दोनों दलों के 10 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। घायलों में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार और कांग्रेस के एक उपाध्यक्ष भी शामिल हैं, जिनके सिर फटने की सूचना मिली है. इस घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल मच गया.

6d4f9e58e61801b236bd6e8844b5e5e52614ae78389512b3a96f559999505faa.0

​जेएनयू प्रकरण और सांसद के खिलाफ प्रदर्शन बना विवाद की वजह

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह पूरा विवाद जेएनयू प्रकरण को लेकर कांग्रेस मुख्यालय पर भाजपा महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान सामने आया. भाजपा जमशेदपुर महानगर महिला मोर्चा की ओर से सोमवार, 12 अक्टूबर को बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस मुख्यालय तिलक पुस्तकालय के बाहर आक्रोश प्रदर्शन का कार्यक्रम तय किया गया था. इस प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) से जुड़े छात्राओं के कथित यौन उत्पीड़न मामले में मणिपुर से कांग्रेस सांसद एवं पूर्व प्रोफेसर डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोईजाम के खिलाफ कार्रवाई, गिरफ्तारी और बर्खास्तगी की मांग करना था.

b 1

​जी टाउन क्लब से पहुंचे थे कार्यकर्ता, देखते ही देखते बढ़ा विवाद

इस तयशुदा कार्यक्रम के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं को सुबह 11:30 बजे बिष्टुपुर के जी टाउन क्लब मैदान में एकत्र होना था, जहाँ से वे जुलूस के रूप में कांग्रेस मुख्यालय तिलक पुस्तकालय पहुँचे थे. प्रदर्शन के दौरान दोनों राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए, जो देखते ही देखते इस कदर बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच पत्थरबाजी शुरू हो गई. इस हिंसक झड़प में कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं. विशेष रूप से भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार और कांग्रेस के उपाध्यक्ष सहित 10 से अधिक लोगों के सिर फटने के मामले सामने आए हैं.a 2

​पुलिस मामले की जांच में जुटी

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि झड़پ की शुरुआत किस बात को लेकर हुई और पथराव किस पक्ष की ओर से पहले शुरू किया गया. घटना के बाद से स्थानीय पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच करने में जुटी हुई है ताकि स्थिति को नियंत्रित किया जा सके और दोषियों की पहचान की जा सके.

​📌 तीसरी धारा न्यूज

राजनीतिक गहमागहमी के बीच शांति और संयम बनाए रखना जरूरी, हर ताजा अपडेट के लिए जुड़े रहें तीसरी धारा न्यूज के साथ!

 

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!