


चाईबासा : भारतीय कामगार श्रमिक संघ झारखंड प्रदेश कार्यसमिति की बैठक अगले 23 अगस्त को होटल रेवल सदाबहार चौक,नामकुम,रांची में दिन के 11 बजे से होगी। इस बैठक में संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर गया प्रसाद और डॉक्टर एस. प्रशांत समेत राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के पधाधिकारी मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे। यह जानकारी भारतीय कामगार श्रमिक संघ के जिला अध्यक्ष बुधराम लागुरी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है। श्री लागुरी ने कहा कि रांची नामकुम में आहूत प्रदेश स्तर पर मजदूर_किसान के हितार्थ हो रहे बैठक में जिले से प्रतिनिधि का जाना आवश्यक है। इस बैठक में प्रदेश के किसान मजदूर की स्तिथि समेत पलायन जैसे मुद्दों पर विशेष चर्चा होंगी।




झारखंड में पलायन बहुत बड़ी समस्या है

श्री लागुरी ने कहा कि झारखंड में पलायन बहुत बड़ी समस्या है, हर साल लाखों किसान मजदूर रोजगार के लिए दूसरे राज्य और देश में पलायन करते हैं। तमाम कोशिशों के बावजूद सरकार इसे पूरी तरह से रोकने में कामयाब नहीं हो सकी है। झारखंड में पेट के खातिर मजदूरों का पलायन आम बात है। जिसकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है। इसे देखते हुए भारतीय कामगार श्रमिक संघ ने इस संबंध में विचार विमर्श कर कोई ठोस कदम उठाने के लिए यह बैठक आहूत की है । जिसमें हमारे जिले से किसान मजदूर की एक प्रतिनिधिमंडल 23 अगस्त को रांची के लिए प्रस्थान करेंगे।

