ताजा खबर
भाजपा परसुडीह मंडल के ज्ञापन का दिखा सकारात्मक असर, बाजार में शुरू हुई साफ-सफाई; नेताओं ने जताया आभार•डांडिया और गरबा कार्यक्रमों में अश्लील व द्विअर्थी गानों पर रोक लगाने की मांग, ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन•मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर मूलवासी कारुवा समाज ने जताया गहरा शोक, गुरुचरण मुखी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि•बागबेड़ा के कन्हैया सिंह को पुलिस हिरासत में लिए जाने की चर्चा, चांडिल ले जाने की सूचना से बढ़ा सस्पेंस•जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित पीएम मॉल पर टाटा स्टील का 223 करोड़ का बकाया, हाई कोर्ट के आदेश के बाद मापी और सीलिंग की कार्रवाई शुरू•दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद जांच में जुटी गोवा पुलिस, दर्ज किया गया अप्राकृतिक मौत (UD) का केस•साकची में अतिक्रमण रोधी कार्रवाई का कड़ा विरोध, दुकानदारों ने दी आंदोलन की चेतावनी•रूपी सोरेन जी के निधन पर हिंद एकता संस्था का बड़ा फैसला: 9 अक्टूबर का रक्तदान शिविर स्थगित, जल्द घोषित होगी नई तिथि•बिरसानगर डाकघर से चेक चोरी कर 60 हजार रुपये उड़ाए: निलंबित डाककर्मी तुषार और साथी अंकित पर एफआईआर दर्ज•सरकारी उपेक्षा के खिलाफ ग्रामीणों की मिसाल: खुदियाडीह में चंदा जुटाकर और श्रमदान से बनाई 350 फीट सड़कभाजपा परसुडीह मंडल के ज्ञापन का दिखा सकारात्मक असर, बाजार में शुरू हुई साफ-सफाई; नेताओं ने जताया आभार•डांडिया और गरबा कार्यक्रमों में अश्लील व द्विअर्थी गानों पर रोक लगाने की मांग, ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन•मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर मूलवासी कारुवा समाज ने जताया गहरा शोक, गुरुचरण मुखी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि•बागबेड़ा के कन्हैया सिंह को पुलिस हिरासत में लिए जाने की चर्चा, चांडिल ले जाने की सूचना से बढ़ा सस्पेंस•जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित पीएम मॉल पर टाटा स्टील का 223 करोड़ का बकाया, हाई कोर्ट के आदेश के बाद मापी और सीलिंग की कार्रवाई शुरू•दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद जांच में जुटी गोवा पुलिस, दर्ज किया गया अप्राकृतिक मौत (UD) का केस•साकची में अतिक्रमण रोधी कार्रवाई का कड़ा विरोध, दुकानदारों ने दी आंदोलन की चेतावनी•रूपी सोरेन जी के निधन पर हिंद एकता संस्था का बड़ा फैसला: 9 अक्टूबर का रक्तदान शिविर स्थगित, जल्द घोषित होगी नई तिथि•बिरसानगर डाकघर से चेक चोरी कर 60 हजार रुपये उड़ाए: निलंबित डाककर्मी तुषार और साथी अंकित पर एफआईआर दर्ज•सरकारी उपेक्षा के खिलाफ ग्रामीणों की मिसाल: खुदियाडीह में चंदा जुटाकर और श्रमदान से बनाई 350 फीट सड़क

एक नई सोच, एक नई धारा

झारखंड : अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान और उपाध्यक्ष शमशेर आलम बनेंगे, पढ़ें पूरी खबर

झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार बोर्ड-निगम व आयोग के खाली पदों को भरना शुरू कर दिया है। आवास बोर्ड, हिंदू न्यास बोर्ड, गौ सेवा आयोग, झारखंड राज्य कृषि विपणन पर्षद, युवा आयोग काम करने लगे हैं। अब अल्पसंख्यकों के सबसे महत्वपूर्ण आयोग को भी बहुत जल्द अध्यक्ष मिल जाएगा। यानि झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग का भी नोटिफिकेशन जल्द निकल जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के सेंट्रल कमेटी के कार्यकारिणी सदस्य हिदायतुल्लाह खान के झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष बनने की हरी झंडी दे दी है। (जारी…)

IMG 20230708 WA00571

फाइल कल्याण विभाग से भी निकल गया है। यानि झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के टीम का वेरिफिकेशन के लिए फाइल विजिलेंस के पास चला गया है। इसी हफ्ते इसका नोटिफिकेशन निकल जाने की पूरी उम्मीद है। झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन हिदायतुल्लाह खान के अलावा वाइस चेयरमैन शमशेर आलम, ज्योति सिंह मथारू का नाम फाइनल हो गया है। इसके अलावा सदस्यों के नाम भी फाइनल है। वारिस कुरैशी, तौसिफ का नाम सदस्य के रुप में शामिल है। झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के गठन के बाद अब महिला आयोग, वक्फ बोर्ड, पिछड़ा आयोग, खादी बोर्ड को भी जल्द भर दिया जाएगा।

सन्नाटा पसरा रहता है आयोग के दफ्तर में

IMG 20230816 WA0004

झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के दफ्तर में आयोग का गठन नहीं होने के कारण सन्नाटा पसरा रहता है। कभी- कभार प्रभारी सचिव (यह कल्याण विभाग में संयुक्त सचिव) कार्यालय आ जाया करते हैं। इसके अलावा एक सहायक, एक लिपिक, एक सफाईकर्मी, एक चालक और एक गार्ड के भरोसे दफ्तर चल रहा है।

कई योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा

AddText 08 02 01.40.24 1

आयोग के गठन नहीं होने से मुस्लिम समाज, ईसाई समुदाय, सिख समुदाय व अन्य के मामले का कोई निराकरण नहीं हो पा रहा है। कब्रिस्तानों की घेराबंदी, अल्पसंख्यक छात्रावास, अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति, अल्पसंख्यक ऋण का भुगतान के अलावा राज्य और केंद्र सरकार की अल्पसंख्यक विकास की विभिन्न योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा।

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!