ताजा खबर
भाजपा परसुडीह मंडल के ज्ञापन का दिखा सकारात्मक असर, बाजार में शुरू हुई साफ-सफाई; नेताओं ने जताया आभार•डांडिया और गरबा कार्यक्रमों में अश्लील व द्विअर्थी गानों पर रोक लगाने की मांग, ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन•मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर मूलवासी कारुवा समाज ने जताया गहरा शोक, गुरुचरण मुखी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि•बागबेड़ा के कन्हैया सिंह को पुलिस हिरासत में लिए जाने की चर्चा, चांडिल ले जाने की सूचना से बढ़ा सस्पेंस•जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित पीएम मॉल पर टाटा स्टील का 223 करोड़ का बकाया, हाई कोर्ट के आदेश के बाद मापी और सीलिंग की कार्रवाई शुरू•दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद जांच में जुटी गोवा पुलिस, दर्ज किया गया अप्राकृतिक मौत (UD) का केस•साकची में अतिक्रमण रोधी कार्रवाई का कड़ा विरोध, दुकानदारों ने दी आंदोलन की चेतावनी•रूपी सोरेन जी के निधन पर हिंद एकता संस्था का बड़ा फैसला: 9 अक्टूबर का रक्तदान शिविर स्थगित, जल्द घोषित होगी नई तिथि•बिरसानगर डाकघर से चेक चोरी कर 60 हजार रुपये उड़ाए: निलंबित डाककर्मी तुषार और साथी अंकित पर एफआईआर दर्ज•सरकारी उपेक्षा के खिलाफ ग्रामीणों की मिसाल: खुदियाडीह में चंदा जुटाकर और श्रमदान से बनाई 350 फीट सड़कभाजपा परसुडीह मंडल के ज्ञापन का दिखा सकारात्मक असर, बाजार में शुरू हुई साफ-सफाई; नेताओं ने जताया आभार•डांडिया और गरबा कार्यक्रमों में अश्लील व द्विअर्थी गानों पर रोक लगाने की मांग, ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन•मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर मूलवासी कारुवा समाज ने जताया गहरा शोक, गुरुचरण मुखी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि•बागबेड़ा के कन्हैया सिंह को पुलिस हिरासत में लिए जाने की चर्चा, चांडिल ले जाने की सूचना से बढ़ा सस्पेंस•जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित पीएम मॉल पर टाटा स्टील का 223 करोड़ का बकाया, हाई कोर्ट के आदेश के बाद मापी और सीलिंग की कार्रवाई शुरू•दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद जांच में जुटी गोवा पुलिस, दर्ज किया गया अप्राकृतिक मौत (UD) का केस•साकची में अतिक्रमण रोधी कार्रवाई का कड़ा विरोध, दुकानदारों ने दी आंदोलन की चेतावनी•रूपी सोरेन जी के निधन पर हिंद एकता संस्था का बड़ा फैसला: 9 अक्टूबर का रक्तदान शिविर स्थगित, जल्द घोषित होगी नई तिथि•बिरसानगर डाकघर से चेक चोरी कर 60 हजार रुपये उड़ाए: निलंबित डाककर्मी तुषार और साथी अंकित पर एफआईआर दर्ज•सरकारी उपेक्षा के खिलाफ ग्रामीणों की मिसाल: खुदियाडीह में चंदा जुटाकर और श्रमदान से बनाई 350 फीट सड़क

एक नई सोच, एक नई धारा

नन्हे बालक की सोच और जज्बे को सलाम, गुल्लक के सारे पैसे भेंट दे दिए शिक्षा विकास के लिए

जमशेदपुर : उम्र छोटी, केवल 12 वर्ष लेकिन सोच किसी परिपक्व बुजुर्ग जैसी, यहाँ बात कर रहें हैं नन्हे मनजोत सिंह की जिसने शनिवार को अपने जन्मदिन के मौके पर जेब खर्च के जमा किये सारे पैसे शिक्षा विकास हेतु ‘सिख विजडम’ के लिए सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह को साकची स्थित कार्यालय में भेंट स्वरुप दे दिए।
केरला समाजम मॉडल स्कूल के 12 वर्षीय छात्र मनजोत सिंह ने “सिख विजडम” के लिए गुल्लक में जमा किये कुल ग्यारह हजार सात सौ पैंतीस रूपए नकद देकर समाज के लिए एक उदहारण पेश किया। 29 जुलाई को अपने जन्मदिन वाले दिन को मनजोत सिंह ने यादगार पल बनाते हुए सिख समाज के अन्य सभी को प्रेरित किया।

IMG 20230625 WA0000 2


सीजीपीसी कार्यालय में प्रधान भगवान सिंह ने भी मनजोत सिंह का स्वागत एक सेलिब्रिटी की तरह किया। भगवान सिंह के कहा समाज के अन्य लोगों को इस बच्चे से प्रेरणा लेनी चाहिए। मनीफिट के सोखी कॉलोनी निवासी सरदार गुरपाल सिंह टिक्कू और दविंदर कौर के पुत्र मनजोत सिंह के कहना है कि समाज सेवा करने में उसे ख़ुशी मिलती है और आगे भी वह समाज सेवा करता रहेगा।

IMG 20230729 WA0017


सीजीपीसी के महासचिव अमरजीत सिंह-गुरचरण सिंह बिल्ला, उपाध्यक्ष चंचल सिंह, कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह बेदी, हरजिंदर सिंह, सुखदेव सिंह बिट्टू, जगतार सिंह नागी, कुलविंदर सिंह पन्नू, सुरेंदर सिंह छिंदे, सुरजीत सिंह, अमरजीत सिंह भामरा व त्रिलोचन सिंह तोची ने भी मनजोत सिंह की जमकर तारीफ की।

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!