ताजा खबर
भाजपा परसुडीह मंडल के ज्ञापन का दिखा सकारात्मक असर, बाजार में शुरू हुई साफ-सफाई; नेताओं ने जताया आभार•डांडिया और गरबा कार्यक्रमों में अश्लील व द्विअर्थी गानों पर रोक लगाने की मांग, ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन•मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर मूलवासी कारुवा समाज ने जताया गहरा शोक, गुरुचरण मुखी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि•बागबेड़ा के कन्हैया सिंह को पुलिस हिरासत में लिए जाने की चर्चा, चांडिल ले जाने की सूचना से बढ़ा सस्पेंस•जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित पीएम मॉल पर टाटा स्टील का 223 करोड़ का बकाया, हाई कोर्ट के आदेश के बाद मापी और सीलिंग की कार्रवाई शुरू•दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद जांच में जुटी गोवा पुलिस, दर्ज किया गया अप्राकृतिक मौत (UD) का केस•साकची में अतिक्रमण रोधी कार्रवाई का कड़ा विरोध, दुकानदारों ने दी आंदोलन की चेतावनी•रूपी सोरेन जी के निधन पर हिंद एकता संस्था का बड़ा फैसला: 9 अक्टूबर का रक्तदान शिविर स्थगित, जल्द घोषित होगी नई तिथि•बिरसानगर डाकघर से चेक चोरी कर 60 हजार रुपये उड़ाए: निलंबित डाककर्मी तुषार और साथी अंकित पर एफआईआर दर्ज•सरकारी उपेक्षा के खिलाफ ग्रामीणों की मिसाल: खुदियाडीह में चंदा जुटाकर और श्रमदान से बनाई 350 फीट सड़कभाजपा परसुडीह मंडल के ज्ञापन का दिखा सकारात्मक असर, बाजार में शुरू हुई साफ-सफाई; नेताओं ने जताया आभार•डांडिया और गरबा कार्यक्रमों में अश्लील व द्विअर्थी गानों पर रोक लगाने की मांग, ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन•मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर मूलवासी कारुवा समाज ने जताया गहरा शोक, गुरुचरण मुखी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि•बागबेड़ा के कन्हैया सिंह को पुलिस हिरासत में लिए जाने की चर्चा, चांडिल ले जाने की सूचना से बढ़ा सस्पेंस•जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित पीएम मॉल पर टाटा स्टील का 223 करोड़ का बकाया, हाई कोर्ट के आदेश के बाद मापी और सीलिंग की कार्रवाई शुरू•दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद जांच में जुटी गोवा पुलिस, दर्ज किया गया अप्राकृतिक मौत (UD) का केस•साकची में अतिक्रमण रोधी कार्रवाई का कड़ा विरोध, दुकानदारों ने दी आंदोलन की चेतावनी•रूपी सोरेन जी के निधन पर हिंद एकता संस्था का बड़ा फैसला: 9 अक्टूबर का रक्तदान शिविर स्थगित, जल्द घोषित होगी नई तिथि•बिरसानगर डाकघर से चेक चोरी कर 60 हजार रुपये उड़ाए: निलंबित डाककर्मी तुषार और साथी अंकित पर एफआईआर दर्ज•सरकारी उपेक्षा के खिलाफ ग्रामीणों की मिसाल: खुदियाडीह में चंदा जुटाकर और श्रमदान से बनाई 350 फीट सड़क

एक नई सोच, एक नई धारा

मालिकाना हक के लिए सौरभ विष्णु ने कोर्ट का लिया सहारा, जनसंपर्क अभियान में लोगों का मिला साथ

IMG 20241106 WA0024

जमशेदपुर: जमशेदपुर पूर्वी के निर्दलीय उम्मीदवार सौरभ विष्णु ने बुधवार को बारीडीह, सिदगोड़ा, गोलमुरी आदि इलाके में जनसंपर्क अभियान चलाया। जनसंपर्क अभियान के दौरान सौरभ विष्णु को जमकर जन समर्थन मिला। सौरभ विष्णु ने बताया कि लोग काफी प्रसन्न नजर आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि इस बार वह युवा चेहरे को चांस देंगे। जो उनकी समस्याओं को हल कर सके।

IMG 20240309 WA00271

सौरभ विष्णु ने ही जनता से वादा किया है कि वह क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था मजबूत करेंगे। इलाके में मोहल्ला क्लीनिक खोलेंगे। रोजगार का इंतजाम करना उनकी प्राथमिकता है। इसके अलावा महिला सुरक्षा पर भी ध्यान दे रहे हैं। सौरभ विष्णु का कहना है कि महिला सुरक्षा के लिए वह एक ऐसी प्रक्रिया अपनाएंगे। जिसके तहत उनके विधायक कार्यालय में सूचना आते ही प्रशासनिक तंत्र सक्रिय हो जाएगा और महिला को फौरन मदद पहुंचाई जाएगी। ‌

IMG 20240309 WA0028

गौरतलब है कि सौरभ विष्णु ने क्षेत्र के मालिकाना हक के लिए भी संघर्ष शुरू कर दिया है। इसके लिए उन्होंने कोर्ट का सहारा लिया है। कोर्ट में केस किया है। सौरभ विष्णु का कहना है कि क्षेत्र को टाटा मोटर्स और अन्य कंपनियों से वह काफी सुविधा दिलाएंगे। क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था को मजबूत करेंगे। लोगों को शुद्ध पेयजल मिलेगा और जिन बस्तियों में अभी जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। वहां भी पाइपलाइन के जरिए जलापूर्ति होगी।

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!