एक नई सोच, एक नई धारा

बारीडीह में महिला से छिनतई, आई गंभीर चोट

जमशेदपुर : ट्यूब बारीडीह कॉलोनी क्वाटर नंबर L6-47 में रहने वाली एक महिला आरती कुमारी का बुधवार शाम के समय 7 बजे जब वो बाजार से घर आ रही थी तब पर्स और मोबाइल चोरी कर चोरो ने छिन्ताई को अंजाम दिया।घटना में महिला को काफी चोट भी आई है। इस घटना के ठीक थोड़े समय बाद 7:30 बजे एक पंजाबी महिला से भी पर्स लूटने का प्रयास किया गया पर चोर नाकामयाब रहे। आये दिन मोहल्ले मे चोरो का आतंक बना रहता है मोहल्ले के लोग काफी डरे सहमे हुए है। नशाखोरी आपराधिक गतिविधियों का सबसे मुख्य कारण बनता जा रहा है। नशा के लिए युवक चोरी – छिनतई जैसे अपराधों को अंजाम दे रहे हैं और इस चक्कर में आम जनता को गंभीर चोट या कोई बड़ा हादसा होने की संभावना हो जाती है।

IMG 20240102 WA00522
IMG 20230708 WA00576
IMG 20230802 WA00756
जेम्को मिश्रा बागान में पेड़ गिर जाने के कारण हो सकता है बड़ा हादसा – करनदीप सिंह

जमशेदपुर : टेल्को क्षेत्र के जेम्को बस्ती मिश्रा बागान में विगत दिनों में आंधी तूफान आने के कारण जेम्को क्वार्टर वाली दीवार गिर गई थी इतने सौभाग्य वाली बात हुई की उस रोड से कोई उस समय गुजर नहीं रहा था, जिस समय दीवार गिरी। अब वहां यह पाया गया है की एक अमला का बहुत बड़ा पेड़ है जो बहुत ही पुराना हो गया है और कब वह गिर जाएगा उसका कोई पता नहीं। वह पेड़ पूरा मिश्रा बागान के घरों के तरफ उलझ गया है।

IMG 20240229 WA0014

समाजसेवी करनदीप सिंह ने बताया की यह किसी भी बड़े हादसे को आमंत्रित करता दिखता है। समय रहते अगर विभाग ने इसका सचमुच समाधान नहीं किया तो कभी भी गंभीर हादसे का कारण बन सकता है। करनदीप सिंह ने टाटा स्टील के प्रबंधन से मांग की है की जल्द से जल्द इसका समाधान समय रहते किया जाए जिसके कारण किसी को तकलीफ ना हो और ना ही कोई बड़ी दुर्घटना बन जाए।

IMG 20240102 WA00522
IMG 20230708 WA00576
IMG 20230802 WA00756
जामताड़ा रेल हादसे का पत्थरों से क्या है कनेक्शन? चश्मदीदों ने बताया आंखों-देखा हाल, PM मोदी ने दिया ऐसा रिएक्शन

झारखंड के जामताड़ा में हुए जिस रेल हादसे में 2 लोगों की जान गई, उसे लेकर चश्मदीदों ने घटना के बाद आंखों देखा हाल सुनाया. जामताड़ा जिला परिषद के सदस्य और प्रत्यक्षदर्शी सुरेंद्र मंडल के कहा कि पटरियों पर पत्थर रखे गए थे.

इस दुर्घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है. बुधवार (28 फरवरी, 2024) रात उनकी ओर से संवेदना सोशल मीडिया मंच के जरिए जाहिर की गई.

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से किए गए एक्स (पूर्व में टि्वटर) पोस्ट में कहा गया, “जामताड़ा में जो दुर्घटना हुई, उससे मैं दुखी हूं. जिन लोगों ने इस हादसे में अपने प्रियजनों को खोया, मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं. आशा करता हूं कि जख्मी हुए लोग जल्द से जल्द ठीक हो जाएं.”

IMG 20240102 WA00522

जामताड़ा जिला परिषद के सदस्य और प्रत्यक्षदर्शी सुरेंद्र मंडल ने इस हादसे को लेकर कहा, “सुबह पटरियों के किनारे पत्थर रखे गए थे. उस पटरी से गुजर रही एक्सप्रेस ट्रेन के पहिए के नीचे पत्थर के आ जाने से आग लग गई. संभवतः आपातकालीन चेन खींची गई और यात्री ट्रेन से उतर गए. वहीं बगल की पटरी पर चलते समय एक लोकल ट्रेन कुछ यात्रियों के ऊपर से गुजर गई.”

मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, जामताड़ा अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) एम रहमान ने बताया कि यह दुर्घटना जामताड़ा जिले के कलझरिया इलाके के पास उस समय हुई जब कुछ यात्री गलत तरफ से ट्रेन से उतर गए थे. उन्होंने कहा, ‘‘यात्री दूसरी लाइन पर आ रही एक लोकल ट्रेन की चपेट में आ गए. अब तक दो लोगों के शव बरामद किए गए हैं. तलाशी अभियान जारी है और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है.’’

IMG 20230708 WA00576

“लोकल ट्रेन ने लोगों को कुचला था”

जामताड़ा के एसडीओ अनंत कुमार ने रेल हादसे को लेकर कहा, “कुछ यात्री रेलवे क्रॉसिंग के पास अपनी ट्रेन से उतर गए और पास से गुजर रही एक लोकल ट्रेन ने उन्हें कुचल दिया. सूचना मिलने पर आरपीएफ और जिला पुलिस मौके पर पहुंची. अब तक हमने दो शव बरामद किए हैं. स्थानीय अस्पतालों में घायल लोगों के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के लिए चिकित्सा अधिकारियों को तैनात किया गया है, ताकि उनके परिवार के सदस्यों को सूचित किया जा सके.”

IMG 20230802 WA00756

जामताड़ा हादसे के बाद जारी किए गए ये हेल्पलाइन नंबर

  • जामताड़ा हादसे को लेकर भारतीय रेलवे ने 7679523874, 6294423832 हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.
  • हेल्पलाइन नंबर (जामताड़ा) – 9199605431, 9641823882
  • हेल्पलाइन नंबर (चितरंजन)- 9641923814
झारखंड के जामताड़ा में दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से 12 लोगों की मौत

झारखंड के जामताड़ा में कलझारिया स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने के कारण 12 लोगों के कटने की सूचना है। अंग एक्सप्रेस में आग लगने की सूचना मिलने पर ट्रेन को अचानक रोक दिया गया। आग लगने की सूचना पर यात्रियों में हड़कंप मच गया। यात्री इधर-उधर कूदने लगे। इस बीच सामने से आ रही झाझा-आसनसोल ट्रेन यात्रियों के ऊपर से गुजर गई।

झारखंड के जामताड़ा से एक बड़ी खबर आ रही है। मिल रही जानकारी के मुताबिक, जामताड़ा के कलझारिया स्टेशन के पास झाझा-आसनसोल ट्रेन की चपेट में आने से 12 लोगों के कटने की सूचना है।

अंग एक्सप्रेस में आग लगने की सूचना मिलने पर ट्रेन को अचानक रोक दिया गया। आग लगने की सूचना पर यात्रियों में हड़कंप मच गया। यात्री इधर-उधर कूदने लगे।

jharkhand train accident photo

इस बीच सामने से आ रही झाझा-आसनसोल ट्रेन यात्रियों के ऊपर से गुजर गई। इस हादसे में 12 लोगों के कटने की सूचना मिल रही है। मामले की सूचना मिलने ही रेलवे और स्थानीय प्रशासन पहुंच चुका है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।

जामताड़ा एसडीएम क्या बोले?
जामताड़ा एसडीएम अनंत कुमार का कहना है, “…दो शव बरामद किए गए हैं। हमने रेलवे से एक हेल्पलाइन नंबर शुरू करने का अनुरोध किया है…जांच के बाद कारण पता चलेगा…”

रेलवे प्रशासन ने क्या कहा?
आग लगने की सूचना को प्रशासन ने पूरी तरह से नकार दिया है। पूर्व रेलवे के सीपीआओ कौशिक मित्रा ने बताया कि ट्रैक पर चल रहे दो व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आए हैं। आग लगने की कोई घटना नहीं हुई है। फिलहाल दो मौतों की पुष्टि हो चुकी है। उन्होंने बताया कि मरने वाले यात्री नहीं हैं, बल्कि वो स्थानीय लोग हैं और ट्रैक पर चल रहे थे। प्रशासन ने मामले की जांच के लिए 3 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है।

IMG 20240102 WA00522

कैसे हुआ हादसा?

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, अंग एक्सप्रेस में आग लगने की सूचना पर ट्रेन को अचानक रोक दिया गया। इस बीच आग लगने की सूचना से डरे-सहमे यात्री ट्रेन से कूद गए। इस बीच सामने से आ रही झाझा-आसनसोल ट्रेन यात्रियों के ऊपर से गुजर गई। गौर करने वाली बात यह है कि रेलवे प्रशासन ने किसी भी ट्रेन में आग लगने की सूचना से इनकार कर दिया है।

ट्रैक पर बिखरे मिले शव
हादसे के बाद रेलवे ट्रैक पर मृतकों के शव इधर-उधर बिखरे मिले। ट्रेन की चपेट में आने वाले का सामान, जूता-चप्पल ट्रैक पर बिखरा मिला।

jharkhand tain accidnet

दो मृतकों की पहचान
हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान की जा रही है। अबतक दो मृतकों की पहचान कर ली गई है। एक का नाम मनीष कुमार बताया जा रहा है, जिसके आधार कार्ड रेलवे ट्रैक में पाया गया है मनीष कुमार के पिता तेज नारायण मंडल जो सासाराम भंगहा कटिहार बिहार का रहने वाला है जबकि दूसरा का नाम सिकंदर कुमार पिता का नाम आदिकाल यादव जो धपरी झाझा जमुई का रहने वाला है

IMG 20230708 WA00576
IMG 20230802 WA00756
झारखंड में आज होगी नये बिजली टैरिफ की घोषणा, प्रति यूनिट 2.30 रुपये बढ़ाने का है प्रस्ताव

राँची : झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग द्वारा झारखंड बिजली वितरण के लिए 2023-24 के टैरिफ की घोषणा बुधवार को की जायेगी. दोपहर 1:30 बजे आयोग के कार्यालय में टैरिफ की घोषणा की जायेगी. ज्ञात हो कि जेबीवीएनएल ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के टैरिफ में घरेलू उपभोक्ताओं की बिजली दर प्रति यूनिट 2.30 रुपये बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है. इतना ही नहीं, फिक्स्ड चार्ज में भी भारी बढ़ोतरी का प्रस्ताव है.

IMG 20240102 WA00522

वर्तमान में शहरी घरेलू उपभोक्ताओं की दर 6.30 रुपये/यूनिट है, जिसे बढ़ाकर 8.60 रुपये/ यूनिट करने का प्रस्ताव है. यह दर 400 यूनिट से अधिक खपत करनेवाले उपभोक्ताओं के लिए है. जबकि, 400 यूनिट तक खपत करनेवाले उपभोक्ताओं की दर 7.60 रुपये/यूनिट करने का प्रस्ताव है. हालांकि, आयोग टैरिफ पर जनसुनवाई की प्रक्रिया पूरी कर इसे अब घोषित करने जा रहा है. संभावना जतायी जा रही है कि चुनावी वर्ष को देखते हुए उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ नहीं डाला जा सकता है.

IMG 20230708 WA00576

डीवीसी ने टैरिफ बढ़ाने का दिया प्रस्ताव

डीवीसी ने टैरिफ बढ़ाने का प्रस्ताव केंद्रीय विद्युत नियामक आयोग प्राधिकार के पास दिया है. डीवीसी द्वारा वर्तमान टैरिफ दर 5.97 रुपये प्रति यूनिट से बढ़ाकर 6.32 रुपये प्रति यूनिट करने का प्रस्ताव दिया गया है. इस प्रस्ताव पर आमलोगों से आपत्तियां भी मांगी गयी हैं. डीवीसी की ओर से कहा गया है कि वर्तमान में कुल एनुअल रेवन्यू रिक्वायरमेंट (एआरआर) 5853.18 करोड़ है. वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 7095.67 करोड़ की एआरआर की मांग की गयी है. कहा गया है कि इस वित्तीय वर्ष में झारखंड में 9810.69 मिलियन यूनिट बिजली की बिक्री की गयी है. जबकि, वित्तीय वर्ष 2024-25 में 11220 मिलियन यूनिट बिक्री की जायेगी.

IMG 20230802 WA00756
राज्य सभा चुनाव में बिखर गई सपा! अब रेवती रमण सिंह भी छोड़ सकते हैं अखिलेश का साथ

लखनऊ : राज्यसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी लगभग टूटती दिख रही है। स्‍वामी प्रसाद मौर्य, पल्‍लवी पटेल, मनोज पांडे और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम शेरवानी के बाद सपा के एक और कद्दावर नेता अखिलेश यादव का साथ छोड़ सकते हैं। जी हां तीन बार सांसद और सात बार विधायक रहे रेवती रमण सिंह पार्टी से नाराज चल रहे हैं। बताया जा रहा है कि रेवती रमण जल्‍द ही सपा से रिश्‍ता तोड़ नया सियासी ठिकाना तलाशने की तैयारी में हैं।

IMG 20240102 WA00522

सूत्रों के अनुसार रेवती रमण का परिवार पिछले कुछ दिनों से देश की दो बड़ी पार्टियों के संपर्क में है. एक जगह बात लगभग फाइनल भी हो चुकी है। हालांकि अभी इस बात को लेकर पशो पेश है कि रेवती रमण को ज्यादा उचित सम्मान कहां मिलेगा और किसके साथ उनका सियासी भविष्य ज्यादा उज्जवल होगा। बता दें, कुंवर रेवती रमण सिंह आठ बार विधायक और तीन बार सांसद रहे हैं। रेवती रमण सिंह मुलायम सिंह यादव के बेहद करीबी माने जाते रहे हैं। वह यूपी सरकार में कई बार मंत्री और समाजवादी पार्टी में महासचिव भी रहे हैं।

IMG 20230708 WA00576

पूर्वांचल-बुंदेलखंड में रमण सिंह की मजबूत पैठ

रेवती रमण सिंह भूमिहार समुदाय से आते हैं। इस वर्ग के वोटरों में पूर्वांचल से लेकर से लेकर बुंदेलखंड तक उनकी मजबूत पैठ मानी जाती है। वह प्रयागराज की करछना सीट से सात बार विधायक रहे हैं। 2004 के लोकसभा चुनाव में वह बीजेपी के दिग्गज नेता मुरली मनोहर जोशी को हराकर पहली बार सांसद बने थे। 2009 में वह लगातार दूसरी बार सांसद चुने गए थे। 2014 में मोदी लहर में हारने के बाद मुलायम सिंह यादव ने उन्हें राज्यसभा भेजा था। उनका राज्यसभा का कार्यकाल करीब डेढ़ साल पहले खत्म हुआ है।

IMG 20230802 WA00756
सूर्यधाम में श्रीराम कथा के पांचवें दिन पंडित गौरांगी गौरी ने सीता-राम विवाह प्रसंग का किया वर्णन , कथा से आनंदित हुए श्रद्धालु

जमशेदपुर : सिदगोड़ा सूर्य मंदिर कमिटी द्वारा श्रीराम मंदिर स्थापना के चतुर्थ वर्षगांठ के अवसर पर सात दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा के पंचम दिन कथा प्रारंभ से पहले वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सूर्य मंदिर समिति के संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह सपत्नीक, सचिव रूबी झा, भरत झा, मनोज कुमार सिंह, एवं अन्य ने व्यास पीठ एवं व्यास का विधिवत पूजन किया ।पूजन पश्चात श्री अयोध्याधाम से पधारे मर्मज्ञ कथा वाचिका पूज्य पंडित गौरांगी गौरी जी का स्वागत किया गया। स्वागत के पश्चात कथा व्यास पंडित गौरांगी गौरी ने पंडाल में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के समक्ष श्रीराम कथा के पंचम दिन सीता–राम विवाह प्रसंग के तहत पुष्प वाटिका का रोचक प्रसंग सुनाया।

IMG 20240102 WA00522

श्रीराम कथा के पांचवें दिन पूज्य पंडित गौरांगी गौरी जी ने सीता राम के पुष्प वाटिका प्रसंग का वर्णन करते हुए गुरु विश्वामित्र श्रीराम को पुष्प लाने की आज्ञा देते हैं। भगवान श्रीराम, अनुज लक्ष्मण के साथ पुष्प लाने हेतु वैदेही वाटिका पहुंचते हैं। जहां जनक नंदनी जानकी व दशरथ नंदन श्रीराम की आंखें चार हो जाती हैं। श्रीराम पुष्प के लिए वाटिका के पास पहुंचते हैं। वहां उन्हें देखते ही वाटिका की रखवाली को मुख्य द्वार पर तैनात माली उन्हें अंदर प्रवेश करने से रोक देते हैं। भगवान श्रीराम बंधु माली हो हमके चाहीं कछु तुलसी दल और फूल गाते हुए फूलवाड़ी में प्रवेश की अनुमति मांगते हैं, पर मालियों को तो उन्हें छकाना था। लिहाजा श्रीराम को उन्हीं के लहजे में मालीगण जवाब देते हुए कइसे तुरब रउवा फूल धनुधारी हो कौतूहल करते हैं।

IMG 20230708 WA00576


कथा प्रसंग को आगे बढ़ाते हुए पूज्य पंडित गौरांगी गौरी ने कहा कि मालियों की अनुमति पर दोनों भाई वाटिका के अंदर प्रवेश करते हैं और फुलवारी के सौंदर्य को निहारते हुए पुष्प तोड़ने में रम जाते हैं। इसी बीच माता सीता अपनी सखियों के साथ गौरी पूजन को पहुंचती है। बाग घूमने के दौरान एक सखी की नजर दोनों भाइयों पर पड़ जाती है। जिसके तुरंत बाद वे भागते हुए अन्य सखियों के पास जाती है एवं उनसे उनके सौंदर्य का वर्णन करती है। जिसे सुन वाटिका अवलोकन के बहाने जानकी जी भी भ्रमण करती हैं, इसी क्रम में दोनों की नजरें एक दूसरे पर पड़ती हैं और उनकी आंखें चार हो जाती हैं। और सीताजी उसी समय मन ही मन भगवान श्रीराम को वरण कर लेती है। सीताजी वहां से लौटकर मंदिर में माता गौरी की पूजन करती है। जिससे प्रसन्न होकर श्री गौरी जी उन्हें उनकी मनोकामना पूर्ण होने की आशीष देती हैं। इधर भगवान श्रीराम भी पुष्प लेकर गुरु के पास पहुंचते हैं। गुरु विश्वामित्र श्रीराम के प्रेममयी भाव को टटोल उनकी कामनाएं पूरी होने का अशीर्वाद देते हैं।
कल राम कथा के छठे दिन प्रभु श्रीराम विवाह के प्रसंग का झांकी सहित एवं केवट प्रसंग एवं भरत चरित्र का वर्णन किया जाएगा। बुधवार को कथा दोपहर 2 बजे से प्रारंभ होगी। इस दौरान मंच संचालन सूर्य मंदिर समिति के वरीय सदस्य गुंजन यादव ने किया। कथा के दौरान अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, समाजसेवी विकास सिंह, बबुआ सिंह, मुकेश कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।

IMG 20230802 WA00756
AISMJWA ने चलाया अभियान,सत्र में रखो हमारी मांग

जमशेदपुर:आज AISMJWA के एक प्रयास की पूरे झारखंड के पत्रकारों में चर्चा शुरू हो गई है.यह प्रयास ऐसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया के एक मैसेज की देन है जो उन्होंने न सिर्फ AISMJWA के सभी व्हाट्सएप ग्रुप में बल्कि दर्जनों विधायकों के मोबाइल पर भी भेजकर निवेदन किया है.
इस मैसेज को श्री भाटिया ने व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर कर लिखा कि इस संदेश को सभी पत्रकार साथी अपने स्थानीय विधायक को भेजें.इसके बाद राज्य के कई पत्रकारों ने दर्जनों विधायकों को यह मैसेज उनके व्हाट्सएप नंबर पर भेजना शुरू कर दिया है.

IMG 20240102 WA00522


यह मैसेज कुछ इस तरह से टाईप है कि इसे बस विधानसभा में उठाया जाना है और यह एक विधायक की संसदीय भाषा में ही लिखा गया है जैसा कि विधानसभा के सत्र में विधायक किसी मांग को उठाते समय लिखते हैं.अभी तक ऐसी ही मांगे बीते 10 सालों से विधायक इरफान अंसारी,मंगल कालिंदी,इंद्रजीत महतो और जय प्रकाश पटेल जैसे विधायक सत्र में उठा चुके हैं.
इतना ही नहीं पत्रकार सुरक्षा कानून,बीमा,पेंशन,एक्रीडेशन और आवास जैसी पुरानी और मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर राज्य में दर्जनों बार अब तक कई मंत्रियों,सांसदों,विधायकों,स्थानीय पदाधिकारियों और राजनीतिक दलों को ज्ञापन भी सौंपे जा चुके हैं.
इस संदर्भ में ऐसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र जायसवाल बंटी ने कहा कि राज्य में अनगिनत बार धरना-प्रदर्शन और पत्रकार विरोधी नीतियों का जमकर विरोध भी विभिन्न जिलों में हुआ है.इतना सब होने के बावजूद पत्रकारों को सिर्फ तारीख पर तारीख ही दी गई है लेकिन ऐसोसिएशन अपना प्रयास जारी रखेगा.

IMG 20230708 WA00576

ये मैसेज भेज कर विधायकों से निवेदन कर रहे हैं सभी पत्रकार

शून्यकाल की सूचना


राज्य में पिछले कुछ वर्षों से पत्रकारों पर न सिर्फ फर्जी मामले दर्ज किए जा रहे हैं बल्कि आए दिन समाचार संकलन करने पर हमले भी हुए हैं.पत्रकार समाज का आईना है जो सच्चाई को दिखाने के लिए अपनी जान की भी परवाह नहीं करते इसलिए उनकी सुरक्षा,स्वतंत्रता और संवर्धन भी राज्य सरकार की जिम्मेदारी है.
अत: मैं आसन के माध्यम से राज्य में पत्रकार सुरक्षा कानून,पत्रकार आयोग का गठन,नि:शुल्क बीमा,पेंशन,एक्रीडेशन‌ और प्रधानमंत्री आवास योजना में प्राथमिकता की मांग सरकार से करता हूं.

IMG 20230802 WA00756
जनता को फिर मुंगेरीलाल के हसीन सपने दिखाने वाला बनाया है बजट – विकास सिंह

जमशेदपुर : झारखंड सरकार के 2024-25 के प्रकाशित बजट पर भाजपा नेता विकास सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट केवल झूठा सपना दिखाने वाला बजट है, जो कभी पूरा नहीं हो पाएगा। युवाओं को बजट से पूरी तरह दरकिनार कर दिया गया है। पांच लाख की नौकरी देने का वादा करने वाली सरकार ने आज तक अपना वादा पूरा नहीं किया है। जन विरोधी यह बजट केवल कोरम पूरा करने के लिए बनाया गया है।

IMG 20240102 WA00522
IMG 20230708 WA00576
IMG 20230802 WA00756
झारखंड में कई IPS अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

रांची : झारखंड सरकार ने 24 आइपीएस का तबादला कर दिया है. इसके तहत जमशेदपुर के रेल एसपी और सरायकेला खरसावां के एसपी समेत कई एसपी को बदल दिया गया है. इसके तहत आरके मल्लिक को एडीजी मुख्यालय बना दिया गया है. वे एडीजी संचार व तकनीकी सेवाएं का काम भी देखेंगे. इसके अलावा प्रभात कुमार को आइजी प्रोविजन के पद से हटाकर आइजी विशेष शाखा बनाया गया है. पंकज कंबोज को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो का आइबी के पद से हटाकर आइजी प्रोविजन बनाया गया है. राजकुमार लकड़ा को आइबी पलामू प्रक्षेत्र से हटाकर जैप का आइजी बनाया गया है. नरेंद्र कुमार सिंह को रेल आइजी के पद से हटाकर आइबी पलामू बनाया गया है. अजय लिंडा को डीआइजी कोल्हान से हटाकर झारखंड फायर ब्रिगेड और होमगार्ड का डीआइजी बनाया गया है. मनोज रतन चौथे को डीआइजी विशेष शाखा से हटाकर डीआइजी कोल्हान बनाया गया है. कार्तिक एस को डीआइजी रेल के पद से हटाकर डीआइजी विशेष शाखा बनाया गया है. शैलेंद्र वर्णवाल को डीआइजी विशेष शाखा से हटाकर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो का डीआइजी बनाया गया है. वाइएस रमेश को डीआइजी होमगार्ड और अग्निशमन व होमगार्ड से हटाकर डीआइजी बजट झारखंड बनाया गया है.

33fe18aed02598125cad1a3e71537defa100a3384dedb71328dc1aa81162b0e2.0
IMG 20240102 WA00522


सुमित कुमार अग्रवाल को रांची का ट्राफिक एसपी बना दिया गया है. प्रवीण पुष्कर को जमशेदपुर का रेल एसपी बनाया गया है. रांची विशेष शाखा के एसपी शंभू कुमार सिंह को गुमला का एसपी बनाया गया है. हरविंदर सिंह को एसपी गुमला से हटाकर रांची का संचार और तकनीकी सेवाएं का एसपी बनाया गया है. आनंद प्रकाश को तकनीकी सेवाएं और संचार का एसपी के पद से हटाकर जैप 6 जमशेदपुर का कमांडेंट बनाया गया है. मुमल राजपुरोहित को रांची के सहायक पुलिस अधीक्षक मुख्यालय 1 से हटाकर विशेष शाखा का एसपी बनाया गया है. रेल एसपी जमशेदपुर ऋषभ कुमार झा को हटाकर रांची का आतंकवाद निरोधी दस्ता का एसपी बनाया गया है. अंजनी अंजन को लातेहार के एसपी के पद से हटाकर रांची का ग्रामीण एसपी बनाया गया है. सरायकेला खरसावां के एसपी डॉ विमल कुमार को रामगढ़ का एसपी बनाया गया है. राकेश रंजन को एसपी चतरा के पद से हटाकर जैप 1 का कमांडेंट बनाया गया है. मनीष टोप्पो को रांची के ग्रामीण एसपी को सरायकेला खरसावां का एसपी बनाया गया है. रामगढ़ के एसपी पियुष पांडेय को लातेहार का एसपी, विकास कुमार पांडेय को एसपी पुलिस अकादमी हजारीबाग से हटाकर चतरा का एसपी बनाया गया है. वहीं, चंदन कुमार झा को पदमा जेएपीटी का एसपी के पद से हटाकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सह उपनिदेशक झारखंड पुलिस अकादमी हजारीबाग बनाया गया है.

IMG 20230708 WA00576
IMG 20230802 WA00756
error: Content is protected !!