ताजा खबर
सरायकेला-खरसावां: पदमपुर टोला बेड़ियांसाई में नकली शराब के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, दो सगे भाइयों के घरों से सामग्री व बाइक जब्त•रांची/जमशेदपुर: स्थापना दिवस पखवाड़े के समापन पर सीएम हेमंत सोरेन देंगे 9097 करोड़ की 1643 योजनाओं की सौगात, पुलिसकर्मियों का होगा सम्मान व परिसीमन पर चर्चा•रांची/जमशेदपुर: जेपीएससी की चार परीक्षाओं के विज्ञापन रद्द करने पर हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित, सहायक आचार्य रिजल्ट समीक्षा की भी उठी मांग•रांची/जमशेदपुर: जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद बने झारखंड हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, शिकायतों पर CJI सूर्यकांत के जांच आदेश से गरमाया मामला•जमशेदपुर: केरला समाजम् हिन्दी स्कूल गोलमुरी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियों से जीता दिल•जमशेदपुर: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने अर्जुन मुंडा के आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि, दिवंगत सायरा मुंडा को किया नमन•जमशेदपुर: मिश्रा फिटनेस और ब्लैक टाइगर ग्रुप के तत्वावधान में जिम खिलाड़ियों की प्रतियोगिता आयोजित, युवाओं को नशे से दूर रखने का संदेश•जमशेदपुर: विधायक संजीव सरदार के प्रयास से बागबेड़ा में पांच अस्थाई छठ घाटों का समतलीकरण, स्थानीय लोगों ने जताया आभार•जमशेदपुर/सरायकेला: वरिष्ठ समाजसेवी सह जेएलकेएम नेता मंगल कारूवा का निधन, पार्वती घाट में हुआ अंतिम संस्कार•जमशेदपुर: श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर ट्रक ट्रेलर एसोसिएशन ने लगाया भव्य सेवा शिविर, नगर कीर्तन में शामिल संगत का किया जोरदार स्वागतसरायकेला-खरसावां: पदमपुर टोला बेड़ियांसाई में नकली शराब के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, दो सगे भाइयों के घरों से सामग्री व बाइक जब्त•रांची/जमशेदपुर: स्थापना दिवस पखवाड़े के समापन पर सीएम हेमंत सोरेन देंगे 9097 करोड़ की 1643 योजनाओं की सौगात, पुलिसकर्मियों का होगा सम्मान व परिसीमन पर चर्चा•रांची/जमशेदपुर: जेपीएससी की चार परीक्षाओं के विज्ञापन रद्द करने पर हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित, सहायक आचार्य रिजल्ट समीक्षा की भी उठी मांग•रांची/जमशेदपुर: जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद बने झारखंड हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, शिकायतों पर CJI सूर्यकांत के जांच आदेश से गरमाया मामला•जमशेदपुर: केरला समाजम् हिन्दी स्कूल गोलमुरी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियों से जीता दिल•जमशेदपुर: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने अर्जुन मुंडा के आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि, दिवंगत सायरा मुंडा को किया नमन•जमशेदपुर: मिश्रा फिटनेस और ब्लैक टाइगर ग्रुप के तत्वावधान में जिम खिलाड़ियों की प्रतियोगिता आयोजित, युवाओं को नशे से दूर रखने का संदेश•जमशेदपुर: विधायक संजीव सरदार के प्रयास से बागबेड़ा में पांच अस्थाई छठ घाटों का समतलीकरण, स्थानीय लोगों ने जताया आभार•जमशेदपुर/सरायकेला: वरिष्ठ समाजसेवी सह जेएलकेएम नेता मंगल कारूवा का निधन, पार्वती घाट में हुआ अंतिम संस्कार•जमशेदपुर: श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर ट्रक ट्रेलर एसोसिएशन ने लगाया भव्य सेवा शिविर, नगर कीर्तन में शामिल संगत का किया जोरदार स्वागत

एक नई सोच, एक नई धारा

सीजीपीसी 28 मई को करेगा मेधावी सिख छात्र-छात्राओं का प्रतिभा सम्मान

जमशेदपुर : आगामी 28 मई जमशेदपुर के मेधावी सिख छात्र-छात्राओं की प्रतिभा के सम्मान का दिन होगा। रविवार को सीबीएसई, आईसीएसई और जैक बोर्ड की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सिख बच्चों को सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) पूर्वघोषित कार्यक्रम के तहत सम्मानित कर उनका हौसला अफजाई करेगी।
सम्मान समारोह सुबह 11:30 बजे प्रारंभ किया जायेगा जिसमें जमशेदपुर के तमाम प्रतिभावान बच्चे शिक्षा के पहले पायदान में अच्छा प्रदर्शन करने का इनाम पायेंगे।
सम्मान समारोह के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह ने बताया की शिक्षा विंग ने जरुरी आंकड़े इकठ्ठा कर लिए हैं और समारोह की तैयारी अंतिम चरणों में है।

IMG 20230525 WA0075

प्रसनजीत कौर ने बच्चों को प्रेरित करने साथ-साथ सिख कौम का मान बढ़ाया: भगवान सिंह

भगवान सिंह ने संघ लोक सेवा आयोग (युपीएससी) परीक्षा में 11वां रैंक लाने वाली कश्मीर की सिख बेटी प्रसनजीत कौर की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रसनजीत कौर ने बच्चों को प्रेरित करने के साथ-साथ सिख कौम को गौरवान्वित कर मान बढ़ाया है। सरदार शैलेन्द्र सिंह ने कहा प्रसनजीत कौर की इस उपलब्धि से अन्य बच्चे भी प्रेरित हो शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

जैक बोर्ड में उत्तीर्ण छात्रों को सम्मान हेतु जल्द रजिस्ट्रेशन करने की अपील की गयी

महासचिव अमरजीत सिंह का कहना है कि वैसे सिख बच्चे जिन्होंने 10वीं व 12वीं सीबीएसई, आईसीएसई और जैक बोर्ड परीक्षा में 70 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किये हैं वे मोबाइल संख्या 9006174272 तथा 9934191808 पर संपर्क साध कर अपने प्राप्तांक की जानकारी साझा कर अपना पंजीकरण अवश्य करवा लें ताकि कोई भी सुपात्र छात्र सम्मान से वंचित न रहे। सीजीपीसी ने महासचिव अमरजीत सिंह और शिक्षा विंग के सुखवंत सिंह सुखु को आंकड़े जुटाने के कार्य लिए विशेषतौर पर अधिकृत किया है।

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!