ताजा खबर
रांची/जमशेदपुर: स्थापना दिवस पखवाड़े के समापन पर सीएम हेमंत सोरेन देंगे 9097 करोड़ की 1643 योजनाओं की सौगात, पुलिसकर्मियों का होगा सम्मान व परिसीमन पर चर्चा•रांची/जमशेदपुर: जेपीएससी की चार परीक्षाओं के विज्ञापन रद्द करने पर हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित, सहायक आचार्य रिजल्ट समीक्षा की भी उठी मांग•रांची/जमशेदपुर: जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद बने झारखंड हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, शिकायतों पर CJI सूर्यकांत के जांच आदेश से गरमाया मामला•जमशेदपुर: केरला समाजम् हिन्दी स्कूल गोलमुरी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियों से जीता दिल•जमशेदपुर: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने अर्जुन मुंडा के आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि, दिवंगत सायरा मुंडा को किया नमन•जमशेदपुर: मिश्रा फिटनेस और ब्लैक टाइगर ग्रुप के तत्वावधान में जिम खिलाड़ियों की प्रतियोगिता आयोजित, युवाओं को नशे से दूर रखने का संदेश•जमशेदपुर: विधायक संजीव सरदार के प्रयास से बागबेड़ा में पांच अस्थाई छठ घाटों का समतलीकरण, स्थानीय लोगों ने जताया आभार•जमशेदपुर/सरायकेला: वरिष्ठ समाजसेवी सह जेएलकेएम नेता मंगल कारूवा का निधन, पार्वती घाट में हुआ अंतिम संस्कार•जमशेदपुर: श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर ट्रक ट्रेलर एसोसिएशन ने लगाया भव्य सेवा शिविर, नगर कीर्तन में शामिल संगत का किया जोरदार स्वागत•जमशेदपुर: श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर सोनारी गुरुद्वारा से भव्य नगर कीर्तन का आगाज, उपायुक्त राजीव रंजन व विधायक पूर्णिमा साहू ने टेका माथारांची/जमशेदपुर: स्थापना दिवस पखवाड़े के समापन पर सीएम हेमंत सोरेन देंगे 9097 करोड़ की 1643 योजनाओं की सौगात, पुलिसकर्मियों का होगा सम्मान व परिसीमन पर चर्चा•रांची/जमशेदपुर: जेपीएससी की चार परीक्षाओं के विज्ञापन रद्द करने पर हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित, सहायक आचार्य रिजल्ट समीक्षा की भी उठी मांग•रांची/जमशेदपुर: जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद बने झारखंड हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, शिकायतों पर CJI सूर्यकांत के जांच आदेश से गरमाया मामला•जमशेदपुर: केरला समाजम् हिन्दी स्कूल गोलमुरी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियों से जीता दिल•जमशेदपुर: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने अर्जुन मुंडा के आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि, दिवंगत सायरा मुंडा को किया नमन•जमशेदपुर: मिश्रा फिटनेस और ब्लैक टाइगर ग्रुप के तत्वावधान में जिम खिलाड़ियों की प्रतियोगिता आयोजित, युवाओं को नशे से दूर रखने का संदेश•जमशेदपुर: विधायक संजीव सरदार के प्रयास से बागबेड़ा में पांच अस्थाई छठ घाटों का समतलीकरण, स्थानीय लोगों ने जताया आभार•जमशेदपुर/सरायकेला: वरिष्ठ समाजसेवी सह जेएलकेएम नेता मंगल कारूवा का निधन, पार्वती घाट में हुआ अंतिम संस्कार•जमशेदपुर: श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर ट्रक ट्रेलर एसोसिएशन ने लगाया भव्य सेवा शिविर, नगर कीर्तन में शामिल संगत का किया जोरदार स्वागत•जमशेदपुर: श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर सोनारी गुरुद्वारा से भव्य नगर कीर्तन का आगाज, उपायुक्त राजीव रंजन व विधायक पूर्णिमा साहू ने टेका माथा

एक नई सोच, एक नई धारा

रांची/जमशेदपुर: जेपीएससी की चार परीक्षाओं के विज्ञापन रद्द करने पर हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित, सहायक आचार्य रिजल्ट समीक्षा की भी उठी मांग

n20003622991795842456757f14ed1fa20b4f5d8d1300c2a7aa0cb5bb828d4dd432f9aa345a897064a37d30a

हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने रखा फैसला सुरक्षित

​झारखंड हाईकोर्ट ने झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की चार परीक्षाओं के विज्ञापन रद्द करने संबंधी राज्य सरकार की अधिसूचना को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई पूरी कर ली है। जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने सुनवाई के दौरान सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। जिन चार परीक्षाओं के विज्ञापन रद्द करने के फैसले को चुनौती दी गई है, उनमें 14वीं जेपीएससी संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा, फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर परीक्षा, सहायक वन संरक्षक परीक्षा और सहायक अभियोजन अधिकारी परीक्षा शामिल हैं।n20003622991795842456757f14ed1fa20b4f5d8d1300c2a7aa0cb5bb828d4dd432f9aa345a897064a37d30a

ó​सीआईडी जांच और गड़बड़ी की शिकायतों के बाद रद्द हुए थे विज्ञापन

​इन चारों परीक्षाओं के विज्ञापन रद्द किए जाने के बाद प्रभावित अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। राज्य सरकार ने 28 अगस्त 2026 को अधिसूचना जारी कर इन परीक्षाओं के विज्ञापन रद्द करने का आदेश दिया था, क्योंकि परीक्षाओं में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की शिकायतें सामने आई थीं। कथित गड़बड़ियों की जांच अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) द्वारा की जा रही है और जांच में मिले तथ्यों व शिकायतों के आधार पर सरकार ने यह निर्णय लिया था, जिसके खिलाफ अभ्यर्थियों ने याचिका दायर कर अदालत से हस्तक्षेप की मांग की थी।

​सहायक आचार्य के संशोधित रिजल्ट की समीक्षा की मांग, 138 अभ्यर्थियों के प्रभावित होने का दावा

​दूसरी ओर, झारखंड के मध्य विद्यालयों में कक्षा छह से आठ तक गणित और विज्ञान विषय के सहायक आचार्य के संशोधित रिजल्ट को लेकर अभ्यर्थियों ने समीक्षा की मांग की है। अभ्यर्थियों का कहना है कि संशोधित परिणाम से पहले चयनित 138 अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी प्रभावित हुई है और इस संबंध में अभ्यर्थियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव को ज्ञापन सौंपा है।

​दस्तावेज सत्यापन में सफल 44 अभ्यर्थियों के वंचित रहने व पक्ष रखने के अवसर पर सवाल

​प्रतिनिधिमंडल ने संशोधित परिणाम में 138 अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी प्रभावित होने और दस्तावेज सत्यापन में सफल 44 अभ्यर्थियों को नियुक्ति से वंचित रखे जाने पर सवाल उठाए हैं। अभ्यर्थियों के अनुसार पहले जारी सूची में क्रमांक एक से 138 तक शामिल अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी संशोधित परिणाम में प्रभावित या निरस्त हुई है, लेकिन इस बारे में व्यक्तिगत रूप से स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई और न ही अपना पक्ष रखने का पर्याप्त अवसर मिला; ऐसे में अभ्यर्थियों ने संशोधित परिणाम के आधार, कारणों की स्पष्ट जानकारी और पक्ष रखने का उचित अवसर देने की अपील की है।

​तीसरी धारा न्यूज — अभ्यर्थियों के सरोकार, न्यायिक हलचल और झारखंड की हर बड़ी भर्ती अपडेट; सटीक व विश्वसनीय खबरों के लिए जुड़े रहें झारखंड के नंबर वन न्यूज चैनल तीसरी धारा न्यूज के साथ!

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!