ताजा खबर
शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन: ब्रह्मचारिणी स्वरूप की होती है पूजा, जानिए पूरी विधि और महत्व•नवरात्रि के प्रथम दिन ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने ताइक्वांडो के बच्चों के बीच किया खाद्य सामग्री का वितरण, मिस मनदीप कौर रहीं मौजूद•साकची गोलचक्कर पर ट्रैफिक पुलिस की अनोखी पहल: सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान, बांटे गए हेलमेट•रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो ने दी श्रद्धांजलि, 14 अक्टूबर को शहीद देवेंद्र माझी का शहादत दिवस सादगी से मनाने का निर्णय•विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मानगो चौक पर डीएलएसए ने चलाया जागरूकता अभियान, टोल-फ्री नंबर 14416 पर परामर्श की दी जानकारी•भाजपा परसुडीह मंडल के ज्ञापन का दिखा सकारात्मक असर, बाजार में शुरू हुई साफ-सफाई; नेताओं ने जताया आभार•डांडिया और गरबा कार्यक्रमों में अश्लील व द्विअर्थी गानों पर रोक लगाने की मांग, ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन•मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर मूलवासी कारुवा समाज ने जताया गहरा शोक, गुरुचरण मुखी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि•बागबेड़ा के कन्हैया सिंह को पुलिस हिरासत में लिए जाने की चर्चा, चांडिल ले जाने की सूचना से बढ़ा सस्पेंस•जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित पीएम मॉल पर टाटा स्टील का 223 करोड़ का बकाया, हाई कोर्ट के आदेश के बाद मापी और सीलिंग की कार्रवाई शुरूशारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन: ब्रह्मचारिणी स्वरूप की होती है पूजा, जानिए पूरी विधि और महत्व•नवरात्रि के प्रथम दिन ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने ताइक्वांडो के बच्चों के बीच किया खाद्य सामग्री का वितरण, मिस मनदीप कौर रहीं मौजूद•साकची गोलचक्कर पर ट्रैफिक पुलिस की अनोखी पहल: सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान, बांटे गए हेलमेट•रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो ने दी श्रद्धांजलि, 14 अक्टूबर को शहीद देवेंद्र माझी का शहादत दिवस सादगी से मनाने का निर्णय•विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मानगो चौक पर डीएलएसए ने चलाया जागरूकता अभियान, टोल-फ्री नंबर 14416 पर परामर्श की दी जानकारी•भाजपा परसुडीह मंडल के ज्ञापन का दिखा सकारात्मक असर, बाजार में शुरू हुई साफ-सफाई; नेताओं ने जताया आभार•डांडिया और गरबा कार्यक्रमों में अश्लील व द्विअर्थी गानों पर रोक लगाने की मांग, ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन•मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर मूलवासी कारुवा समाज ने जताया गहरा शोक, गुरुचरण मुखी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि•बागबेड़ा के कन्हैया सिंह को पुलिस हिरासत में लिए जाने की चर्चा, चांडिल ले जाने की सूचना से बढ़ा सस्पेंस•जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित पीएम मॉल पर टाटा स्टील का 223 करोड़ का बकाया, हाई कोर्ट के आदेश के बाद मापी और सीलिंग की कार्रवाई शुरू

एक नई सोच, एक नई धारा

चाईबासा बड़बिल सड़क मरम्मत की मांग पर मंत्री से मिले सतबीर सिंह सोमू ,मंत्री संजय सेठ व सांसद विद्युत वरण महतो ने कार्रवाई का भरोसा दिया

IMG 20240804 WA0000

जमशेदपुर : देश के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के समक्ष भारतीय जनता पार्टी के युवा सिख नेता सतबीर सिंह सोमू ने चाईबासा बड़बिल रोड की बदहाल स्थिति से अवगत कराया और संबंधित विभाग को शीघ्र मरम्मत करने का आदेश जारी करने का आग्रह किया।

IMG 20240309 WA00281

दो दिवसीय दौरे पर जमशेदपुर पहुंचे रक्षा राज्य मंत्री से जमशेदपुर ट्रेलर एसोसिएशन का एक प्रतिनिधि मंडल सतबीर सिंह “सोमू” जसबीर सिंह “सीरा” के नेतृत्व में मिला। रक्षा राज्य मंत्री को बताया गया कि चाईबासा, हाटगम्हरिया उड़ीसा बलबिल सड़क में जहां भी रेलवे क्रॉसिंग अथवा पुल है वहां सड़क की स्थिति बदहाल है। सड़क के टूटने के कारण कीचड़ ही कीचड़ है और बड़े व्यावसायिक वाहनों और बसों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। वहां लगातार हादसे हो रहे हैं। जिसे प्राथमिकता के आधार पर नवीकरण एवं मरम्मत किया जाना जरूरी है। लेकिन जिला प्रशासन रेलवे एरिया बता पल्ला झाड़ रहा है।

IMG 20240309 WA00271
IMG 20240309 WA00261

इस पर मंत्री ने भरोसा दिया कि वह संबंधित विभाग के मंत्री एवं पदाधिकारी को इस आशय का निर्देश देंगे। मौके पर उपस्थित जमशेदपुर के भाजपा सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि यद्यपि वह इलाका उनका नहीं है परंतु झारखंड राज्य के लोगों के व्यापक हितों की रक्षा के लिए वह रेलवे प्रशासन के समक्ष मामले को रखेंगे और शीघ्र निदान करने का आग्रह करेंगे।
इस प्रतिनिधिमंडल में सतबीर सिंह सोमू, जसबीर सिंह “सीरा”, मिराज ख़ान, गुंजन यादव, बादल कुमार, आक्लेश कुमार सिंह आदि शामिल थे।

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!