ताजा खबर
रांची/जमशेदपुर: स्थापना दिवस पखवाड़े के समापन पर सीएम हेमंत सोरेन देंगे 9097 करोड़ की 1643 योजनाओं की सौगात, पुलिसकर्मियों का होगा सम्मान व परिसीमन पर चर्चा•रांची/जमशेदपुर: जेपीएससी की चार परीक्षाओं के विज्ञापन रद्द करने पर हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित, सहायक आचार्य रिजल्ट समीक्षा की भी उठी मांग•रांची/जमशेदपुर: जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद बने झारखंड हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, शिकायतों पर CJI सूर्यकांत के जांच आदेश से गरमाया मामला•जमशेदपुर: केरला समाजम् हिन्दी स्कूल गोलमुरी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियों से जीता दिल•जमशेदपुर: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने अर्जुन मुंडा के आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि, दिवंगत सायरा मुंडा को किया नमन•जमशेदपुर: मिश्रा फिटनेस और ब्लैक टाइगर ग्रुप के तत्वावधान में जिम खिलाड़ियों की प्रतियोगिता आयोजित, युवाओं को नशे से दूर रखने का संदेश•जमशेदपुर: विधायक संजीव सरदार के प्रयास से बागबेड़ा में पांच अस्थाई छठ घाटों का समतलीकरण, स्थानीय लोगों ने जताया आभार•जमशेदपुर/सरायकेला: वरिष्ठ समाजसेवी सह जेएलकेएम नेता मंगल कारूवा का निधन, पार्वती घाट में हुआ अंतिम संस्कार•जमशेदपुर: श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर ट्रक ट्रेलर एसोसिएशन ने लगाया भव्य सेवा शिविर, नगर कीर्तन में शामिल संगत का किया जोरदार स्वागत•जमशेदपुर: श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर सोनारी गुरुद्वारा से भव्य नगर कीर्तन का आगाज, उपायुक्त राजीव रंजन व विधायक पूर्णिमा साहू ने टेका माथारांची/जमशेदपुर: स्थापना दिवस पखवाड़े के समापन पर सीएम हेमंत सोरेन देंगे 9097 करोड़ की 1643 योजनाओं की सौगात, पुलिसकर्मियों का होगा सम्मान व परिसीमन पर चर्चा•रांची/जमशेदपुर: जेपीएससी की चार परीक्षाओं के विज्ञापन रद्द करने पर हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित, सहायक आचार्य रिजल्ट समीक्षा की भी उठी मांग•रांची/जमशेदपुर: जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद बने झारखंड हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, शिकायतों पर CJI सूर्यकांत के जांच आदेश से गरमाया मामला•जमशेदपुर: केरला समाजम् हिन्दी स्कूल गोलमुरी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियों से जीता दिल•जमशेदपुर: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने अर्जुन मुंडा के आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि, दिवंगत सायरा मुंडा को किया नमन•जमशेदपुर: मिश्रा फिटनेस और ब्लैक टाइगर ग्रुप के तत्वावधान में जिम खिलाड़ियों की प्रतियोगिता आयोजित, युवाओं को नशे से दूर रखने का संदेश•जमशेदपुर: विधायक संजीव सरदार के प्रयास से बागबेड़ा में पांच अस्थाई छठ घाटों का समतलीकरण, स्थानीय लोगों ने जताया आभार•जमशेदपुर/सरायकेला: वरिष्ठ समाजसेवी सह जेएलकेएम नेता मंगल कारूवा का निधन, पार्वती घाट में हुआ अंतिम संस्कार•जमशेदपुर: श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर ट्रक ट्रेलर एसोसिएशन ने लगाया भव्य सेवा शिविर, नगर कीर्तन में शामिल संगत का किया जोरदार स्वागत•जमशेदपुर: श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर सोनारी गुरुद्वारा से भव्य नगर कीर्तन का आगाज, उपायुक्त राजीव रंजन व विधायक पूर्णिमा साहू ने टेका माथा

एक नई सोच, एक नई धारा

दुःखद ख़बर : जोड़ाघर के सेवादार लखविंदर सिंह नहीं रहे, हेमकुंड साहिब में निधन, 1 जून को शहर आएगा पार्थिव शरीर

जमशेदपुर : टेल्को गुरुद्वारा जोड़ाघर के सेवादार सरदार लखविंदर सिंह नहीं रहे और सोमवार को उनका निधन उत्तराखंड के हेमकुंड साहिब में हो गया। उनका पार्थिव शरीर एक जून को जमशेदपुर में सड़क मार्ग से लाया जाएगा। उसी दिन अंतिम संस्कार किया जाएगा।
टेल्को रोड नंबर दो निवासी 61 वर्षीय लखविंदर सिंह की पहचान जोड़ा घर (जूत्ते संभालने) के सेवादार के तौर पर बनी हुई है और अपने बालपन से ही इस सेवा को निभा रहे थे।
टेल्को गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व प्रधान एवं सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन सरदार गुरमीत सिंह ने बताया कि अपने संगी साथियों रिश्तेदारों के साथ लखविंदर सिंह हेमकुंड साहिब के दर्शन को गए थे। सोमवार की सुबह वे गोविंद धाम से हेमकुंड साहिब के लिए बग्घी पर रवाना हुए और जब वहां पहुंचे तो उनके देह में प्राण नहीं थे। चिकित्सकों की राय में खराब मौसम और ऑक्सीजन की कमी के कारण ही उनका निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर सोमवार को ही गोविंदधाम पहुंचा दिया गया है और कल पोस्टमार्टम ऋषिकेश में होने के बाद एंबुलेंस द्वारा जमशेदपुर भेजा जाएगा।

पार्थिव शरीर को जमशेदपुर लाने की व्यवस्था में जुटे चेयरमैन गुरमीत सिंह ने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि लखविंदर सिंह के पूर्वजों का गुरुद्वारा साहिब के निर्माण में बड़ा योगदान रहा है वे तीसरी पीढ़ी के थे और उनका बेटा हरप्रीत सिंह टाटा मोटर्स में सेवाएं दे रहा है।
लखविंदर सिंह अपने पीछे 3 बेटियां एवं एक बेटा छोड़ गए हैं।
उनके निधन को तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब के महासचिव सरदार इंद्रजीत सिंह ने काम के लिए बड़ी क्षति बताया है। उनके अनुसार लखविंदर का जीवन सेवा करने वालों के लिए प्रेरक का रहा है। उन्होंने अपना सर्वस्व जीवन कौम एवं संगत के लिए लगा दिया।

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!