एक नई सोच, एक नई धारा

करणी सेना के नायक कालवी का निधन, कहते थे – “जो डर गया, वो मर गया”

जयपुर. फिल्म ‘पद्मावत’ के जबर्दस्त विरोध के चलते देशभर के मीडिया की सुर्खियों में आई करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी नहीं रहे। 13 मार्च को कार्डियक अरेस्ट से उनकी मौत हो गई। उनका अंतिम संस्कार कालवी गांव में होगा। वे लंबे समय से बीमार थे। उनका जयपुर स्थित एसएमएस अस्पताल में इलाज चल रहा था। डॉक्टर्स ने रात करीब 2 बजे उनके निधन की पुष्टि की। कालवी को जून, 2022 में ब्रेन स्ट्रोक आया था। तभी से उनका इलाज चल रहा था। कालवी को उत्तेजक भाषणों के लिए जाना जाता था। ‘पद्मावत’ के विरोध के दौरान उन्होंने डायरेक्टर संजय लीला भंसाली और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को खुलेआम धमकी दी थी। वे फिल्म से कुछ सीन हटान और नाम बदलने की मांग कर रहे थे, जिसे मान लिया गया था। चंद्रप्रकाश द्विवेदी की फिल्म पृथ्वीराज को लेकर भी ऐसा ही विरोध हुआ था।

n480067772167877481847323650c168573d7393d60d85653349229e177c49d0799620fe8821c984b50c537

लोकेंद्र सिंह कालवी का जन्म मध्य राजस्थान के नागौर जिले के कालवी गांव में हुआ था। उनकीपढ़ाई अजमेर में पूर्व राजपरिवारों के पसंदीदा स्कूल मेयो कॉलेज से हुई थी। कालवी की हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ थी। एक बार चित्तौड़ में जौहर स्वाभिमान सम्मेलन में उन्होंने कहा था-मैंने अपने पिता से सीखा है, जो डर गया, वो मर गया। जो झुक गया, वह रह गया। जो जात का नहीं, वह अपने पिता और राष्ट्र का नहीं।

n48006777216787748034139888ca00346ebdc3e14fc15a83041920e374ad44006d6738019b9325e7c87c1f
जयपुर के एसएमएस अस्पताल में करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी की कुशलक्षेम जानने राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पहुंची थीं।

कालवी बॉस्केटबॉल के अच्छे खिलाड़ी थे। उनके पिता कल्याण सिंह कालवी राज्य और केंद्र में मंत्री रहे थे। 1993 में कालवी ने नागौर से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था, पर हार गए थे। 1998 के लोक सभा चुनावों में बाड़मेर-जैसलमेर सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा, तब भी हार गए थे।

n480067772167877479638745b4c8488b1724fbd853260f25addd41e29939ca985d7af4608dbee6aa4cf449
पूर्व उपराष्ट्रपति भैरों सिंह शेखावत के साथ करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी।
बिहार : किशनगंज के दो मंदिरों में लगी आग, प्रतिमा क्षतिग्रस्त, लोगों ने किया सड़क जाम

किशनगंज के कोचाधामन प्रखंड में बगलबाड़ी पंचायत मस्तान चौक पर मां दुर्गा और हनुमान जी की मंदिर में आग लग गयी। लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। मगर घटना में मंदिर की प्रतिमा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी है। बताया जा रहा है कि मंदिर के अंदर का शिवलिंग और अन्य प्रतिमा क्षत-विक्षत हो गया है। आग में मंदिर के आसपास की दो-तीन दुकानें भी जलकर खाक हो गयी है। हालांकि, आग कैसे लगी, इसके बारे में किसी के पास कोई पुख्ता जानकारी नहीं है। स्थानीय लोग शरारती तत्वों के द्वारा आग लगाने की बात कहकर जमकर बवाल काट रहे हैं।

n4795126981678605861508644ae851e02ff1f7587223b9ab5157a9c30443e01096771f2f0806913c1415b5

सुबह तीन बजे लगी मंदिर में आग

आसपास के लोगों ने बताया कि सुबह करीब तीन बजे लोगों को मंदिर में आग लगने की सूचना मिली। मंदिर में आग लगने की सूचना मिलते ही लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह से आग को काबू करने की कोशिश की। मगर आग तेज होने के कारण दीवार गिर गयी। लोगों को आशंका है कि मंदिर में किसी ने जानबूझकर आग लगायी है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने किशनगंज-बहादुरगंज पथ पर मस्तान चौक को जाम कर दिया। लोग आग लगाने वाले के विरूद्ध कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।

सड़क पर लगी वाहनों की लंबी कतार

मंदिर में आग लगने के बाद लोगों ने किशनगंज-बहादुरगंज पथ को जाम कर दिया। इससे सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गयी। मौके पर पहुंचे आला अधिकारियों ने जाम कर रहे लोगों को किसी तरह से समझाया। मगर लोग आरोपी की 24 घंटे में गिरफ्तारी और प्रशासन की देखरेख में सरकारी खर्च पर मंदिर के निर्माण और सीसीटीवी कैमरा एवं लाइट लगाने की मांग की करते रहे। बाद में किसी तरह लोगों को समझाकर 10 बजे तक जाम खत्म कराया गया।

हवस : शारीरिक संबंध बनाते समय शख्स ने की पत्नी की हत्या, गिरफ़्तार

छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां हवस में अंधे एक शख्स ने शारीरिक संबंध बनाते समय अपनी पत्नी की हत्या कर दी। यही नहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार लिया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने संबंध बनाने की जिद में पत्नी को मौत के घाट उतार दिया।

be44cb1387c06e167492daafbe341a83d5702517a8b0d6baa399c782aca916bf.0

नशा होने पर पत्नी से संबंध बनाने की डिमांड करने लगा

दरअसल, बरमकेला थाना के लंधेरा निवासी पंचराम भोय ने होली के दिन पहले तो घर में जमकर शराब पी फिर वह नशा होने पर पत्नी से संबंध बनाने की डिमांड करने लगा। लेकिन उसकी पत्नी इसके लिए तैयार नहीं हुई. इस बात से नाराज पंजराम पत्नी के साथ जबरन संबंध बनाने लगा। तभी उसकी पत्नी हाथ छुड़ाकर खेतों की तरह जाने लगी। लेकिन पत्नी के लाख मना करने पर भी आरोपी ने हाथ से पत्नी का मुंह दबाकर उसके साथ जबरन संबंध बनाए। नशे और हवस में धुत आरोपी को यह तक पता नहीं चला कि मुंह बंद होने के कारण उसकी पत्नी सांस तक नहीं ले पा रही थी। जिसके चलते दम घुटने की वजह से उसकी पत्नी की खेत में ही मौत हो गई।

पत्नी के शव को देखकर चीखने चिल्लाने लगा आरोपी

जैसे ही आरोपी को इस बात की खबर लगी कि उसकी पत्नी मर चुकी है तो वह वहां से फरार हो गया। इस बीच जब उसके बच्चों ने मां के बारे में पूछा तो उसके कीर्तन में जाने का बहाना बनाया। अगली सुबह आरोपी जब शौच के लिए खेत पर गया तो वहां पड़े पत्नी के शव को देखकर चीखने चिल्लाने लगा। पुलिस ने जब इस मामले की जांच की तो पूरा केस खुलकर सामने आ गया।

कर्नाटक : बेंगलुरु-मैसूरु एक्सप्रेसवे का आज प्रधानमंत्री करेंगे उद्घाटन, विकास परियोजनाओं का भी होगा लोकार्पण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कर्नाटक दौरे पर रहेंगे। इस दौरान बेंगलुरु-मैसूरु एक्सप्रेसवे राष्ट्र को समर्पित करेंगे। 10 लेन वाले और 118 किमी लंबे इस एक्सप्रेसवे को लगभग 8,480 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया गया है। यह बेंगलुरु और मैसूरु के बीच यात्रा के समय को तीन घंटे से घटाकर लगभग 75 मिनट कर देगी। इस दौरान पीएम मोदी कर्नाटक में लगभग 16,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

इसके पहले पीएम मोदी ने शुक्रवार को कहा था, बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे एक महत्वपूर्ण संपर्क परियोजना है। यह कर्नाटक के विकास पथ को नया आयाम देगी। यह क्षेत्र में सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए एक उत्प्रेरक का कार्य करेगा। मोदी ने सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के एक ट्वीट को टैग कर कहा था कि बेंगलुरु-मैसूरु एक्सप्रेसवे एनएच-275 का एक हिस्सा है। इसके तहत चार रेल ओवरब्रिज, नौ बड़े और 40 छोटे पुलों और 89 अंडरपास और ओवरपास का निर्माण किया गया है।

n47944128216785936688448ed6f48a1e858dc849c682fc32c6775d1fd2c5724b4a3a421025a95cc7f4007a

इसका उद्देश्य श्रीरंगपटना, कूर्ग, ऊटी और केरल जैसे क्षेत्रों में कनेक्टिवटी को बढ़ाना है, जिससे इन क्षेत्रों में पर्यटन क्षमता में वृद्धि होगी। प्रधानमंत्री यात्रियों को सुविधाजनक और आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए पुनर्विकसित होसपेटे जंक्शन भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसे हम्पी स्मारकों के अनुरूप डिजाइन किया गया है।

मैसूरु-खुशालनगर चार लेन राजमार्ग की आधारशिला भी रखेंगे पीएम

पीएम मोदी कर्नाटक दौरे के दौरान दोपहर करीब 12 बजे मांड्या में प्रमुख सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। लगभग 3:15 बजे हुबली-धारवाड़ में विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। मोदी मैसूरु-खुशालनगर चार लेन राजमार्ग की आधारशिला भी रखेंगे। 92 किमी की इस परियोजना को करीब 4,130 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया जाएगा। इस परियोजना से बेंगलुरु के साथ कुशलनगर की कनेक्टिविटी बढ़ेगी और यात्रा का समय पांच घंटे से घटकर सिर्फ 2.5 घंटे रह जाएगा। पीएम आईआईटी धारवाड़ को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। 850 करोड़ की लागत से इस संस्थान की आधारशिला पीएम ने फरवरी 2019 में रखी थी। (साभार)

सब इंस्पेक्टर का शव रेलवे ट्रैक पर मिला, बीवी और 2 साल के बेटे की हत्या कर सुसाईड करने की आशंका

मध्य प्रदेश : भोपाल स्थित पुलिस मुख्यालय में तैनात एक सब इंस्पेक्टर ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली है। मृतक सब इंस्पेक्टर की पहचान सुरेश खागुड़ा (32) के रूप में हुई है। पुलिस को उसका शव शनिवार सुबह 10 बजे हबीबगंज रेलवे स्टेशन के आगे मिसरोद इलाके में रेलवे ट्रैक पर मिला। वहीं सब इंस्पेक्टर की पत्नी कृष्णा (28) और बेटा इवान (2) की भी शव उनके किराये के मकान में मिला।

Screenshot 2023 0311 204050

पुलिस के मुताबिक, मकान पर बाहर से ताला लगा हुआ था, लेकिन घर के अंदर टीवी ऑन था। आवाज देने पर जब कोई जवाब नहीं मिला तो कुंडी तोड़कर घर में एंट्री की गई। इस दौरान घर के अंदर सुरेश की पत्नी कृष्णा और बेटे इवान का खून से लथपथ शव मिला। साथ ही, पास में ही मीट काटने वाला चाकू पड़ा हुआ था।
पुलिस का मानना है कि इसी चाकू से हत्या की गई है। कृष्णा राजगढ़ की रहने वाली थी। सुरेश यूपीएससी की तैयारी भी कर रहा था। आशंका है कि सुरेश ने आत्महत्या करने से पहले पत्नी और बेटे की गला काटकर हत्या की। हालांकि, मृतक कृष्णा के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। कृष्णा के भाई का कहना है कि पूरा परिवार बहुत प्रेमपूर्वक रहता था। बहन ने कभी भी जीजा को लेकर कोई शिकायत नहीं की। परिजनों का आरोप है कि किसी चौथे व्यक्ति ने आकर हत्या की है।

Screenshot 2023 0311 204408

जानकारी के अनुसार, सुरेश खागुड़ा 2017 बैच के पुलिस अधिकारी थे। भोपाल में विशेष शाखा में एसआई के पद पर तैनात था और वह टेक्निकल सेल प्रभारी था। सुरेश के इस कदम से उसके साथी पुलिसकर्मी भी हैरान हैं।
पुलिस की जांच में सामने आया है कि सुरेश ने साल 2017 में लव मैरिज की थी। दंपति का एक बेटा था जो कि दो साल का था। आने वाली 17 मार्च को बच्चे का जन्मदिन था।

मधुबनी: ट्रेन के चक्के में फंसा मिला महिला का सर, सफाईकर्मियों की पड़ी नज़र

जानकी एक्सप्रेस के चक्के में फंसा मिला एक महिला का कटा हुआ सर। जयनगर टर्मिनल पर ट्रेन की सफाई के दौरान सफाईकर्मियों की नजर महिला के कटे हुए सर पर पड़ी। रेल अधिकारी अब कटिहार के मनीहारी से जयनगर आनेवाली जानकी एक्सप्रेस के मार्ग में महिला की शेष शरीर की तलाश कर रहे हैं। अब तक बाकी शरीर का पता नहीं चल सका है। सर को गुरुवार को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया, जबकि बाकी शरीर की खोज में रेल प्रशासन जुटा हुआ है. महिला की पहचान अब तक नहीं हो पायी है।

n4787212261678373372839534c27f66f8c826c38f30642339e56ee8ebd8aa72d56fb2227fbc66d37e009df

घटना के संबंध में बताया जाता है कि कटिहार के मनीहारी से जयनगर आने वाली जानकी एक्सप्रेस को वाशिंग पिट में गुरुवार को लाया गया। वहां सफाईकर्मियों ने जो देखा उसके बाद सबके होश उड़ गये। वाशिंग पिट में ट्रेन के चक्के से एक कटा हुआ सर बरामद किया गया। जयनगर जीआरपी के रेल थाना प्रभारी सुदिन बेसरा ने फोन पर बताया कि ट्रेन के इंजन के बाद के दूसरी बोगी से एक कटा हुआ सर बरामद किया गया है। जांच करने पर वो सर एक महिला का पाया गया। वहीं, जानकारी में ट्रेन से किसी महिला की मौत की सूचना नहीं मिली है।

रेल अधिकारियों ने स्थानीय मीडिया को बताया कि ट्रेन के चक्के से एक महिला का सर बरामद हुआ है। रेल प्रशासन ने सिर को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सर का पोस्टमार्टम कराने आये जीआरपी के मो मुनीर ने बताया कि सफाई के लिए ट्रेन जब वाशिंग पिट गयी उस समय एक 40 वर्षीय महिला का सर ट्रेन के चक्के से बरामद किया गया। सर को कब्जे में लेकर महिला के बारे में जांच की गई, लेकिन कोई जानकारी अब तक नहीं मिली है। गुरुवार को सर को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी लाया गया। वहीं, मामले को लेकर अभी भी छानबीन की जा रही है।

यूएस न्यूज़: “खालिस्तान” पर अमेरिका का बड़ा बयान, कहा हम हिंसक उग्रवाद की निंदा करते हैं

पिछले कुछ महीनों से खालिस्तान काफी चर्चा का विषय बन गया है, भारत से लेकर अमेरिका तक अब इसको लेकर सजग हैं। वहीं अमेरिका ने खालिस्तान को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। जब विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस से खालिस्तान के बारे में सवाल पूछे तो उन्होंने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका आतंकवाद के सभी रूपों की निंदा करता है। साथ ही कहा कि जो अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए हिंसा का सहारा लेते हैं हम उनको जगह नहीं दे सकते।

n47865250216783721699012f4197d686b08255f5291d3870845b1dcfebd3dcb72608b728df68e666db843a

नेड प्राइस ने अपने बयान में कहा कि हम हिंसक उग्रवाद की निंदा करते हैं। हम उन सभी की निंदा करते हैं जो अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हिंसा का सहारा लेते हैं, चाहे वे राजनीतिक हों या कोई अन्य। हिंसा का सहारा लेने का कभी कोई औचित्य नहीं है। वहीं नेड प्राइस से उन खालिस्तानी कार्यकर्ताओं पर अपने विचार साझा करने के लिए कहा गया जो उत्तरी अमेरिका में सक्रिय हैं और जो 1985 में एयर इंडिया पर बमबारी के लिए जिम्मेदार थे।

ऑस्ट्रेलिया समेत अन्य देशों में संदिग्ध खालिस्तान समर्थकों के हमले बढ़े हैं, वहीं ऑस्ट्रेलिया में हिंदू मंदिरों को निशाना बनाया गया है। वहीं अब इन हमलों से आशंका है कि अलगाववादी संगठन की गतिविधियों में अब तेजी आएगी। 21 फरवरी की रात ब्रिस्बेन में संदिग्ध खालिस्तान समर्थकों द्वारा कथित रूप से भारतीय वाणिज्य दूतावास में तोड़फोड़ करने के बाद चिंताएँ और बढ़ गईं।

अमेरिका-पाकिस्तान के बीच 6-7 मार्च को आतंकवाद विरोधी वार्ता हुई थी, इसको लेकर विदेश विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिका-पाकिस्तान आतंकवाद विरोधी वार्ता दोनों देशों के लिए एक अवसर प्रदान करती है। वहीं संयुक्त राज्य अमेरिका ने आतंकवादी खतरों और हिंसक उग्रवाद का मुकाबला करने के लिए पाकिस्तान के साथ काम करने की अपनी इच्छा व्यक्त की है।

अफ़ग़ानिस्तान : मज़ार ए शरीफ़ में हुआ विस्फोट, तालिबानी गवर्नर सहित 3 कई मौत

अफगानिस्तान में आए दिन बम विस्फोट की खबरे सामने आती रहती हैं। इस बीच आज एक बार फिर अफगानिस्तान में बम विस्फोट की सूचना मिली है। इस हमले में अफगान प्रांत के तालिबानी गवर्नर भी मारे गए हैं। पुलिस के अनुसार, हमला होते ही गवर्नर की मौके पर मौत हो गई तो वहीं दो अन्य भी इसमें मारे गए हैं।

n478608266167837153547944ce54606fa45aa9b202fcde1d803898c51060bb58fbdabd0ffbd4576b5036b2

अफगानिस्तान के मजार-ए-शरीफ में हुए इस बम विस्फोट में तालिबान द्वारा नियुक्त प्रांतीय गवर्नर की मौत हो गई। तालिबान द्वारा स्थानीय पुलिस प्रमुख के लिए नियुक्त प्रवक्ता मोहम्मद आसिफ वजीरी के अनुसार, बल्ख प्रांत की राजधानी मजार-ए शरीफ में गवर्नर के कार्यालय के अंदर विस्फोट में दाउद मुजमल और दो अन्य मारे गए।

हमले की फिलहाल किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि, इस्लामिक स्टेट समूह के क्षेत्रीय सहयोगी खुरासान प्रांत में इस्लामिक स्टेट के रूप में जाना जाता है। यह समूह तालिबान का एक प्रमुख प्रतिद्वंद्वी है। अगस्त 2021 में देश के तालिबान के अधिग्रहण के बाद से आतंकवादी समूह ने अफगानिस्तान में अपने हमले बढ़ा दिए हैं। लक्ष्यों में तालिबान के गश्ती दल और अफगानिस्तान के शिया अल्पसंख्यक के सदस्य शामिल हैं।

झारखंड की 3 महिलाओं को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित, इस बेहतरीन कार्य के लिए दिया गया सम्मान

झारखंड: विश्व भर में कल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस दौरान भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को झारखंड की तीन महिलाओं को जलापूर्ति पाइपलाइनों के नेटवर्क को बनाए रखने, उनके गांवों को प्लास्टिक मुक्त बनाने और पानी के संरक्षण के प्रयासों के लिए सम्मानित किया है।

Screenshot 2023 0309 110327

पिठोरिया पंचायत की मुखिया मुन्नी देवी का नाम शामिल

राष्ट्रपति से पुरस्कार प्राप्त करने वाली तीन महिलाओं में से दो महिला कोडरमा जिले से है वहीं, एक महिला रांची की है। बता दें कि इसमें कोडरमा के मरकछो प्रखंड के अरकोसा गांव की पूजा देवी और कझीटांड़ की पार्वती देवी और रांची के कांके प्रखण्ड की पिठोरिया पंचायत की मुखिया मुन्नी देवी का नाम शामिल है। जल शक्ति मंत्रालय द्वारा आयोजित एक समारोह के दौरान और 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को चिह्नित करने के लिए विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह के दौरान उन्हें सम्मानित किया गया।

गांव को प्लास्टिक मुक्त बनाने के प्रयासों के लिए सम्मानित

जहां पूजा देवी को उनके गांव को प्लास्टिक मुक्त बनाने के प्रयासों के लिए ‘स्वच्छ भारत अभियान’ श्रेणी में सम्मानित किया गया, वहीं पार्वती देवी को उनके जल संरक्षण अभियानों के लिए ‘कैच द रेन’ श्रेणी में सम्मानित किया गया। इसके अलावा, मुन्नी देवी को उनके गांव में पाइपलाइनों के संचालन और रखरखाव के लिए ‘स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान’ श्रेणी में सम्मानित किया गया। अपने काम के बारे में बताते हुए, पूजा ने कहा, “लोगों को प्लास्टिक को ना कहने के लिए राजी करना आसान नहीं था और मुझे ग्रामीणों को अपनी दिनचर्या से पूरी तरह से प्लास्टिक से दूर रहने के लिए मनाने में छह साल लग गए।”

पानी के संरक्षण के लिए छोटे चेक डैम बनाए गए

इस बीच, जल संरक्षण के प्रयासों के लिए सम्मानित पार्वती देवी ने कहा कि पानी के संरक्षण के लिए उनके सह-ग्रामीणों की मदद से छोटे चेक डैम बनाए गए हैं। आगे उन्होंने कहा कि अभियान के बाद, बारिश का पानी हमारे खेतों में जमा हो जाता है और पानी की बर्बादी नहीं होती है। मेरे गांव के लोग अब इतने चिंतित और जागरूक हैं कि उन्होंने बाहर निकलने वाले पानी को इकट्ठा करने के लिए हैंडपंपों और कुओं के पास गड्ढे बना दिए हैं ताकि बर्बादी न हो।

दुःखद : एक हँसता सूरज ढल गया, मशहूर अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक का निधन, जानी मानी हस्तियों ने जताया शोक

मशहूर अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक के निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री सदमें में है। बताया गया है कि सतीश कौशिक का बुधवार रात निधन हो गया। फिलहाल उनका पार्थिव शरीर दिल्ली के दीनदयाल अस्पताल की मोर्चरी में है। पोस्टमार्टम के बाद उनकी बॉडी परिजनों को सौंप दी जाएगी। निधन से एक दिन पहले ही उन्होंने होली के जश्न को लेकर ट्वीट भी किया था। अनुपम खेर ने बताया कि कौशिक दिल्ली में अपने एक दोस्त के घर पर थे। जब उन्होंने बेचैनी होने की शिकायत की।

20230309 104206


अनुपम खेर ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ”बेचैनी महसूस होने के बाद कौशिक ने ड्राईवर से उन्हें अस्पताल ले जाने को कहा। देर रात करीब एक बजे उन्हें (अस्पताल जाते समय) रास्ते में ही दिल का दौरा पड़ा।” इससे पहले अनुपम खेर ने एक ट्वीट में लिखा था कि वह कौशिक के आकस्मिक निधन के बारे में सुनकर स्तब्ध हैं। उम्मीद की जा रही है कि दोपहर करीब 3 बजे अभिनेता का शव मुंबई पहुँच जाएगा जहां उनका अंतिम संस्कार होगा।

अनुपम खेर ने ट्वीट कर दी जानकारी

अनुपम खेर ने अपने ट्वीट के जरिये यह जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया, ”मुझे पता है कि मृत्यु अंतिम सत्य है, लेकिन मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि मुझे अपने सबसे अच्छे दोस्त सतीश कौशिक के बारे में ऐसा लिखना होगा। 45 साल की दोस्ती पर अचानक पूर्ण विराम। तुम्हारे बिना जीवन पहले जैसा नहीं रहेगा सतीश। ओम शांति”

Screenshot 2023 0309 104309

कंगना रणौत ने कही ये बात

‘कंगना रणौत ने सतीश कौशिक को याद करते हुए लिखा, “आज मेरी सुबह इस भयानक खबर के साथ हुई। वह मेरे सबसे बड़े चीयरलीडर थे, एक बहुत ही सफल अभिनेता और निर्देशक थे। सतीश कौशिक जी व्यक्तिगत रूप से भी बहुत दयालु और सच्चे इंसान थे, मुझे उनको इमरजेंसी में निर्देशित करना बहुत पसंद था। उनकी कमी खलेगी, ओम शांति।”

Screenshot 2023 0309 104139

मुख्यमंत्री योगी ने दिए श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सतीश कौशिक को श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया “प्रख्यात अभिनेता एवं फिल्म निर्देशक श्री सतीश कौशिक जी का निधन अत्यंत दुःखद तथा फिल्म जगत की अपूरणीय क्षति है। प्रभु श्री राम दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों व उनके प्रशंसकों को यह असीम दुःख सहने की शक्ति दें। ॐ शांति!

Screenshot 2023 0309 104110
eक़
error: Content is protected !!