एक नई सोच, एक नई धारा

IMG 20230331 WA0013
जमशेदपुर: सोनारी में उषा सिंह की अगुवाई में महिलाओं द्वार हुए अखाड़े की पूजा अर्चना में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता  जी हुए शामिल

आमतौर पर राम नवमी पूजन को पुरुष प्रधान पर्व माना जाता है मगर, जमशेदपुर की महिलाओं ने इस मिथक को तोड़ पिछले 5 साल से नई परंपरा की शुरुआत की है। जिसका लोग खूब समर्थन कर रहे हैं. जमशेदपुर के सोनारी सीएच एरिया में पिछले 5 साल से रामजानकी अखाड़ा चर्चा में है। जहां पुजारी छोड़ सभी सदस्य महिला हैं. इनके द्वारा पूरे विधि विधान के साथ प्रभु श्री राम और हनुमान की पूजा- अर्चना की जाती है, इतना ही नहीं पूरे पारंपरिक तरीके से महिलाओं द्वारा अखाड़ा भी निकाला जाता है. गुरुवार को राम नवमी पूजन उत्सव में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पहुंचे और महिलाओं द्वारा किए जा रहे राम नवमी पूजन उत्सव में हिस्सा लेकर खुद को धन्य बताया. उन्होंने कहा नारी शक्ति के बगैर सृष्टि की संरचना संभव नहीं है. ऐसे आयोजनों से सामाजिक समरसता बनी रहती है. वहीं अखाड़ा समिति की अध्यक्ष उषा सिंह ने बताया कि इस आयोजन के जरिए महिलाएं पितृसत्तात्मक सोच से आगे निकल रही है. जिसमें न केवल महिलाएं बल्कि पुरुषों का भी भरपूर समर्थन मिल रहा है.

cd6561e3ea18e74a663d90a41fe30c0f9b32638400395a8c8109e5510cd57efb.0
जमशेदपुर : रामनवमी का नहीं निकलेगा जुलूस, कल जमशेदपुर बंद का अखाड़ा समितियों और विहिप द्वारा किया गया आह्वान

जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची झंडा चौक स्थित बाल मंदिर अखाड़ा का ट्रेलर जब्त करने का मामला गरमा गया है। इसको लेकर आज सुबह से साकची झंडा चौक पर बड़ी संख्या में आखाड़ा समिति के लाइसेंसधारी व सदस्य व हिंदू समाज से जुड़े लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है. उन्होंने जिला प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाया और सभी उतावला दिखे. उनके साथ पूरे जमशेदपुर सहित पड़ोसी जिलों के अखाड़ा समितियों ने विसर्जन करने से मना कर दिया है।

सुबह से ही विभिन्न अखाड़ा समितियों के लोग साकची स्थित झंडा चौक पर जमा हो गए. वे जिला प्रशासन द्वारा रामनवमी शोभा यात्रा के दौरान डीजे और ट्रेलर जब्त करने की कार्रवाई का विरोध कर रहे थे. इस दौरान जुगसलाई, आदित्यपुर और आसपास के भी अखाड़ा समिति के लोग पहुंचे. उन्होंने भी जिला प्रशासन से मांग की कि जप्त डीजे और टेलर को छोड़ा जाए. जब प्रशासन द्वारा उनकी मांग नहीं की गई तो वे जमकर नारेबाजी की और साकची में गोलचक्कर पर धरना के लिए पहुंच गए. वही आज रामनवमी शोभा यात्रा का विसर्जन नहीं किया जाएगा. इसको लेकर पूरा मामला गरमा गया है. यह कभी भी उग्र रूप धारण कर सकता है. अब जिला प्रशासन किस तरह इस मामले को सुलझाएगी यह देखने वाली बात है. वही इसके लिए जिला प्रशासन और पुलिस पदाधिकारियों द्वारा प्रयास किया जा रहा है।

दूसरी ओर देर रात तक काफी मान मनोव्वल के बाद भी प्रशासन की ओर से ट्रेलर को छोड़ा नहीं गया. जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो समेत तमाम अखाड़ा समिति के लोगों के साथ भाजपा के जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव समेत अन्य लोगों ने प्रशासन से दूरभाष पर लगातार बातचीत की इस बीच अखाड़ा समिति के लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा था. प्रशासन इसके बदले दूसरा ट्रेलर ( बंद ट्रक) देने को राजी हो रहा था. रात करीब 12:30 बजे तक जब कोई फैसला नहीं हुआ।

केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति के संरक्षक अभय सिंह ने कहा कि जमशेदपुर के बाल मंदिर अखाड़ा की गाड़ी और डीजे को जब्त करने को लेकर जमशेदपुर वासियों से अपील करते हैं कि इस हिन्दू विरोधी सरकार के विरुद्ध में एकजुट होए, जिसके शासन काल में प्रशासन भी हिंदुओं की भावनाओं को चोटिल करने का कार्य कर रही है. इस सरकार की मुस्लिम तुष्टीकरण की नीति के विरोध में सारे अखाड़ा समिति द्वारा यह तय हुआ है कि जब तक प्रशासन हमारी बात नहीं मानेगी तब तक अखाड़ा जुलूस जमशेदपुर से नहीं निकलेगी. जमशेदपुर वासियों से विनम्र निवेदन है कि इस भ्रष्ट और हिन्दू भावना को आहत करने वाली सरकार के विरुद्ध में एकत्रित होकर हमारा और जमशेदपुर अखाड़ा समिति का साथ दें. लोगों से यह भी अपील करते हैं कि शनिवार को इस ज़ुल्मी सरकार और निर्दयी प्रशासन के विरुद्ध शनिवार जमशेदपुर बंद का आह्वान किया गया है और कल पूरी तरह से जमशेदपुर को बंद रखने में आम जनता का सहयोग बहुत जरूरी है. यह सरकार दिखावे की राजनीति करके के एक विशेष वर्ग को खुश करने में लगी रहती है, यदि यह सरकार हिन्दू विरोधी नहीं होती तो आज प्रशासन बरसों से चली आ रही हमारी संस्कृति को यूं बर्बाद करने पर उतारू नहीं होती. हम कोई नई चीज नहीं कर यह यह रामनवमी के जुलूस दशकों से निकलते आया है लेकिन आज इस सरकार और प्रशासन की वजह से रामभक्त सभी जुलूस नहीं निकाल कर सड़क पर बैठे हैं. दुर्गा पूजा के समय उपायुक्त द्वारा शांति से बैठ कर हर मसले का हल निकाला गया था और बहुत ही अच्छे तरीके से दुर्गा पूजा का विसर्जन हुआ था लेकिन इस बार शासन और प्रशासन अपने हठधर्मी रवैये के कारण रामनवमी के रंग को भंग करने का कार्य की है, जो न्याय संगत नहीं है.

juloos
रामनवमी पर निकलीं विशाल शोभायात्राएं, हजारीबाग में शनिवार तक सड़कों पर रहेगा कारवां

रामनवमी पर झारखंड के रांची, हजारीबाग और जमशेदपुर सहित तमाम शहरों और गांवों में हनुमान ध्वज-पताकाओं और मनोहारी झांकियों के साथ विशाल शोभायात्राएं निकाली गईं।ज्यादातर जगहों पर आज देर रात तक यह सिलसिला जारी रहेगा। झारखंड में हजारीबाग शहर की रामनवमी सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है, जहां शोभायात्रा शनिवार शाम तक जारी रहेगी। इस दौरान लाखों की तादाद में लोग शोभायात्राओं के मार्गों पर जमे रहेंगे। यहां निकाली जानी वाली सैकड़ों झांकियों का कारवां देखने के लिए झारखंड सहित कई राज्यों से लोग पहुंचे हैं। हजारीबाग में रामनवमी शोभायात्रा का यह 105वां वर्ष है।

रांची में रामनवमी के पूर्व बुधवार को विविध झांकियों के साथ निकली शोभायात्रा के समापन के बाद गुरुवार दोपहर बाद ध्वज-पताकाओं और गाजे-बाजे के साथ निकाले गए जुलूस में तीन लाख से भी ज्यादा लोग शामिल हैं। शहर की तमाम सड़कों के दोनों ओर लाखों ध्वज लगाए गए हैं। शहर और आसपास के 500 से भी ज्यादा अखाड़ों से निकाले गए अलग-अलग जुलूस का समागम रांची के प्रसिद्ध महावीर चौक पर हुआ। विभिन्न अखाड़े के लोगों ने अस्त्र-शस्त्र परिचालन का शानदार प्रदर्शन किया। विशाल ध्वज शोभायात्रा के आकर्षण रहे। सबसे विशाल ध्वज 751 मीटर का रहा। सैकड़ों मीटर लंबे कई ध्वज जब लहराए गए तो पूरा शहर जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा। दस किलोमीटर से भी ज्यादा लंबे मार्ग से गुजरता हुआ विशाल जुलूस डोरंडा के प्राचीन तपोवन मंदिर पहुंचा। राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी तपोवन मंदिर में गुरुवार शाम पूजा अर्चना की और शोभायात्रा में शामिल लोगों को पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दीं। रांची के अलावा जमशेदपुर, बोकारो, धनबाद, चतरा, गिरिडीह, देवघर, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, कोडरमा, रामगढ़, चाईबासा, सरायकेला-खरसावां, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, साहिबगंज सहित कई शहरों में भी शोभायात्राएं निकाली गईं।

n48546039216802344416007bd38cb98917df24ca41b9c7088d038c4618a54d864f1a549439d69c9a1a4150
नवमी झंडा पूजन में शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्री, पर्व हमें आपस में जोड़कर रखता है- बन्ना गुप्ता

रुवार को जमशेदपुर में रामनवमी की शोभा यात्रा निकाली गयी. इसमें स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता शामिल हुए. इसके अलावा विभिन्न अखाड़ा द्वारा आयोजित नवमी झंडा पूजन में भी मंत्री शामिल हुए.इस मौके पर उन्होंने कहा कि पर्व हमें जोड़ने का काम करती है.

जमशेदपुरः लौहनगरी जमशेदपुर में रामनवमी बड़े ही धूमधाम के साथ संपन्न हुआ. इस पावन अवसर पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता शहर के विभिन्न अखाड़ा समितियों के द्वारा आयोजित नवमी झंडा पूजन में शामिल हुए और उन्होंने प्रदेश के लोगों को रामनवमी की शुभकामनाएं दी. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पर्व त्योहार हमें जोड़ने का काम करते हैं, हर पर्व के संदेशों को आत्मसात करने की जरूरत है.

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता रामनवमी के शुभ अवसर पर शहर के विभिन्न मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना की. इसके अलावा शहर के विभिन्न अखाड़ा मंडलियों से मुलाकात कर उन्हें रामनवमी की शुभकामना दी है. इस दौरान विभिन्न अखाड़ा और मंडली के सदस्यों के द्वारा स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को पगड़ी पहनाकर सम्मानित भी किया गया. इनता ही नहीं कई जगहों पर मंत्री को तलवार और गदा भी भेंट की गई.

गुरुवार की शाम जमशेदपुर में मौसम में बदलाव होने से बारिश भी हुई लेकिन स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बारिश में भी शहर के विभिन्न अखाड़ा कमिटी का भ्रमण किया. इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि पर्व हमें जोड़ने का काम करती है पर्व से कई संदेश मिलते हैं जिसे आत्मसात करने की भी जरूरत है. उन्होंने प्रदेश की जनता को रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व आपसी प्रेम और भाई चारा का संदेश देता है, प्रभु श्रीराम और उनके भक्त हनुमान की जीवनी से आज के युवाओं को सीख लेने की आवश्यकता है. इस भ्रमण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने आम जनता और अखाड़ा कमिटियों से अपील किया है कि इस पर्व को शांतिपूर्वक मिलकर मनाएं.

n4854715181680233621927994e8fefd7d9ec2a4629ec6c286cf4c7d4a3344ee21444a3c38600be60d74f56
जमशेदपुर में चैत्र दशमी की शोभा यात्रा, दोपहर 12 बजे से शहर में नहीं रहेगी बिजली

जमशेदपुर में चैत्र दशमी की शोभा यात्रा निकाली जाएगी. इसके साथ ही चैत्र नवरात्र का पर्व संपन्न हो जाएगा. शहर में निकलने वाली इस शोभा यात्रा को लेकर प्रशासन के साथ साथ बिजली विभाग ने भी तैयारी की है. इसको लेकर शहर में दोपहर 12 बजे से बिजली नहीं रहेगी.

चैत्र दुर्गा पूजा की दशमी में शहर में निकलने वाली शोभा यात्रा को लेकर एक ओर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है. वहीं जिला बिजली विभाग भी काफी सर्तकता बरत रहा है. इसको लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी कर रखी है, वहीं विभाग ने इसके लिए कंट्रोल रूम की स्थापना की है, जो शुक्रवार को निकलने वाली शोभा यात्रा की समाप्ती तक चलेगा.

बिजली विभाग के जीएम श्रवण कुमार ने बताया कि 31 मार्च को चैत्र दुर्गा पूजा की दशमी में निकलने वाली विसर्जन शोभा यात्रा को लेकर दोपहर 12 बजे से रात के 12 बजे तक बिजली की आपूर्ति शहर में नहीं होगी. विसर्जन पूरा होने के बाद ही पुलिस व दंडाधिकारी की रिर्पोट पर शहर में दोबारा से बिजली बहाल की जाएगा. वहीं इस दौरान किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में लोगों के लिए मोबाइल नंबर- 9431135915 जारी किया है, जिसमें बिजली व्यवस्था से संबंधित शिकायतों पर लोग फोन कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि इस दौरान कंट्रोल रूम से नजर भी रखेगी.

दशमी की विसर्जन शोभा यात्रा को लेकर मेडिकल टीम तैनातः वहीं दशमी में निकलने वाली विसर्जन शोभा यात्रा को लेकर जिला प्रशासन ने मेडिकल टीम भी तैनात की है, इस टीम को शहर के 16 स्थानों पर तैनात किया गया है. इसके अलावा जिला सर्विलांस विभाग और सदर अस्पताल की टीम भी तैनात रहेगी. वहीं जमशेदपुर के सभी सरकारी और निजी अस्पतालों को अलर्ट मोड में रखा गया है.
शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश मे रोकः

पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने शुक्रवार को निकलने वाली विसर्जन शोभा यात्रा को देखते हुए शहर में बड़े वाहनों का प्रवेश में पाबंदी लगा दी है. यही नहीं यात्री बस, कार और तीन पहिया वाहनों के लिए भी विशेष निर्देश जारी किया गया है. दोपहर 1:00 से 1 अप्रैल की सुबह 6:00 बजे तक भारी वाहनों के अलावा यात्री बस और चार पहिया वाहनों के शहर में परिचालन पर पाबंदी रहेगी. इसके अलावा तीन पहिया वाहनों के लिए कुछ मार्ग को चिन्हित कर बंद कर दिया गया है. इसके लिए भी जिला प्रशासन ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.

9d708ccd3b7160f07029935b4562e78b90cc72bc5874f0b0072ae2595175e252.0
देवदूत होटल में राँची के करोड़पति व्यापारी की रहस्यमय तरीके से मौत, 11 दिन से रुका था युवती के साथ

जमशेदपुर : साकची थाना क्षेत्र के होटल देवदूत में ठहरे रांची के एक करोड़पति कारोबारी की गुरुवार की सुबह 10 बजे रहस्यमय तरीके से मौत हो गयी है। उसके मौत होने की पुष्टी टीएमएच के डॉक्टरों ने तब की जब उसे टीएमएच ले जाया गया था। उसके साथ एक युवती भी थी। घटना की जानकारी पाकर साकची पुलिस की परेशानी बढ़ गयी है और पूरे मामले की जांच में जुट गयी है।रांची के लालपुर का रहनेलाला था कारोबारी अश्वनी, 11 दिनों से होटल में ठहरे थे दोनो। कारोबारी की पहचान रांची के लालपुर, हजारीबाग रोड देवी मंदिर के बगल के रहनेवाले अश्वनी जैसवाल (27) के रूप में हुई है। जबकि युवती सरायकेला-खरसावां जिले के बड़ा गम्हरिया साइनगर की रहनेवाली है। घटना के समय साथ में युवती भी थी। बातचीत में युवती ने बताया कि उसने अश्वनी से दो माह पूर्व ही शादी की थी। उसकी मौत कैसे हुई है उसे भी पता नहीं है। सुबह के 9.30 बजे जब वह होटल देवदूत के कमरे से निकलकर चिल्लाने लगी थी, तब होटल के कर्मचारियों को इसकी जानकारी मिली थी। उसके बाद अश्वनी को टीएमएच ले जाया गया था। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि अश्वनी और युवती दोनों साथ में 11 दिनों से होटल में रह रहे थे। होटल के कर्मचारियों को दोनों ने बताया था कि वे पति-पत्नी हैं। गुरुवार को अचानक युवती चिखने-चिल्लाने लगी तब होटल के कर्मचारियों को घटना की जानकारी मिली। यह भी आशंका व्यक्त की जा रही है कि हो सकता है हार्ट-अटैक आने से कारोबारी की मौत हुई हो। रात में तबियत बिगड़ने पर युवती ने आदित्यपुर पुलिस को किया था फोन। युवती का कहना है कि अश्वनी की तबियत बुधवार की देर रात ही बिगड़ गयी थी। इस बीच उसने आदित्यपुर थाने में भी फोन किया था, लेकिन वहां की पुलिस ने यह कहकर रिस्पांस नहीं दिया कि मामला साकची थाने की है। गुरुवार की सुबह 9.30 बजते-बजते कारोबारी की हालत काफी बिगड़ गयी थी, तब युवती चिल्लाने लगी थी। बीएमडब्लु कार से पहुंचे थे दोनों। अश्वनी और युवती के बारे में बताया जा रहा है कि दोनों बीएमडब्लु कार से होटल देवदूत पहुंचे हुये थे। तबियत बिगड़ने पर होटल की ओर से ही आपात घड़ी में एंबुलेंस की व्यवस्था कर उसे एमजीएम अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन युवती के कहने पर अश्वनी को टीएमएच में लेकर गय। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अब अश्वनी के परिवार के लोगों के आने के बाद ही पता चलेगा कि आखिर उसकी मौत कैसे हुई है और युवती कौन है।

snake fraud in ranchi 1680150017
सांप को नोट खिलाकर दोगुना करने के नाम पर ठगी

सांप दिखाकर और उसे नोट खिलाकर दोगुना करने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। इस मामले में एक शिकायत सिदगोड़ा पुलिस से की गई है। ठगी का शिकार बोकारो का एक युवक हुआ है। उससे ही पता चला कि यह गिरोह साधुओं के वेश में है और लोगों को निशाना बना रहा है।

दो बड़े और एक छोटा साधु का ग्रुप बारीडीह मर्सी अस्पताल क्षेत्र में घूम रहा है, जिसके हाथों में सांप था। बुधवार सुबह 9 बजे बोकारो का युवा, जो 67 दिनों से झारखंड की पैदल यात्रा पर निकला है। वह साधुओं से मिला तो उससे बड़े नोट की मांग कर कहा कि मैं केवल टीका लगाकर वापस कर दूंगा। परंतु ज्योंहि 200 रुपये दिया, साधु ने सांप को खिला दिया और वापस नहीं दिया। ऐसे ठगी की जानकारी थोड़ी देर बाद जब रेलवे मेंस यूनियन के नेता जवाहर शर्मा को मिली तो उसे खोजकर फोटो लेने लगे। तब वह मुंह छिपाकर भागकर रोड की दूसरी ओर टेम्पो में छिप गया। इनलोगों द्वारा तीन अन्य लोगों को अपना शिकार बनाया गया है। एहतियातन इसकी सूचना सिदगोड़ा पुलिस से की गई है।

n48521267616801793764010d1427d52c3f82153bd4b43d55a031bfba431d078ebdd3634468d355e6ddc646
जमशेदपुर : चौक-चौराहों पर लगे नाईट विजन कैमरे, अंधेरे में भी रामनवमी अखाड़ों के जुलूस की गतिविधि करेंगे रिकार्ड

रामनवमी पर्व के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था में प्रशासन किसी तरह की कोताही बरतना नहीं चाहता. इसी के मद्देनजर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है.

धार्मिक दृष्टिकोण से जमशेदपुर अति संवेदनशील श्रेणी में आता है. अक्सर यहां पर्व-त्योवहार में विवाद की स्थिति उत्पन्न होती रही है. इसे ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं. उपद्रव करने वालों पर विशेष नजर है. बुधवार की देर रात डीसी विजया यादव, एसएसपी प्रभात कुमार समेत अन्य पदाधिकारियों ने विभिन्न अखाड़ा समितियों एवं जुलूस मार्ग का बारीकी से निरीक्षण किया. इस दौरान मार्गों में लगे सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा व्यवस्था, लाइटिंग इत्यादि की जानकारी प्राप्त की. संवेदनशील, अतिसंवेदनशील और रामनवमी जुलूस से संबंधित प्रमुख चौक चौराहा और अखाड़ों का भी जायजा लिया.

अखाड़ों एवं विसर्जन रूट का निरीक्षण के दौरान सड़क किनारे अथवा चौक-चौराहों पर रखे गए ईंट एवं पत्थऱ को हटाने का निर्देश अधिकारियों ने दिया. इसी तरह मानगो मुंशी मोहल्ला में डिवाइडर के बीच बनाये गए स्टेज को मस्जिद के सामने बनाने, मस्जिद के पीछे साफ सफाई करवाने, साकची पलंग मार्केट के पास डिवाइडर पर लगाए गए केनोपी को हटाने तथा जहां कहीं भी साफ सफाई व नागरिक सुविधा सम्बंधी कमियां दिखी उसे दूर करने का निर्देश दिया गया. अखाड़ों के सामने बेतरतीब तरीके से पार्किंग नहीं हो जिससे यातायात व्यवस्था सुचारू रखने में कोई बाधा उत्पन्न हो इसपर भी आयोजकों को जरूरी दिशा निर्देश दिए. वहीं कुछ जगहों पर बेरिकेडिंग को लेकर भी जरूरी दिशा निर्देश दिए गए.

रामनवमी जुलूस की सीसीटीवी, ड्रोन कैमरे के अलावे नाइट विजन कैमरे से निगरानी की जाएगी. इसके लिए प्रमुख चौक-चौराहों पर हाई रेज्युलेशन के कैमरे लगाए गए हैं जो बिजली गुल हो जाने के बाद भी अंधेरे की गतिविधियों को कैद करने में सक्षम हैं. असामाजिक तत्व पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है. स्टंट बाइकर्स व साइलेंसर मॉडिफाई कराने वाले दो पहिया वाहन चालकों की नियमित सघन जांच की जा रही है. वहीं अवैध शराब विक्रेताओं के खिलाफ निरंतर कार्रवाई चल रही है.

n48523069216801791054191c747b2dda4b5a7f368690c48031efa64f5fbc07d43ded519168ab30f816e2fc
झारखंड: जमशेदपुर जिला बार एसोसिएशन का जल्द होगा चुनाव, 1-10 अप्रैल तक दुरुस्त होगी वोटर लिस्ट

जिला बार एसोसिएशन की एडहॉक कमेटी ने चुनाव प्रक्रिया शुरू करने से पहले वोटर लिस्ट को दुरुस्त करने का निर्णय लिया है. इस दौरान नॉन प्रैक्टिशनर वकीलों को छांटने का काम भी होगा.

नॉन प्रैक्टिशनर वकीलों को नेशनल बार व झारखंड स्टेट बार से दी जा रही सुविधाएं नहीं मिलेंगी. प्रैक्टिस करने वाले वकीलों को पूरा सहयोग, बीमा समेत कल्याणकारी सभी योजनाओं का लाभ देने पर एडहॉक कमेटी ने मंशा स्पष्ट कर दी है.

1-10 अप्रैल तक वोटर लिस्ट होगी दुरुस्त

इस बैठक में 1-10 अप्रैल तक बार की वोटर लिस्ट दुरुस्त करने पर सहमति बनी. जिला लाइब्रेरी हॉल में यह काम होगा. 11 सदस्यीय कमेटी के कार्यों का पर्यवेक्षण एडहॉक कमेटी के दो सदस्य सुनीश पांडेय व आरडी सिंह करेंगे. बैठक में जिला बार एसोसिएशन एडहॉक कमेटी के चेयरमैन लाला अजित कुमार अंबष्ठा,तापस मित्रा,टीएन ओझा,जय प्रकाश, सुनीश पांडेय, आरडी सिंह मौजूद थे.

ये है 11 सदस्यीय टीम

11 सदस्यीय टीम में पीपी भगत, वकील जावेद आलम, वकील गणेश टुडू, वकील अमित कुमार सिंह,वकील रवींद्र कुमार, वकील अमित कुमार, वकील एम राजू,वकील गणेश टुडू, वकील अजय कुमार सिंह, वकील लीना मोहंती, वकील निलेश प्रसाद शामिल हैं.

n4852954201680178990942af4bbd66e93fb78151b0b49747e6dc281da2da38be78991f27b2eff899fe2953
जमशेदपुर : दयानंद पब्लिक स्कूल के 20 बच्चों को फेल करने से भड़के परिजन

जमशेदपुर के टैगोर सोसाइटी हाई स्कूल के बच्चों को टीसी देने का मामला अभी तक शांत भी नहीं हुआ था कि अब दयानंद पब्लिक स्कूल में बच्चों को फेल करने का मामला सामने आया है.

स्कूल प्रबंधन की ओर से लगभग 20 बच्चों को फेल किया गया है. ये बच्चे नौवीं और 11वीं कक्षा के हैं. इधर, फेल किए गए बच्चों के परिजन स्कूल पहुंचे और बच्चों को अगली कक्षा में प्रमोट करने की बात कही, लेकिन स्कूल की प्रिंसिपल स्वर्णा मिश्रा ने काउंसिल के नियमों का हवाला देते हुए बच्चों को प्रमोट करने से इंकार कर दिया. परिजन प्रबंधन की शिकायत करने उपायुक्त कार्यालय पहुंचे. वहां से उन्हें जिला शिक्षा कार्यालय भेजा गया. परिजनों ने जिला शिक्षा कार्यालय में मामले की लिखित शिकायत की है.

कक्षा 11सी की छात्रा गुरजीत कौर की मां कमलजीत कौर ने बताया कि उनकी बेटी बचपन से ही स्कूल में पढ़ रही है. एक माह पूर्व स्कूल में परीक्षा हुई थी, जिसमें उनकी बेटी को फेल कर दिया गया था. इसके बाद स्कूल प्रबंधन की ओर से दोबारा से री-टेस्ट लिया गया, जिसमें फिर से उनकी बेटी को फेल कर दिया गया है. अब स्कूल की प्रिंसिपल का कहना है कि प्रबंधन फेल हुए बच्चों को प्रमोट नहीं कर सकता. उन्हें उसी कक्षा में फिर से पढ़ाई करनी होगी. उन्होंने कहा कि बच्चों की भविष्य की जिम्मेदारी जितनी परिजनों की होती है उतनी ही स्कूल की भी होती है, पर स्कूल प्रबंधन इसे गंभीरता से नहीं लेता है. अब उनकी बेटी को एक साल पीछे छोड़ने को कहा जा रहा है. इधर उपायुक्त कार्यालय पहुंची रजनी तिवारी ने बताया कि वे अपने बच्चे को काफी मुश्किल से पढ़ा रही हैं. स्कूल प्रबंधन द्वारा फेल करना काफी गलत है. प्रबंधन को अगली कक्षा में प्रमोट करना ही चाहिए.

मामले के संबंध में दयानंद पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल स्वर्णा मिश्रा ने बताया कि 9वीं और 11वीं कक्षा के कुल 40 बच्चे परीक्षा में फेल हो गए थे. सभी ने 35 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त किए थे. सभी को दोबारा अवसर देते हुए रि-टेस्ट लिया गया था, जिसमें लगभग 20 बच्चे पास कर गए थे. इन 20 बच्चों को काउंसिल के नियम के अनुसार अगली कक्षा में प्रमोट कर दिया गया पर फेल किए गए बच्चों को नहीं प्रमोट किया गया. इसी को लेकर परिजन स्कूल पहुंचे थे और बच्चों को प्रमोट करने की मांग कर रहे थे. उन्होंने बताया कि काउंसिल के नियमों के अनुसार फेल किए गए बच्चों को रि-टेस्ट में पास करने के बाद ही प्रमोट किया जा सकता है.

error: Content is protected !!