एक नई सोच, एक नई धारा

बड़ा हादसा : पेशी के लिए जा रहे इमरान खान के काफ़िले के गाड़ी आपस मे टकराई

तोशखाना मामले में पेशी के लिए इमरान खान सैंकड़ों समर्थकों के साथ लाहौर से इस्लामाबाद की ओर निकले। इस दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। काफिले की गाड़ियां आपस में टकरा गई। हादसे के बाद कई गाड़ियां सड़क पर पलट गई। कई लोग जख्मी हो गए हैं। हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम भी लग गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। इस हादसे में इमरान खान को चोट नहीं आई है। वह बाल-बाल बचे हैं। हादसे के बाद इमरान ने वीडियो जारी किया है।

n481461160167913789732298d1a2982794a23fd758416fcdf639bb2f1b75effbe972e7253dcb614d8fc74a

दरअसल, तोशखाना केस में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान आज सुबह लाहौर से इस्लामाबाद के लिए रवाना हुए थे। उन्हें इस्लामाबाद जिला सत्र न्यायालय में पेश होने का आदेश दिया गया है। सुनवाई आज दोपहर बाद शुरू होनी है। इससे पहले भी तोशखाना केस में इमरान को कई बार पेश होने के लिए आदेश दिया गया था लेकिन, वह पेशी के लिए कोर्ट में उपस्थित नहीं हो सके थे।

काफिला हादसे का शिकार


जब इमरान खान इस्लामाबाद जा रहे थे, तो इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में काफिला मौजूद था। सड़क मार्ग से जाते हुए काफिले की गाड़ियां बेकाबू होकर आपस में टकरा गई। इससे बड़ा हादसा हो गया। पुलिस टीम ने तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इस हादसे में गंभीर रूप से घायलों की संख्या 3 बताई जा रही है। हालांकि, इमरान खान इस हादसे में बाल-बाल बच गए हैं।

इस्लामाबाद में चप्पे-चप्पे पर पुलिस सुरक्षा

उधर, इमरान खान की पेशी को लेकर कोई बवाल न हो, इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था के खास बंदोबस्त किए गए हैं। इस्लामाबाद शहर में शुक्रवार रात से ही धारा 144 लागू कर दी गई है।

Screenshot 2023 0318 164205

इमरान ने जारी किया वीडियो

इमरान खान ने हादसे के बाद अपने वीडियो संदेश कहा, “मैं सरकार के इरादों को जानता हूं, जो ‘कानून के शासन’ में नहीं बल्कि मुझे गिरफ्तार करने के लिए उनका विश्वास था। मैं अदालत जा रहा हूं यह जानते हुए कि वे मुझे गिरफ्तार कर लेंगे। मैं कानून के शासन में विश्वास करता हूं लेकिन सरकार नहीं करती है।

टावर ऑफ लंदन में सार्वजनिक प्रदर्शन के लिए रखा जाएगा “कोहिनूर” हीरा

लंदन, पीटीआइ : उपनिवेश काल के दौरान भारत से ब्रिटेन ले जाए गए प्रख्यात कोहिनूर हीरे को मई में सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित किया जाएगा। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के इस बेशकीमती हीरे वाले मुकुट को नए महाराजा चा‌र्ल्स द्वितीय की पत्नी कैमिला ने पहनने से इनकार कर दिया है। इसके बाद इसे शाही खजाने में रख दिया गया है। अब कोहिनूर लगे मुकुट, कुछ अन्य शाही आभूषणों और प्रतीक चिह्नों को टावर आफ लंदन में सार्वजनिक प्रदर्शन के लिए रखा जाएगा।

n4810261781679042330912c3cf4f461cae1657a31cfd5ff6b5d79f069fe5d3bc48768248990a19a410fdf5

महाराजा चा‌र्ल्स द्वितीय की पत्नी नहीं पहनेगी केहिनूर से जड़ा मुकुट

महाराजा चा‌र्ल्स द्वितीय के छह मई को होने वाले राज्याभिषेक में उनकी पत्नी कैमिला कोई अन्य मुकुट पहनकर शामिल होंगी। माना जा रहा है कि ब्रिटिश राजपरिवार भारत की भावनाओं का सम्मान करने के लिए ऐसा करना चाहता है। भारत ने इस हीरे को वापस दिए जाने के लिए दावा किया है जबकि ब्रिटेन इसे जीत का प्रतीक मानते हुए अपने पास रखना चाहता है। कोहिनूर को भारत को लौटाने के लिए ब्रिटिश राजघराने या वहां की सरकार ने अभी तक औपचारिक निर्णय नहीं लिया है।

जानें कोहिनुर का इतिहास

भारत से ब्रिटेन पहुंचे कोहिनूर 105.6 कैरेट का है। इसे दुनिया का सबसे बड़ा हीरा माना जाता है। कोहिनूर हीरे का इतिहास 5000 साल से भी पुराना है। हीरे का वर्तमान नाम फारसी में है, जिसका अर्थ है ‘रोशनी का पहाड़’ (Mountain of Light)। इतिहासकारों के अनुसार, इस हीरे की खोज आंध्र प्रदेश गुंटूर जिले में स्थित गोलकुंडा की खदानों में खुदाई के दौरान हुई थी। सबसे पहले इसे किसने देखा, यह कब बाहर आया था, इसका कोई प्रमाण दर्ज नहीं है।

कोहिनूर हीरा अविभाजित पंजाब के महाराजा रणजीत सिंह के खजाने में था। वहां से इसे ले जाकर तत्कालीन ब्रिटिश गवर्नर ने महारानी विक्टोरिया को भेंट किया था। इसके बाद कोहिनूर हीरे को मुकुट में जड़वाकर उसे पहना गया। बताते हैं कि मुकुट में जड़वाने के दौरान कारीगरों ने हीरे को तराशकर छोटा कर दिया। बावजूद इसके कोहिनूर दुनिया में उपलब्ध सबसे बड़े हीरों में शुमार है।

कोरोना संक्रमण: एक दिन में 754 नए मामले, केंद्र ने 6 राज्यों को लिखा पत्र

दिल्ली : देश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं, जिसे देखते हुए केंद्र सरकार ने छह राज्यों को पत्र लिखकर वायरल इंफेक्शन के चलते मामलों में अचानक आई बढ़ोतरी को रोकने पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक राज्यों से टेस्टिंग, ट्रीटिंग, ट्रैकिंग और वैक्सीनेशन पर जोर देने के निर्देश दिए हैं। पत्र में कहा गया है कि ये ऐसे कुछ राज्य हैं जहां अधिक संख्या में मामले दर्ज किए जा रहे हैं जिनमें स्थानीय तौर पर संक्रमण फैलने का संकेत मिल रहा है और संक्रमण को रोकने के लिए जोखिम का आकलन कर और महामारी के खिलाफ लड़ाई में अब तक मिली सफलता को खोए बिना उसके अनुसार उपायों का पालन करने की जरूरत है।

a87eca07cdbd36af2978f23913741c591d73c51c9744d65bbb6653507d601576.0

पत्र में कहा गया है कि यह अहम है कि राज्य को कड़ी निगरानी रखनी चाहिए और संक्रमण के उभरते प्रसार को नियंत्रित करने के लिए चिंता की स्थिति पैदा होने से पहले कार्रवाई करनी चाहिए। मंत्रालय ने पत्र में राज्यों को सूक्ष्म स्तर (जिला और कस्बों) पर कोविड की स्थिति की जांच करने और कोविड-19 के त्वरित और प्रभावी प्रबंधन के लिए आवश्यक उपायों के कार्यान्वयन पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी है। देश में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 754 नए मामले आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,46,92,710 हो गई है। देश में करीब चार महीने बाद संक्रमण के 700 से अधिक दैनिक मामले सामने आए हैं। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 4,623 पर पहुंच गई है। देश में पिछले साल 12 नवंबर को संक्रमण के 734 दैनिक मामले सामने आए थे।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार कर्नाटक में संक्रमण से एक मरीज की मौत के बाद देश में मृतक संख्या बढ़कर 5,30,790 हो गई है। आंकड़ों के अनुसार भारत में अभी तक कुल 4,41,57,297 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.80 प्रतिशत है। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार देश में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220.64 करोड़ खुराक लगाई जा चुकी हैं।

लोकसभा – राज्यसभा में जोरदार हंगामा, 20 मार्च तक दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित

संसद में एक बार फिर पक्ष और विपक्ष के हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही नहीं चल पा रही है। दोनों सदनों में चालू बजट सत्र के पांचवें दिन भी कार्यवाही बिना चले स्थगित हो गई। राहुल गांधी के लंदन वाले बयान पर दोनों सदनों में हंगामा बरपता रहा और कार्यवाही बाधित होती रही। आज यानी शुक्रवार को सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो भारी शोर-शराबा और नारेबाजी के कारण कार्यवाही की आवाज ही दब गई। चालू बजट सत्र के दूसरे चरण में चार दिनों की कार्यवाही पहले ही हंगामे की भेंट चढ़ चुकी है।

n4811177401679037577131a5db22e7bdd187d8e8b919806d1e493ea65fd97c4d86abd6b819e6e71a8c4224

राज्यसभा की कार्यवाही 20 मार्च 11 बजे तक के लिए स्थगित:

राज्यसभा में भी आज यानी शुक्रवार को पक्ष और विपक्ष का भारी हंगामा देखने को मिला है। भारी हंगामा को देखते हुए राज्यसभा की कार्यवाही 20 मार्च 2023 को 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। अब राज्य सभा की कार्यवाही सोमवार को 11 बजे के बाद शुरू होगी।

लोकसभा में जारी है हंगामा:

राज्यसभा की कार्यवाही भारी हंगामा के बाद सोमवार 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी है। इसके बाद कुछ देर तक लोकसभा की कार्यवाही जारी रही, लेकिन पक्ष और विपक्ष के भारी हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही भी सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी गई।

Screenshot 2023 0317 124926

कांग्रेस ने साधा सरकार पर निशाना:

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने केन्द्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा कि बीजेपी के सदस्य इधर-उधर क्यों बोल रहे हैं, संसद में चर्चा करने से क्यों डरते हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी राहुल गांधी से डर गई है। अधीर रंजन चौधरी ने पीएम मोदी पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि पीएम मोदी का 56 इंच का सीना अब सिकुड़ गया है।

आपके जूते देखे, खास हैं। इन्हें जमीन पर मत उतारिएगा, मैले हो जाएंगे।’ – अरविंद केजरीवाल पर भाजपा का तंज

दिल्ली : मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुरुवार को भलस्वा लैंडफिल साइट पर पहुंचे और जल्द कूड़े के पहाड़ को खत्म करने का वादा दोहराया। हालांकि, इस बीच एक नया विवाद भी खड़ा हो गया है। भाजपा ने केजरीवाल की कुछ तस्वीरें जारी करके उनपर तंज कसा है जिनमें दिल्ली के सीएम लैंडफिल साइट पर बिछी ग्रीन कार्पेट पर चलते हुए दिख रहे हैं। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने तस्वीरों के साथ केजरीवाल को ‘राजा साहेब’ कहते हुए घेरा।

n481071654167903493525628f62af169c2e23909a4c973a563570b89346dac6c0c12ddfe218922855411ec

दरअसल, एमसीडी चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने वादा किया था कि उनकी पार्टी निगम की सत्ता में आई तो दिल्ली के तीनों कूड़े के पहाड़ों को खत्म कर दिया जाएगा। गाजीपुर, भलस्वा और ओखला लैंडफिल साइट से कूड़ा हटाने का काम चल रहा है। एमसीडी में जीत हासिल करने के बाद अब ‘आप’ का बड़ा लक्ष्य लैंडफिल साइट्स को खत्म करना है। कूड़ा निस्तारण की प्रक्रिया को देखने के लिए केजरीवाल गुरुवार को मेयर शैली ओबेरॉय और स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज के साथ भलस्वा लैंडफिल साइट पर पहुंचे।

केजरीवाल के दौरे की कुछ तस्वीरें जारी करते हुए भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने लिखा, ‘लैंडफिल साइट का विजिट किया तो ग्रीन कार्पेट लगाकर चले… क्योंकि राजा हैं साहेब.. हद है AAP की अरविंद केजरीवाल जी।’ बीजेपी के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा, ‘लैंडफिल साइट पर अरविंद केजरीवाल के लिए ग्रीन कार्पेट स्वागत। आपके जूते देखे, खास हैं। इन्हें जमीन पर मत उतारिएगा, मैले हो जाएंगे।’

Screenshot 2023 0317 120559

वहीं, दिल्ली बीजेपी के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने लिखा, ‘वाह महाराज .. आप तो आम आदमी थे कभी। अरविंद केजरीवाल जी के ठाठ देखिए- जब भलस्वा लैंडफिल साइट का निरिक्षण करने पहुंचे तो वहां साहब के चलने के लिए ग्रीन कार्पेट बिछाए गए- कहीं जूता मैला ना हो जाए।’

हैदराबाद : स्वप्नलोक परिसर में लगी भीषण आग, 6 लोगों की मौत, आग की वजह शार्ट सर्किट

हैदराबाद, एएनआइ। हैदराबाद के सिकंदराबाद में गुरुवार शाम स्वप्नलोक परिसर में लगी भीषण आग में कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई। जान गंवाने वाले 6 लोगों में 4 लड़कियां और 2 लड़के हैं। बता दें कि यह एक बहुमंजिला व्यावसायिक परिसर है।

हैदाबाद नॉर्थ जोन की डीसीपी चंदना दीप्ति ने जानकारी दी कि जांच के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा, हालांकि संभावना है कि दम घुटने की वजह से इन लोगों की मौत हुई हो। अधिकारी ने कहा, ‘हमें सूचना मिली है कि छह लोगों की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है।’

n48102319016790265159738f30472b094ea31de0216c9795cdc4e4bd582c7b193e0541b3973132360d1432

कई लोगों का अस्पताल में चल रहा इलाज: अधिकारी

अधिकारी ने आगे बताया कि 12 लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया और उनमें से छह की एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, बाकी लोगों का अभी भी इलाज चल रहा है। पीड़ित तेलंगाना के वारंगल और खम्मम जिलों के रहने वाले हैं। अधिकारियों ने कहा कि वे एक मार्केटिंग कंपनी में कार्यरत थे, जिसका परिसर में एक कार्यालय था।

आग पर काबू पाने में लगेगा समय: अधिकारी

एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, आग शाम करीब 7.30 बजे उस परिसर में लगी जहां कई कार्यालय हैं। आग बुझाने के लिए चार दमकल गाड़ियों सहित 10 से अधिक अग्निशमन वाहनों को मौके पर भेजा गया था क्योंकि आठ मंजिला इमारत की एक मंजिल से बड़ी लपटें निकल रही थीं। बचाव अभियान की निगरानी कर रहे एक अन्य अधिकारी ने कहा कि आधी रात तक इमारत से काफी धुआं निकल रहा था और इसे कम होने में कुछ समय लगेगा।

Screenshot 2023 0317 094546

शॉर्ट-सर्किट की वजह से लगी आग

उन्होंने कहा कि बचाव कर्मी अभी भी अंदर फंसे किसी व्यक्ति की तलाश के लिए इलाके में छानबीन कर रहे हैं। अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट-सर्किट बताया गया है। इससे पहले जनवरी में सिकंदराबाद में एक पांच मंजिला व्यावसायिक इमारत में भीषण आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई थी। आग से तबाह हुई इमारत को बाद में ध्वस्त कर दिया गया।

राहुल गाँधी का वक्तव्य उनके मानसिक दिवालियापन का प्रमाण है – स्वामी दिव्यानंद 

स्वामी दिव्यानंद कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के प्रति हमलावर हैं। उन्होंने कहा है कि राहुल विदेश में जाकर अपने देश की आलोचना करते हैं। यह अति निंदनीय बात है। उन्होंने भारत माता के आंचल को कलंकित करने का कुत्सित प्रयास किया है। 130 करोड़ भारतवासियों की भावना पर उन्होंने आघात किया है। भारत के लोकतंत्र का अपमान किया है।

aa56f80ba57513f1e27112af222f44e8c182419fceeed875ced6720ec2db1f18.0

स्वामी ने कहा कि देशवासी इसे कभी क्षमा नहीं करेंगे। सभी वर्ग के लोगों को इनका विरोध करना चाहिए। उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी के इस कृत्य से देश के प्रति उनका प्रेम कैसा है, यह प्रदर्शित होता है। यह देख कर लगता है कि यह इनके मानसिक दिवालियापन का प्रमाण है। दिव्यानंद महाराज ने कहा है कि देश का अपमान कदापि सहन नहीं कर सकते। अपने वक्तव्य के लिए राहुल गांधी भारत वासियों से क्षमा मांगें, अन्यथा देशवासी अगले चुनाव में उन्हें सबक अवश्य सिखायेंगे।

कर्नाटक : रेलवे स्टेशन से ड्रम में मिला महिला का शव, सीरियल किलर होने की आशंका

कर्नाटक : बयप्पनहल्ली रेलवे स्टेशन के पास प्लास्टिक के ड्रम में एक महिला का शव बरामद होने के बाद से कर्नाटक पुलिस हाई अलर्ट पर है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि उन्हें हत्या के पीछे सीरियल किलर गिरोह का हाथ होने का शक है।

n480141364167879828863445cd5bf58befa25a9bebfed2310f854ac83ac711ea943ab43d980fd06cb8b46e

पुलिस ने 30 वर्षीय अज्ञात महिला का शव 13 मार्च को बरामद किया था। दिसंबर 2022 के बाद यह तीसरी घटना है। यशवंतपुर रेलवे स्टेशन से ड्रम में बंद 20 वर्षीय युवती का शव बरामद किया गया। ड्रम को प्लेटफॉर्म नंबर एक पर फेंका गया था। सीसीटीवी कैमरे में बयाप्पनहल्ली रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार के पास ड्रम डंप करने वाले तीन लोगों को देखा गया है। पुलिस को शक है कि यह साइको किलर गैंग है। विशेष टीमें गठित कर पूर्व के मामलों की फिर से जांच की जा रही है। मृतक महिलाओं की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने यशवंतपुर रेलवे स्टेशन के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच तेज कर दी है। महिलाओं की हत्या कर शवों को ड्रम या बोरे में बंद करने की लगातार हो रही घटनाओं ने लोगों में चिंता बढ़ा दी है। पुलिस सूत्रों ने कहा कि उन्हें गिरोह का पता लगाने का भरोसा है।

शोक समाचार : वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रताप वैदिक का निधन, हाफ़िज़ सईद का लिया था इंटरव्यू

देश के वरिष्ठ पत्रकार और विचारक वेद प्रताप वैदिक का आज निधन हो गया। जानकारी के अनुसार, वेद प्रताप अपने घर के बाथरूम में फिसल गये, जिससे उनकी मौत हो गई। हादसा सुबह 9 बजे के करीब हुआ है, जिसके तुरंत बाद उन्हें गुडगांव के प्रतीक्षा अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।

n48013200816787872283314d05a8ef99a71a8820e3ceca561d7eb565f9a80b71ad4b5acb5225600efd6942

हाफिज सईद का लिया था इंटरव्यू

वैदिक ने 2014 में पाकिस्तान के खूंखार आतंकी और मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद का इंटरव्यू लिया था, जिसके बाद वे विवादों में घिर गए थे। उन्होंने कश्मीर को लेकर भी विवादित बयान दिया था। वैदिक ने एक पाक चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा था कि अगर पाक और भारत चाहें तो कश्मीर आजाद हो सकता है।

संसद पर भी की थी विवादत टिप्पणी

वेद प्रताप वैदिक ने जब पाकिस्तान में जाकर हाफिज सईद का इंटरव्यू लिया तो उसने पीएम मोदी को लेकर गलत बातें कहीं थी। वहीं, भारत लौटने पर उनका भारी विरोध भी हुआ और उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा तक चलाने की मांग उठी।

दो सासंदों ने उनपर कार्रवाई की मांग की तो वैदिक ने कहा था कि वे किसी से नहीं डरते हैं। उन्होंने कहा कि मैंने किसी से कोई समझौता नहीं किया, जो मैं डरूं। वैदिक ने आगे कहा कि मेरे खिलाफ केवल दो सांसदों ने कार्रवाई की मांग की है, अगर सभी सांसद भी मुझे गिरफ्तार करने की बात कहे तब भी मैं नहीं डरता हूं। उन्होंने कहा कि मेरी गिरफ्तारी की बात अगर संसद करती है, तो मैं उसपर थूकता हूं।

कई बड़े मीडिया संस्थानों में किया काम

वेदप्रताप वैदिक ने कई सालों तक बड़े मीडिया संस्थानों में काम किया। उन्होंने 10 साल पीटीआई-भाषा के संस्थापक-संपादक की जिम्मेदारी संभाली। जीवन के आखिरी मोड़ तक उनके कई प्रमुख अखबारों में राजनीति और अन्य समाजिक विषयों पर लेख छपते रहे।

कृष्ण से ऐसी लागी लगन कि एलएलबी की छात्रा ने भगवान श्री कृष्ण से ही रचाई शादी

वृंदावन (मथुरा)। ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन… वो तो गली गली हरि गुण गाने लगी…इस भजन के माध्यम से मीरा का भगवान कृष्ण के प्रति प्रेम भाव व्यक्त किया गया है, लेकिन औरैया की रहने वाली रक्षा सोलंकी की प्रीत भी कन्हैया के प्रति कम नहीं है।

n4800333761678775323174e5b46bdb139081f1c42fa8f9bad24071e4b926db2741c349d871d1ded31044e4 edited

वृंदावन घूमने के दौरान श्रीकृष्ण को ही सब कुछ मान बैठी रक्षा ने शनिवार को उनसे विवाह रचा लिया। श्रीकृष्ण की प्रतिमा को गोद में लेकर सात फेर लिए और विवाह की सभी रस्में निभाईं गईं। उसके साथ परिवार व अन्य लोगों को दावत भी दी गई।
रक्षा सोलंकी औरैया के बिधूना कस्बे की रहने वाली हैं। पिता रणजीत सोलंकी ने बताया कि जुलाई 2022 बेटी उनके साथ वृंदावन आईं थी और अपना सब कुछ कन्हैया को मान बैठीं। तभी से वह ठाकुर जी के साथ शादी की रट लगाए हुई थी। बेटी को श्रीकृष्ण भक्ति में लीन देख माता-पिता उसकी बात नहीं टाल सके।
रक्षा सोलंकी ने 11 मार्च को औरैया में अपने रिश्तेदारों की मौजूदगी में भगवान कृष्ण की मूर्ति के साथ शादी कर ली। रक्षा एमए के बाद एलएलबी की पढ़ाई कर रहीं हैं। पिता पूर्व प्रधानाचार्य हैं। उनके चार बच्चे हैं, जिनमें 3 बेटियां और एक बेटा है। रक्षा सोलंकी ने कहा कि उसे पिछले काफी समय से सपने आ रहे हैं कि भगवान कृष्ण उनके पास आए हैं और उसके गले में वरमाला डालीं। शादी के लिए चारों ओर से सामाजिक दबाव बन रहा था तो कन्हैया के साथ ही शादी कर ली।

error: Content is protected !!