एक नई सोच, एक नई धारा

n4762411421677678183958be78d59d926808c5eed6889f32c73cfd745294cb5cc3e29e246bc70017e76096
पाकिस्तान की ओछी हरकत, अभिनंदन को पिलाई गयी चाय का बिल किया ट्वीट

पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज के ऑफिसियल ट्विटर अकाउंट से अभिनंदन वर्धमान को पिलाई गई चाय का बिल जारी किया गया है। अक्सर अपने नेताओं और देशवासियों की हरकतों की वजह से सोशल मीडिया पर मजाक का पात्र बनने वाले पाकिस्तान की तरफ से एक और गिरी हुई हरकत हुई है।

n4762411421677678183958be78d59d926808c5eed6889f32c73cfd745294cb5cc3e29e246bc70017e76096

दरअसल पाकिस्तान की सत्ता में काबिज पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज ने एक बार फिर से अपनी फितरत दिखा दी है। पाकिस्तान ने साल 2019 ग्रुप कैप्टन अभिनंदन को पिलाई हुई चाय का बिल शेयर अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। पाकिस्तान की सत्ता पर काबिज पार्टी पीएमएलएन ने अभिनंदन को पिलाई चाय का बिल जारी किया है। इस पर्ची में विंग कमांडर को पिलाई हुई चाय की कीमत मिग-21 लिखी हुई है।

Screenshot 2023 0301 191255

बता दें कि ये कोई पहला मौका नहीं है। इससे पहले 27 फरवरी को भारतीय वायु सेना के पायलट अभिनंदन वर्धमान की एक तस्वीर का एक बार फिर भारत का मज़ाक उड़ाने के लिए इस्तेमाल किया गया। इस बार, छवि को लाहौर कलंदर्स और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच पाकिस्तान सुपर लीग खेल के दौरान दिखाया गया था। मैच के दौरान, मध्य-खेल के ब्रेक के दौरान विशाल स्क्रीन पर एक कप चाय पकड़े हुए भारतीय वायु सेना के नायक की एक छवि प्रदर्शित की गई। तस्वीर 2019 की है, जब अभिनंदन का जेट पाकिस्तान की सीमा के अंदर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, और उन्हें पाकिस्तानी सेना ने हिरासत में ले लिया था। उस वक्त उनका एक वीडियो पाकिस्तानी सेना द्वारा दी जा रही चाय की चुस्की लेते हुए सामने आया था। बाद में, पाकिस्तान को भारतीय पक्ष के भारी दबाव में अभिनंदन को रिहा करना पड़ा।

n47615881616776773737770ba7f8fcd67524bd4b65fe62e22fc43d82dae802266cb553a6d6cf90906efa41
अंडरवियर में दो किलो सोने के लेप के साथ वाराणसी एयरपोर्ट पर पकड़ा गया शख्स

कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर एक व्यक्ति को पेस्ट के रूप में अपने अंडरगारमेंट में दो किलो से अधिक वजन का सोना छिपाने के आरोप में गिरफ्तार किया है।सीमा शुल्क अधिकारियों के मुताबिक सोने के पेस्ट की कुल कीमत 1.22 करोड़ रुपए है।

n47615881616776773737770ba7f8fcd67524bd4b65fe62e22fc43d82dae802266cb553a6d6cf90906efa41


आयुक्त (सीमा शुल्क, लखनऊ आयुक्तालय) आरती सक्सेना और सहायक आयुक्त (सीमा शुल्क) एलबीएसआई हवाईअड्डे प्रदीप कुमार सिंह की देखरेख में काम कर रहे अधिकारियों ने फैजाबाद के राम चंद्र को तब रोका जब वह शारजाह से उड़ान भरकर वाराणसी पहुंचा। तलाशी लेने पर ब्राउन पेस्ट के रूप में विदेशी मूल का सोना बरामद हुआ, जिसे अंडरगारमेंट में छिपाकर प्लास्टिक के पाउच में रखा गया था। अधिकारियों ने कहा, बरामद कुल सोना लगभग 2176.8 ग्राम था और यह 1.22 करोड़ रुपए से अधिक होने का अनुमान है। सूत्रों ने कहा कि, आरोपी सोने के पेस्ट की तस्करी करते हैं क्योंकि इसका पता लगाना मुश्किल होता है और इसे आसानी से छिपाया जा सकता है।

n4762438781677676880545dd719ee8110c357cb46758fa4cf3df15bffbacf39dd5a71dde7bbf28fa505e66
सीपीआर का एफसीआरए लाइसेंस निलंबित किया गया, यामिनी अय्यर चलाती थी एनजीओ

केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए ‘पब्लिक पॉलिसी थिंक टैंक’ सेंटर फॉर पॉलिसी रिसर्च (CPR) का फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) लाइसेंस निलंबित कर दिया है।
सूत्रों के हवाले से ये जानकारी सामने आई है। पिछले साल सितंबर में सीपीआर और ऑक्सफैम इंडिया पर इनकम टैक्स सर्वे के बाद लाइसेंस की जांच चल रही थी।

n4762438781677676880545dd719ee8110c357cb46758fa4cf3df15bffbacf39dd5a71dde7bbf28fa505e66

बता दें, मणिशंकर अय्यर की बेटी यामिनी अय्यर सेंटर फॉर पॉलिसी रिसर्च (सीपीआर), नई दिल्ली की अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी हैं, जो एक पब्लिक पॉलिसी रिसर्च थिंक टैंक है। उन्हें 2017 में सीपीआर का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। वह पहले केंद्र में अकाउंटेबिलिटी इनिशिएटिव (एआई) की 2008 में एक वरिष्ठ शोध साथी और संस्थापक थीं। पिछले साल सिंतबर में हुई आईटी की छापेमारी के बाद सूत्रों की ओर से दावा किया गया था कि सीपीआर ने राजनीति दलों के लिए करोड़ो रुपए का चंदा इकट्ठा किया है। इस दौरान पता चला था कि इसी चंदे के नाम पर करोड़ो रुपए की टैक्स चोरी की गई थी।

इससे पहले ऑक्सफैम का एफसीआरए लाइसेंस जनवरी 2022 में रद्द कर दिया गया था, जिसके बाद एनजीओ ने गृह मंत्रालय के पास एक पुनरीक्षण याचिका दायर की थी। अधिकारियों ने कहा कि हाल ही में एफसीआरए मानदंडों का पालन नहीं करने का हवाला देते हुए सीपीआर का लाइसेंस रद्द कर दिया गया। अधिकारियों की मानें तो एफसीआऱए नियमों का पालन नहीं करने पर सीपीआर का लाइसेंस सस्पेड कर दिया गया जिसके बाद सोसायटी ने रिन्युअल के लिए आवेदन किया था। विदेशी अंशदान (विनियमन) अधिनियम (एफसीआरए) के तहत दिए गए लाइसेंस के निलंबन के साथ, सीपीआर विदेश से कोई धन प्राप्त नहीं कर पाएगा।

WhatsApp Image 2023 02 28 at 3.34.42 PM
सेल्स टैक्स के क्लर्क घुस लेते रंगे हाथ एसीबी ने किया गिरफ़्तार
WhatsApp Image 2023 02 28 at 3.34.42 PM

जमशेदपुर स्थित सेल टैक्स विभाग के क्लर्क के सुबोध सिंह को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है । सुबोध सिंह किसी कारोबारी से सौदाबाजी कर रहे थे । कारोबारी ने घूस देने के बजाय एंटी करप्शन से संपर्क कर लिया और पकड़वाने में मदद किया।
बताया जाता है कि सुबह से ही सेल टैक्स धावा बोल दी थी क्लर्क के साथ पहले से ही कारोबारी से बातचीत हुई थी। वह पैसा लेकर आयेगा उसका काम हो जायेगा । जैसे की कारोबारी पैसा लेकर क्लर्क के पास गया क्लर्क जैसे ही पैसों को पकड़ा वैसे एंटी एसीबी की टीम ने उसे धड़- दबोचा ।

n47534391216774804582344dc647b4c4e130cf7b50f4b09be0b030fd11fc57a69284a4a30bb1acbfbf6eba
जितेन्द्र त्यागी ने राष्ट्रपति से माँगी इच्छा मृत्यु

जितेंद्र त्यागी उर्फ वसीम रिजवी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर इच्छामृत्यु की मांग की है। उन्होंने एक वीडियो पोस्ट कर आरोप लगाया कि वह उत्पीड़न से परेशान हो चुके हैं और रोज सुसाइड की ओर एक कदम बढ़ा रहे हैं। वीडियो में जितेंद्र त्यागी उर्फ वसीम रिजवी ने कहा कि, ‘सनातन धर्म के लोगों के खिलाफ नजायज साजिश की जाती है। हालात बद से बदतर हो गए हैं। मेरे खिलाफ फर्जी मुकदमों में चार्जशीटे भेजी जा रही है। पहले चौक थाने से फिर सहादतगंज थाने से फर्जी चार्जशीट भेजी गई है। गैर जमानती वारंट लेकर मेरे घर की कुर्की की नौबत आ गई है। जिसके बाद मैंने राष्ट्रपति महोदया को पत्र लिखकर इच्छामृत्यु की अनुमति मांगी है।

n47534391216774804582344dc647b4c4e130cf7b50f4b09be0b030fd11fc57a69284a4a30bb1acbfbf6eba
जितेन्द्र नारायण सिंह त्यागी

मैं बहुत डिप्रेशन में हूं और रोज एक कदम अपने सुसाइड की ओर बढ़ रहा हूं। मेरे साथ कोई नहीं है। मेरी आवाज कोई पहुंचाने वाला नहीं है। सभी ने आश्वासन दिया की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक मेरी बात पहुंचाई जाएगी लेकिन मेरी आवाज वहां तक नहीं पहुंच रही है। मैं मजबूर हूं मेरी मदद कीजिए। जिससे मेरी मौत से पहले वह लोग अपनी जीत का जश्न न बना पाए।’ जितेंद्र त्यागी ने इस बीच बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने दुख-दर्द को लेकर एक डिटेल वीडियो भी जारी किया है।

Screenshot 2023 0227 121730
Screenshot 2023 0227 101443 e1677473328916
यमुना एक्सप्रेस में डबल डेकर बस पलटी, तीन की मौत, कई ज़ख्मी

मथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर सोमवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया. दिल्ली से बिहार जा रही डबल डेकर बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई. हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. जबकि 17 लोग जख्मी बताए जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि बस दिल्ली से बिहार जा रही थी. तभी डिवाइडर से टकराकर पलट गई. इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई. जबकि 17 लोग जख्मी हुए हैं. इन सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. DM पुलकित खरे ने हादसे का पुष्टि करते हुए बताया कि मौके पर पुलिस अधिकारी मौजूद हैं. जांच जारी है.

Screenshot 2023 0227 101443

हादसा मथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर सुरीर कोतवाली इलाके के माइलस्टोन 89 के पास हुआ. यहां डिवाइडर से टकराकर असंतुलित होकर पलट गई. इस हादसे में तीन की मौके पर मौत हो गई. 17 लोग जख्मी हुए हैं. इन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.(साभार: ANI)

n4753220381677430117454b5f0b7c9cebef0e4c8163343d008343e43c942583b07b33bd6ef8b0026bae2a1
गया में बम डिफ्यूज करने के दौरान विस्फोट, पाँच पुलिसकर्मी ज़ख्मी

पटना: बिहार के गया में बम डिफ्यूज करने के दौरान विस्फोट हो जाने से 5 पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। इनमें एक जवान का हाथ उड़ गया है। सभी पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र में हुआ है। मौके पर कोतवाली थाना के साथ ही वरीय पुलिस पदाधिकारी पहुंच कर जांच में जुट गये हैं।

n4753220381677430117454b5f0b7c9cebef0e4c8163343d008343e43c942583b07b33bd6ef8b0026bae2a1

प्राप्त जानकारी के अनुसार, किरानी घाट स्थित फल्गु नदी के पास पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर बम होने की जानकारी मिली थी। उसी बम को डिफ्यूज करने के दौरान यह हादसा हुआ है। बम को डिफ्यूज करने से करने से कोई किसी प्रकार कोई भी सुरक्षा के कदम नहीं उठाया गया था। इस कारण यह हादसा होने की बात कही जा रही है।

इस संबंध में सिटी एसपी अशोक प्रसाद ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कोतवाली थाना क्षेत्र के किरानी घाट मोहल्ला के समीप नदी किनारे बम रखा गया है। इसके बाद बीएमपी के बम स्क्वायड के जवान एवं कोतवाली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। यहां कुल 6 बम रखा हुआ पाया गया। उक्त बमों को डिफ्यूज करने के दौरान विस्फोट हो गया। इस कारण 5 पुलिसकर्मी घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि डॉग स्क्वायड के अर्जुन कुमार पंडित एवं शिव प्रसाद पासवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इसके अलावा कोतवाली थाना के विद्या प्रसाद, यादव प्रमोद कुमार एवं दिलीप कुमार पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। गंभीर रूप से घायल पुलिसकर्मियों को शहर के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज आईसीयू में चल रहा है।

मामूली रूप से घायल पुलिसकर्मियों का इलाज शहर के जयप्रकाश नारायण अस्पताल में कराया गया। उन्होंने कहा कि उक्त स्थल पर बम किसके द्वारा रखा गया और इसके पीछे क्या मंशा थी? इसकी पूरी छानबीन की जा रही है।

n47536723816774292984805785771a7f0a1a5da429d74534848dd5cf0083084b9ae760b77563273847710f
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री को सीबीआई ने किया गिरफ़्तार, सबूत नष्ट करने का लगा आरोप

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को लंबी पूछताछ के बाद सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी पर सीबीआई का कहना है कि पूछताछ के दौरान मनीष सिसोदिया सहयोग नहीं कर रहे थे। बता दें कि सीबीआई द्वारा मनीष सिसोदिया से लगातार 8 घंटे चले पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले आम आदमी पार्टी ने आशंका जताई थी कि सिसोदिया की गिरफ्तारी हो सकती है। इस कारण सुबह से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा दिल्ली की सड़कों पर हंगामा किया गया।

n47536723816774292984805785771a7f0a1a5da429d74534848dd5cf0083084b9ae760b77563273847710f
साभार: ANI

सवाल-जवाब के बाद गिरफ्तारी

बता दें कि मनीष सिसोदियों को सबूतों को नष्ट करने के आरोप में भी गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि इसमें सिसोदिया की मिलीभगत है। सीबीआई ने इस मामले में इससे संबंधित अधिकारी के बयान को भी मद्देनजर रखा जिसमें अधिकारी ने सीबीआई को दिए अपने बयान में कहा था कि एक्साइज पॉलिसी तैयार करने में मनीष सिसोदिया ने अहम भूमिका निभाई थी।

पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र नारे

आज सुबह पूछताछ के लिए सीबीआई दफ्तर जाते वक्त मनीष सिसोदिया अपने साथ जुलूस लेकर गए थे। इस दौरान उनके साथ इस जुलूस में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में भाग लिया था। वहीं कार्यकर्ताओं द्वारा इस दौरान जमकर प्रदर्शन भी किया गया। इस मामले पर आम आदमी पार्टी का कहना कहना है कि भाजपा केजरीवाल से डरती है। इसलिए उन्हें डराया जा रहा है। इस जुलूस में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर अभद्र नारे भी लगाए गए थे। इस दौरान सारी मर्यादाओं को लांघते हुए आम आदमी पार्टी के प्रदर्शनकारियों में “मोदी मर गया” के नारे लगाए। अब जब दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी हो गई है तो यह आशंका जताई जा रही है कि दिल्ली की राजनीति एक बार फिर से गर्माने वाली है।

n47511185816773890989128716f3fe1f9b1c95299ed2b912693ccf91c496bde8fc0fdd2a02a500bd2b9f34
आतंकी ट्रेनिंग के लिए पाकिस्तान जाने वाले 2 युवक लाल किले के पास गिरफ़्तार

दिल्ली: दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने 2 कट्टरपंथी युवकों को गिरफ़्तार किया है। इनमें से एक दक्षिण भारत के तमिलनाडु और दूसरा महाराष्ट्र का रहने वाला है।
सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि खालिद और अब्दुल्ला कश्मीर के रास्ते पाकिस्तान जाने की फ़िराक़ में थे। इससे पहले ये पहुंच पाते सटीक सूचना मिलने पर इन्हें गिरफ़्तार कर लिया गया है। इनके पास से हथियार भी बरामद हुए हैं। संभावना जताई जा रही है कि पूछताछ में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।

n47511185816773890989128716f3fe1f9b1c95299ed2b912693ccf91c496bde8fc0fdd2a02a500bd2b9f34

एक अधिकारी ने बताया कि खालिद मुबारक खान (21) पुत्र मुबारक अली खान महाराष्ट्र के ठाणे का रहने वाला है। वहीं अब्दुल्ला उर्फ अब्दुर रहमान (26) पुत्र नूरजम्मन तमिलनाडु के कालियाकुल्ला का रहने वाला है। इनके पास से दस कारतूस के साथ दो पिस्टल, एक चाकू और एक तार कटर बरामद किया गया है।

IMG 20230225 WA0001
बनारस-नांदेड़ के तर्ज पर पटना में बने कॉरिडोर

प्रधानमंत्री ने गुरु तेग बहादुर के सिद्धांतों को देश-दुनिया तक पहुंचाया

पटना साहिब: देश के गृह मंत्री अमित शाह बिहार के दौरे के क्रम में पटना सिटी स्थित तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब पहुंचे और श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के आगे नतमस्तक हुए।
शाम को पगड़ी पहन गुरु दरबार पहुंचे गृह मंत्री ने गुरुवाणी श्रवण किया और कमेटी के अध्यक्ष जगजीत सिंह एवं महासचिव इंद्रजीत सिंह तथा अन्य पदाधिकारियों के साथ गुरु दरबार में परिक्रमा की। उन्हें सिख संगत की ओर से शॉल भेंट किया गया।

IMG 20230225 WA0001


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति सहृदयता दर्शाई गई और कमेटी की ओर से प्रशंसा पत्र दिया गया। गुरु गोविंद सिंह जी के 350 वी जयंती पर पटना में आयोजन, करतारपुर कॉरिडोर खोलने, 1984 के सिख विरोधी दंगों के आरोपियों को सजा दिलाने एवं पीड़ितों को राहत देने, गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान के उद्देश्यों सिद्धांतों को देश दुनिया तक पहुंचाने, गुरुजी के चारों बेटों के शहादत को समर्पित वीर बाल दिवस मनाने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह की भूमिका की सराहना की गई।

IMG 20230225 WA0003


वहीं गृह मंत्री को बताया गया कि पटना गुरु का घर है और जीवन में एक बार सीख यहां आता ही है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में काफी इजाफा हुआ है और ऐसे में हरिमंदिर साहब, गुरुद्वारा बाल लीला की गलियों, कंगन घाट मार्ग के सुंदरीकरण एवं उन्नयन बनारस काशी विश्वनाथ मंदिर, उज्जैन महाकाल मंदिर, तखत श्री हजूर साहब महाराष्ट्र नांदेड़ और श्री दरबार साहिब स्वर्ण मंदिर अमृतसर पंजाब की तर्ज पर किया जाना समय की मांग है। जिससे देश-विदेश के श्रद्धालु यहां पहुंचे और रोजगार के साथी विदेशी मुद्रा का प्रवाह हो सके।
वही आकाश का सुपरफास्ट को प्रतिदिन करने, चंडीगढ़ पाटलिपुत्र का विस्तार राजगीर तक करने, पटना साहिब से अमृतसर एवं नांदेड के लिए सीधी ट्रेन सेवा शुरू करने तथा पटना साहिब स्टेशन कोड आदर्श स्टेशन के रूप में विकसित करने अभी आगरा उनसे किया गया।
इस मौके पर धर्म प्रचार कमेटी के लखविंदर सिंह, गुरविंदर सिंह व अन्य उपस्थित थे।

IMG 20230225 WA0002 edited
error: Content is protected !!