एशिया कप एक ऐसी प्रतियोगिता है जो एशियाई देशों के बीच खेली जाती है जिसमें वनडे और टी-20 दोनों तरह के फार्मेंट शामिल होते हैं. आगामी एशिया कप की मेजबानी पाकिस्तान के कंधो पर है.
लेकिन BCCI के सचिव जय शाह यह साफ कर चुके हैं कि टीम इंडिया किसी भी हाल में एशिया कप खेलने के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी. ऐशियन क्रिकेट काउंसिल जल्दी ही एशिया कप 2023शेड्यूल का ऐलान कर सकती है.
2 सिंतबर से होगा आगाज़
वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए इस बार एशिया कप 2023 वनडे फार्मेंट में कराया जाएगा. एशिया कप की शुरुआत 2 सिंतबर से होने वाला है जिसका अंतिम मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाएगा. एशिया कप में कुल 6 टीमें भाग लेने वाली है जिसमें से एक टीम ACC क्वालीफायर मुकाबले की चैम्पियन होगी और बाकी की 5 टीमें कुछ इस प्रकार हैं-
1. भारत
2. पाकिस्तान
3. श्रीलंका
4. बांग्लादेश
5. अफ्गानिस्तान
कहां खेलेगा भारत अपना मुकाबला
दरअसल, इस बार एशिया कप की मेजबानी पाकिस्तान में हो रहा है और भारतीय खिलाड़ियों के सिक्योरिटी को मद्दे नज़र रखते हुए BCCI ने भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान में एशिया कप ना खिलाने का फैसला किया है. ऐसे में भारत अपने मुकाबले पाकिस्तान में नहीं बल्कि न्यूट्रल वैन्यू में मुकाबले खेलेगा. एशिया कप 2023 के लिए भारत का न्यूट्रल वैन्यू UAE या फिर श्रीलंका हो सकता है. हालांकि अभी तक इसके बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है.
सबसे ज्यादा इस टीम ने एशिया कप पर किया है कब्जा
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एशिया कप की शुरुआत 1984 में हुई थी और पहले ही साल भारत ने एशिया कप की ट्राफी पर कब्जा कर लिया था. अब तक एशिया कप के कुल 15 सीजन हो चुके है जिसमें सबसे ज्यादा बार भारत ने एशिया कप की ट्राफी अपने नाम किया है. भारत ने अब तक 7 बार एशिया कप की ट्राफी अपने नाम किया है तो वहीं श्रीलंका ने 6 बार एशिया कप जीता है. लेकिन पाकिस्तान केवल 2 बार ही इस ट्राफी को अपने घर ले जा सका है.
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के मैच नंबर 13 में गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वो रिकॉर्ड टूटा जो 2016 के बाद से तोड़ना तो दूर बल्कि कोई खिलाड़ी उसके आस पास भी नहीं आ पाया था। इस दिन रिंकू सिंह के नाम ने चंद मिनटों में पूरी दुनिया का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया, जिसने भी रिंकू को आखरी ओवर में यश दयाल की कुटाई करते हुए देखा वो हमेशा के लिए रिंकू का फैन बन गया।
आखरी ओवर में लगातार 5 छक्के जड़कर रिंकू सिंह ने कोलकाता नाईट राइडर्स को हारा हुआ मैच तो जिताया ही लेकिन इस कोशिश में रिंकू ने इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास के कई रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिए।
तारीख थी 9 अप्रैल 2023, गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 13वां मुकाबला खेला जा रहा था। टॉस जीतकर इस मैच में गुजरात की कप्तानी कर रहे राशिद खान ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया जो काफी हद तक सही था। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 204 रन बोर्ड पर लगा दिए थे। इस टोटल में सबसे बड़ा हाथ विजय शंकर का था जिन्होने सिर्फ 24 गेंदों में 63 रन बनाए और अंत तक नाबाद रहे, इनके अलावा साईं सुदर्शन ने 53 और शुभमन गिल ने 39 रनों की पारी खेली।
205 रनों का लक्ष्य एक पहाड़ जैसा दिखने वाला बड़ा टारगेट होता है जिसे चेस करने में अच्छी से अच्छी टीमों के पसीने छूट जाते हैं, कोलकाता नाईट राइडर्स के साथ भी यही हुआ। कोलकाता के सलामी बल्लेबाज रहमनुल्लाह गुरबाज 15 और नारायण जगदीशन सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद वैंकटेश अय्यर और नितिश राणा ने रनचेस को जारी रखा। करीब 10 ओवर में 100 रनों की साझेदारी के बाद कप्तान नितिश राणा आउट हो गए, 25 ही रन बाद 83 रन बना चुके वैंकटेश अय्यर भी आउट हो गए और फिर तो मानो कोलकाता के बलेबाजो को नजर लग गई हो। 17वें ओवर में गेंदबाजी करने गुजरात के कप्तान राशिद खान आए और अपनी पहली तीनों गेंदों पर उन्होने कोलकाता के 3 विकेट लगातार लेकर इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की पहली हैट्रिक ले ली। 17वें ओवर की पहली गेंद पर आंद्रे रसल, दूसरी गेंद पर सुनील नारायण और तीसरी गेंद पर पिछले मैच के हीरो शार्दुल ठाकुर आउट होकर पवेलियन जा चुके थे और कोलकाता इस मैच सी पूरी तरह बाहर हो चुका था क्योंकि जरूरी रनरेट भी 13 की थी और विकेट भी नहीं बचे थे। ऐसे में कोलकाता के लिए वरदान साबित हुए उनके भरोसेमंद खिलाड़ी रिंकू सिंह। रिंकू पहले तो धीरे खेल रहे थे लेकिन जब आखरी ओवर में जीतने के लिए 29 रनों की जरूरत थी तो रिंकू ने इस कदर अपना गियर बदला कि जिसने भी देखा वो बस देखता रह गया।
आखरी ओवर में गेंदबाजी करने आए यश दयाल, उनकी पहली गेंद पर उमेश यादव ने 1 रन लेकर रिंकू सिंह को स्ट्राइक दे दी। अब पूरा काम रिंकू सिंह को करना था या यूं कहें कि कोलकाता की किस्मत अब रिंकू के हाथ में थी। ओवर की दूसरी गेंद यश ने ऑफ साइफ से बाहर फुल टॉस डाली जिसपर रिंकू ने एक्ट्रा करवर्स पर शानदार शॉर्ट लगाकर पहला छक्का जड़ा। इस पहले छक्के से जीत की उम्मीद खो चुके कोलकाता के फैंस में कुछ हलचल हुई। अगली गेंद पर रिंकू को फिर से फुल टॉस मिला और फिर से रिंकू ने उसे मैक्सिमम के लिए भेज दिया। अब टेंशन फ्री हो चुके गुजरात के फैंस फिर से परेशानी में आ गए। इसके बाद अगली और ओवर की चौथी गेंद पर यश ने फिर से फुल टॉस फेंका और रिंकू ने इस बार लांग ऑफ की तरफ शानदार छक्का लगाया। अब आखरी की दो गेंदों में कोलकाता को जीत के लिए 10 रनों की जरूरत थी, कोलकाता का खेमा खुश था और गुजरात का मायूस, इसी बीच यश नें अगली गेंद पर चालाकी दिखाई और स्लोअर गेंद फेंकी जो काफी शॉर्ट थी, इसबार रिंकू ने गेंद का इंतजार किया लांग ऑन की तरफ शानदार छक्का जड़ दिया। कोलकाता के फैंस अब खुशी के झूम रहे थे लेकिन मैच जीतने के लिए अभी भी कोलकाता को आखरी गेंद पर 4 रन बनाने थे। यश मैच की आखरी गेंद फेंक रहे थे, इस आखरी गेंद को भी यश ने स्लोअस और शॉर्ट रखा, रिंकू ने इंतजार किया और फिर से पूरा बल्ला घुमाकर गेंद को दर्शकों के बीच भेज दिया। आखरी गेंद पर शानदार छक्का लगाकर रिंकू सिंह ने इस हारे हुए मैच में कोलकाता को तीन विकेट से जीत दिला दी।
अगर इस मैच को कोई एक ओवर पहले तक देखता तो यही कहता कि कोलकाता कैसे भी ये मैच नहीं जीत पाएगी, लेकिन रिंकू सिंह ने अपनी 21 गेंदों में 48 रनों की शानदार पारी से वो काम कर दिया जो शायद किसी ने सोचा भी नहीं था। रिंकू ने अपनी इस पारी में 6 छक्के और एक चौका लगाया। इस पारी से रिंकू ने कई रिकॉर्ड तोड़े जैसे –
1. आखरी ओवर में 29 रनों का लक्ष्य हासिल कर रिंकू ने इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में आखरी ओवर में बनने वाला सबसे ज्यादा स्कोर बनाया, उनसे पहले 2016 में रायजिंग पुणे सुपरजाएंट्स ने किंग्स 11 पंजाब के खिलाफ आखरी ओवर में 23 रन बनाकर मैच जीता था। साथ ही 2022 में ही गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आखरी ओवर में 22 रन बनाकर मैच जीता था। लेकिन रिंकू के 29 रन बनाने के बाद अब लिस्ट में सबसे ऊपर कोलकाता नाईट राइडर्स का नाम है जिसने 2023 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ आखरी ओवर में 29 रन बनाकर मैच जाता है।
2. आखरी ओवर में 5 छक्के जड़ने के बाद रिंकू सिंह ने क्रिस गेंल और रविंद्र जड़ेजा के क्लब में भी एंट्री कर ली है। बता दें इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में 6 खिलाड़ी ही ऐसा कर पाए हैं।
2012 में क्रिस गेल ने राहुल शर्मा की गेंदों पर 5 छक्के जड़े थे, तब क्रिस गेल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेल रहे थे और राहुल शर्मा पुणे वारियर्स इंडिया के लिए।
इसके बाद 2020 में शारजाह में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेल रहे राहुल तेवतिया ने पंजाब किंग्स के शेल्डन कॉट्रेल की 5 गेंदों में 5 छक्के जड़े थे।
इसके बाद IPL 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से रविंद्र जड़ेजा ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के हर्षल पटेल की गेंदों पर 5 छक्के मारे थे।
फिर IPL 2022 में मार्कस स्टॉयनिस और जेसन होल्डर ने लखनऊ सुपर जाएंट्स की ओर से खेलते हुए कोलकाता के शिवम मावी की गेंदों पर 5 छक्के जड़े थे।
और अब अंत में 9 अप्रैल 2023 को कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से रिंकू सिंह ने गुजरात टाइटंस के गेंदबाज यश दयाल की 5 गेंदों पर 5 छक्के जड़े हैं जो इस लिस्ट में सबसे लेटेस्ट हैं।
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में दिल्ली कैपिटल्स का बुरा हाल है। लगातार तीसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली की टीम अंक तालिका में 9वें नंबर पर है। राजस्थान रॉयल्स ने शनिवार को दूसरी जीत दर्ज की। राजस्थान ने दिल्ली को 57 रन से हराया। राजस्थान की टीम पहले स्थान पर है। दिल्ली कैपिटल्स कप्तान डेविड वार्नर ने अर्धशतकीय पारी खेली, लेकिन हार को टाल नहीं सके। वार्नर ने 6000 रन पूरे किए। 55 गेंद में 65 रन की पारी खेली। ट्रेंट बोल्ट ने 4 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट झटके। आर अश्विन ने 4 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट निकाले। वाई चहल ने 4 ओवर में 27 देकर 3 विकेट झटके।
सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (60 रन) और जोस बटलर (79 रन) ने शानदार लय जारी रखते हुए अर्धशतकीय पारियां खेली और दोनों के बीच 98 रन की साझेदारी से राजस्थान रॉयल्स ने शनिवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चार विकेट पर 199 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। जायसवाल और बटलर की सलामी जोड़ी ने 51 गेंद में 98 रन की साझेदारी निभायी। जायसवाल ने 31 गेंद की दर्शनीय पारी के दौरान 11 चौके और एक छक्का जड़ा जबकि बटलर ने 51 गेंद में 11 चौके और एक छक्का लगाया। शिमरोन हेटमायर ने जीवनदान का पूरा फायदा उठाते हुए आखिर में 21 गेंद में एक चौके और दो छक्के से नाबाद 39 रन बनाये। इसमें से दो छक्के अंतिम ओवर में जड़े थे। बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद जायसवाल ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए पहले ही ओवर में खलील अहमद (दो ओवर में 31 रन) पांच चौके जड़कर टीम को धुआंधार शुरुआत करायी जिससे यह इस आईपीएल का सबसे मंहगा पहला ओवर भी रहा। दूसरे ओवर में जोस बटलर ने तीन चौके जड़े जिससे दो ओवर में आठ चौके लग चुके थे।
राजस्थान रॉयल्स ने रनों का पचासा चार ओवर में पूरा कर लिया जिसमें से 40 रन चौकों (10) से ही बने। इससे पावरप्ले में टीम का स्कोर बिना विकेट गंवाये 68 रन था। जायसवाल ने 25 गेंद में 11 चौके से अर्धशतक पूरा किया। पारी का पहला छक्का भी जायसवाल के बल्ले से निकला जिन्होंने चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव (31 रन देकर एक विकेट) की गेंद को उठाकर लांग ऑफ के लिए भेजा। दिल्ली कैपिटल्स को पहली सफलता मुकेश कुमार (36 रन देकर दो विकेट) ने खतरनाक दिख रहे जायसवाल का विकेट लेकर दिलायी। मुकेश की शार्ट गेंद जायसवाल के बल्ले से ऊपर उठ गयी और इस गेंदबाज ने अपनी ही गेंद पर कैच लेकर उनकी पारी का अंत किया। राजस्थान रॉयल्स को पहला झटका नौंवे ओवर में लगा।
कप्तान संजू सैमसन छक्का लगाने के प्रयास में कुलदीप की गेंद पर चलते बने लेकिन उनके जाने से पहले टीम ने 100 रन पूरे कर लिये थे। इन दो झटकों के बाद राजस्थान रॉयल्स की रन गति थोड़ी धीमी हुई। इस दौरान बटलर ने अक्षर पटेल पर मिडविकेट पर छक्का जड़कर अपना पचासा पूरा किया।
इसके लिये उन्होंने 32 गेंद में सात चौके और एक छक्का जड़ा। इसके बाद टीम ने रियान पराग (07) का विकेट भी सस्ते में गंवा दिया। बटलर और हेटमायर ने पांचवें विकेट के लिये 29 गेंद में 49 रन जोड़े। मुकेश ने बड़े दिलचस्प तरीके से अपनी ही गेंद पर बटलर का कैच लपककर यह साझेदारी खत्म की।
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 में महेंद्र सिंह धोनी ने अभी तक महज 10 गेंदों का सामना किया है और इस दौरान उन्होंने 260 के स्ट्राइक रेट से 26 रन बनाए हैं। धोनी ने सोमवार को लखनऊ सुपर जायन्ट्स के खिलाफ तीन गेंद पर 12 रन ठोके।
आखिरी ओवर में लगातार दो छक्के लगाने के बाद धोनी आउट होकर पवेलियन लौटे। मार्क वुड मौजूदा समय में दुनिया के बेस्ट तेज गेंदबाजों में शुमार किए जाते हैं, ऐसे में धोनी का उनकी गेंद पर लगातार दो छक्के लगाना दर्शनीय था। धोनी ने सोमवार को आईपीएल में 5000 रन भी पूरे कर लिए। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग का मानना है कि धोनी को इस तरह के माइलस्टोन से कोई फर्क नहीं पड़ता है।
इसे भी CSK ने की IPL में RCB के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी, इन दोनों के बाद MI
स्टार स्पोर्ट्स पर सहवाग ने कहा, ‘अगर आप एमएस धोनी से पूछेंगे, वह कहेंगे, इससे क्या फर्क पड़ता है, हम चाहें 5000, 3000 या 7000 रन बनाएं, अहम बात है कि ट्रॉफी जीती जाए, जो वह करके दिखा चुके हैं। मुझे नहीं लगता कि वह माइलस्टोन के पीछे जाने वाले खिलाड़ियों में से है। मैं भी ऐसा ही था। किसने कितने रन बनाए किसे पता, लेकिन बाद में इसे याद रखा जाता है। जब आप रिटायर होते हैं, तो इसे याद रखा जाता है कि खिलाड़ी ने आईपीएल में कितने रन बनाए।’
इसे भी ABD का दावा- दबाव में विकेट के लिए धोनी को हमेशा याद आता है ये गेंदबाज
धोनी के 5000 आईपीएल रन इसलिए भी अहम हैं क्योंकि वह कभी भी टॉप ऑर्डर में बैटिंग करने उतरे हैं। धोनी हमेशा से मिडिल ऑर्डर या लोअर मिडिल ऑर्डर में खेलते दिखे हैं। सहवाग ने कहा, ‘उम्मीद की जाती है कि टॉप ऑर्डर बल्लेबाज ज्यादा से ज्यादा रन बनाएं। धोनी मिडिल ऑर्डर या लोअर मिडिल ऑर्डर में बैटिंग करने आते हैं और 5000 रन बना चुके हैं। इन बैटिंग ऑर्डर पर कोई और बल्लेबाज इतने रन नहीं बना सकता। वह कंसिस्टेंट हैं, रन बनाते हैं, अपनी टीम को मैच जिताते हैं। वह बहुत बड़े खिलाड़ी हैं।’
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच के दौरान हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली वाली गुजरात टाइटंस को मंगलवार रात खेले गए आईपीएल मुकाबले के दौरान आसान जीत मिली. मेजबान दिल्ली को वापसी का कोई मौका नही मिला.
11 गेंद बाकी रहते हुए गुजरात ने टूर्नामेंट में अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज कर ली. इस मुकाबले के दौरान हार्दिक पंड्या की जीत का हीरो कोई और नहीं बल्कि तमिलनाडु का युवा बैटर साई सुदर्शन हैं. सुदर्शन ने 62 रनों की नाबाद पारी खेली. इस दौरान उनके बैट से चार चौके और दो छक्के भी आए. अपनी पारी में उन्होंने 48 गेंदों का सामना किया. इस दौरान 129 की स्ट्राइकरेट से रन बनाए.
आईपीएल से पहले फरवरी के अंत में पहली बार तमिलनाडु प्रीमियर लीग में ऑक्शन कराए गए थे. इससे पहले साउथ की इस सबसे बड़ी लीग में ड्राफ्ट के माध्यम से क्रिकेटर्स को चुना जाता था. साई सुदर्शन टीएनपीएल में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बने थे.
साई सुदर्शन को इस ऑक्शन मे 21 लाख 60 हजार रुपये की रकम मिली थी. सुदर्शन को खरीदने के लिए टीएनपीएल की सभी फ्रेंचाइजी में होड़ लग गई थी. अंत में लाइका कोवई की टीम ने बाजी मारी. इस लीग का अगला सीजन जून-जुलाई में खेला जा सकता है.साई सुदर्शन को लेकर गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पंड्या की तरफ से भी एक बड़ी भविष्यवाणी की गई. हार्दिक ने मैच के बाद कहा कि यह बैटर काफी अच्छी तकनीक के साथ खेल रहा है. आने वाले दो तीन सालों में वो फ्रेंचाइजी क्रिकेट में काफी अच्छा प्रदर्शन करेगा. साथ ही भारत के लिए भी खेलेगा.
साई सुदर्शन को हार्दिक फिलहाल रेगुलर मौके देने के मूड में हैं. इससे पहले चेन्नई के खिलाफ मैच में भी उन्हें चांस मिला था. इस दौरान सुदर्शन ने 17 गेंदों पर 22 रनों की छोटी लेकर असरदार पारी खेली. सुदर्शन को नंबर-3 पर खेलने का मौका मिल रहा है.
आईपीएल-2023 का आज तीसरा दिन है.शुरुआत दो दिन में खेले गए मैचों में देखा गया था कि घर में खेलने वाली टीम ने जीत हासिल की है. राजस्थान रॉयल्स ने हालांकि रविवार को इस क्रम को तोड़ दिया.
उसने सनराइजर्स हैदराबाद को उसके घर में 72 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया.इस मैच को राजस्थान की आक्रामक बल्लेबाजी और हैदराबाद की तूफानी बल्लेबाजी के लिए बीच का मैच माना जा रहा था जिसमें राजस्थान की बल्लेबाजी जीती. लेकिन राजस्थान के एक गेंदबाज ने उसकी जीत में बड़ा रोल निभाया और हैदराबाद को कमजोर किया. ये गेंदबाज हैं ट्रेंट बोल्ट. बाएं हाथ के इस गेंदबाज ने इस मैच में एक रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है और भारत के एक गेंदबाज को पीछे छोड़ दिया.
बोल्ट ने हैदराबाद के खिलाफ अपने कोटे के चार ओवर फेंके और 21 रन देकर दो विकेट लिए. इस दौरान उनका एक ओवर मेडन रहा. पहले ही ओवर में कर दिया खेल बोल्ट ने राजस्थान को पहले ही ओवर में झटके दे दिए. वो भी एक नहीं दो-दो.
बोल्ट ने पहले ओवर की तीसरी गेंद पर अभिषेक शर्मा को बोल्ड कर दिया. बोल्ट ने यॉर्कर फेंकी जिसे अभिषेक समझ नहीं पाए और गच्चा खा गए. बोल्ट की आउटस्विंग यॉर्कर का अभिषेक के पास कोई जवाब नहीं था. इसके बाद पांचवीं गेंद पर भी बोल्ट ने हैदराबाद को एक और झटका दे दिया.
सामने थे हैदराबाद की बल्लेबाजी की धुरी राहुल त्रिपाठी. बोल्ट ने पांचवीं गेंद ऑफ स्टंप के बाहर फुल लैंग्थ फेंकी जिसे त्रिपाठी ने बल्ले के इशारे से थर्डमैन की तरफ खेलना चाहा.लेकिन गेंद ने बल्ले का किनारा लिया और स्लिप में गई. वहां खड़े थे जेसन होल्डर जिन्होंने अपने बाईं तरफ डाइव मार शानदार कैच लपका और त्रिपाठी को विदा कर दिया. बोल्ट द्वारा दिए गए इन दो झटकों से हैदराबाद उबर नहीं पाई. पहले ओवर में उसका खाता भी नहीं खुला था और उसने अपने दो विकेट खो दिए थे.
इसी के साथ बोल्ट ने भारत के पूर्व तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार को पीछे छोड़ दिया. बोल्ट आईपीएल में पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में दूसरे नंबर पर आ गए हैं. उन्होंने पहले ओवर में 17 विकेट लिए.
उनसे आगे हैदराबाद के भुवनेश्वर कुमार हैं जिन्होंने 20 विकेट लिए हैं. प्रवीण के नाम पहले ओवर में कुल 15 विकेट हैं. चहल ने किया ढेर बोल्ट ने शुरुआती ओवर में अपनी टीम को जो सफलता दिलाई थी उसका फायदा लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने पूरी तरह से उठाया और हैदराबाद मिडिल ओवरों में हैदराबाद के बल्लेबाजों को रन नहीं बनाने दिए साथ ही विकेट भी निकाले. चहल ने अपने कोटे के चार ओवरों में महज 17 रन दिए और चार विकेट लिए. उन्होंने मयंक अग्रवाल, हैदराबाद के सबसे महंगे खिलाड़ी हैरी ब्रूक, आदिल रशीद और कप्तान भुवनेश्वर कुमार को आउट किया. हैदराबाद की तरफ से सबसे ज्यादा नाबाद 32 रन इम्पैक्ट प्लेयर अब्दुल समद ने बनाए.
इस साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2023 को लेकर पाकिस्तान ने बड़ा अपडेट दिया है। पाकिस्तान ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 के अपने मुकाबले भारत में न खेलकर नए देश में खेलना चाहता है। ईएसपीएन की एक रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अपने मैच बांग्लादेश में खेल सकता है। भारत टूर्नामेंट का मेजबान है, लेकिन दोनों देशों के बीच राजनीतिक संबंधों को देखते हुए इस पर आईसीसी स्तर पर चर्चा की गई है, जिसमें एशिया कप मॉर्डल को समाधान के रूप में देखा जा रहा है। पाकिस्तान एशिया कप की मेजाबनी कर रहा है, लेकिन भारत अपने मैच दूसरी जगह पर खेलेगा।
वेन्यू पर जल्द जाएगा फैसला
एशिया कप के वेन्यू को लेकर बीसीसीआई और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के बीच विवाद चल रहा है। पिछले साल अक्टूबर में बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने कहा था कि टीम इंडिया पाकिस्तान दौरे पर नहीं जाएगी और साथ ही टूर्नामेंट के वेन्यू में भी बदलाव किया जाएगा। इसके बाद विवाद शुरू हुआ था। इसके बाद पाक बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष रमीज रजा ने बीसीसीआई को धमकी दे डाली थी। एशिया कप के वेन्यू को लेकर अभी तक कोई फैसला नहीं हुआ है, लेकिन इस पर फैसला जल्द आ सकता है।
टीम संकल्प ने फाइनल में टीम जीवनदायिनी को 15 रनों से हरा कर चौथे महादेव प्रीमियर लीग (एमपीएल) क्रिकेट का ख़िताब जीत लिया। आधुनिक पॉवर एंड नेचुरल रिसोर्सेस लिमिटेड द्वारा कर्मचारियों के लिए आयोजित टेनिस क्रिकेट प्रतियोगिता के सभी मैच कंपनी परिसर स्थित महादेव खेल प्रांगण मैदान में खेले गए थे।
रविवार को खेले गए फाइनल मैच में टीम जीवनदायिनी ने टॉस जीतकर टीम संकल्प को पहले बल्लेबाज़ी करने के लिए आमंत्रित किया। टीम संकल्प ने पहले बल्लेबाजी करते हुए और निर्धारित 10 ओवरों में 87 रन बनाए जहां टीम के कप्तान नितिन अग्रवाल ने सर्वाधिक 37 रन बनाये जबकि रवि शर्मा ने 26 व बुद्धेश्वर ने 6 रनों का योगदान दिया। जीवनदायिनी की ओर से आलोक ने दो विकेट लिये जबकि सुशील टुडू, रविंदर टुडू और सौरभ भास्कर ने एक-एक विकेट लिया।
आधुनिक पावर कर्मचारी क्रिकेट में मनोज आचार्यी चुने गए टूर्नामेंट के सबसे मनोरंजक खिलाड़ी
जवाबी पारी में जीवनदायिनी की टीम केवल 72 रन ही बना सकी। सौरभ भास्कर ने अपनी टीम के लिए सर्वाधिक 22 रन बनाए जबकि सुशील टुडू (15), कप्तान अलोक शर्मा (10) व नारायण गोस्वामी ने 8 रनों के योगदान दिया। संकल्प की ओर से गेंदबाजी करते हुए नितिन अग्रवाल और बुद्धेश्वर बास्के ने अपनी टीम के लिए दो-दो विकेट लिए। फाइनल मैच का मैन ऑफ द मैच नितिन अग्रवाल को चुना गया। पूरी श्रृंखला में जबरदस्त प्रदर्शन करने वाले सुमित महतो को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज भी चुना गया। सर्वाधिक छक्के मारने का ख़िताब ‘सिक्सर किंग’ भी सुमित महतो ने जीता जबकि सौरभ भास्कर और रविंदर टुडू को संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ बने। फेयर प्ले का पुरस्कार टीम प्रतिष्ठा को मिला जबकि मनोज आचार्यी को श्रृंखला का सबसे मनोरंजक खिलाड़ी चुना गया। महादेव प्रीमियर लीग (एमपीएल) में कुल 12 टीमों नव ऊर्जा, श्रमशक्ति, उजाला, प्रकाश, जीवनदायिनी, संकल्प, शक्तिस्रोत, कवच, सिदो-कान्हू, स्वर्णरेखा, प्रतिष्ठा और अन्नपूर्णा ने हिस्सा लिया था। श्रृंखला के सभी मैचों में अंपायर की भूमिका एनएसपी राव, आलोक शर्मा, अमल बैद्य, राजेश सिंह व मनिंदर सिंह ने निभाई थी।
कंपनी के निदेशक महेश कुमार अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। खिलाड़ियों की हौसला आफजाई करते हुए मुख्य अतिथि महेश कुमार अग्रवाल ने कहा की खेल स्वस्थ रहने का सबसे अच्छा माध्यम है और हर व्यक्ति को अपने जीवन में खेलों को जरूर शामिल करना चाहिए। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुण कुमार मिश्रा के अलावा कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी राजेश शर्मा, एनएसपी राव, संजीव चौधरी, सैय्यद खालिद परवेज, राजेश कुमार सिंह, अजय बांगड़े, अमित सिंह ने मैदान में खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। विजेता व उपविजेता टीम को ट्राफी तथा सभी खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर समान्नित किया गया।
भारत के सात्विकसाईराज रंकिरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने स्विस ओपन में पुरुष युगल का खिताब जीत लिया है। फाइनल में भारतीय जोड़ी ने चीन के टैंग क्वियान और रेन यू जियांग की जोड़ी को मात दी।
सात्विक और चिराग ने जीनी जोड़ी को सीधे सेटों में 21-19 और 24-22 से मात दी। स्विस ओपन सुपर सीरीज 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट में पुरुष युगल के खिताबी मुकाबले में भारतीय जोड़ी शुरुआत से ही शानदार लय में थी। सात्विक-चिराग ने पहला गेम 21-19 के करीबी अंतर से अपने नाम किया, लेकिन दूसरे गेम में दोनों जोड़ियों के बीच कांटे की टक्कर हुई। हालांकि, भारतीय जोड़ी ने अंत में 24-22 के अंतर से गेम जीता और खिताब भी अपने नाम कर लिया।
इस टूर्नामेंट में सात्विक और चिराग ने हर मैच में पूरी मेहनत के बाद जीत हासिल की है। इससे पहले भारतीय जोड़ी ने जेपे बे और लेसे मोल्हेडे की डेनमार्क की जोड़ी को 54 मिनट तक चले मुकाबले में 15-21, 21-11, 21-14 से हराया था। वहीं, क्वार्टर फाइनल में भी सात्विक-चिराग ने 84 मिनट तक कड़ा मुकाबला खेला था।
इस टूर्नामेंट में भारत के बाकी खिलाड़ी पहले ही बाहर हो गए थे। महिला एकल में पीवी सिंधू और पुरुष एकल में एच एस प्रणय, लक्ष्य सेन, किदांबी श्रीकांत, मिथुन मंजूनाथ अपने-अपने मुकाबले हारकर बाहर हो गए थे। ऐसे में यह जोड़ी ही भारत की तरफ से एकमात्र चुनौती पेश कर रही थी और इन दोनों ने चैंपियन बनने के बाद ही राहत की सांस ली है।
भारतीयय जोड़ी के लिए यह सत्र का पहला खिताब था। इस जीत के साथ ही सात्विक और चिराग ने पिछले हफ्ते ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप में मिली हार को भुलाया, जहां वे दूसरे दौर में बाहर हो गए थे। कुल मिलाकर, यह भारतीय जोड़ी के लिए करियर का पांचवां वर्ल्ड टूर खिताब था, जिसने पिछले साल इंडिया ओपन और फ्रेंच ओपन जीता था, इसके अलावा 2019 में थाईलैंड ओपन और 2018 में हैदराबाद ओपन में जीत हासिल की थी। सात्विक और चिराग ने 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल भी जीता था।
भारत की शीर्ष पुरुष युगल बैडमिंटन जोड़ी इससे पहले ओंग यू सिन और टियो ई यी की मलेशियाई जोड़ी को हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची थी। दुनिया की छठे नंबर की भारतीय पुरुष युगल जोड़ी ने बेहद रोमांचक सेमीफाइनल मैच में दुनिया की आठवें नंबर की जोड़ी को 21-19, 17-21, 21-17 से हराया था।
नई दिल्ली: शनिवार को विश्व महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप में स्वीटी बोरा ने भारत को दूसरा गोल्ड मैडल दिला दिया है। उन्होंने 81 किलोग्राम भार वर्ग के मुकाबले में चीन की वांग लिन को स्पिलिट डिसिजन से परास्त कर पदक अपने नाम किया।
ये इस साल विश्व चैंपियनशिप में ये भारत का दूसरा गोल्ड मेडल है। उनसे पहले नीतू घांघस ने भारत को स्वर्ण पदक दिलाया था। स्वीटी ने 2014 में सिल्वर मेडल जीता था। नौ साल बाद वह अपने मेडल का रंग बदलने में सफल रही हैं। स्वीटी 2014 में साउथ कोरिया में खेली गई विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में कदम रखा था लेकिन वह चीन की यांग जियोली से मात खा गई थीं। 9 साल बाद उन्होंने चीन की मुक्केबाजी को हराकर ही गोल्ड मेडल जीता है।