आदित्यपुर : आदित्यपुर की सालडीह बस्ती में एक युवती ने पिता से झगड़े के बाद घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। युवती सरस्वती लोहार पिता से झगड़े के बाद अपने कमरे में चली गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। लोगों ने सोचा कि वह ऐसे ही जाकर लेट गई होगी। जब काफी देर तक वह नहीं निकली तो घर के लोगों ने दरवाजा पीटना शुरू किया। लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया। तो सभी अवाक रह गए। सरस्वती लोहार का शव पंखे से लटक रहा था। परिजन उसे फौरन उतारकर जमशेदपुर में एमजीएम अस्पताल लाए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सरस्वती लोहार के पिता ने बताया कि वह काम करने के लिए गुजरात गई थी। गुजरात से 21 अप्रैल को लौट कर आई है। सरस्वती लोहार का शव एमजीएम अस्पताल में शव गृह में रखवा दिया गया है। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
जामताड़ा : जामताड़ा का ठग गैंग हर दिन ठगने का नया आईडिया इजाद करता है। जामताड़ा के एक ऐसे ही ठग गैंग का पुलिस ने खुलासा किया है, जो पेटीएम के नाम पर कई लोगों को चूना लगा चुका था। ये शातिर गैंग पेटीएम के सर्च कॉलम में फर्जी नंबर डालकर डेबिट और क्रेडिट कार्ड रखने वाले लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे। पुलिस ने इस मामले में 5 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। करमाटांड़ थाना क्षेत्र के सीताकाटा गांव और नारायणपुर थाना क्षेत्र के मोहलीडीह गांव में छापेमारी कर इन ठगों को पकड़ा गया है।
पकड़े गए अपराधियों के नाम विशाल दास, शरद दास, राजेश दास, सचिन दास, और रोहित दास हैं। वहीं करमाटांड़ थाना क्षेत्र के सीताकाटा गांव से कुंदन दास को गिरफ्तार किया गया है। आपको बता दें कि जामताड़ा का शातिर सायबर गैंग पूरे देश में ठगी की वारदात को अंजाम देता है। अलग-अलग तरीकों से अब तक हजारों लोगों को जिले के ऐसे गैंग ने चूना लगाया है। देश का शायद ही कोई कोना होगा, जहां इन शातिरों ने अपनी वारदात से लोगों को चूना ना लगाया हो।
सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के प्रधान सरदार भगवान सिंह ने सोनारी गुरुद्वारा के चुने गए नए प्रधान सरदार तारा सिंह को जीत की बधाई प्रेषित की। रविवार को सरदार भगवान सिंह ने तारा सिंह को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि सरदार तारा सिंह के सिखों की साख को और ऊपर बुलंदियों तक ले जाएंगे।
बैठक में निर्णय-फतेह मार्च में सरोपा सम्मान पर रहेगी मनाही
आगामी सात मई को निकलने वाले खालसा फतेह मार्च के सफल आयोजन को लेकर सेंट्रल सिख नौजवान सभा पूरी तरह तैयार और मुस्तैद है। इसी कड़ी में रविवार को सीजीपीसी कार्यालय में आयोजित बैठक में खालसा फतेह मार्च के ट्रैफिक कंट्रोल की सेवा को पूर्ण जिम्मेदारी से निभाने को लेकर गहन विचार-विमर्श हुआ। इससे पूर्व सेंट्रल सिख नौजवान सभा के प्रधान सतबीर सिंह गोल्डू ने सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह को सम्मानित किया। सीजीपीसी के चेयरमैन सरदार शैलेन्द्र सिंह व महासचिव अमरजीत सिंह ने भी बैठक में शामिल होकर युवाओं के विचारों को ध्यान पूर्वक सुना। इस दौरान निर्णय लिया गया कि फतेह मार्च के दौरान सरोपा सम्मान पर पूरी तरह मनाही रहेगा, इस निर्णय का स्वागत करते हुए भगवान सिंह, शैलेंद्र सिंह व अमरजीत सिंह ने इसे निर्णय को लागू करने में अपनी सहमति प्रदान की। बैठक के दौरान नौजवान सभा के महासचिव जितेंद्र सिंह शालू , वरीय सलाहकार हरविंदर सिंह, इंदर सिंह ने विभिन्न यूनिटों को सेवा आवंटित कर उन्हें अक्षरशः पालन और लागू करने का निवेदन किया।
फतेह मार्च के निर्बाध संचलन के लिए संगत नौजवान सभा का सहयोग करे: गोल्डू
मार्च में बुलेट सवारी की अनुमति तो होगी परंतु बुलेट से पटाका फोडनेवालों, स्टंटबाजी और रैश ड्राइविंग करने वालों पर होगी विशेष नजर रखी जाएगी। युवा सिख प्रचारक हरविंदर सिंह जमशेदपुरी, सुखवंत सिंह सुखु, मानगो नौजवान सभा के प्रधान जगदीप सिंह गोल्डी के अलावा गुरबचन सिंह राजू, हरविंदर सिंह समेत कई नौजवानों ने अपने अपने विचार साझा किए। बैठक में विभिन्न यूनिटों के प्रधान, महासचिव सहित अन्य सदस्य भी बैठक में शामिल हुए। सिख नौजवान सभा के प्रधान सतबीर सिंह गोल्डू की अध्यक्षता में बैठक में लगभग सभी यूनिट के प्रधान पहुंचे थे। प्रधान सतबीर सिंह गोल्डू ने जमशेदपुर की सिख संगत से अपील की है कि नगरकीर्तन को सुचारु रूप से संचलन में सहयोग करे ताकि नगरकीर्तन को समय से आरम्भ कर समय पर समाप्त किया जा सके। गौरतलब है कि सिख समाज द्वारा 1783 ईस्वी में दिल्ली फतेह करने वाले सिंह जरनैल जस्सा सिंह रामगढ़िया की 300 शताब्दी एवं अकाली जर्नल बाबा फूला सिंह की 200वी शताब्दी को समर्पित सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा 7 मई को तीनप्लेट गुरुद्वारा से खालसा दिल्ली फतेह मार्च निकाला जा रहा है।
जमशेदपुर : आज भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन की कोल्हान टीम के द्वारा आई कार्ड वितरण समारोह द इम्पीरियल रिसोर्ट (The imperial Resort) हाता में रखा गया था। जिसमें कुछ नये पदाधिकारी एवं सदस्य भी उपस्थित हुए, साथ ही संगठन विस्तार पर भी काफी गहन चर्चा किया गया। सभी पदाधिकारीयो एवं सदस्यों ने शपथ ग्रहण करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कोल्हान के सभी पदाधिकारी को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर कोल्हान अध्यक्ष रविराज दुबे, सरबजीत सिंह, सुभाष घोष, सुशांत ओझा, विष्णु अग्रवाल, अरविंद, राजेश, प्रमोद, जरिना खान, अमित, उमेश, संतोष, सुखदेव, किताबुदीन, साजिद, ईश्वर, नितेश, पांडेय, एवं सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के सामाजिक ताने-बाने को मजबूती देने, समाज को एक सूत्र में पिरोने और चरैवेति-चरैवेति-चरैवेति के संकल्प के साथ रविवार को 100वीं बार देश से मन की बात की. झारखंड भाजपा ने प्रधानमंत्री के मन की बात के 100वें एपिसोड को ऐतिहासिक बनाया. मन की बात सुनने के लिए प्रदेश भाजपा ने राज्य के कुल 9000 स्थानों पर कैंप लगाया गया, जहां 10 लाख से अधिक लोगों ने पीएम के मन की बात का 100वां एपिसोड सुना. रांची में मन की बात कार्यक्रम को लेकर झारखंड भाजपा नेताओं में उत्साह देखा गया.
रांची में खिजरी विधानसभा क्षेत्र के महिलौंग जतराटांड़ बूथ संख्या 187 पर बड़ी संख्या में जनजातीय समाज के लोगों के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने मन की बात कार्यक्रम को सुना. उनके साथ प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा, पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, छोटानागपुर सरना समिति के अध्यक्ष बिरसा पाहन, सुजाता मिंज, सोहन मुंडा, अशोक मुंडा, रतनू कुजूर, शिबू मुंडा सहित बड़ी संख्या में जनजातीय लोगों ने पीएम मोदी की मन की बात के 100वें संस्करण को सुना. दो हजार से ज्यादा आदिवासी महिला और पुरुष पारंपरिक वेषभूषा में कार्यक्रम में शामिल हुए.
समाज में परिवर्तन ला रहा मन की बात : दीपक प्रकाश
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि यह दुनिया का अनूठा कार्यक्रम है. प्रधानमंत्री के मन की बात से समाज में बदलाव हो रहा है. बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ, वोकल फॉर लोकल सहित कई ऐसे आह्वान पीएम ने मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से किया है कि एक भारत श्रेष्ठ भारत का सपना पूरा हो रहा है. विपक्ष द्वारा मन की बात कार्यक्रम पर तंज कसने के सवाल पर दीपक प्रकाश ने कहा कि आज विपक्ष पीएम और उनकी मन की बात कार्यक्रम की लोकप्रियता से घबराया हुआ है.
मन की बात एक प्रेरणादायक उद्बोधन : प्रदीप वर्मा
प्रदेश भाजपा के महामंत्री प्रदीप वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम एक प्रेरणादायक उद्बोधन है. मन की बात कार्यक्रम जन आंदोलन का रूप ले लिया है. यही कारण है कि आज यहां बड़ी संख्या में जनजातीय समाज के लोग भी मन की बात सुनने आये हैं.
कौन नेता कहां रहे उपस्थित
नेता विधायक दल और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी : गिरिडीह तिसरी प्रखंड के मंसाडीह उच्च विद्यालय प्रांगण
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास : सूर्य मंदिर टाउन हॉल, सिदगोड़ा, जमशेदपुर
क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र : हिनू मंडल के बूथ संख्या 405 पर
प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह : धनबाद
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा : अंडमान, निकोबार द्वीप
केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी : कोडरमा
इनके अलावा भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, सांसद और विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में बूथों पर शामिल हुए.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 100वां एपिसोड आज प्रसारित होगा। इस ऐतिहासिक क्षण को यादगार बनाने के लिए पूरे देश में इसकी लाइव स्क्रीनिंग की जाएगी। दुनिया के विभिन्न हिस्सों में भी लाखों लोगों के इस लोकप्रिय कार्यक्रम को सुनने की उम्मीद है। न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में भी ‘मन की बात’ के 100वां एपिसोड का सीधा प्रसारण होगा। ‘मन की बात’ कार्यक्रम का प्रसारण सुबह 11 बजे शुरू होगा। हालांकि, इस दौरान न्यूयॉर्क में रात के 1:30 बज रहे होंगे। इसे आकाशवाणी समेत विभिन्न प्लेटफॉर्मों पर सुना जा सकेगा।
भाजपा ने मन की बात कार्यक्रम के 100वें एपीसोड को सुनने के लिए खास तैयारी की है। यह दिल्ली में 6530 स्थानों पर सुना जाएगा। इसके साथ ही कई नागरिक संगठन, आरडब्ल्यूए व व्यापारी संगठनों ने भी अपने-अपने माध्यम से विभिन्न स्थानों पर मन की बात कार्यक्रम को सुनने के लिए सार्वजनिक व्यवस्था की है। प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी ने तीन अक्टूबर, 2014 को पहली बार ‘मन की बात’ के जरिए राष्ट्र को संबोधित किया था। तब से हर महीने के आखिरी रविवार को नियमित रूप से इसका कार्यक्रम का प्रसारण हो रहा है। पीएम मोदी इस रेडियो कार्यक्रम के जरिए महिलाओं, युवाओं, किसानों के साथ विभिन्न सामाजिक समूहों को संबोधित करते हैं और लोगों से संवाद भी करते हैं। ‘मन की बात’ सरकार और जनता के बीच संपर्क का प्रमुख कार्यक्रम बन गया है।
न्यूयॉर्क में भी होगा प्रसारण
मन की बात के 100वां एपिसोड का लाइव प्रसारण भारतीय समयनुसार 30 अप्रैल को सुबह के 11 बजे होगा, तब न्यू यॉर्क में डेढ़ बज रहा होगा। संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में रविवार को इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण ऐतिहासिक और अभूतपूर्व होगा।
न्यू जर्सी में कुछ ऐसे होगा कार्यक्रम का प्रसारण
न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूतावास, सामुदायिक संगठन के साथ मिलकर भारतीय-अमेरिकी और प्रवासी समुदाय के लिए न्यू जर्सी में रविवार डेढ़ बजे इस कार्यक्रम की मेजबानी करेंगे। उन्होंने कहा कि रविवार 30 अप्रैल डेढ़ बजे मन की बात देखना भूलना मत। इस कार्यक्रम के 100वें एपिसोड के लिए मिलकर जश्न मनाएंगे। पीएम मोदी भारतीय और प्रवासियों और दुनिया के श्रोताओं से जुड़ेंगे।
ब्रिटेन में भी होगा प्रसारण
लंदन भारतीय उच्चायोग रविवार को सुबह 6:30 बजे पीएम मोदी के “मन की बात” के 100वें एपिसोड की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित करेगा। लंदन में भारतीय उच्चायोग ने शनिवार को ट्वीट किया कि भारतीय उच्चायोग कल सुबह 06:30 बजे मन की बात की विशेष स्क्रीनिंग की मेजबानी कर रहा है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र ने कहा कि मन की बात अपने आप में एक प्रतिष्ठित कार्यक्रम है। मुझे लगता है, यह हमारी स्मृति के इतिहास में पहली बार है जब किसी भी सरकार के प्रमुख ने अपने देशवासियों को संबोधित करने के लिए बिना ब्रेक के महीने-दर-महीने नियमित रूप से किसी कार्यक्रम को चुना है। उन्होंने अब तक 100 एपिसोड किए हैं।
11 विदेशी भाषाओं में होता है प्रसारण
‘मन की बात’ कार्यक्रम 22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के अलावा फ्रेंच, चीनी, इंडोनेशियाई, तिब्बती, बर्मी, बलूची, अरबी, पश्तू, फारसी सहित 11 विदेशी भाषाओं में प्रसारित किया जाता है। यह कार्यक्रम आकाशवाणी के 500 से अधिक केंद्रों से प्रसारित होता है।
पंजाब : लुधियाना में बड़ा हादसा हुआ है, यहां ग्यासपुरा इलाके में गैस लीक होने की वजह से 9 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा 10 लोग बीमार बताए जा रहे हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई हैं और पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। इसके अलावा घायलों को भी तुरंत अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक ये गैस एक दूध की फैक्टी से लीक हुई है जिसके बाद कई लोगों के बेहोश होने की खबर है।
आपको बताएं की आज सुबह 7 बजे के आस पास गैस फैक्टी से लीक हुई है जिसके बाद कई लोगों के बेहोश होने की खबर है। ये फैक्ट्री शेरपुर चौक के पास सुआ रोड पर स्थित। पुलिस ने इलाके में लोगों की आवाजाही बंद कर दी है और रेस्क्यू ऑपरेशन की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए बठिंडा से एनडीआरएफ की टीम भी ग्यासपुरा के लिए रवाना हो गई है। जानकारी के मुताबिक इस हादसे में जिन 6 लोगों की मौत हुई है उनमें से अधिकतर एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं। इसके अलावा इस हादसे में कुछ पालतू जानवरों की मौत की खबर भी सामने आ रही है। हालांकि गैस कैसे लीक हुई, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं।
सर्वजन हिन्दू समिति द्वारा विगत दिनों कदमा हिंसा मामले में भाजपा नेता अभय सिंह सहित कई हिन्दूवादी नेताओं को झूठे आरोप में गिरफ्तार किए जाने और बेबुनियाद धारा लगाए जाने के विरुद्ध आज मशाल जुलूस निकाला गया, जिसमें भारी संख्या में लोगों ने अपना समर्थन देते हुए इस जुलूस को सफल बनाया और सरकार की तुष्टिकरण की राजनीति के अधीन प्रशासन द्वारा किए गए इस कुकृत्य का जमकर विरोध किया। मशाल जुलूस जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (JNAC) से संध्या 6:00 बजे निकलते हुए साकची गोलचक्कर तक गयी। इस दौरान हिन्दू नेताओं के समर्थन और प्रशासन एवं तुष्टिकरण की राजनीति करने वाली सरकार के विरोध में लोगों ने नारा लगाते हुए अपनी आवाज़ भी बुलन्द की। जिसमें हिन्दू कार्यकर्ताओं के साथ साथ महिलाओं और युवाओं ने भी बढ़ चढ़ कर अपनी भागीदारी दी। इस दौरान जनता पूर्णरूप से हिन्दूवादी नेताओं के समर्थन में दिखे। इससे पहले सर्वजन हिन्दू समिति द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया गया था जिसमें हजारों हज़ार की संख्या में लोगों ने हस्ताक्षर कर अपना समर्थन निर्दोष हिन्दू नेताओं को दिया था, जिसके बाद 25 अप्रैल को तुलसी भवन में महाबैठक भी की गई थी और चरणबद्ध तरीके से आंदोलन की रणनीति भी बनाई गई थी। जिसके तहत आज मशाल जुलूस निकालने का कार्यक्रम बना था।
सरकार और प्रशासन की मनमानी हिन्दू समाज सहन नहीं करेगा – दिनेशानंद गोस्वामी
जुलूस में उपस्थित भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी ने अपने वक्तव्य में कहा कि निर्दोष हिन्दू नेताओं को गलत धाराएं लगा कर प्रशासन ने जिस तरह से उन्हें गिरफ्तार किया है, उसका पुरजोर विरोध लगातार हो रहा है और तब तक होता रहेगा जब तक सभी निर्दोषों के ऊपर लगी धाराओं को प्रशासन हटा कर उन्हें रिहा नहीं करती है। ये तुष्टिकरण की राजनीति करने वाली सरकार और उनके इशारों पर काम करने वाली प्रशासन की मनमानी अब हिन्दू समाज सहन नहीं करेगा। प्रशासन इस बात की जाँच क्यों नहीं कर रही कि जब पहले दिन (8 अप्रैल) माहौल खराब हुआ तो दूसरे दिन (9 अप्रैल) को गणेश पूजा मैदान में इफ्तार पार्टी के आयोजन की अनुमति कैसे मिली इन्हें और उपद्रवियों ने किसके संरक्षण में मंदिर में बैठे लोगों और बाद में वहाँ तैनात प्रशासन के ऊपर पथराव किया। सरकार और प्रशासन सुन लें शोषण भी हिंदुओं का और सजा भी हिंदुओं को यह अब हिन्दू समाज कतई बर्दाश्त नहीं करेगा।
यह आंदोलन दिन प्रतिदिन एक विशाल रूप लेता रहेगा – हलधर नारायण साह
वहीं हलधर नारायण साह ने भी सरकार और प्रशासन के कार्यशैली पर प्रश्न उठाते हुए कहा कि भाजपा नेता अभय सिंह और विहिप नेताओं की गिरफ्तारी जिस तरह से प्रशासन ने की वो इमरजेंसी के दौर से भी ज्यादा भयावह स्थिति थी। जो अपने घर मे थे, जिनका दूर दूर तक कदमा हिंसा मामले में कोई उपस्थिति नहीं थी, जो शहर में भी मौजूद नहीं थे उन्हें भी एक समुदाय विशेष को खुश करने वाली इस सरकार के इशारों पर प्रशासन ने गिरफ्तार किया और बेबुनियाद धाराएं लगा कर उन्हें जेल भेज दिया। अपने संवैधानिक अधिकार के तहत ज्ञापन देने गए कुछ हिन्दू नेताओं को भी उठा कर जेल में डाल देना प्रशासन द्वारा किया गया एक शर्मनाक कार्य है और प्रशासनिक पद पर बैठे अधिकारी द्वारा अपने पद का दुरुपयोग भी है। हमारी माँग अनुसार इस मुद्दे की उच्च स्तरीय न्यायिक या सीबीआई जांच हो और निर्दोषों पर लगे सभी धाराओं से उन्हें मुक्त कर रिहा किया जाए और असली दोषी को पकड़ कर उस पर कार्रवाई हो, अन्यथा यह आंदोलन दिन प्रतिदिन एक विशाल रूप लेता रहेगा और तब तक चलता रहेगा जब तक हमारी माँग पूरी नहीं होती।
हिन्दू के अंदर का सैलाब एक जनसैलाब का रूप ले चुका है – रविंदर सिंह
मशाल जुलूस में शामिल हुए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविंदर सिंह रिंकू ने इस पूरे मामले में अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि अभय सिंह और विहिप नेताओं की गिरफ्तारी सरकार और प्रशासन की सोची समझी साजिश के तहत हुई है। जिस तरह से कश्मीर में आतंकियों को पकड़ने के लिए इंटरनेट और फ़ोन सुविधाओं को बंद कर दिया जाता है ठीक उसी प्रकार सरकार की मंशा को अंजाम तक पहुंचाने के लिए प्रशासन ने भी शहर में दिन भर इंटरनेट सुविधा को बाधित रखा। जिससे यह बात तो साफ होती है कि उनकी नीयत में खोट थी और वो इस बात से भलीभांति वाकिफ़ भी थे। सरकार यह बात भूल जाती है कि हिन्दू समाज बेहद सहनशील समाज है लेकिन जब कोई अपनी उद्दंडता की पराकाष्ठा को पार करता है तो फिर एक जनसैलाब ही उठता है और आज हिन्दू के अंदर का सैलाब एक जनसैलाब का रूप ले चुका है, अब भी यदि सरकार और प्रशासन इसे नहीं समझ रही तो यह कहना गलत नहीं होगा कि वे अपने अहम में अंधे हो चुके हैं, लेकिन अहम तो रावण का नहीं रहा तो फिर राम भक्तों के आगे इनका कैसे रहेगा।
हिन्दुओं की सहनशीलता को कमजोरी समझना सरकार की सबसे बड़ी भूल – अमिताभ सेनापति
वहीं अमिताभ सेनापति ने भी इस पूरे प्रकरण का विरोध करते हुए कहा कि जिस तरह से निर्दोष लोगों पर प्रशासन ने कार्रवाई की है वह लोकतंत्र की दृष्टि से समाज पर एक बुरा असर छोड़ रही है। यह सरकार पूर्ण रूप से हिन्दू विरोधी है और इसी सरकार के आदेश पर प्रशासन हिंदुओं के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई कर रही है। जिसके कारण आज सारे हिंदुओं के अंदर एक आक्रोश है। प्रशासनिक पद पर बैठे अधिकारी को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि किसी मंत्री या सरकार के निर्देश और दबाव में उनके द्वारा किसी निर्दोष को बेबुनियाद धारा पर गिरफ्तार कर जेल भेजना पूरे समाज को कलंकित करने के समान है। हिन्दुओं की सहनशीलता को उनकी कमजोरी समझना इस सरकार और उनके मंत्री की सबसे बड़ी भूल है और यह बहुत जल्द इन्हें समझ आएगी और यह चीज़ प्रशासन को भी देखने मिलेगा।
सरकार की उदासीनता और उनकी मशीनरी की निष्क्रियता है इन सबकी वजह – रामचन्द्र सहिस
जुलूस में सम्मिलित आजसू अध्यक्ष रामचन्द्र सहिस ने भी प्रशासन के इस कृत्य पर आपत्ति जताते हुए कहा कि जमशेदपुर एक शांतिप्रिय शहर है जो साम्प्रदायिक सद्भाव के साथ चलता है, लेकिन कुछ लोग शहर के शांतिपूर्ण वातावरण को दूषित करने का कार्य किया है और राज्य सरकार की उदासीनता और उनकी मशीनरी की निष्क्रियता के कारण आज हमारे हिन्दू भाइयों पर जो अमानवीय कार्रवाई हुआ है उसके विरुद्ध आज हम सभी की एकजुटता यह बताती है कि हमारे लोगों के साथ गलत किया जाएगा तो हम खामोश नहीं बैठेंगे, संवैधानिक तरीके से ही सही लेकिन आवाज़ बुलंद रहेगी।
गौरतलब हो कि पिछले दिनों कदमा के शास्त्री नगर में हुए हिंसा में प्रशासन ने अभय सिंह को उनके निवास स्थान से सुबह गिरफ्तार किया था, वहीं ज्ञापन देने गए विहिप नेताओं को भी गिरफ्तार कर लिया गया था। जिसके विरोध में सभी हिन्दू मंच एकजुट होकर सर्वजन हिन्दू समिति के अधीन अपना रोष व्यक्त करने लिए चरणबद्ध तरीके से आंदोलन को आगे बढ़ा रहे हैं। इन्होंने अपनी माँग में कहा है कि इस पूरे घटनाक्रम की न्यायिक या सीबीआई जांच होनी चाहिए, गिरफ्तार निर्दोषों को सभी धाराओं से मुक्त करते हुए बा-इज्जत बरी किया जाए और असली गुनाहगारों की गिरफ्तारी हो।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सर्वजन हिंदू समिति के संयोजक डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, झारखंड के पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, श्रीमती बारी मुर्मू, पंकज सिन्हा, ब्रह्मदेव शर्मा, दिलीप सिंह, निर्भय सिंह, हलधर नारायण साह, अमिताभ सेनापति, सुबोध श्रीवास्तव, शिव शंकर सिंह, अरुण सिंह , राज नारायण शर्मा, रामनाथ सिंह, राजपति देवी, मंजू सिंह, विजय तिवारी, रवि प्रकाश सिंह, राजन सिंह, अनिल सिंह, कन्हैया सिंह, रविंदर सिंह रिंकू, चंद्रशेखर मिश्रा, मनोज बाजपेई, बलबीर मंडल, अमित शर्मा, संजीव सिन्हा, पप्पू सिंह, जितेंद्र राय, सुमित श्रीवास्तव, किशोर ओझा, विमल बैठा, प्रीति सिन्हा, रीना साहू, राजेश सिंह, अमन ठाकुर, सुमन अग्रवाल,भूषण दीक्षित, सुनील सिंह, लालचंद सिंह, अमर सिंह, रंजन सिंह, नरेश अग्रवाल, अजय श्रीवास्तव, विकास सिंह, विजेंद्र तिवारी, ध्रुव मिश्रा, शंकर रेड्डी, शिव प्रकाश शर्मा, सुनील तिवारी, ताराचंद कालिंदी, सत्येंद्र पासवान, शैलेश गुप्ता, दिनेश शर्मा, कन्हैया पुष्टि, रामचंद्र प्रसाद, सुभाष पांडे, नागेश प्रसाद, नुनू मिश्रा, रविंद्र मिश्रा, अतुल कुमार सिंह, लल्लन चौहान, गंगा साहू, वीरेंद्र सिंह, राहुल सिंह, संजय दुबे, अमित पाठक, सौरभ कुमार, ऋषि पांडे, सुधीर सिंह आदि सैकड़ों हिंदूवादी नेताओं सहित हजारों की संख्या में आक्रोशित जनता ने इस मशाल जुलूस में शिरकत कर इस आंदोलन को सफल बनाया एवं शासन के खिलाफ अपनी आवाज को बुलंद किया। इस कार्यक्रम का सफल संचालन भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सुमित श्रीवास्तव ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन भाजपा जिला मंत्री जितेंद्र राय ने किया।
जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के हयातनगर के रहने वाले इरशाद हुसैन ने टीएमएच में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इरशाद हुसैन को शुक्रवार की दोपहर बाद हयात नगर डिमना बस्ती में गोली मारी गई थी। उन्हें इलाज के लिए पहले एमजीएम अस्पताल ले जाया गया था। वहां से उन्हें टीएमएच में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। बताते हैं कि बच्चों के विवाद में इरशाद हुसैन की हत्या हुई है। इस हत्याकांड में शहबाज और उसके साथियों का नाम आ रहा है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
उलीडीह थाना क्षेत्र के हयातनगर डिमना बस्ती में बदमाशों ने शुक्रवार को एक युवक इरशाद हुसैन को गोली मार दी थी। गोली इरशाद हुसैन के सीने में मारी गई थी। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश घटनास्थल से फरार हो गए थे। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे थे। घटना की सूचना पुलिस को भी दी थी। इरशाद हुसैन को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से घायल इरशाद को उसकी गंभीर स्थिति देखते हुए टीएमएच रेफर कर दिया था। बताते हैं कि इरशाद हुसैन इलेक्ट्रिशियन का काम करता है। वह अपने घर की तरफ जा रहा था। तभी बदमाश तमंचा लेकर घूम रहे थे और इरशाद हुसैन को गोली मार दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बस्ती के लोगों का कहना है कि हयात नगर के लोगों ने बताया कि ईद के दिन हयातनगर नीचे बस्ती और ऊपर बस्ती के बच्चों के बीच विवाद हुआ था। इस विवाद में नीचे बस्ती के लड़कों ने ऊपर बस्ती के बच्चों को पीट दिया था। तभी से ऊपर बस्ती के लोग खार खाए हुए थे। बताते हैं कि शुक्रवार की दोपहर नीचे बस्ती के कुछ बच्चे ऊपर बस्ती की तरफ गए थे। तो उन पर युवकों ने पिस्टल से फायरिंग की थी। लेकिन फायर मिस हो गया था. बच्चे भाग कर आए और इरशाद हुसैन को बताया कि उन पर गोली चलाई गई है। इसके बाद इरशाद हुसैन ऊपर बस्ती पहुंचा और गोली चलाने वालों से पूछा कि बच्चों पर क्यों गोली चलाया। इस पर युवकों ने कहा कि वह इरशाद को भी गोली मार देंगे। इसी बहस में इरशाद को सीने में तमंचा सटाकर गोली मार दी। गोली चलाने वाले युवकों में शहबाज और उसके साथियों का नाम आ रहा है।