एक नई सोच, एक नई धारा

photo
भारत की नीतू घंघास ने जीता गोल्ड, 48 किग्रा में वर्ल्ड चैंपियन

भारत की नीतू घंघास ने कमाल कर दिया. वो 48 किग्रा वेट कैटेगरी में वर्ल्ड चैंपियन बन गई हैं. उन्होंने मंगोलिया की मुक्केबाज लुतसाइखान अल्तानसेतसेग को एकतरफा मुकाबले में 5- 0 से हराकर वर्ल्ड चैंपियनशिप में पहला गोल्ड जीता. वो वर्ल्ड चैंपियन बनने वाली छठी भारतीय मुक्केबाज बन गई हैं। इससे पहले एमसी मैरीकॉम, सरिता देवी, जेनी, लेखा केसी, निखत जरीन ये कमाल कर चुकी हैं। भारतीय मुक्केबाज ने सेमीफाइनल मुकाबले में कजाकिस्तान की अलुआ बल्किबेकोवा को 5-2 से हराकर फाइनल में एंट्री की थी, मगर फाइनल तो उन्होंने एकतरफा अंदाज में ही जीत लिया। पहला राउंड- फाइनल मुकाबले की बात करें तो पहले राउंड के शुरुआत में मंगोलिया की मुक्केबाज ने नीतू पर दबाव बनाने की कोशिश की, मगर भारतीय मुक्केबाज ने भी अपने पंच का दिखाया और वापसी करने में ज्यादा देर नहीं लगा। नीतू ने विपक्षी मुक्केबाज को गलती करने पर मजबूर किया।पहले राउंड के आखिरी के 15 सेकेंड में तो भारतीय मुक्केबाज और अधिक आक्रामक हो गई. पहला राउंड नीतू के नाम रहा।

दूसरा राउंड- दूसरे राउंड में दोनों के बीच बराबर की टक्कर दिखी, मगर नीतू मंगोलिया की मुक्केबाज से एक कदम आगे ही थी. मंगोलिया की मुक्केबाज ने नीतू पर क्लीप पंच जड़े, मगर उनके पंच से नीतू का आक्रामकता कम नहीं हुई. हालांकि इस दौरान भारतीय मुक्केबाज ने अपना बैलेंस गंवाया।

मंगोलिया की मुक्केबाज ने नीतू को मुकाबले से बाहर करने की लगातर कोशिश की, मगर भारतीय मुक्केबाज ने हार नहीं मानी. इस दौरान उन्हें येलो कार्ड मिला, जिसने भारतीय फैंस की टेंशन बढ़ा दी थी. येलो कार्ड के सिवाय दूसरे राउंड में नीतू हावी रही और शुरुआती 2 राउंड में ही नीतू ने चैंपियन बनने की कहानी लिख दी थी।

तीसरा राउंड- तीसरा राउंड काफी करीबी रहा. एक समय तो नीतू इस राउंड में पिछड़ गई थी, मगर आखिरी के 56 सेकेंड में मंगोलिया की मुक्केबाज को येलो कार्ड मिल गया, जिसने नीतू का जोश बढ़ा दिया. इसके बाद तो हाथ से निकलते राउंड के आखिरी के 30 सेकेंड में नीतू से क्लीन पंच से अंक बटोरे और मुकाबला अपने नाम किया

IMG 20230325 WA0002
कस्तूरबा अंतर्विद्यालीय संगम 2023 का हुआ शुभारम्भ, 400 छात्राएं लेंगे भाग

बोकारो : बोकारो स्टील सिटी के सिटी पार्क में शनिवार को कस्तूरबा अंतर्विद्यालीय संगम 2023 का दीप प्रज्ज्वलित कर उपायुक्त श्री कुलदीप चौधरी, उप विकास आयुक्त श्रीमती कीर्तीश्री जी, अपर नगर आयुक्त चास श्री अनिल कुमार सिंह, डीपीएलआर श्रीमती मेनका कुमारी आदि ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया। 400 छात्राएं दिन भर आयोजित होने वाले दो दर्जन से ज्यादा प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे।

IMG 20230325 WA0000

इन प्रतियोगिताओं का हो रहा आयोजन

कस्तूरबा अंतर्विद्यालीय संगम 2023 का आयोजन बोकारो स्टील सिटी क्षेत्र के सिटी पार्क एवं कुमार मंगलम स्टेडियम में हो रहा है। इसके तहत फुटबॉल, खो- खो, रनिंग (100 मीटर), रनिंग (400 मीटर) रिले, हाई जंप, शॉट पुट, लोंग जंप, डिस्कस थ्रो, सेक रेस 50/30 मीटर, योगा, ऑन द स्पॉट फोटो कांटेस्ट, कबड्डी, पेंटिंग, रंगोली, मेहंदी, प्रदर्शनी,निबंध, टग आफ वार क्विज, कराटे, तिरंदाजी,डिबेट, स्लो साइकिल रेसिंग, मॉक पार्लियामेंट, बोटिंग आदि प्रतियोगिता का आयोजन होगा।

IMG 20230325 WA0001
india vs australia odi series icc 1678850572
ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 21 रन से हराया, जीती सीरीज

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को चेन्नई वनडे में हरा दिया है. इसके साथ ही मेहमान टीम ने 3 वनडे की सीरीज 2-1 से जीत ली. मुंबई में हुआ पहला वनडे भारत ने जीता था. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने विशाखापट्टनम और फिर चेन्नई वनडे जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली. चेन्नई में भारत को 270 रन का टारगेट मिला था. इसका पीछा करते हुए भारतीय टीम 248 रन ही बना सकी. विराट कोहली ने अर्धशतक ठोका. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से एडम जाम्पा सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने 4 विकेट लिए. इससे पहले, हार्दिक पंड्या ने तीन और कुलदीप यादव ने भी इतने ही विकेट झटके.

टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घर में वनडे सीरीज 1-2 से गंवा दी है. भारत को चेन्नई में हुए तीसरे और निर्णायक वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने 21 से हराया. 2019 के बाद ऑस्ट्रेलिया ने तीसरी बार भारत को उसके घर में हराया है. इस दौरान भारत ने घर में 7 सीरीज जीती है. इस सीरीज जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया भारत को नीचे धकेलकर वनडे की नंबर-1 टीम बन गई है. चेन्नई वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 270 रन का टारगेट दिया था. इसका पीछा करते हुए भारतीय टीम 248 रन ही बना सकी. विराट कोहली ने अर्धशतक ठोका. लेकिन, उनकी ये पारी भी भारत की हार नहीं टाल पाई. एडम जाम्पा ने 4 विकेट लिए.

इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी की थी. अच्छी शुरुआत के बाद हार्दिक पंड्या ने ऑस्ट्रेलिया को तीन लगातार झटके दिए थे. इसके बाद कुलदीप ने 3 और अक्षर पटेल ने 2 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को 269 रन पर ढेर कर दिया था. ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल मार्श ने सबसे अधिक 47 रन की पारी खेली थी.उन्हें हार्दिक ने आउट किया. इससे पहले, ट्रेविस हेड और मिचेल मार्श ने पहले 10 ओवर में 60 रन जोड़े थे. इस साझेदारी को हार्दिक ने तोड़ा था. इसके बाद उन्होंने स्टीवन स्मिथ और मार्श को आउट किया था. कुलदीप यादव ने डेविड वार्नर और मार्नस लाबुशेन के रूप में दो सफलता भारत को दिलाई थी.

भारतीय साल 2019 के बाद से अभी तक अपने घर में कोई वनडे सीरीज नहीं हारी थी. तब ऑस्ट्रेलिया ने ही उसे 3-2 से हराया था. भारत ने मुंबई में खेले गए पहले वनडे में कंगारुओं को 5 विकेट से मात दी थी जबकि विशाखापत्तनम में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 10 विकेट से हराया था.

Screenshot 2023 0320 185242
जिला अंडर-16 टीम के लिए 22 खिलाड़ी का किया गया शार्टलिस्ट, जानें कौन कौन किए गए हैं शामिल

झारखण्ड राज्य क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित होनेवाले अंतर जिला अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पश्चिम सिंहभूम की टीम की चयन प्रक्रिया रविवार को स्थानीय बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर प्रारंभ हुई. इस चयन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए अहर्ताधारी खिलाड़ियों का निबंधन 18 मार्च को संपन्न हुआ था. जिसमें 45 खिलाड़ियों ने अपना निबंधन कराया था.

रविवार 19 मार्च को संपन्न हुए चयन प्रक्रिया में सज्जन शर्मा की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय जूनियर चयन समिति ने जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव ओम प्रकाश गुप्ता की देखरेख में कुल 22 खिलाड़ियों का चयन किया है.

इनका हुआ चयन :-
1. आदित्य चौहान
2. दिव्यांशु यादव
3. देवराज
4. अनीश कुमार दास
5. ह्रितिक सेठ
6. अमित सिंहदेव
7. साकेत कुमार सिंह
8. जैनुल हक
9. अर्चित अगस्तिन कुजूर
10. सत्यम सिंह
11. कार्तिक कृष्णा
12. अमृत कश्यप
13. सक्षम कुमार
14. श्लोक वर्मा
15. शुभम ओझा
16. रोहित कश्यप
17. पीयूष त्यागी
18. अभय सिंह
19. हरिनारायण सिंह
20. आदित्य आर्या
21. ललित सिंह
22. पारस नाथ राउत

1679247802120
साइकिल से 25000 किमी के भारत भ्रमण पर निकली राष्ट्रीय पर्वतारोही आशा पहुँची जमशेदपुर

जमशेदपुर : महिला सशक्तीकरण एवं महिला सुरक्षा का संदेश लेकर साइकिल से 25000 किमी के भारत भ्रमण पर निकली मध्यप्रदेश की राष्ट्रीय पर्वतारोही व रेकॉर्ड होल्डर आशा मालवीय रविवार को जमशेदपुर पहुंची। एमपी के रामगढ़ जिलांतर्गत नाटराम गांव की आशा ने रविवार को जमशेदपुर में उपायुक्त एवं एसएसपी से मुलाकात की, जिसके बाद वह सरायकेला की ओर निकल गई।

1679247802120

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए आशा ने बताया कि वह सोलो साइक्लिस्ट के रूप में यह यात्रा कर रही है। उसने बताया कि उसने भोपाल से 1 नवंबर 2022 को अपनी यात्रा प्रारंभ की थी, जिसके बाद वह अबतक 11 राज्यों से गुजरते हुए लगभग 10523 किलोमीटर की दूरी तय कर चुकी है। उसने बताया कि झारखंड 12 वां राज्य है और इसके बाद अभी उसे और 28 राज्यों से होकर गुजरना है। आशा ने बताया कि इस यात्रा का समापन 15 अगस्त को देश की राजधानी दिल्ली में होगा। उसने बताया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तीकरण एवं महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाना है।

Screenshot 2023 0311 225008
विमेंस प्रीमियर लीग : 7.1 ओवर में ही 107 रन बनाकर 10 विकेट से जीती दिल्ली कैपिटल्स

मुंबईः एक दिन पहले एलिसा हीली और उनकी टीम यूपी वॉरियर्स ने अगर 13 ओवरों में ही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराकर सबसे तेजी से जीत का रिकॉर्ड बनाया तो 24 घंटे बाद ही दिल्ली कैपिटल्स ने ये रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया, वो भी हैरतअंगेज रफ्तार से। विमेंस प्रीमियर लीग के नौवें मुकाबले में दिल्ली ने गुजरात जायंट्स की धज्जियां उड़ाते हुए सिर्फ 43 गेंदों (7.1 ओवर) में 107 रन बनाकर विस्फोटक जीत दर्ज कर ली। पहले मारिजान कैप ने अपनी गेंदों से गुजरात को तबाह किया और फिर शेफाली वर्मा ने धुनाई करते हुए टीम को 10 विकेट से जीत दिलाई। मुंबई इंडियंस के हाथों अपने पिछले मैच में सिर्फ 105 रन पर ढेर होकर 15 ओवरों में हारने वाली मेग लैनिंग की कप्तानी वाली दिल्ली ने उसी के अंदाज में वापसी की।

Screenshot 2023 0311 225008

दिल्ली ने 4 मैचों में तीसरी जीत दर्ज की। टूर्नामेंट में लगातार बड़े अंतर से मुकाबले हार रही गुजरात के लिए ये मैच भी ऐसा ही साबित हुआ और 4 मैचों में तीसरी हार उसके खाते में आई।

मारिजान कैप की घातक गेंदबाजी के सामने गुजरात ने सिर्फ 33 रनों पर 6 विकेट गंवा दिए थे। इसमें भी अपने 4 ओवरों में कैप ने ही अकेले 5 विकेट झटक डाले। उन्होंने सिर्फ 15 रन खर्चे। कैप इस टूर्नामेंट में एक पारी में 5 विकेट लेने वाली तीसरी गेंदबाज बनीं। उनसे पहले दिल्ली की ही तारा नौरिस और गुजरात की किम गार्थ ने ये उपलब्धि हासिल की थी। गुजरात का हश्र और बुरा होता अगर गार्थ (32) और जॉर्जिया वेयरहैम (2) एक अहम साझेदारी नहीं करतीं। दोनों ने सातवें विकेट के लिए 33 रन जोड़े। इन दोनों के अलावा हरलीन देओल (20) और तनुजा कंवर (13) ही दहाई का आंकड़ा छू सके। दिल्ली के लिए शिखा पांडे ने भी 3 विकेट लिए। लेकिन आने वाली आंधी का अंदाजा शायद ही किसी को था।

Screenshot 2023 0311 225106

खास तौर पर तब, जब पहले ओवर में सिर्फ 4 रन आए। दूसरे ओवर से शेफाली ने हमला शुरू किया और सिर्फ 19 गेंदों में अर्धशतक लगा दिया। इस दौरान एक ओवर में 4 चौके और 1 छक्के से 23 रन भी लूटे। दिल्ली इस मैच को जीतेगी, इस पर शायद ही किसी को शक रहा होगा। शेफाली के हमले के दम पर दिल्ली ने सिर्फ 4 ओवरों में ही 57 रन उड़ा दिए, जबकि पावरप्ले के अंत तक स्कोर 87 रन हो गया। 8वें ओवर की पहली गेंद पर कप्तान लैनिंग ने चौके के साथ टीम को 10 विकेट से जीत दिलाई। शेफाली 28 गेंदों में 76 रन (10 चौके, 5 छक्के) और लैनिंग 17 रन बनाकर नाबाद रहीं।

error: Content is protected !!