एक नई सोच, एक नई धारा

Screenshot 2023 0917 183530
भारतीय गेंदबाजों की आँधी में उड़ा श्रीलंका, भारत बना 8वीं बार एशिया कप विजेता

एशिया कप 2023 के फाइनल टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी और यह फैसला काफी खराब साबित हुआ। (जारी…)

IMG 20230625 WA0000

श्रीलंका की टीम 15.2 ओवर में 50 रन पर सिमट गई। मोहम्मद सिराज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट लिए। श्रीलंका की खराब बल्लेबाज़ी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 5 बल्लेबाज खाता नहीं खोल पाए। केवल दो बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा छू पाए। कुसल मेंडिल ने सबसे ज्यादा 17 और दुशन हेमंथा ने 13 रन बनाए। भारत के लिए सिराज के अलावा हार्दिक पांड्या ने 3 विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह ने 1 विकेट लिए। दासुन शनाका ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया। महेश तीक्षणा की जगह दुशन हेमंता को आखिरी एकादश में शामिल किया। टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में विराट कोहली,हार्दिक पांड्या,जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज की वापसी हुई। वहीं चोटिल अक्षर पटेल की जगह वॉशिंगटन सुंदर को मौका मिला। (जारी…)

IMG 20230916 WA0000
IMG 20230802 WA00751

एशिया कप के फाइनल में 51 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की ओर से शुभमन गिल के साथ इशान किशन ने पारी का आगाज किया है। रोहित शर्मा ओपनिंग पर नहीं उतरे। शुभमन गिल और इशान किशन ने भारत को जीत के मुकाम पर मात्र 37 गेंदों पर ही पहुँचा दिया। जिसमें शुभमन गिल ने 19 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 27 रन और इशान किशन ने 18 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 23 रन बना कर आठवीं बार भारत को एशिया कप विजेता बनाया।

n5371977541694550299103305463739d836f15eab645b3653dd35fbed8903d57478e2eac8299f76f939f5b
एशिया कप 2023 : श्रीलंका को हरा कर भारत पहुँचा फाइनल में, गेंदबाज़ों का रहा शानदार प्रदर्शन

कोलंबो : गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने एशिया कप में श्रीलंका को मंगलवार को यहां 41 रन से हराकर सुपर फोर चरण में लगातार दूसरी जीत के साथ फाइनल का टिकट कटा लिया. कुलदीप ने 9.3 ओवर में 43 रन देकर चार विकेट लिए, जबकि रवींद्र जडेजा ने 10 ओवर में 33 रन पर दो विकेट चटकाए. जसप्रीत बुमराह ने दो तो वहीं मोहम्मद सिराज और हार्दिक पंड्या को एक-एक सफलता मिली. (जारी…)

IMG 20230708 WA00571

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.1 ओवर में 213 रन बनाने के बाद श्रीलंका की पारी को 41.3 ओवर में 172 रन पर समेट दी. इसके साथ ही एकदिवसीय में श्रीलंका को लगातार 13 जीत के बाद हार का स्वाद चखना पड़ा. श्रीलंका के लिए दुनिथ वेलालगे का हरफनमौला खेल काफी साबित नहीं हुआ. मैन ऑफ द मैच वेलालगे ने पांच विकेट चटकाने के बाद नाबद 42 रन की पारी खेली.
वहीं श्रीलंका ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 99 रन तक छह विकेट गंवा दिए थे लेकिन वेलालगे और धनंजय डिसिल्वा ने 75 गेंद में 63 रन की साझेदारी कर टीम के लिए उम्मीदें बनाए रखी लेकिन इस साझेदारी के टूटने के बाद भारत को ज्यादा परेशानी नहीं हुई. (जारी…)

IMG 20230816 WA0004

बाएं हाथ के स्पिनर वेलालगे ने 10 ओवर में 40 रन देते हुए करियर में पहली बार पांच विकेट चटकाए तो वहीं इस मुकाबले से पहले अपने 38 मैच के वनडे करियर में महज एक विकेट लेने वाले दाएं हाथ के कामचलाऊ गेंदबाज असलंका ने अपने नौ ओवर में महज 18 रन खर्च कर चार विकेट लिए. महीश तीक्षणा को एक सफलता मिली. भारतीय टीम के खिलाफ एकदिवसीय में पहली बार स्पिनरों ने सभी 10 विकेट झटके. (जारी…)

AddText 08 02 01.40.24 1

भारतीय टीम ने एक दिन पहले इसी मैदान पर पाकिस्तान के खिलाफ दो विकेट पर 356 रन बनाकर रिकॉर्ड 228 रन से जीत दर्ज की थी. भारत के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने 48 गेंद में 53 रन की तेज तर्रार पारी खेलने के साथ शुभमन गिल (13) के साथ पहले विकेट के लिए 80 रन की साझेदारी की. वेलालगे ने अपने शुरुआती तीन ओवर में गिल, विराट कोहली (तीन रन) और रोहित को आउट कर भारतीय टीम को बैकफुट पर धकेल दिया. पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद शतकीय पारी खेलने वाले लोकेश राहुल (39) और ईशान किशन (33) ने चौथे विकेट के लिए 89 गेंद में 63 रन की साझेदारी कर मैच में वापसी की कोशिश की लेकिन वेलालगे ने राहुल को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा. इसके बाद असलंका ने किशन को चलता किया और फिर निचले क्रम के बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखायी.

n5367553781694458406534dfc7fdf558941fb0bb209213410924093e93c06f3f14d1657f7ed8b0e2e521aa
भारत-पाक मैच : 228 रनों वे भारी अंतर से जीत दर्ज की भारत ने, कुलदीप ने लिए 5 विकेट

एशिया कप 2023 : एशिया कप के सुपर-4 राउंड मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 228 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया है। भारत ने 356 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। जवाब में पाकिस्तान की टीम 128 रन ही बना पाई। 8 विकेट गिरने के बाद बाकी दो बल्लेबाज बैटिंग के लिए नहीं उतरे। रउफ़ रविवार को चोटिल हो गए थे और सोमवार को नसीम चोट के कारण गेंदबाज़ी के दौरान मैदान से बाहर गए थे। (जारी…)

Screenshot 2023 0911 190438

पाकिस्तान की टीम शुरुआत से ही लड़खड़ाती नजर आई। टीम के ओपनर बल्लेबाज इमाम उल हक को जसप्रीत बुमराह ने आउट किया, तो कप्तान बाबर आजम को हार्दिक पांड्या ने पैवेलियन का रास्ता दिखाया। शार्दुल ठाकुर ने जमने की कोशिश कर रहे मोहम्मद रिजवान को सिर्फ 2 रनों के स्कोर पर आउट कर दिया। उधर, कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान के 5 विकेट चटकाये।

भारत की पारी

IMG 20230708 WA00571

कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत कल के 24.1 ओवरों के बाद से अपनी पारी शुरु की। विराट कोहली और केएल राहुल ने पारी को आगे बढ़ाते हुए बेखौफ बल्लेबाजी की और टीम का स्कोर 50 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 356 रनों तक पहुंचा दिया। विराट कोहली ने 84 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और 94 गेंदों में 122 रन बनाकर नाबाद रहे। इस पारी में उन्होंने 3 छक्के और 9 चौके जमाए। ये विराट कोहली का 47वां अंतरराष्ट्रीय शतक है। इसके साथ ही उन्होंने वनडे में 13000 रन भी पूरे किये। वहीं केएल राहुल ने 100 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और 106 गेंदों में 111 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने 2 छक्के और 12 चौके जमाए।

रविवार का स्कोर

IMG 20230816 WA0004

इससे पहले रविवार को टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए 24.1 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान के साथ 147 रन बनाए थे। लेकिन इसके बाद बारिश की वजह से खेल रोकना पड़ा। इस मैच में रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत दी थी। रोहित ने 49 गेंदों में 56 रन बनाए, जिसमें उनके 6 चौके और 4 छक्के शामिल थे। वहीं शुभमन गिल ने 52 गेंदों का सामना करते हुए 58 रन बनाए। विराट कोहली और केएल राहुल नाबाद रहे। खेल रुकने तक राहुल ने 28 गेंदों में 17 रन बनाए थे, जबकि कोहली ने 16 गेंदों में 8 रन बनाए।

टीम इंडिया: प्लेइंग XI

Screenshot 2023 0912 002626

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

पाकिस्तान: प्लेइंग XI

AddText 08 02 01.40.24 1

फखर जमान, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान, आगा सलमान, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ।

Screenshot 2023 0911 190438
टॉप बल्लेबाजों के बदौलत भारत 356 के साथ मजबूत स्थिति में, राहुल-कोहली का बेहतरीन शतक

कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जा रहे 2023 एशिया कप के सुपर-4 राउंड के तीसरे मैच में भारतीय टीम ने पहले खेलने के बाद पाकिस्तान को 357 रनों का लक्ष्य दिया है. भारत के केएल राहुल और विराट कोहली ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की. दोनों ने शानदार शतक जड़े. विराट और राहुल के शतकों की मदद से भारत ने 50 ओवर में दो विकेट खोकर 356 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया.

रोहित और गिल ने दी थी धमाकेदार शुरुआत

IMG 20230708 WA00571

रविवार को रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने टीम को धमाकेदार शुरुआत दी थी. दोनों ने पहले विकेटे के लिए 16.4 ओवर में 121 रन जोड़े. रोहित ने 49 गेंदों में 56 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 6 चौके और 4 छक्के निकले. वहीं गिल 52 गेंदों में 10 चौकों की मदद से 58 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद लगातार बारिश की वजह से मैच रिजर्व डे में चला गया.

केएल राहुल और विराट कोहली ने जड़े शतक

IMG 20230816 WA0004

इसके बाद सोमवार को पहले केएल राहुल और विराट कोहली ने संयम के साथ शुरुआत की. सेट होने के बाद दोनों बल्लेबाजों ने पाक गेंदबाजों की जमकर पिटाई की. दोनों ने शतक जड़ आलोचकों को करारे जवाब दिए. विराट कोहली ने 94 गेंदों में 123 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली. वहीं केएल राहुल ने 106 गेंदों में नाबाद 111 रन बनाए. दोनों ने तीसरे विकेट के लिए नाबाद 233 रनों की साझेदारी की. विराट के बल्ले से जहां 9 चौके और 3 छक्के निकले. वहीं राहुल ने 12 चौके और 2 छक्के लगाए.

AddText 08 02 01.40.24 1

वनडे में विराट कोहली का यह 47वां शतक है. वहीं वनडे में किंह कोहली के नाम 13 हजार रन भी हो गए हैं. कोहली अब वनडे में सबसे तेज 13 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. कोहली वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं.

n527568180169186608962305d92f2b35e6d59ed8ce4e042bfc4c60e139e8f34d3669483119fd8105ea27e3
टीम इंडिया ने रचा इतिहास, मलेशिया को हरा चौथी बार जीती एशियन हॉकी चैम्पियंस ट्रॉफी

चेन्नई : भारतीय हॉकी टीम ने एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी 2023 जीत लिया है। शनिवार (12 अगस्त) को चेन्नई में खेले गए फाइनल मैच में भारत ने मलेशिया को 4-3 से हरा दिया। भारत की ओर से जुगराज सिंह (19वें मिनट), हरमनप्रीत सिंह (45वें मिनट), गुरजंत सिंह (45वें मिनट) और आकाशदीप सिंह (56वें मिनट) ने गोल दागे। उधर मलेशिया के लिए अजराई अबू कमाल, रजी रहीम और एम. अमीनुद्दीन ने गोल किए। (जारी…)

भारतीय टीम ने चौथी बार एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी का खिताब जीता है। अब वह सबसे ज्यादा बार इस टूर्नामेंट का खिताब जीतने वाली टीम बन चुकी है। भारत ने इस मामले में पाकिस्तान को पछाड़ दिया है, जिसने तीन मौके पर टाइटल जीता था। भारत-पाकिस्तान के अलावा कोरिया ही एक मौके पर इस टूर्नामेंट को जीत पाया है। कोरिया ने साल 2021 के सीजन में खिताब जीता था। (जारी…)

फाइनल मुकाबले में गोल करने की शुरुआत भारत के तरफ से हुई। खेल के 9वें मिनट में जुगराज सिंह ने पेनल्टी कार्नर पर यह बेहतरीन गोल दागा। फिर खेल के 14वें मिनट में अजराई अबू कमाल ने फील्ड गोल करके स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। इसके बाद खेल का दूसरा क्वार्टर पूरी तरह मलेशिया के नाम रहा, जिसमें मेहमान टीम ने दो गोल किए। 18वें मिनट में अनुभवी खिलाड़ी रजी रहीम ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील किया। फिर 28वें मिनट में मोहम्मद अमीनुद्दीन ने भी पेनल्टी कॉर्नर पर स्कोर किया। हाफटाइम के समय तक मलेशिया 3-1 से आगे था।

1-3 से पिछड़ने के बाद भारत ने दिखाया दमदार खेल

AddText 08 12 06.16.03

तीसरे क्वार्टर में भारतीय टीम ने शानदार वापसी की. इस क्वार्टर के आखिरी मिनट में भारत ने दो गोल दागे। सबसे पहले कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी स्ट्रोक पर दमदार गोल किया। कुछ सेंकेड्स के बाद गुरजंत सिंह ने फील्ड गोल दागकर मुकाबले को बराबरी पर ला खड़ा कर दिया। फिर आखिरी क्वार्टर में आकाशदीप सिंह ने भारत के लिए निर्णायक गोल दागा। (जारी…)

भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत पर पूरे देश में खुशी का माहौल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर समेत कई दिग्गज हस्तियों ने भारतीय टीम के दमदार खेल की तारीफ की है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की तरफ से भी टीम इंडिया को शुभकामना दी गई है। (जारी…)

कुल छह टीमों ने लिया भाग

AddText 08 02 01.40.24

इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान समेत कुल 6 टीमों ने भाग लिया। इसमें से पाकिस्तान और चीन की टीमें नॉकआउट में नहीं पहुंच पाई। ग्रुप स्टेज में सभी टीमों ने पांच-पांच मैच खेले। भारतीय टीम 13 पॉइंट्स के साथ टॉप पर रहते हुए सेमीफाइनल में पहुंची। दूसरे नंबर पर मलेशिया रही, जिसके 12 अंक रहे। वहीं कोरिया, जापान और पाकिस्तान के बराबर 5-5 अंक रहे। जबकि चीन एक अंक ही ले सका। बेहतर गोल अंतर के आधार पर कोरिया और जापान भी सेमीफाइनल में पहुंचने में कामयाब रहा था। सेमीोफाइनल में भारत ने जापान और मलेशिया ने कोरिया को पराजित करके खिताबी मैच में जगह बनाई।

585b116e0c13486a026874de0fc183ca1459eb28de7527cc54fcd2688810def2.0
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से अंतरराष्ट्रीय पैरा थ्रो बॉल प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों ने मुलाकात की

रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड विधान सभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में झारखंड से चयनित अंतरराष्ट्रीय पैरा थ्रो बॉल खिलाड़ियों ने मुलाकात की इस अवसर पर मुख्यमंत्री को पैरा थ्रो बॉल खिलाड़ियों ने अवगत कराया कि मलेशिया में आयोजित पैरा थ्रो बॉल प्रतियोगिता में भारतीय टीम के पुरुष और महिला दोनों वर्गों ने स्वर्ण पदक जीता है। (जारी…)

479f903b4800e86a094e65bc7485bdb18f5316ba497e2111115a58da31aa5b8a.0

भारतीय पैरा थ्रो बॉल टीम के महिला वर्ग में झारखंड से अनीता तिर्की, तारामणि लकड़ा, महिमा उरांव, प्रतिमा तिर्की एवं अंसुता टोप्पो शामिल थीं, वहीं पुरुष वर्ग में मुकेश कंचन एवं सनोज महतो शामिल थे। मुख्यमंत्री के समक्ष खिलाड़ियों ने संयुक्त रूप से कहा कि प्रतियोगिता में झारखंड से चयनित सभी खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा है। (जारी…)

IMG 20230625 WA0000 2

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सभी पैरा थ्रो बॉल खिलाड़ियों को अपनी ओर से शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर खिजरी विधायक श्री राजेश कच्छप, पैरा थ्रो बॉल एसोसिएशन झारखंड के पदाधिकारी एवं झारखंड से चयनित सभी खिलाड़ी उपस्थित थे।

IMG 20230731 WA0012
चैंपियन अंगराज को टुइलाडूंगरी गुरुद्वारा ने किया सम्मानित

जमशेदपुर : जमशेदपुर निवासी मार्शल आर्ट (मुआय थाई) एशियन चैंपियन गुरप्रीत सिंह अंगराज को टुइलाडूंगरी गुरुद्वारा कलगीधर साहिब में उसकी उपलब्धि के लिए सम्मानित किया। रविवार को गुरुद्वारा साहिब में गुरप्रीत सिंह अंगराज को सरोपा और गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया।

IMG 20230731 WA0011


टुइलाडूंगरी गुरुद्वारा कलगीधर साहिब के प्रधान सुखराज सिंह, महासचिव परमजीत सिंह, वरीय उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह बग्गे के अलावा हरदीप सिंह, रणजीत सिंह व दर्शन सिंह ने चैंपियन खिलाड़ी गुरप्रीत सिंह अंगराज का सम्मान किया और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।

IMG 20230625 WA0000 2


गौरतलब है कि गुरप्रीत सिंह उर्फ़ अंगराज पहले सिख मार्शल आर्ट (मुआय थाई) खिलाड़ी हैं जिन्होंने यह कारनामा कर दिखाया है। जमशेदपुर, झारखंड के रहने वाले गुरप्रीत सिंह उर्फ़ अंगराज ने 21 से 23 जुलाई से दिल्ली के इंटरनेशनल त्यागराज स्टेडियम में आयोजित एशियन मुआय थाई चैम्पियनशिप के फाइनलस में अपने प्रतिद्वंदी को 15 सेकंड में नॉकआउट कर एशिया के ख़िताब को अपने नाम किया था। वे एशिया के पहले सिख एशियन मुआय थाई चैंपियन बन गए हैं।
एशियन मुआय थाई चैंपियनशिप में कज़ाख़िस्तान, अफ़ग़ानिस्तान, फ़िलीपींस, पाक़िस्तान, भारत , वियतनाम, म्यांमार, इंडोनेशियाई आदि देशों में भी भाग लिया।

IMG 20230731 WA0009


अंगराज टुइलाडूंगरी टाटा कम्युनिटी सेंटर में एके एमएमए अकैडमी के नाम से सभी उम्र के बच्चो और बड़ो को मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स एमएमए और मुआय थाई की ट्रेनिंग भी देते है। इस जीत का श्रेय वे अपने गुरू कुलदीप सिंह अपने माता-पिता और टाटा स्टील फाउंडेशन को देते है और आने वाले 6 महीनों में वे थाईलैण्ड जा कर प्रोफेशनल मुआय थाई चैंपियनशिप में भी भाग लेंगे।

Picsart 23 07 10 15 30 20 176 scaled
सिख खिलाड़ियों को सम्मानित करेगी सीजीपीसी: भगवान सिंह

तीरंदाजी में कांस्य पदक जीतने पर भजन कौर को भगवान सिंह ने दी बधाई

अभी हाल के दिनों में सिख खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में उम्दा प्रदर्शन करते हुए झारखण्ड राज्य सहित सिख कौम का नाम रोशन किया है। इन्ही सिख खिलाड़ियों का मनोबल ऊंचा करने के लिए सीजीपीसी उन्हें सम्मानित करेगी।
सोमवार को सम्मान की घोषणा करते हुए सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) के प्रधान भगवान सिंह ने बताया की यह गर्व की बात है है कि खेल के क्षेत्र में सिख उम्दा प्रदर्शन कर रहें हैं इसलिए संस्थाओं को भी खिलाड़ियों का सम्मान कर उनका मनोबल ऊँचा रखना चाहिए।

IMG 20230625 WA0000 1


उन्होंने आयरलैंड में आयोजित यूथ एंड कैडेट विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप सिख तीरंदाज भजन कौर द्वारा कांस्य पदक जीते जाने पर उन्हें बधाई दी है। भजन कौर ने यूथ एंड कैडेट विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप, आयरलैंड में कांस्य पदक हासिल किया। टाटा आर्चरी एकेडमी की भजन कौर हाल ही में टाटा के फाउंडर्स डे स्पोर्ट्स में भजन कौर को स्पोर्ट्स पर्सन के खिताब से नवाजा गया था। रविवार को कांस्य पदक के लिए खेले गये मुकाबले में भजन कौर ने चाइनीज ताइपेइ को 7-1 से मात दी है।

IMG 20230514 WA0005
खेलों में सिख बच्चों को मिल रही उपलब्धियों पर भगवान सिंह ने खुशी जतायी

भजन कौर, हरजस सिंह व हरकीरत सिंह सिख युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत: भगवान सिंह

विश्व पटल पर खेल के क्षेत्र में सिख युवाओं को मिल रही उपलब्धि पर सीजीपीसी के प्रधान ने प्रसन्नता जताते हुए टाटा आर्चरी ऐकेडमी की कैडेट भजन कौर ने युवा विश्वकप तीरंदाजी के लिये भारतीय टीम में चुने जाने पर युवा तीरंदाज को बधायी और शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।

IMG 20230514 WA0006


भगवान सिंह ने रविवार को भजन कौर को विश्वकप तीरंदाजी में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने तथा उससे पूर्व टाटा स्पोटर्सपर्सन ऑफ द ईयर चुने जाने पर भारतीय तीरंदाजी का भविष्य बताया। भजन कौर इसी वर्ष टर्की में आयोजित होने वाले तीरंदाजी विश्वकप में भारतीय टीम का हिस्सा होंगी।

IMG 20230514 WA0007


दुसरी तरफ़ भगवान सिंह ने ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 क्रिकेट टीम में चुने गये दो सिख युवकों हरजस सिंह और हरकिरत सिंह को भी बधाई देते हुए उन्हें सिख युवाओं का प्रेरणास्रोत बताया है। उन्होंने कहा की वे भजन कौर, हरजस सिंह व हरकीरत सिंह के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं तथा उम्मीद करते हैं कि और सिख भी इनसे प्रेरित होकर खेलों के क्षेत्र में सफलता हासिल करेंगे।

n4968836361683351976697db6f2683583d07b66d00464f9af0348375a336927acc9dd5434f1c2f722968f0
नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग में दिखाया कमाल, वर्ल्ड चैंपियन को मात देकर जीता खिताब, देखें वीडियो

भारतीय स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने फिट होने के बाद शानदार तरीके से अपने नए सत्र की शुरुआत की है। नीरज ने दोहा डायमंड लीग में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उसमें जीत दर्ज की। दोहा के कतर में हुए इस इवेंट में नीरज ने अपने पहले ही प्रयास में जैवलिन को 88.67 मीटर दूर फेंककर सभी को पीछे छोड़ दिया।

दोहा डायमंड लीग में नीरज के बाद टोक्यो ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाले जैकब वडलेज्च दूसरे स्थान पर रहे। नीरज ने इस जीत के साथ एंडरसन पीटर्स से भी अपनी पिछली हार का बदला ले लिया। एंडरसन ने पिछली बार दोहा डायमंड लीग में नीरज को पछाड़ते हुए खिताब अपने नाम किया था। इस बाद एंडरसन ने इवेंट में तीसरे स्थान पर रहते हुए खत्म किया।

Screenshot 2023 0506 111608

नीरज के इस इवेंट में प्रदर्शन पर बात की जाए तो उन्होंने अपने पहले प्रयास में जैवलिन को 88.67 मीटर दूर फेंका था, दूसरे प्रयास में नीरज ने 86.04 मीटर दूर जैवलिन को फेंका, तीसरे में 85.47 मीटर दूर, चौथा प्रयास नीरज का फाउल हो गया। 5वें में नीरज ने जैवलिन को 85.37 जबकि छठा प्रयास में नीरज ने 86.52 मीटर दूर जैवलिन को फेंका था।

चोटिल होने की वजह से नहीं ले सके थे पिछले दोहा डायमंड लीग में हिस्सा

नीरज चोपड़ा इस समय मौजूदा डायमंड लीग चैंपियन हैं। नीरज पिछले साल हुई दोहा डायमंड लीग में फिट ना होने की वजह से हिस्सा नहीं ले सके थे। नीरज साल 2022 में ज्यूरिख में हुए डायमंड लीग के फाइनल मुकाबले में जीत हासिल करने के बाद ऐसा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी भी बने थे।

error: Content is protected !!