ताजा खबर
भाजपा परसुडीह मंडल के ज्ञापन का दिखा सकारात्मक असर, बाजार में शुरू हुई साफ-सफाई; नेताओं ने जताया आभार•डांडिया और गरबा कार्यक्रमों में अश्लील व द्विअर्थी गानों पर रोक लगाने की मांग, ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन•मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर मूलवासी कारुवा समाज ने जताया गहरा शोक, गुरुचरण मुखी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि•बागबेड़ा के कन्हैया सिंह को पुलिस हिरासत में लिए जाने की चर्चा, चांडिल ले जाने की सूचना से बढ़ा सस्पेंस•जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित पीएम मॉल पर टाटा स्टील का 223 करोड़ का बकाया, हाई कोर्ट के आदेश के बाद मापी और सीलिंग की कार्रवाई शुरू•दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद जांच में जुटी गोवा पुलिस, दर्ज किया गया अप्राकृतिक मौत (UD) का केस•साकची में अतिक्रमण रोधी कार्रवाई का कड़ा विरोध, दुकानदारों ने दी आंदोलन की चेतावनी•रूपी सोरेन जी के निधन पर हिंद एकता संस्था का बड़ा फैसला: 9 अक्टूबर का रक्तदान शिविर स्थगित, जल्द घोषित होगी नई तिथि•बिरसानगर डाकघर से चेक चोरी कर 60 हजार रुपये उड़ाए: निलंबित डाककर्मी तुषार और साथी अंकित पर एफआईआर दर्ज•सरकारी उपेक्षा के खिलाफ ग्रामीणों की मिसाल: खुदियाडीह में चंदा जुटाकर और श्रमदान से बनाई 350 फीट सड़कभाजपा परसुडीह मंडल के ज्ञापन का दिखा सकारात्मक असर, बाजार में शुरू हुई साफ-सफाई; नेताओं ने जताया आभार•डांडिया और गरबा कार्यक्रमों में अश्लील व द्विअर्थी गानों पर रोक लगाने की मांग, ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन•मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर मूलवासी कारुवा समाज ने जताया गहरा शोक, गुरुचरण मुखी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि•बागबेड़ा के कन्हैया सिंह को पुलिस हिरासत में लिए जाने की चर्चा, चांडिल ले जाने की सूचना से बढ़ा सस्पेंस•जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित पीएम मॉल पर टाटा स्टील का 223 करोड़ का बकाया, हाई कोर्ट के आदेश के बाद मापी और सीलिंग की कार्रवाई शुरू•दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद जांच में जुटी गोवा पुलिस, दर्ज किया गया अप्राकृतिक मौत (UD) का केस•साकची में अतिक्रमण रोधी कार्रवाई का कड़ा विरोध, दुकानदारों ने दी आंदोलन की चेतावनी•रूपी सोरेन जी के निधन पर हिंद एकता संस्था का बड़ा फैसला: 9 अक्टूबर का रक्तदान शिविर स्थगित, जल्द घोषित होगी नई तिथि•बिरसानगर डाकघर से चेक चोरी कर 60 हजार रुपये उड़ाए: निलंबित डाककर्मी तुषार और साथी अंकित पर एफआईआर दर्ज•सरकारी उपेक्षा के खिलाफ ग्रामीणों की मिसाल: खुदियाडीह में चंदा जुटाकर और श्रमदान से बनाई 350 फीट सड़क

एक नई सोच, एक नई धारा

करोड़ों की लागत से बनकर तैयार हुआ रांची में टाटा कैंसर हॉस्पिटल, सीएम सोरेन करेंगे उद्घाटन

झारखंड के कैंसर के मरीजों को बड़ी सहुलियत मिलने वाली है। उन्हें अब कैंसर के इलाज के लिए दिल्ली-मुंबई जैसे महानगरों का रुख करने की जरूरत नहीं होगी। कांके में बने टाटा के कैंसर अस्पताल में ही उनका इलाज हो जायेगा। 400 करोड़ की लागत से बनकर इस अस्पताल का शुभारंभ शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे।

कांके में राज्य सरकार की मानसिक आरोग्यशाला रिनपास की जमीन पर कैंसर अस्पताल के निर्माण कार्य का शिलान्यास वर्ष 2018 में हुआ था। इसकी आधारशिला टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा और तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रखी थी।
इस मौके पर रतन टाटा ने कहा था कि कैंसर के कारण हर साल लाखों लोग मरते हैं। इसका इलाज इतना महंगा है कि लोग इस रोग से लड़ने की हिम्मत ही खो बैठते हैं। मैं झारखंड सरकार की सराहना करता हूं। यह अस्पताल कई लोगों की जान बचाने में अहम भूमिका निभायेगा।

इस अस्पताल में ओपीडी का संचालन एक साल पहले से किया जा रहा है। 12 मई के बाद यहां इनडोर कैंसर पेशेंट का भी इलाज शुरू हो जाएगा। अस्पताल में फिलहाल 82 बेड हैं, जिनमें से 50 फीसदी यानि 41 बेड स्थानीय लोगों के लिए आरक्षित हैं। अस्पताल में 14 ऑपरेशन थिएटर और 28 बेड का आइसीयू भी होगा। इसके अलावा यहां आवासीय परिसर भी बनाया जायेगा। अस्पताल का निर्माण टाटा ट्रस्ट ने किया है। इस अस्पताल की खासियत ये है कि इसमें इलाज के साथ कैंसर पर रिसर्च भी होगा। अस्पताल को मुंबई के टाटा मेमोरियल सेंटर के समान विकसित किया जाना है।

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!