ताजा खबर
जमशेदपुर: बर्मामाइंस में बड़ी वारदात की फिराक में था युवक, देसी कट्टा और 5 गोलियों के साथ गिरफ्तार; कुख्यात शाहिद का नाम आया सामने•जमशेदपुर: बागबेड़ा में अनुग्रह नारायण सिंह शिक्षण एवं सेवा संस्थान द्वारा भव्य विजया मिलन समारोह आयोजित, विधायक सरयू राय व कई गणमान्य रहे मौजूद•झारखंड को मिली नई रेल सौगात: सांतरागाछी-टाटानगर-जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन को दिखाई गई हरी झंडी, मजबूत होगी कनेक्टिविटी•सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में बड़ा फर्जीवाड़ा: तीन दिनों में 18.96 करोड़ नहीं, बल्कि 13.96 करोड़ रुपये के 187 अनधिकृत ट्रांजैक्शन से मचा हड़कंप; जानिए ग्राहकों पर इसका क्या होगा असर•जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम मुक्केबाज़ी संघ की विशेष आम सभा संपन्न, खेल प्रशासन में पारदर्शिता और खिलाड़ियों के अधिकारों की उठी मांग•झारखंड: दिवाली पर पटाखे फोड़ने से पहले जान लें समय और ध्वनि सीमा, JSPCB ने जारी किए कड़े दिशा-निर्देश; जमशेदपुर के 10 स्थानों पर होगी निगरानी•लुधियाना: समराला चौक पर सैलून चलाने वाली महिला की बेरहमी से पिटाई, पति पर थार SUV और बाइक मांगने का आरोप, CCTV वायरल•जमशेदपुर: सिदगोड़ा बाजार में पुलिस के नाम पर रंगदारी मांगने पहुंचा युवक रंगेहाथ पकड़ाया, साथी फरार•रांची की बेटी का मान: रेखा पांडेय बनीं महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (MCL) की नई निदेशक (कार्मिक)•जमशेदपुर: मानगो में लोन दिलाने के नाम पर बर्तन दुकानदार से 1.99 लाख की ठगी, श्रीराम फाइनेंस के फर्जी अधिकारी बनकर पहुंचे थे शातिरजमशेदपुर: बर्मामाइंस में बड़ी वारदात की फिराक में था युवक, देसी कट्टा और 5 गोलियों के साथ गिरफ्तार; कुख्यात शाहिद का नाम आया सामने•जमशेदपुर: बागबेड़ा में अनुग्रह नारायण सिंह शिक्षण एवं सेवा संस्थान द्वारा भव्य विजया मिलन समारोह आयोजित, विधायक सरयू राय व कई गणमान्य रहे मौजूद•झारखंड को मिली नई रेल सौगात: सांतरागाछी-टाटानगर-जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन को दिखाई गई हरी झंडी, मजबूत होगी कनेक्टिविटी•सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में बड़ा फर्जीवाड़ा: तीन दिनों में 18.96 करोड़ नहीं, बल्कि 13.96 करोड़ रुपये के 187 अनधिकृत ट्रांजैक्शन से मचा हड़कंप; जानिए ग्राहकों पर इसका क्या होगा असर•जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम मुक्केबाज़ी संघ की विशेष आम सभा संपन्न, खेल प्रशासन में पारदर्शिता और खिलाड़ियों के अधिकारों की उठी मांग•झारखंड: दिवाली पर पटाखे फोड़ने से पहले जान लें समय और ध्वनि सीमा, JSPCB ने जारी किए कड़े दिशा-निर्देश; जमशेदपुर के 10 स्थानों पर होगी निगरानी•लुधियाना: समराला चौक पर सैलून चलाने वाली महिला की बेरहमी से पिटाई, पति पर थार SUV और बाइक मांगने का आरोप, CCTV वायरल•जमशेदपुर: सिदगोड़ा बाजार में पुलिस के नाम पर रंगदारी मांगने पहुंचा युवक रंगेहाथ पकड़ाया, साथी फरार•रांची की बेटी का मान: रेखा पांडेय बनीं महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (MCL) की नई निदेशक (कार्मिक)•जमशेदपुर: मानगो में लोन दिलाने के नाम पर बर्तन दुकानदार से 1.99 लाख की ठगी, श्रीराम फाइनेंस के फर्जी अधिकारी बनकर पहुंचे थे शातिर

एक नई सोच, एक नई धारा

माओवादियों के दो दिवसीय बंद से पलामू के तीन थाना क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित

झारखंड : चतरा में तीन अप्रैल को पुलिस मुठभेड़ में पांच माओवादियों के मारे जाने के विरोध में झारखंड के पलामू और आसपास के क्षेत्रों में नक्सलियों द्वारा आहूत दो दिवसीय बंद के पहले दिन शुक्रवार को पलामू जिले के तीन थाना क्षेत्रों में आम जनजीवन प्रभावित हुआ। हालांकि, अन्य क्षेत्र बंद से प्रभावित नहीं हुए।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र के नौडीहा में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए पांच माओवादियों के विरोध में राज्य के पश्चिमी जिलों में चरमपंथियों के प्रतिबंधित संगठन ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी’ (माओवादी) ने 14 एवं 15 अप्रैल को बंद का आह्वान किया है।

छत्तरपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसपीडीओ) अजय कुमार ने ‘पीटीआई/भाषा’ से बातचीत में कहा कि माओवादियों के इस बंद का हरिहरगंज, पीपरा और नौडीहा थाना क्षेत्र में जबरदस्त असर देखने को मिला क्योंकि इन क्षेत्रों में सड़कों पर वाहन नहीं चल रहे और दूकानें एवं व्यापारिक प्रतिष्ठान पूरी तरह से बंद रहे।
पुलिस चौकसी के बीच आम जीवन को सामान्य करने की कोशिश की जा रही है। अबतक किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

दूसरी तरफ लेस्लीगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसपीडीओ) आलोक कुमार टूट्टी ने बताया कि चतरा जिले से सटे पलामू जिले के मनातू, तरहसी, पिपराटांड़ और पांकी थाना क्षेत्रों में पुलिस सतर्क है। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए गश्त तेज कर दिया गया है। टूट्टी ने बताया कि बंद का इस पुलिस अनुमंडल में विशेष प्रभाव अभी तक नहीं दिखा है।
माओवादियों के इस बंद की जानकारी बिहार के गया जिले के भदवर थाना क्षेत्र के नंदई और रोशनगंज थाना क्षेत्र के बालासोत के बिजली के ट्रांसफर में हस्तलिखित पोस्टर के माध्यम से हुई थी। जिसमें झारखंड के पश्चिमी भाग तथा बिहार के कुछ हिस्सों में बंद की बात कही गयी थी।

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!