ताजा खबर
जमशेदपुर: सिदगोड़ा बाजार में पुलिस के नाम पर रंगदारी मांगने पहुंचा युवक रंगेहाथ पकड़ाया, साथी फरार•रांची की बेटी का मान: रेखा पांडेय बनीं महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (MCL) की नई निदेशक (कार्मिक)•जमशेदपुर: मानगो में लोन दिलाने के नाम पर बर्तन दुकानदार से 1.99 लाख की ठगी, श्रीराम फाइनेंस के फर्जी अधिकारी बनकर पहुंचे थे शातिर•जमशेदपुर: ‘हिंद एकता सामाजिक संस्था’ ने रतन टाटा की पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, एकत्र हुए 88 यूनिट रक्त•जमशेदपुर हाफ मैराथन 29 नवंबर को: ‘रन फॉर द ग्रीनर टुमॉरो’ थीम पर टाटा स्टील का बड़ा ऐलान, हर प्रतिभागी के नाम पर लगेगा एक पौधा•जमशेदपुर में हंसी के ठहाकों और कला का संगम: बिष्टुपुर में शैलेश लोढ़ा करेंगे हास्य नाटक ‘डैड्स गर्लफ्रेंड्स’ का मंचन•जमशेदपुर: बागबेड़ा कॉलोनी में 24 घंटे के भीतर बहाल हुआ डोर-टू-डोर कचरा उठाव, स्थानीय लोगों में खुशी की लहर•रांची में समापन समारोह: 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता में 26 अक्टूबर को शामिल होंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन•गुमला में बड़ी सफलता: पीएलएफआई का जोनल कमांडर विश्राम कोंगाडी समेत चार उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार और पर्चे बरामद•मानवाधिकार सहायता संघ: कपिल देवराज हेसा बने राष्ट्रीय मुख्य महासचिव, जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुमन कारूवा ने दी बधाईजमशेदपुर: सिदगोड़ा बाजार में पुलिस के नाम पर रंगदारी मांगने पहुंचा युवक रंगेहाथ पकड़ाया, साथी फरार•रांची की बेटी का मान: रेखा पांडेय बनीं महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (MCL) की नई निदेशक (कार्मिक)•जमशेदपुर: मानगो में लोन दिलाने के नाम पर बर्तन दुकानदार से 1.99 लाख की ठगी, श्रीराम फाइनेंस के फर्जी अधिकारी बनकर पहुंचे थे शातिर•जमशेदपुर: ‘हिंद एकता सामाजिक संस्था’ ने रतन टाटा की पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, एकत्र हुए 88 यूनिट रक्त•जमशेदपुर हाफ मैराथन 29 नवंबर को: ‘रन फॉर द ग्रीनर टुमॉरो’ थीम पर टाटा स्टील का बड़ा ऐलान, हर प्रतिभागी के नाम पर लगेगा एक पौधा•जमशेदपुर में हंसी के ठहाकों और कला का संगम: बिष्टुपुर में शैलेश लोढ़ा करेंगे हास्य नाटक ‘डैड्स गर्लफ्रेंड्स’ का मंचन•जमशेदपुर: बागबेड़ा कॉलोनी में 24 घंटे के भीतर बहाल हुआ डोर-टू-डोर कचरा उठाव, स्थानीय लोगों में खुशी की लहर•रांची में समापन समारोह: 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता में 26 अक्टूबर को शामिल होंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन•गुमला में बड़ी सफलता: पीएलएफआई का जोनल कमांडर विश्राम कोंगाडी समेत चार उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार और पर्चे बरामद•मानवाधिकार सहायता संघ: कपिल देवराज हेसा बने राष्ट्रीय मुख्य महासचिव, जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुमन कारूवा ने दी बधाई

एक नई सोच, एक नई धारा

जमशेदपुर: मानगो में लोन दिलाने के नाम पर बर्तन दुकानदार से 1.99 लाख की ठगी, श्रीराम फाइनेंस के फर्जी अधिकारी बनकर पहुंचे थे शातिर

IMG bdd58f22 0217 4134 abbd da04b637e2da

तीसरी धारा न्यूज / जमशेदपुर:

जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र में ठगी का एक नया और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। मानगो डिमना रोड स्थित ‘शिव शंकर बर्तन भंडार’ के मालिक राजेंद्र कुमार शर्मा को आसान लोन का झांसा देकर दो शातिर युवकों ने उनके बैंक खाते से 1,99,000 रुपये की अवैध निकासी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर मानगो पुलिस ने तौसिफ आलम और मानगो डिमना बस्ती शिवनाथ रोड निवासी अरविंद कुमार मिश्रा को नामजद अभियुक्त बनाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

​लोन दिलाने का झांसा देकर लिया था हस्ताक्षरयुक्त चेक

पुलिस को दी गई लिखित शिकायत के अनुसार, पीड़ित राजेंद्र कुमार शर्मा के पास दो युवक पहुंचे थे जिन्होंने खुद को प्रतिष्ठित वित्तीय संस्थान ‘श्रीराम फाइनेंस’ का अधिकृत अधिकारी बताया था। आरोपियों ने उन्हें आसानी से लोन दिलाने का झांसा दिया और उनका भरोसा जीतकर लोन प्रक्रिया के नाम पर 199 रुपये का एक हस्ताक्षरित चेक ले लिया। पीड़ित ने बिना किसी शक के चेक काटकर उन्हें सौंप दिया, जिसके बाद बदमाशों ने बड़ी चालाकी से चेक में फेरबदल कर 199 रुपये की राशि को एडिट कर 1,99,000 रुपये बना लिया और बैंक से पैसे उड़ा लिए।

​खाते से पैसे कटने के मैसेज पर हुआ ठगी का खुलासा

जैसे ही बदमाशों ने बैंक से रकम निकाली, पीड़ित राजेंद्र कुमार शर्मा के मोबाइल पर अकाउंट से पैसे कटने का संदेश आ गया। मोबाइल पर अचानक भारी-भरकम राशि कटने का मैसेज देख उनके होश उड़ गए। इसके बाद वे तुरंत बैंक पहुंचे और स्टेटमेंट निकलवाकर पूरी जानकारी ली, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि उनके साथ लोन के नाम पर बड़ा धोखा हुआ है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

​📌 तीसरी धारा न्यूज

साइबर ठगी और आपराधिक गतिविधियों से जुड़ी हर सतर्क करने वाली खबर — तीसरी धारा न्यूज

 

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!