एक नई सोच, एक नई धारा

भाजपा नेता शिव शंकर सिंह के नेतृत्व में हूल दिवस पर सिदो-कान्हू को दी श्रद्धांजलि

IMG 20240630 WA0014
IMG 20240630 WA0014

जमशेदपुर : अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ विद्रोह का प्रतीक हुल दिवस के अवसर पर बिरसानगर जोन नंबर-1 के गुड़िया मैदान पर स्थापित सिद्धो–कान्हो के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और उन्होंने सिद्धो–कान्हो, चांद– भैरव व फूलो–झानो सहित समस्त वीरों को याद किया।

IMG 20240309 WA00281
IMG 20240309 WA00271

शिव शंकर सिंह ने कहा “हूल दिवस आजादी की लड़ाई में अंग्रेजों के खिलाफ जम के लड़ने वाले आदिवासियों की संघर्ष गाथा और उनके बलिदान को याद करने का खास दिन है।”
इस अवसर पर त्रिदेव सिंह, जित्तू सिंह, जॉनी मसीह, कोशिश संस्था के सदस्य और स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

IMG 20240309 WA00261