ताजा खबर
जमशेदपुर में दुर्गापूजा पर यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 15 से 21 अक्टूबर तक लागू रहेगा नया रूट चार्ट और पार्किंग नियम•फेस्टिव सीजन में व्यापारियों को बड़ी राहत: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर चार्ज दिवाली तक टालने का फैसला•शिक्षा जगत की अनमोल धरोहर: डीबीएमएस परिवार ने श्रीमती के. उमा को दी भावुक विदाई, मुंबई के लिए करेंगी प्रस्थान•सरायकेला में कोल्हान आयुक्त ने की राजस्व विकास और मतदाता पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा, पेंडिंग योजनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश•शारदीय नवरात्रि 2026: तीसरे दिन होती है मां चंद्रघंटा की पूजा, जानिए स्वरूप, महत्व और संपूर्ण पूजा विधि•बिष्टुपुर पथराव मामले में भाजपा नेता अजीत सिंह चन्द्रवंशी बोले- झड़प में मुझे भी आई चोट, निष्पक्ष हो उच्चस्तरीय जांच•बिष्टुपुर हिंसा पर गरमाई राजनीति: कांग्रेस ने भाजपा जिलाध्यक्ष और पूर्वी विधायक पर बोला हमला•झारखंड में धान खरीद की शुरू हुई तैयारियां: 15 दिसंबर से होगी शुरुआत, इस बार 50 लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य•जमशेदपुर के बिष्टुपुर में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच भीषण झड़प, पथराव में पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार समेत 10 से अधिक घायल•पूर्वी सिंहभूम में दुर्गा पूजा पंडालों के 100 मीटर के दायरे को किया गया तंबाकू मुक्त घोषित, नियम तोड़ने पर लगेगा 1,000 रुपये तक जुर्मानाजमशेदपुर में दुर्गापूजा पर यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 15 से 21 अक्टूबर तक लागू रहेगा नया रूट चार्ट और पार्किंग नियम•फेस्टिव सीजन में व्यापारियों को बड़ी राहत: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर चार्ज दिवाली तक टालने का फैसला•शिक्षा जगत की अनमोल धरोहर: डीबीएमएस परिवार ने श्रीमती के. उमा को दी भावुक विदाई, मुंबई के लिए करेंगी प्रस्थान•सरायकेला में कोल्हान आयुक्त ने की राजस्व विकास और मतदाता पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा, पेंडिंग योजनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश•शारदीय नवरात्रि 2026: तीसरे दिन होती है मां चंद्रघंटा की पूजा, जानिए स्वरूप, महत्व और संपूर्ण पूजा विधि•बिष्टुपुर पथराव मामले में भाजपा नेता अजीत सिंह चन्द्रवंशी बोले- झड़प में मुझे भी आई चोट, निष्पक्ष हो उच्चस्तरीय जांच•बिष्टुपुर हिंसा पर गरमाई राजनीति: कांग्रेस ने भाजपा जिलाध्यक्ष और पूर्वी विधायक पर बोला हमला•झारखंड में धान खरीद की शुरू हुई तैयारियां: 15 दिसंबर से होगी शुरुआत, इस बार 50 लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य•जमशेदपुर के बिष्टुपुर में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच भीषण झड़प, पथराव में पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार समेत 10 से अधिक घायल•पूर्वी सिंहभूम में दुर्गा पूजा पंडालों के 100 मीटर के दायरे को किया गया तंबाकू मुक्त घोषित, नियम तोड़ने पर लगेगा 1,000 रुपये तक जुर्माना

एक नई सोच, एक नई धारा

जमशेदपुर में दुर्गापूजा पर यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 15 से 21 अक्टूबर तक लागू रहेगा नया रूट चार्ट और पार्किंग नियम

IMG 20261014 113713

तीसरी धारा न्यूज / जमशेदपुर:

जमशेदपुर में शारदीय नवरात्रि और दुर्गापूजा के दौरान उमड़ने वाली भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस ने कमर कस ली है. शहर की सुरक्षा और सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए 15 से 21 अक्टूबर तक यातायात व्यवस्था में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं, जिसके तहत कई प्रमुख मार्गों पर वन-वे व्यवस्था लागू रहेगी और वाहनों के लिए विशेष रूट चार्ट जारी किया गया है.IMG 20261014 113713

​मानगो, साकची और भालूबासा के लिए बदला मार्ग

पूजा के दौरान यातायात को सुचारू रखने के लिए ऑटो और अन्य वाहनों के मार्ग तय किए गए हैं:

  • ​मानगो से आने वाले ऑटो: मानगो बस स्टैंड चौक से एमजीएम अस्पताल, शीतला मंदिर और दिल्ली दरबार होटल होते हुए साकची गोलचक्कर पहुंचेंगे.
  • ​साकची से मानगो जाने वाले ऑटो: बंगाल क्लब, किताब लाइन, ओल्ड कोर्ट मोड़ और मरीन ड्राइव मोड़ होते हुए पुराने पुल से जाएंगे. इन दोनों मार्गों पर ऑटो के लिए वन-वे व्यवस्था रहेगी.
  • ​स्ट्रेट माइल रोड व अन्य रूट: साकची गोलचक्कर से भालूबासा और बारीडीह जाने वाले दोपहिया, तिपहिया और छोटे चारपहिया वाहन स्ट्रेट माइल रोड से रामलीला मैदान, कुम्हारपाड़ा होते हुए आगे बढ़ेंगे. काशीडीह पूजा पंडाल के पास जाम की स्थिति से निपटने के लिए वाहनों को बाराद्वारी सुपरवाइजर फ्लैट, एपेक्स अस्पताल और टेलीफोन एक्सचेंज के रास्ते निकाला जाएगा.
  • ​डिमना और बारीडीह मार्ग: बारीडीह, सिदगोड़ा और भालूबासा से साकची, मानगो व डिमना जाने वाले वाहन कुम्हारपाड़ा, न्यू बाराद्वारी और पुराने टेलीफोन एक्सचेंज के रास्ते चलेंगे. वहीं, साकची और मानगो से उक्त क्षेत्रों की ओर जाने वाले दोपहिया वाहनों को छोड़कर अन्य वाहन मानगो पुल के दक्षिणी हिस्से से भुइयांडीह मार्ग का इस्तेमाल करेंगे.b 1

​विभिन्न पंडालों के पास पार्किंग की विशेष व्यवस्था

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शहर के अलग-अलग हिस्सों में पार्किंग स्थल चिह्नित किए गए हैं:

  • ​काशीडीह और साकची: काशीडीह पूजा पंडाल आने वाले वाहनों के लिए ठाकुर प्यारा सिंह मैदान, डीएसएम स्कूल मैदान, जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के सामने का मैदान, नौ नंबर टैक्सी स्टैंड और काशीडीह उच्च विद्यालय में पार्किंग प्रस्तावित है. भालूबासा में श्मशान घाट के पश्चिम की खाली जमीन, गैस गोदाम के पास, मानगो बस स्टैंड का आधा परिसर, चंडीनगर मैदान और आदिवासी विद्यालय परिसर में वाहन खड़े किए जा सकेंगे.
  • ​अन्य क्षेत्र: एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान, टुइलाडुंगरी में आरडी टाटा गोलचक्कर के पास 407 स्टैंड, एनटीटीएफ मैदान, केरला समाजम स्कूल, आमबगान मैदान (शीतला मंदिर), और रविंद्र भवन के पास पार्किंग की व्यवस्था की गई है.

​कदमा, टेल्को, बर्मामाइंस और सोनारी के लिए निर्देश

  • ​कदमा: रानीकुदर और रंकिणी मंदिर आने वाले लोग जुस्को स्कूल कदमा परिसर, धोबीघाट और गणेश पूजा मैदान में वाहन पार्क कर सकेंगे. कदमा थाना से रानीकुदर की ओर वाहनों का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा, जबकि सोनारी-कदमा आने-जाने वाले वाहन लिंक रोड का प्रयोग करेंगे.
  • ​टेल्को व बर्मामाइंस: सबुज कल्याण संघ के पास लेबर ब्यूरो चौक के सामने, सेंट्रल बैंक, सीटीएस बस पड़ाव और गुरुद्वारा के सामने पार्किंग होगी. बर्मामाइंस में बीपीएम उच्च विद्यालय मैदान, टीआरएफ मैदान और बीना रोड पर पार्किंग बनाई गई है.a 2

​आदित्यपुर और जुगसलाई जाने वालों के लिए चेतावनी

बिष्टुपुर से आदित्यपुर जाने वाले खरकई नदी के पुराने पुल पर वाहनों का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा और इस पुल से केवल पैदल यात्री आ-जा सकेंगे. मैला टंकी से आदित्यपुर जाने वाले वाहन वोल्टास गोलचक्कर से घूमकर नए पुल का इस्तेमाल करेंगे. जुगसलाई बाजार में भारी व्यावसायिक वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी तथा बाटा चौक से रेलवे फाटक की ओर वाहनों का आना-जाना बंद रहेगा.

​प्रशासन ने परिसदन गोलचक्कर से लेकर उपायुक्त, एसएसपी, एसडीओ आवास और आर्मी कैंप के बीच सड़क किनारे वाहन खड़े करने पर सख्त रोक लगाई है. जिला प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें और निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें.

​📌 तीसरी धारा न्यूज

सुरक्षित और सुगम यातायात से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी के लिए जुड़े रहें तीसरी धारा न्यूज के साथ!

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!