ताजा खबर
गम्हरिया थाने की घटना के बाद बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: इंस्पेक्टर राजेश टुडू बने नए थाना प्रभारी, एसपी ने संभाली कमान•जमशेदपुर: साइबर अपराधियों को फर्जी सिम कार्ड सप्लाई करने वाले नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, बर्मामाइंस से सिम विक्रेता गिरफ्तार•सरायकेला: गम्हरिया थाने में परिवारिक विवाद की शिकायत लेकर पहुंची महिला ने पुलिसकर्मी पर लगाया दुष्कर्म का गंभीर आरोप, आरोपी हिरासत में•बॉलीवुड को बड़ा झटका: ‘कांटे’ और ‘शूटआउट एट वडाला’ फेम मशहूर फिल्ममेकर संजय गुप्ता का निधन, घर में सिर पर चोट लगने से हुआ हादसा•जमशेदपुर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल: 5 साल के मासूम सात्विक के लिए बनाया ‘ग्रीन कॉरिडोर’, 15 मिनट में एम्बुलेंस को पहुंचाया डिमना चौक•जमशेदपुर: भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा का निधन, राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर•जमशेदपुर: बर्मामाइंस में बड़ी वारदात की फिराक में था युवक, देसी कट्टा और 5 गोलियों के साथ गिरफ्तार; कुख्यात शाहिद का नाम आया सामने•जमशेदपुर: बागबेड़ा में अनुग्रह नारायण सिंह शिक्षण एवं सेवा संस्थान द्वारा भव्य विजया मिलन समारोह आयोजित, विधायक सरयू राय व कई गणमान्य रहे मौजूद•झारखंड को मिली नई रेल सौगात: सांतरागाछी-टाटानगर-जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन को दिखाई गई हरी झंडी, मजबूत होगी कनेक्टिविटी•सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में बड़ा फर्जीवाड़ा: तीन दिनों में 18.96 करोड़ नहीं, बल्कि 13.96 करोड़ रुपये के 187 अनधिकृत ट्रांजैक्शन से मचा हड़कंप; जानिए ग्राहकों पर इसका क्या होगा असरगम्हरिया थाने की घटना के बाद बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: इंस्पेक्टर राजेश टुडू बने नए थाना प्रभारी, एसपी ने संभाली कमान•जमशेदपुर: साइबर अपराधियों को फर्जी सिम कार्ड सप्लाई करने वाले नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, बर्मामाइंस से सिम विक्रेता गिरफ्तार•सरायकेला: गम्हरिया थाने में परिवारिक विवाद की शिकायत लेकर पहुंची महिला ने पुलिसकर्मी पर लगाया दुष्कर्म का गंभीर आरोप, आरोपी हिरासत में•बॉलीवुड को बड़ा झटका: ‘कांटे’ और ‘शूटआउट एट वडाला’ फेम मशहूर फिल्ममेकर संजय गुप्ता का निधन, घर में सिर पर चोट लगने से हुआ हादसा•जमशेदपुर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल: 5 साल के मासूम सात्विक के लिए बनाया ‘ग्रीन कॉरिडोर’, 15 मिनट में एम्बुलेंस को पहुंचाया डिमना चौक•जमशेदपुर: भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा का निधन, राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर•जमशेदपुर: बर्मामाइंस में बड़ी वारदात की फिराक में था युवक, देसी कट्टा और 5 गोलियों के साथ गिरफ्तार; कुख्यात शाहिद का नाम आया सामने•जमशेदपुर: बागबेड़ा में अनुग्रह नारायण सिंह शिक्षण एवं सेवा संस्थान द्वारा भव्य विजया मिलन समारोह आयोजित, विधायक सरयू राय व कई गणमान्य रहे मौजूद•झारखंड को मिली नई रेल सौगात: सांतरागाछी-टाटानगर-जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन को दिखाई गई हरी झंडी, मजबूत होगी कनेक्टिविटी•सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में बड़ा फर्जीवाड़ा: तीन दिनों में 18.96 करोड़ नहीं, बल्कि 13.96 करोड़ रुपये के 187 अनधिकृत ट्रांजैक्शन से मचा हड़कंप; जानिए ग्राहकों पर इसका क्या होगा असर

एक नई सोच, एक नई धारा

प्रेमी-प्रेमिका और प्रेमिका के घर वालों के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा

 झारखंड के जमशेदपुर में प्रेमी-प्रेमिका और प्रेमिका के घर वालों के बीच एक हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। आप भी सुनकर चौंक जाएंगे। कदमा के प्रतिमानगर स्थित मेघदूत अपार्टमेंट के चिरंजीवी चिराग पिल्लई का एक लड़की से करीब एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की ​पश्चिम बंगाल के मालदा की रहने वाली है। युवती अपने प्रेमी के साथ लगभग दो महीने से उसके फ्लैट पर रह रही थी। अचानक उसके घर वाले आए और प्रेमी के नाक के नीचे से लड़की को ले भागे। इस घटना की इलाके में खूब चर्चा है।

फोन पर बढ़ीं नजदीकियां

जानकारी के अनुसार, युवक और युवती का बीच में सम्पर्क टूट गया था। पर दो महीने से फिर दोनों के बीच फोन पर बात होने लगी तो नजदीकियां बढ़ीं और मालदा से चलकर लड़की ओडिशा पहुंची। उधर युवक भी ओडिशा आया और लड़की को लेकर कदमा प्रतिमानगर स्थित अपने फ्लैट पर आया। उसके बाद लड़की, युवक के साथ दो महीने से उसके फ्लैट पर रह रही थी।

घर वाले कार से लड़की को लेकर हुए फरार

मंगलवार रात को लड़की के घर वाले जमशेदपुर स्थित लड़के के घर पहुंचे। जैसे ही वह लोग लड़के के घर पहुंचे। लड़का अपनी कार से लड़की को लेकर भागने लगा। पर लड़की के घर वालों ने उसे भागने नहीं दिया और उसे चारो तरफ से घेर लिया। इस बीच लड़की के घर वालों ने लड़के से उसके कार की चाभी भी ​छीननी चाही। पर चिराग उनसे बचने की कोशिश करने लगा। उस दरम्यान उसकी कार पलट गई। वह लोग लड़की को अपनी कार में लेकर फरार हो गए।

किसी पक्ष ने नहीं की लिखित शिकायत

दिलचस्प यह है कि इस पूरे मामले में किसी भी पक्ष की तरफ से लिखित शिकायत नहीं की गई है। लड़के ने थाने में मौखिक शिकायत की है। उसका कहना है कि लड़की के परिवार वाले उस पर दबाव बना रहे थे कि वह अपनी संपत्ति लड़की के नाम कर दे। कुछ दिन पहले लड़की के परिवार के लोग आकर यही दबाव बना रहे थे। उसने इसके लिए मना कर दिया तो उन लोगों ने मंगलवार को हमला कर दिया।

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!