ताजा खबर
गम्हरिया थाने की घटना के बाद बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: इंस्पेक्टर राजेश टुडू बने नए थाना प्रभारी, एसपी ने संभाली कमान•जमशेदपुर: साइबर अपराधियों को फर्जी सिम कार्ड सप्लाई करने वाले नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, बर्मामाइंस से सिम विक्रेता गिरफ्तार•सरायकेला: गम्हरिया थाने में परिवारिक विवाद की शिकायत लेकर पहुंची महिला ने पुलिसकर्मी पर लगाया दुष्कर्म का गंभीर आरोप, आरोपी हिरासत में•बॉलीवुड को बड़ा झटका: ‘कांटे’ और ‘शूटआउट एट वडाला’ फेम मशहूर फिल्ममेकर संजय गुप्ता का निधन, घर में सिर पर चोट लगने से हुआ हादसा•जमशेदपुर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल: 5 साल के मासूम सात्विक के लिए बनाया ‘ग्रीन कॉरिडोर’, 15 मिनट में एम्बुलेंस को पहुंचाया डिमना चौक•जमशेदपुर: भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा का निधन, राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर•जमशेदपुर: बर्मामाइंस में बड़ी वारदात की फिराक में था युवक, देसी कट्टा और 5 गोलियों के साथ गिरफ्तार; कुख्यात शाहिद का नाम आया सामने•जमशेदपुर: बागबेड़ा में अनुग्रह नारायण सिंह शिक्षण एवं सेवा संस्थान द्वारा भव्य विजया मिलन समारोह आयोजित, विधायक सरयू राय व कई गणमान्य रहे मौजूद•झारखंड को मिली नई रेल सौगात: सांतरागाछी-टाटानगर-जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन को दिखाई गई हरी झंडी, मजबूत होगी कनेक्टिविटी•सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में बड़ा फर्जीवाड़ा: तीन दिनों में 18.96 करोड़ नहीं, बल्कि 13.96 करोड़ रुपये के 187 अनधिकृत ट्रांजैक्शन से मचा हड़कंप; जानिए ग्राहकों पर इसका क्या होगा असरगम्हरिया थाने की घटना के बाद बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: इंस्पेक्टर राजेश टुडू बने नए थाना प्रभारी, एसपी ने संभाली कमान•जमशेदपुर: साइबर अपराधियों को फर्जी सिम कार्ड सप्लाई करने वाले नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, बर्मामाइंस से सिम विक्रेता गिरफ्तार•सरायकेला: गम्हरिया थाने में परिवारिक विवाद की शिकायत लेकर पहुंची महिला ने पुलिसकर्मी पर लगाया दुष्कर्म का गंभीर आरोप, आरोपी हिरासत में•बॉलीवुड को बड़ा झटका: ‘कांटे’ और ‘शूटआउट एट वडाला’ फेम मशहूर फिल्ममेकर संजय गुप्ता का निधन, घर में सिर पर चोट लगने से हुआ हादसा•जमशेदपुर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल: 5 साल के मासूम सात्विक के लिए बनाया ‘ग्रीन कॉरिडोर’, 15 मिनट में एम्बुलेंस को पहुंचाया डिमना चौक•जमशेदपुर: भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा का निधन, राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर•जमशेदपुर: बर्मामाइंस में बड़ी वारदात की फिराक में था युवक, देसी कट्टा और 5 गोलियों के साथ गिरफ्तार; कुख्यात शाहिद का नाम आया सामने•जमशेदपुर: बागबेड़ा में अनुग्रह नारायण सिंह शिक्षण एवं सेवा संस्थान द्वारा भव्य विजया मिलन समारोह आयोजित, विधायक सरयू राय व कई गणमान्य रहे मौजूद•झारखंड को मिली नई रेल सौगात: सांतरागाछी-टाटानगर-जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन को दिखाई गई हरी झंडी, मजबूत होगी कनेक्टिविटी•सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में बड़ा फर्जीवाड़ा: तीन दिनों में 18.96 करोड़ नहीं, बल्कि 13.96 करोड़ रुपये के 187 अनधिकृत ट्रांजैक्शन से मचा हड़कंप; जानिए ग्राहकों पर इसका क्या होगा असर

एक नई सोच, एक नई धारा

जमशेदपुर: साइबर अपराधियों को फर्जी सिम कार्ड सप्लाई करने वाले नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, बर्मामाइंस से सिम विक्रेता गिरफ्तार

IMG 20261101 135218

तीसरी धारा न्यूज / जमशेदपुर:

शहर में सक्रिय साइबर अपराधियों को अवैध और फर्जी सिम कार्ड उपलब्ध कराने वाले अंतरराज्यीय व स्थानीय नेटवर्क के खिलाफ जमशेदपुर पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस जांच में कुल नौ ऐसे सिम विक्रेताओं की संलिप्तता सामने आई है, जो कथित तौर पर साइबर ठगों को अवैध तरीके से सिम कार्ड मुहैया करा रहे थे। इस मामले में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना की पुलिस ने बर्मामाइंस क्षेत्र से एक सिम विक्रेता रौनक कुमार को गिरफ्तार किया है।IMG 20261101 135218

​बिना वैध दस्तावेजों के सस्ते दामों पर बेचता था सिम

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी रौनक कुमार बिना किसी वैध दस्तावेजों और उचित सत्यापन के सस्ते दामों पर सिम कार्ड हासिल कर सीधे साइबर अपराधियों को बेच रहा था। इन फर्जी नंबरों का इस्तेमाल कर साइबर ठग देश के विभिन्न हिस्सों में लोगों को फोन कॉल और अन्य डिजिटल माध्यमों से अपना निशाना बनाते हैं। फर्जी आईडी और दस्तावेजों पर सिम जारी होने के कारण ठगी के मामलों में असली अपराधियों तक पहुंचना पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती साबित होता था। फिलहाल पुलिस इस पूरे सिंडिकेट से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की गहराई से जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ के आधार पर शहर के कई अन्य इलाकों में ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है।

​बिरसानगर में 67 सिम कार्ड बरामदगी के बाद खुला था राज

गौरतलब है कि हाल ही में बिरसानगर जोन नंबर-2बी स्थित ओमनगर रोड नंबर-एक में पुलिस ने एक बड़े साइबर गिरोह के ठिकाने पर छापेमारी कर भारी मात्रा में 67 सिम कार्ड बरामद किए थे। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने शहर के अलग-अलग इलाकों से पांच युवकों को भी गिरफ्तार किया था। वर्तमान में पुलिस उन सभी बरामद सिम कार्डों की तकनीकी जांच (Technical Analysis) करने में जुटी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इन नंबरों का इस्तेमाल किन-किन बैंक खातों और साइबर धोखाधड़ी की घटनाओं में किया गया है। साथ ही इन नंबरों के जरिए ठगी के शिकार हुए लोगों की फेरिस्त भी तैयार की जा रही है।

​📌 तीसरी धारा न्यूज

साइबर अपराध, पुलिस कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़ी हर सटीक खबर — तीसरी धारा न्यूज

 

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!