ताजा खबर
जमशेदपुर में प्रशासनिक फेरबदल: एसएसपी डॉ. एहतेशाम वाकारिब ने तीन थानों को दिए नए प्रभारी, सीतारामडेरा, बिरसानगर और श्यामसुंदरपुर में तैनाती•शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन: ब्रह्मचारिणी स्वरूप की होती है पूजा, जानिए पूरी विधि और महत्व•नवरात्रि के प्रथम दिन ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने ताइक्वांडो के बच्चों के बीच किया खाद्य सामग्री का वितरण, मिस मनदीप कौर रहीं मौजूद•साकची गोलचक्कर पर ट्रैफिक पुलिस की अनोखी पहल: सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान, बांटे गए हेलमेट•रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो ने दी श्रद्धांजलि, 14 अक्टूबर को शहीद देवेंद्र माझी का शहादत दिवस सादगी से मनाने का निर्णय•विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मानगो चौक पर डीएलएसए ने चलाया जागरूकता अभियान, टोल-फ्री नंबर 14416 पर परामर्श की दी जानकारी•भाजपा परसुडीह मंडल के ज्ञापन का दिखा सकारात्मक असर, बाजार में शुरू हुई साफ-सफाई; नेताओं ने जताया आभार•डांडिया और गरबा कार्यक्रमों में अश्लील व द्विअर्थी गानों पर रोक लगाने की मांग, ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन•मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर मूलवासी कारुवा समाज ने जताया गहरा शोक, गुरुचरण मुखी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि•बागबेड़ा के कन्हैया सिंह को पुलिस हिरासत में लिए जाने की चर्चा, चांडिल ले जाने की सूचना से बढ़ा सस्पेंसजमशेदपुर में प्रशासनिक फेरबदल: एसएसपी डॉ. एहतेशाम वाकारिब ने तीन थानों को दिए नए प्रभारी, सीतारामडेरा, बिरसानगर और श्यामसुंदरपुर में तैनाती•शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन: ब्रह्मचारिणी स्वरूप की होती है पूजा, जानिए पूरी विधि और महत्व•नवरात्रि के प्रथम दिन ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने ताइक्वांडो के बच्चों के बीच किया खाद्य सामग्री का वितरण, मिस मनदीप कौर रहीं मौजूद•साकची गोलचक्कर पर ट्रैफिक पुलिस की अनोखी पहल: सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान, बांटे गए हेलमेट•रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो ने दी श्रद्धांजलि, 14 अक्टूबर को शहीद देवेंद्र माझी का शहादत दिवस सादगी से मनाने का निर्णय•विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मानगो चौक पर डीएलएसए ने चलाया जागरूकता अभियान, टोल-फ्री नंबर 14416 पर परामर्श की दी जानकारी•भाजपा परसुडीह मंडल के ज्ञापन का दिखा सकारात्मक असर, बाजार में शुरू हुई साफ-सफाई; नेताओं ने जताया आभार•डांडिया और गरबा कार्यक्रमों में अश्लील व द्विअर्थी गानों पर रोक लगाने की मांग, ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन•मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर मूलवासी कारुवा समाज ने जताया गहरा शोक, गुरुचरण मुखी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि•बागबेड़ा के कन्हैया सिंह को पुलिस हिरासत में लिए जाने की चर्चा, चांडिल ले जाने की सूचना से बढ़ा सस्पेंस

एक नई सोच, एक नई धारा

एग्रिको दुर्गा पूजा कमेटी के पूजा पंडाल का हुआ भव्य उद्घाटन, कलाकृतियों की हुई तारीफ

IMG 20250928 WA0004
1000911290

जमशेदपुर : एग्रिको पूजा कमेटी के भव्य पूजा पंडाल का उद्घाटन आज हर्षोल्लास एवं गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री रघुबर दास जी तथा जमशेदपुर के सांसद माननीय श्री विद्युत वरन महतो जी उपस्थित रहे।

1000930349

माननीय श्री रघुबर दास जी ने अपने संबोधन में एग्रिको पूजा पंडाल की कलाकृतियों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने माता की प्रतिमा को “अद्भुत कलाकृति” की उपाधि देते हुए कलाकारों की प्रतिभा एवं समर्पण की सराहना की। वहीं, सांसद माननीय श्री विद्युत वरन महतो जी ने स्वदेशी पर विशेष जोर देते हुए कहा कि इस प्रकार की कलाकृतियाँ न केवल भारतीय संस्कृति और परंपरा की पहचान हैं, बल्कि स्थानीय कलाकारों को प्रोत्साहित कर स्वदेशी को बढ़ावा देने का कार्य भी करती हैं।

1000930352

उद्घाटन समारोह में श्री चंद्रगुप्त सिंह, श्री गुंजन यादव, श्री दिनेश कुमार, श्री योगेश मल्होत्रा, श्री विजय खान, श्री कन्हैया सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता श्री प्रकाश झा, श्री विकास सिंह, श्री आशुतोष सिंह, श्री लालचंद सिंह, श्री चिंटू सिंह, श्री चंदशेखर मिश्र, श्री धर्मेंद्र प्रसाद, श्री राजन सिंह, श्री कंचन सिंह, श्री कमलेश सिंह, श्री सुशांतो पांडा, श्री अप्पू तिवारी, श्री मनीष सिंह, श्री संजीव कुमार, श्री मंजीत सिंह, श्री दिनेश गुप्ता, श्री संतोष ठाकुर, श्री गौतम प्रसाद, श्री राकेश कुमार सिंह, श्री जीवन साहू, श्री कंचन दत्ता, श्री अभिषेक कुमार, श्री युवराज सिंह, श्री नन्दलाल सिंह, श्री ओमप्रकाश उपाध्याय, श्री अशोक सिंह, श्री शैलेश गुप्ता तथा श्री पवन अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। इस अवसर पर एग्रिको पूजा कमेटी के अध्यक्ष श्री वाई. पी. सिंह, महामंत्री श्री भूपेंदर सिंह सहित समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे।

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!