एक नई सोच, एक नई धारा

1002195351
पूर्वी सिंहभूम के नए एसडीओ अर्नव मिश्रा से समाजसेवी ने की शिष्टाचार मुलाकात

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के नवपदस्थापित अनुमंडल पदाधिकारी अर्नव मिश्रा से समाजसेवी करनदीप सिंह ने शिष्टाचार मुलाकात की।

1002195351

इस अवसर पर उन्होंने पुष्पगुच्छ भेंट कर एसडीओ का स्वागत किया और उन्हें नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

मुलाकात के दौरान वरिष्ठ नागरिक भवन के सदस्य शिवाजी पांडे भी मुख्य रूप से उपस्थित थे। करनदीप सिंह ने नए एसडीओ के उज्जवल कार्यकाल की कामना करते हुए जनहित के मुद्दों पर चर्चा की। एसडीओ अर्णव मिश्रा ने भी इस शुभकामना के लिए आभार व्यक्त किया।

1002195335
आदित्यपुर में पत्रकार और उनके परिवार पर हुआ जानलेवा हमला, हमलावर में सीआरपीएफ जवान का आया ज़िक्र

आदित्यपुर थाना अंतर्गत हरिओम नगर में पत्रकार अंकित शुभम और उनके परिवार के सदस्यों पर जानलेवा हमला किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। घटना रात करीब 11:30 बजे के आसपास की बताई जा रही है, जब कथित तौर पर सुभाष यादव के परिवार के सदस्यों ने मारपीट कर पत्रकार और उनके परिजनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल है।

1002195335

अंकित शुभम के पिता के अनुसार, घटना के दौरान उन्होंने अपने बेटे को बचाने की कई बार कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने उसे घेरकर बेरहमी से पीटा, जिससे वह लहूलुहान हो गया। आरोप है कि हमलावरों ने चार पहिया वाहन से चढ़ाकर जान से मारने की कोशिश भी की। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से किसी तरह स्थिति संभली और बड़ी अनहोनी टल गई।

परिजनों का कहना है कि मारपीट के बाद अंकित शुभम से सोने की चेन छीनने का प्रयास किया गया। स्थानीय निवासियों ने बताया कि सुभाष यादव का घर गली के अंतिम छोर पर है, जहां वाहन खड़े करने को लेकर पहले हल्की बहस हुई थी। इसके बाद आरोप है कि सुभाष यादव ने अपने रिश्तेदार, कथित तौर पर सीआरपीएफ जवान संजीव कुमार को बुलाया और लाठी-डंडों के साथ घर में घुसकर अंकित शुभम के पिता, माता और बहन के साथ मारपीट की गई।

स्थानीय निवासियों के मुताबिक, सुभाष यादव पर पहले भी आसपास के लोगों से बदतमीजी करने के आरोप लगते रहे हैं। बताया गया कि रास्ते में वाहन खड़े होने पर वह कई बार मनमाने तरीके से गाड़ियों को पलट देता है, जिससे इलाके में पहले से असंतोष था।

आदित्यपुर थाना पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी में पार्किंग को लेकर नोकझोंक के बाद मारपीट की बात सामने आई है। अंकित शुभम को गंभीर चोटें आई हैं, खासकर नाक से अत्यधिक रक्तस्राव हुआ है। थाना प्रभारी ने कहा कि लिखित आवेदन के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

घटना की जानकारी जुटाने पहुंचे मीडिया कर्मियों के साथ भी कथित तौर पर सुभाष यादव के परिवार के सदस्यों द्वारा बदतमीजी किए जाने का आरोप लगाया गया है, जिससे मामला और संवेदनशील हो गया है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच के बाद सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

1002195492
झारखंड- भीषण सड़क हादसा: ऑटो और टैंकर में जोरदार टक्कर, चार लोगों की हुई मौत, 5 की हालत गंभीर, स्वास्थ्य मंत्री ने अफसरों को दिया निर्देश

झारखंड में एक बड़े हादसे की खबर आ रही है। ऑटो और टैंकर की जोरदार भिड़ंत हो गयी। इस घटना में 4 लोगों की मौत हो गई, वहीं 5 लोगों की हालत गंभीर है। घटना बरहेट-बरहड़वा मुख्य पथ पर छोटा रांगा डांड़ पुल मोड़ के पास की है। घटना को लेकर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने भी दुख जताया है। मरने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ सकती है।

1002195492

पुलिस के मुताबिक बरहेट-बरहड़वा मुख्य पथ पर छोटा रांगा डांड़ पुल मोड़ ऑटो और तेल टेंकर में भिड़ंत हो गयी। ऑटो बरहड़वा की तरफ जा रहा था, जबकि दूसरी दिशा से तेल टैंकर आ रहा था। टैंकर और आटो में जोरदार टक्कर हो गयी। इस दुर्घटना में 4 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। हादसे का शिकार हुए सभी लोगों को तत्काल अस्पातल ले जाया गया।

इस बीच इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर कुछ लोगों ने रांगा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पतना में तोड़फोड़ भी की। अस्पताल की स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। हालांकि पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है। पुलिस शवों को पाेस्टमार्टम के लिए ले जाना चाहती थी लेकिन ग्रामीणों ने उन्हें रोक दिया है। हालांकि प्रशासन के साथ पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है।

मृतकों में रांगा थाना क्षेत्र के बड़ा रांगा गांव का 40 वर्षीय समरा साह, घटियारी की 30 वर्षीय रंदनी सोरेन, डाहूजोर की छह वर्षीय शांति हेम्ब्रम और ऑटो चालक बरहड़वा थाना क्षेत्र का बिशनपुर निवासी 34 वर्षीय अमल दत्ता शामिल है। पुलिस के मुताबिक घायलों में डाहूजोर निवासी 8 वर्षीय सगुन हांसदा, 8 साल की नेहा मुर्मू, बड़ा रांगा निवासी 35 वर्षीय भोला साहा, अठगावां निवासी तालामय हेम्ब्रम और आठ वर्षीय बाबूराम शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि सभी घायलों की हालत गंभीर है। सभी यात्री डहुआजोड़ चौक पर उतरने वाले थे लेकिन उससे पूर्व ही हादसा हो गया। स्वास्थ्य मंत्री ने घटना को लेकर कहा कि घटना की सूचना मिलते ही मैंने त्वरित कार्रवाई करते हुए सिविल सर्जन, साहिबगंज को तत्काल रांगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजने का निर्देश दिया है, ताकि घायलों को हर संभव और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। मौके पर सभी आवश्यक डॉक्टर एवं स्वास्थ्यकर्मी पहुंच चुके हैं और घायलों की जान बचाने के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है। गंभीर रूप से घायल मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया जा रहा है।

1002195409
झारखंड शराब घोटाला व आय से अधिक संपत्ति मामले में ACB ने सात दिनों तक पूछे कई सवाल, विनय सिंह ने कहा- कुछ याद नहीं…फिर भेजे गए जेल

निलंबित आइएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे के खास सहयोगी आटोमोबाइल कारोबारी विनय सिंह को रिमांड पर सात दिनों की पूछताछ के बाद एसीबी ने शुक्रवार को पुन: हजारीबाग के लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा में भेज दिया है।

1002195409

विनय सिंह हजारीबाग में वन भूमि घोटाला केस में गिरफ्तार होने के बाद से ही जेल में बंद है। इस केस में उसकी पत्नी स्निग्धा सिंह अभी फरार हैं, जिसकी तलाश में एसीबी ने बिहार से लेकर दिल्ली तक छापेमारी कर ली है, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका है।

विनय सिंह शराब घोटाला, जमीन घोटला व आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में आरोपित है। रांची स्थित एसीबी मुख्यालय में विनय सिंह से सर्वाधिक प्रश्न आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में पूछे गए। रिमांड पर की गई पूछताछ से एसीबी संतुष्ट नहीं है।

एसीबी ने पूर्व में जब्त दस्तावेजों के आधार पर विनय सिंह से सवाल पूछे, वित्तीय लेन-देन, करोड़ों की चल-अचल संपत्ति की खरीद आदि से संबंधित मामले में दस्तावेज के आधार पर विनय सिंह से एसीबी ने सवाल-जवाब किया, लेकिन उसने हर प्रश्न पर एक ही जवाब दिया कि उसे कुछ याद नहीं है।

कोविड काल में डोरंडा में खरीदे गए डेढ़ करोड़ रुपये के फ्लैट के मामले में उसने बताया कि पूर्व में व्यवसाय से किए गए बचत के पैसे से उसने फ्लैट खरीदा था। कोविड काल में इसके अतिरिक्त भी कई जगहों पर भारी मात्रा में रुपयों के निवेश की जानकारी एसीबी को मिली है।

एसीबी को शक है कि सभी रुपये निलंबित आइएएस विनय कुमार चौबे से जुड़े काले धन हैं।

रिमांड पर पूछताछ के क्रम में ही कार के शोरूम में भी छापा

विनय सिंह से पूछताछ के क्रम में ही एसीबी ने विनय सिंह की पत्नी स्निग्धा सिंह के नियंत्रण वाले कार के छह शोरूम में भी छापेमारी की। इन शोरूम से एसीबी ने डिजिटल उपकरण, निवेश व आइटीआर से संबंधित कागजात को भी जब्त की है, जिसके आधार पर एसीबी अपनी जांच को आगे बढ़ाएगी।

एसीबी ने जिन शोरूम में छापेमारी की थी, उनमें रांची में करमटोली चौक के समीप निदान बिल्डिंग स्थित महिंद्रा नेक्सजेन सोल्यूसंस, डिबडिह स्थित एसएस मोटोजेन प्राइवेट लिमिटेड (टाटा मोटर्स शोरूम), कोडरमा के झुमरी तिलैया स्थित एसएस मोटोजेन प्राइवेट लिमिटेड, देवघर के मोहनपुर लोटवावर्न स्थित टाटा मोटर्स शोरूम, मोटोजेन, धनबाद के बरवाड्डा कशियाटर्न स्थित मोटोजेन शोरूम, एचएन मोटर्स शोरूम पंडुकी शामिल थे।

श्रवण जालान ने अब तक नहीं दिया राणी सती डेकोर के आय-व्यय का ब्यौरा

एसीबी ने शुक्रवार को भी टिंबर कारोबारी श्रवण जालान से पूछताछ की। एसीबी ने उससे उसके फर्म श्री राणी सती डेकोर के आय-व्यय से संबंधित ब्यौरा मांगा था। श्रवण जालान से आयकर रिटर्न से संबंधित कागजात भी मांगा गया था। उसने एसीबी को अब तक उपरोक्त कागजात उपलब्ध नहीं कराया है।

एसीबी ने श्रवण जालान के रिश्तेदार व दुमका के टायर कारोबारी नवीन पटवारी से भी आय-व्यय से संबंधित ब्यौरा के साथ एसीबी में उपस्थित होने के लिए कहा था। नवीन पटवारी केवल एक ही दिन एसीबी के कार्यालय में आया, उसके बाद अब तक उपरोक्त कागजात के साथ नहीं पहुंचा है।

1002195405
प्रकाश पर्व पर यातायात व्यवस्था में बदलाव, भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक

श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर 4 जनवरी को शहर में यातायात व्यवस्था में आंशिक बदलाव किया गया है। पर्व के दौरान शहर में शांति, सुरक्षा और सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा यह निर्णय लिया गया है।

1002195405

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 4 जनवरी को सुबह 5 बजे से रात 11 बजे तक शहर में सभी प्रकार के भारी वाहनों का परिचालन पूर्णतः वर्जित रहेगा। हालांकि, यात्री सुविधा को ध्यान में रखते हुए बसों को इस प्रतिबंध से मुक्त रखा गया है।

1002195397
झारखंड जेलों में कक्षपाल के 1,733 पदों लिए निकली वैकेंसी, नौ से भरे जाएंगे आनलाइन फार्म

झारखंड की जेलों में कक्षपाल के 1,733 पदों पर नियुक्ति के लिए नौ जनवरी से आठ फरवरी तक आनलाइन फार्म भरे जाएंगे। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने शुक्रवार को झारखंड कक्षपाल प्रतियोगिता परीक्षा-2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया का नया कार्यक्रम घोषित कर दिया है।

1002195397

इससे पहले आयोग ने अपरिहार्य कारण बताते हुए आवेदन प्रकिया स्थगित कर दी थी। अब इस परीक्षा के लिए नए सिरे से आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, आनलाइन आवेदन के बाद 10 फरवरी मध्य रात्रि तक परीक्षा शुल्क भुगतान होगा तथा फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड होगा।

11 से 13 फरवरी की मध्य रात्रि तक आनलाइन आवेदन पत्र में की गई किसी भी अशुद्ध प्रविष्टि को संशोधित किया जा सकेगा। इधर, आयोग ने इस प्रतियोगिता परीक्षा में खेलकूद कोटा में आरक्षण के प्रविधान को भी विज्ञापन में सम्मिलित कर लिया है।

खेलकूद कोटा के अंतर्गत आरक्षण का दावा कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग द्वारा 11 सितंबर 2007 को जारी संकल्प के आधार पर दिया जाएगा।

सीधी नियुक्ति के लिए भारतीय ओलंपिक संघ अथवा उससे संबद्ध फेडरेशनों द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में द्वितीय/तृतीय स्थान, झारखंड ओलंपिक संघ अथवा उससे संबद्ध संघों द्वारा आयोजित चैंपियनशिप में प्रथम स्थान तथा राष्ट्रीय रिकार्ड स्थापित करने वाले खिलाड़ियों को आरक्षण का लाभ मिलेगा।

बताते चलें कि कक्षपाल के कुल 1,733 पदों पर नियुक्ति होनी है, जिनमें 1,698 नियमित तथा 35 बैकलाग पद
सम्मिलित हैं। कुल नियमित पदों में 1634 पद पुरुषों तथा 64 पद महिलाओं के लिए हैं।

बताते चलें कि पहले इस प्रतियोगिता परीक्षा के लिए छह नवंबर से आनलाइन फार्म भरे जाने थे, लेकिन ऐन वक्त पर आवेदन की प्रक्रिया स्थगित कर दी गई।

1002195383
झारखंड में 10 फरवरी के बाद SIR शुरू, 12 लाख मतदाताओं पर लटकी तलवार!

झारखंड की राजनीति और चुनावी भविष्य को प्रभावित करने वाली एक बड़ी प्रशासनिक कवायद शुरू होने वाली है। राज्य में 10 फरवरी के बाद किसी भी समय मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की घोषणा की जा सकती है।

1002195383

इस प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची को पूरी तरह ‘साफ-सुथरा’ करने का लक्ष्य रखा गया है, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए राज्य के करीब 12 लाख मतदाताओं के नाम कटने की तलवार लटक गई है। इस विशेष पुनरीक्षण अभियान की तैयारियों को परखने के लिए भारतीय चुनाव आयोग की एक उच्चस्तरीय टीम 8 जनवरी को झारखंड पहुंच रही है। आयोग की टीम राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी और जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर ‘पैतृक मैपिंग’ की प्रगति की समीक्षा करेगी।

क्या है 2003 का ‘मैपिंग फॉर्मूला’?

गौरतलब है कि अब तक राज्य में मैपिंग का करीब 78% काम पूरा कर लिया गया है। इस बार की प्रक्रिया सामान्य नहीं है। निर्वाचन विभाग 2024 की वर्तमान मतदाता सूची का मिलान 2003 की मतदाता सूची से कर रहा है। इसे ‘पैतृक मैपिंग’ कहा जा रहा है। झारखंड में वर्तमान में लगभग 2.65 करोड़ पंजीकृत मतदाता हैं, जिनमें से 1.61 करोड़ की मैपिंग हो चुकी है। जिन वोटरों के नाम या उनके पूर्वजों के विवरण 2003 की सूची से मेल नहीं खा रहे हैं या जो सत्यापन के लिए पर्याप्त दस्तावेज नहीं दे पा रहे हैं, उन्हें सूची से बाहर किया जा सकता है। इसमें मृत, पलायन कर चुके और एक से अधिक स्थान पर दर्ज नाम शामिल हैं।

BLOs पर भारी दबाव

इस पूरी प्रक्रिया की सबसे कमजोर कड़ी बूथ लेवल अधिकारी (BLO) साबित हो रहे हैं। साहिबगंज सहित कई जिलों से आई रिपोर्ट्स के अनुसार, BLOs पर काम का अत्यधिक बोझ है। एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया, “वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में हमें खुलेआम चेतावनी दी जाती है कि यदि लक्ष्य पूरा नहीं हुआ तो नौकरी से सस्पेंड कर दिया जाएगा।” अधिकारियों के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह है कि 60-70 साल की उम्र के कई बुजुर्ग मतदाता 2024 की लिस्ट में तो हैं, लेकिन उनका रिकॉर्ड 2003 की लिस्ट से गायब है। ऐसे में उनका सत्यापन करना एक पहेली बन गया है। SIR प्रक्रिया के औपचारिक आगाज के बाद, चुनाव विभाग घर-घर जाकर गणन फॉर्म भरवाएगा। यह फॉर्म भरना हर मतदाता के लिए अनिवार्य होगा।
मतदाताओं में भ्रम और पैनिक

इसमें दी गई जानकारी के आधार पर ही तय होगा कि संबंधित व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में बना रहेगा या नहीं। गलत दस्तावेज देने वालों पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। चूंकि 2003 के बाद राज्य की जनसंख्या और मतदाता आधार में बड़ा बदलाव आया है, इसलिए 2003 की सूची को आधार बनाने से आम जनता में भ्रम की स्थिति है। विशेषकर उन परिवारों में चिंता अधिक है जिनके सदस्य 2003 के बाद बालिग हुए और वोटर बने।

1002195364
झारखंड में नए साल की शुरुआत में शराब की रिकॉर्ड बिक्री, 70 करोड़ रुपये का कारोबार
1002195364

झारखंड में नए साल 2026 की शुरुआत जश्न और शराब की रिकॉर्ड बिक्री के साथ हुई। 31 दिसंबर की रात और 1 जनवरी की सुबह तक राज्य में करीब 70 करोड़ रुपये की शराब (Wine, Beer और Liquor) की बिक्री दर्ज की गई, जो अब तक का एक बड़ा आंकड़ा माना जा रहा है।
🔹 राजधानी रांची रही सबसे आगे
राज्य के आबकारी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार,
रांची में सबसे ज्यादा शराब की बिक्री हुई
इसके बाद जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो और हजारीबाग का स्थान रहा
🔹 किन-किन शराब की रही ज्यादा मांग?
नए साल के जश्न में लोगों ने खासतौर पर:
Beer 🍺
Wine 🍷
Premium Whisky और Rum
की जमकर खरीदारी की।
युवाओं में बीयर और वाइन की मांग सबसे अधिक रही।
🔹 एक ही दिन में करोड़ों का कारोबार
सिर्फ 31 दिसंबर की रात को ही लगभग 55 करोड़ रुपये की शराब बिकी
जबकि 1 जनवरी को सुबह से दोपहर तक करीब 15 करोड़ रुपये का अतिरिक्त कारोबार हुआ
🔹 सरकार को हुआ बड़ा राजस्व लाभ
इस भारी बिक्री से झारखंड सरकार को:
आबकारी शुल्क (Excise Duty) के रूप में करोड़ों रुपये की कमाई हुई
अधिकारियों के मुताबिक, यह राशि राज्य के विकास कार्यों में उपयोग की जाएगी
🔹 सुरक्षा के कड़े इंतजाम
नए साल को देखते हुए प्रशासन ने:
शराब दुकानों पर विशेष निगरानी
पुलिस चेकिंग अभियान
नशे में वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई
की व्यवस्था की थी।
कई जिलों में चालान और वाहन जब्ती भी की गई।
🔹 अधिकारियों का बयान
आबकारी विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया,
“नए साल पर शराब की बिक्री हर साल बढ़ती है, लेकिन इस बार आंकड़ा रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। सभी बिक्री वैध दुकानों के माध्यम से हुई है।”
🔹 सामाजिक संगठनों की चिंता
वहीं, कुछ सामाजिक संगठनों ने इतनी अधिक शराब बिक्री पर चिंता जताते हुए
नशे के दुष्प्रभाव
सड़क दुर्घटनाओं
युवाओं पर पड़ने वाले असर
को लेकर सरकार से सख्त नीति की मांग की है।
📌 संक्षेप में
💰 कुल बिक्री: 70 करोड़ रुपये
📍 सबसे ज्यादा बिक्री: रांची
🍷 सबसे ज्यादा मांग: Beer और Wine
🏛️ सरकार को फायदा: करोड़ों का राजस्व

1002195347 1 scaled
बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत में कचरा निस्तारण व जलकर लेखा की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

जमशेदपुर : बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत में स्थाई रूप से कचरा निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित करने, बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति योजना के अंतर्गत वसूले जा रहे जलकर के आय–व्यय का लेखा प्रस्तुत करने तथा पंचायत भवन में हुई चोरी, आगजनी अथवा गबन के साक्ष्य छिपाने की आशंका की सत्यता की जांच कराने को लेकर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता एवं उप मुखिया संतोष ठाकुर ने संयुक्त रूप से उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी को मांग पत्र सौंपा।

1002195347 1


मांग पत्र में उल्लेख किया गया है कि बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत में स्थाई कचरा उठाव की व्यवस्था के लिए ग्राम सभा की तिथि निर्धारित करने हेतु प्रखंड से लेकर जिला स्तर तक दर्जनों बार आवेदन दिए जा चुके हैं, पंचायत समिति सदस्यों की मासिक बैठक में भी कई बार बातें रखी गई है, बावजूद इसके अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इससे क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
इसके साथ ही बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति योजना के अंतर्गत वसूले जा रहे जलकर की राशि के आय–व्यय का विस्तृत ब्यौरा अब तक मुखिया द्वारा सार्वजनिक नहीं किया गया है, जिससे पंचायत प्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों में असंतोष व्याप्त है।
मांग पत्र में यह भी कहा गया है कि बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत भवन में हुई चोरी और आगजनी की घटना अथवा किसी संभावित गबन से संबंधित साक्ष्य छिपाने की आशंका है, जिसकी अब तक निष्पक्ष जांच नहीं कराई गई है। इस विषय पर कार्रवाई नहीं होने से पंचायत प्रतिनिधियों और आम जनता में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
सभी बिंदुओं से अवगत होने के पश्चात उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने मांग पत्र को संबंधित विभागों को अग्रसारित किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि स्थाई कचरा उठाव के लिए ग्राम सभा की तिथि एक सप्ताह के भीतर सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही पंचायत भवन में हुई चोरी एवं आगजनी की घटना की सत्यता की जांच कर जल्द ही स्थिति स्पष्ट करने का भी भरोसा दिलाया।

1002195301
गोलमुरी में नाबालिग स्कूटी सवार ने महिला को मारी टक्कर, प्राथमिक उपचार के बाद टीएमएच किया गया रेफर

जमशेदपुर : गोलमुरी स्थित दुसाध भवन के पास स्कूटी सवार नाबालिग लड़के ने 45 वर्षीय महिला को टक्कर मार कर घायल कर दिया। महिला अपने बेटे के साथ डॉक्टर के पास जा रही थी जब यह दुर्घटना घटित हुई। घायल महिला को इलाज के लिए टीनप्लेट अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए टाटा मेन अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर गोलमुरी थाना की गश्ति टीम टीनप्लेट अस्पताल पहुंची और घायल महिला के परिवार पक्ष का बयान लिया और नाबालिग लड़के के घर वाले को बुलाया गया और स्कूटी को जब्त कर थाने भेज दिया गया।
घायल महिला भालूबासा मुस्लिम बस्ती की रहने वाली है और नाबालिग लड़का भुईयाडीह ग्वाला बस्ती का रहने वाला है।

1002195301
error: Content is protected !!