जमशेदपुर. टेल्को के महानंद बस्ती निवासी आस्तिक प्रमाणिक के दोनों पुत्र को ब्लड कैंसर की शिकायत मिलते ही बुधवार को करनदीप सिंह परिजन से मिले थे। वही आस्तिक प्रमाणिक एक इलेक्ट्रिशियन मजदूर है उनके दो जुड़वा बेटे हैं उन्होंने बताया की सीएमसी वेल्लोर में बच्चों का इलाज चल रहा है, दोनों बच्चों को ब्लड कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित है साथ उन्होंने मदद की गुहार लगाई आज उन्होंने बताया की 10 लाख का बिल बना है, जिसके कारण बच्चों का इलाज बंद हो गया है।
वही समाजसेवी करनदीप सिंह और जिला मंत्री मुन्ना देवी ने आज जिले के उपयुक्त और सिविल सर्जन को आवेदन दिया है साथ ही उन्होंने आवेदन के तौर पर बताया है की मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना के तहत बच्चों का इलाज हो और जल्द से जल्द मदद दोनों बच्चों की मदद की गुहार लगाई है।
जमशेदपुर : जमशेदपुर सिख संगत, बीर खालसा दल और साकची गुरुद्वारा साहिब द्वारा झारखंड- बिहार के सिखों और आम जनता के विनम्र सेवक, झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष सह भारतीय रेलवे बोर्ड के पूर्व सदस्य स्व. गुरविंदर सिंह सेठी की याद में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन दिनांक 12 जनवरी 2025, रविवार को साकची गुरुद्वारा में रखा गया है। सभा अपराह्न 3:00 बजे शुरू होगी, जिसमें 3:00 से 4:00 बजे तक कीर्तन एवं अरदास होगा।
गौरतलब हो कि स्व. गुरविंदर सिंह सेठी जी का देहांत 31 दिसबंर 2024 को हृदयगति रुक जाने की वजह से हो गयी थी। जमशेदपुर से गुरविंदर सिंह सेठी जी का एक गहरा लगाव था। भाजपा के सदस्य हो, सिख समाज के लोग हो या आम जनता हो वह सबके दुख सुख में उनके साथ थे और हर बुलावे पर उनका आगमन होता है। उनके किए गए इन कार्यों को याद कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए जमशेदपुर सिख संगत साकची गुरुद्वारा साहिब में यह श्रद्धांजलि सभा रखा गया है और उन सभी से आग्रह है कि वो लोग जो राँची जाकर उन्हें श्रद्धांजलि नहीं दे पाए वह जरूर कल उपस्थित होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करें।
सरायकेला : सरायकेला प्रखंड अंतर्गत मोहितपुर पंचायत के स्वर्णपुर वार्ड में सामाजिक उत्थान विषयक पर संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मानवाधिकार सहायता संघ अंतरराष्ट्रीय के सरायकेला खरसावां जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती सुमन कारूवा ने कहा कि बाल विवाह कानूनन अपराध है, विवाह के लिए लड़कों का उम्र 21 वर्ष और लड़की के लिए 18 साल की उम्र निर्धारित है।
इस दौरान उन्होंने कानूनी सलाह एवं शिक्षा का अधिकार अधिनियम की जानकारी, सूचना का अधिकार, पेंशन की जानकारी, एससी- एसटी एक्ट एवं अन्य जनहित में जानकारी साझा की। इस मौके पर कविता मुखी, कुषमा कारूवा, सुनीता मुखी, कुंती मुखी, सीमा कारुवा, पिंकी शर्मा, संजू मुखी, शांति मुखी, कौशल्या मेलगांडी, मंजू उरांव, सुकांती कारुवा, सुन्दरमणि मुखी, अंजलि मुखी, सरस्वती मुखी, पूजा मुखी, इंद्राणी मुखी, सुलोचना मुखी, इत्यादि उपस्थित थे।
जमशेदपुर : सदानंद कारूवा उम्र 85 वर्ष का इलाज के दौरान देहांत हो गया, वे लंबी बिमारी से पीड़ित थे। इस दौरान केन्द्रीय प्रवक्ता मुखी समाज सह अखिल भारतीय अनूसूचित जाति जनजाति एकता मंच के सरायकेला खरसावां जिला संरक्षक रंजन कारूवा ने कहा कि समाज ने एक वरिष्ठ समाजसेवी खो दिया है। वे समाज के जन कल्याणकारी एवं उत्थान के लिए हमेशा प्रयासरत थे एवं दुसरे समाज के उत्थान के लिए भी हमेशा आगे रहते थे। इसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है।
भाजपा महिला सरायकेला खरसावां जिला अध्यक्ष रितिका मुखी ने कहा कि सदानंद कारूवा मिलनसार, मृदभाषी थे। समाज को शिक्षित करने के लिए शिक्षा पर विशेष ध्यान देते थे। समाज के गंदगी एवं कुरीतियों को त्याग कर आगे आने और शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरणा स्रोत थे।
इस दौरान पठानी मुखी टाटा स्टील के पूर्व अभियंता मूलवासी कारूवा समाज के प्रदेश कोषाध्यक्ष गुरूचरण मुखी, वरिष्ठ समाजसेवी राजू बेहरा, सुदर्शन मुखी, वैद्यनाथ कारूवा, सुरज बेहरा, रंजन मुखी,रोशन कारूवा , विद्याधर मुखी, समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे।
जमशेदपुर : प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी टाटा स्टील की ओर से 34वां और 35वां एफसीआई और 77वां और 78वां जमशेदपुर केनाल क्लब चैम्पियनशिप का 4 दिवसीय डॉग शो JRD आर्चरी ग्राउंड में आरंभ हुआ।जिसका उद्घाटन समारोह में, मुख्य अतिथि के तौर पर जिले के उपायुक्त अन्नय मित्तल शामिल हुए।यह चैंपियनशिप 9 जनवरी से 12 जनवरी तक आयोजित होगी जिसमें 470 श्वान भाग ले रहे है। कैनल क्लब की अध्यक्ष रुचि नरेंद्रन ने जानकारी दी कि इस चार दिवसीय समारोह में देश-विदेश के कई नामी डॉग ब्रिड्स अपनी खूबसूरती और हुनर का प्रदर्शन करेंगे।
शुभारंभ समारोह के प्रथम दिन ओबीडियंस टेस्ट क्लास,वहीं 10 से 11 जनवरी को विभिन्न श्रेणी के प्रतियोगिता एवं 12 जनवरी को फाइनल प्रतियोगिता सहित पुरस्कार वितरण आयोजित की जाएगी। वही इस वर्ष शो में जमशेदपुर के पालतू कुत्तों के मालिकों के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसमें जमशेदपुर के शीर्ष 8 श्वानों को बेस्ट इन शो से लेकर 8वें बेस्ट इन शो तक रैंक किया जाएगा। इन्हें जमशेदपुर के स्थानीय श्वानों का सर्वश्रेष्ठ घोषित किया जाएगा।इधर उपायुक्त अन्नय मित्तल ने श्वान प्रेमियों के काफी रोचक बताते हुए आयोजन की सराहना की।
रांची:गुरविंदर सिंह सेठी ने न सिर्फ भाजपा में बल्कि समाज में भी सेवाभाव के साथ हर जिम्मेदारी निभाई है.उनके असमय जाने से पार्टी व समाज को बड़ा धक्का लगा है जिसकी क्षतिपूर्ति असंभव है. उक्त बातें उड़िसा के पूर्व राज्यपाल और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आज पटेल चौक स्थित सेठी निवास पहुंचकर स्वर्गीय गुरविंदर सिंह सेठी को श्रद्धांजलि देने के क्रम में कहीं.उन्होने सेठी जी के जीवन के यादगार पलों की सराहना करते हुए कहा कि हम सभी उनके ऋणी रहेंगे क्योंकि वे एक कार्यकर्ता से ज्यादा समाजसेवी की भूमिका में हमेशा लोगों की भलाई करते नजर आएं. उन्होंने स्वर्गीय सेठी के पुत्र अस्मित सेठी को ढांढस बंधाते हुए कहा कि हम सभी आपके परिवार के साथ हैं इसलिए खुद को कभी अकेला न समझें.मौके पर स्वर्गीय सेठी के भाई व रांची मेन रोड गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के सचिव गगन सेठी व परिवार के अन्य लोग भी मौजूद थे.
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने भी दी श्रद्धांजलि कल पूर्व केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने भी स्वर्गीय सेठी के आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि देने के क्रम में उनकी सराहना की.उन्होने कहा कि सेठी जी का असमय देहांत हो जाना पूरी पार्टी और समाज के लिए चिंताजनक है. बताते चलें कि 31 दिसंबर 2024 को अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष व प्रधानमंत्री 15 सूत्री क्रियान्वयन समिति में रहे वरिष्ठ भाजपा नेता गुरविंदर सिंह सेठी का पुणे में हृदयगति रूक जाने से देहांत हो गया था.उनके देहांत के बाद रांची,धनबाद,जमशेदपुर,रामगढ़ और बोकारो के सिख समाज में माहौल काफी गमगीन हो गया था.आयोग में रहते हुए स्वर्गीय सेठी ने 1984 के मुआवजे सहित अन्य कई लाभ केंद्र व राज्य सरकार से दिलवाई थी. विभिन्न जिलों में हो रही श्रद्धांजलि सभा झारखंड के विभिन्न जिलों में सेठी समर्थकों विशेषकर सिख समाज व पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता श्रद्धांजलि देने का काम कर रहे हैं.बीते दिनों धनबाद के सिंदरी गुरुद्वारा में उनके लिए अरदास भी की गई.जमशेदपुर में भी 12 जनवरी 2025 को बीर खालसा दल द्वारा अरदास और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा.झारखंड के विभिन्न गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटियां भी स्वर्गीय सेठी के लिए आत्मिक शांति की अरदास कर रही हैं.
झारखंड के रांची (Ranchi) में पुलिस ने एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो झारखंड, बिहार, बंगाल और ओडिशा में डीजल चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था. गिरोह के सदस्य सड़कों के किनारे खड़े ट्रकों से डीजल चुराने में माहिर थे, पुलिस ने इस गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
जानकारी के अनुसार, पुलिस का कहना है कि गिरोह के बारे में पुलिस को लगातार इस मामले की शिकायतें मिल रही थीं. शिकायतों में कहा गया था कि यह गिरोह फोर लेन रिंग रोड के पास सड़कों के किनारे खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करता है. इन शिकायतों के बाद पुलिस ने एक विशेष दल का गठन किया और छापेमारी अभियान चलाया.
इस अभियान के दौरान पुलिस ने गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया. छापेमारी के दौरान पुलिस ने ट्रक, स्कूटी, बाइक और कई मोबाइल फोन जब्त कर लिए.
एसएसपी चंदन सिन्हा ने बताया कि यह गिरोह मूल रूप से उत्तर प्रदेश का है, इसकी गतिविधियां झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा जैसे राज्यों में थीं. गिरोह के सदस्य लेन रिंग रोड और हाइवे पर खड़े ट्रकों से डीजल चोरी कर लेते थे. ये लोग रात के समय ट्रकों को निशाना बनाते थे और डीजल निकालने के बाद उसे बाजार में बेच देते थे.
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. गिरोह के अन्य संभावित सदस्यों और उनके नेटवर्क के बारे में भी जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि इस तरह की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है. लगातार हो रही डीजल चोरी से ड्राइवर और ट्रांसपोर्ट मालिक परेशान थे.
पहाड़ों से आ रही सर्द हवाओं ने झारखंड में कनकनी बढ़ा दी है. 20 जिलों का तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है. मिनी लंदन कहे जाने वाले झारखंड के मैक्लुस्कीगंज का तापमान इस सीजन में पहली बार 1.5 डिग्री सेंटीग्रेड तक गिर गया है.
मौसम विभाग ने कहा है कि अभी 4 दिन तक लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत नहीं मिलेगी. अगले कुछ दिनों तक हाड़ कंपाने वाली ठंड का सामना करना होगा. पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं की वजह से 4 जिलों को छोड़कर झारखंड का तापमान अपने न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया है.
मैक्लुस्कीगंज में प्रचंड रूप दिखा रहा है ठंड
राजधानी रांची के खलारी प्रखंड के मैक्लुस्कीगंज में ठंड प्रचंड रूप दिखा रहा है. वर्ष 2025 में पहली बार यहां का तापमान लुढ़ककर 1.5 डिग्री सेल्सियस हो गया है. गुरुवार को यहां का उच्चतम तापमान 19 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया. गोर्डन गेस्ट हाउस के निदेशक नेल्शन पाल गोर्डन ने यह जानकारी दी है.
झारखंड के शहरी क्षेत्रों का भी तापमान गिरा
झारखंड के शहरी क्षेत्रों में भी ठंड का असर देखा जा रहा है. राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री हो गया है. लातेहार का न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस, तो गुमला का 9.3 डिग्री और सरायकेला-खरसावां एवं लोहरदगा का न्यूनतम पारा 8.6 डिग्री सेल्सियस हो गया है. 4 जिलों (पूर्वी सिंहभूम, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज) को छोड़कर राज्य के सभी 20 जिलों का तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया है.
मौसम केंद्र रांची ने झारखंड के 11 जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किाय था. जिन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया था, उसकी पूरी लिस्ट इस प्रकार है :
आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरूपति मंदिर में बुधवार को भगदड़ मचने से अब तक छह लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। यह घटना तिरुमाला में भगवान वेंकटेश्वर मंदिर के वैकुंठ द्वार दर्शन के लिए टोकन वितरण के दौरान हुई।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना तिरुपति विष्णु निवासम में हुई जहां टोकन बांटे जा रहे थे। मृतकों में तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार रात तिरुमाला हिल्स पर भगदड़ में तीन महिलाओं और एक पुरुष की मौत हो गई। इस बीच, कुछ महिला श्रद्धालुओं और घायल व्यक्तियों को एंबुलेंस में ले जाते हुए पुलिस द्वारा सीपीआर दिए जाने के वीडियो वायरल हो गए।
मृतकों की पहचान की जा रही है
तेलंगाना टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, मृतकों में से एक की पहचान मल्लिका के रूप में हुई है, जो कथित तौर पर तमिलनाडु की रहने वाली है। इस बीच, घायल लोगों को इलाज के लिए तिरूपति रूया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 10 जनवरी से शुरू होने वाले 10 दिवसीय वैकुंठ द्वार दर्शनम के लिए देश भर से सैकड़ों भक्त आए।
पीएम मोदी ने जताया दुख
पीएम मोदी ने कहा कि आंध्र प्रदेश के तिरूपति में भगदड़ से आहत हूं। मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल जल्द ठीक हो जाएं। आंध्र प्रदेश सरकार प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता प्रदान कर रही है।
सीएम चंद्रबाबू नायडू ने जताया दुख
आंध्र प्रदेश सीएमओ ने अपने बयान में कहा कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने तिरुमाला श्रीवारी वैकुंठ द्वार में दर्शन टोकन के लिए तिरुपति में विष्णु निवासम के पास हुई भगदड़ में 4 श्रद्धालुओं की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया।
राहुल गांधी ने जताया दुख
लोकसभा नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया कि तिरूपति में हुई दुखद भगदड़ अत्यंत दुखद है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। मैं कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से इस कठिन समय में हर संभव सहायता प्रदान करने का आग्रह करता हूं।
सीएम नायडू ने घटना के बारे में जानकारी ली
सीएम ऑफिस ने अपने बयान में कहा कि मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने घटना में घायलों को दिए जा रहे उपचार के बारे में अधिकारियों से फोन पर बात की। मुख्यमंत्री ने उच्च अधिकारियों को घटनास्थल पर जाकर राहत उपाय करने के आदेश दिए हैं ताकि घायलों को बेहतर उपचार मिल सके।
अस्पताल के बाहर लगी भीड़
आंध्र प्रदेश के तिरूपति के श्री वेंकटेश्वर रामनारायण रुइया सरकारी जनरल अस्पताल के बाहर काफी भीड़ लग गई है। तिरूपति के विष्णु निवासम में हुई भगदड़ के घायल लोग यहीं भर्ती किए गए हैं।
मृतक महिला के पति ने बताई आपबीती
मृतक महिला के पति का कहना है कि जब मेरी पत्नी और अन्य लोग वैकुंठ द्वार दर्शन टिकट प्राप्त करने की कोशिश कर रहे थे, तो भगदड़ मच गई, जिसके परिणामस्वरूप उनकी मृत्यु हो गई। मैंने अपने रिश्तेदारों को सूचित कर दिया है और वे रास्ते में हैं।
टीटीडी अध्यक्ष का बयान आया सामने
तिरूपति मंदिर में भगदड़ को लेकर टीटीडी (तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम) के अध्यक्ष बीआर नायडू का कहना है कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है, छह तीर्थयात्रियों की जान चली गई। अब तक, केवल एक तीर्थयात्री की पहचान की गई है, जबकि अन्य की पहचान की जानी बाकी है। एन मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू घटना को लेकर बहुत गंभीर हैं और टेलीकांफ्रेंस के दौरान अधिकारियों के प्रबंधन पर असंतोष जताया है। मुख्यमंत्री कल सुबह 11:45 बजे मृतकों के परिवारों से मुलाकात करेंगे। सीएम ने चेतावनी दी है कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए और इस मुद्दे पर अपडेट की बारीकी से निगरानी कर रहा है।
तिरूपति नगर आयुक्त मौर्या ने कही ये बात
तिरुपति भगदड़ की घटना पर तिरूपति नगर आयुक्त मौर्या ने कहा किएमजीएम स्कूल के एक काउंटर को छोड़कर हर काउंटर (दर्शन के लिए टोकन लेने के लिए) पर स्थिति शांतिपूर्ण थी… वहां भगदड़ मच गई… एक समय में लगभग 4000-5000 लोग एकत्र हो गए… यह वास्तव में दुर्भाग्यपूर्ण है… अब स्थिति नियंत्रण में है।
जमशेदपुर : गोविंदपुर थाना क्षेत्र के जनता मार्केट के पास की रहने वाली अर्चना शर्मा के घर का सामान कमलेश यादव और उसके भाई ने बाहर फेंक दिया. इस दौरान दोनों ने मिलकर उसके साथ मारपीट भी की. साथ ही दुष्कर्म करने की धमकी भी दी. इस मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर अर्चना शर्मा ने बुधवार को एसएसपी किशोर कौशल से मिलकर कार्रवाई की मांग की. साथ ही गोविंदपुर पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई नहीं करने की शिकायत दर्ज करायी. शिकायत सुनने के बाद एसएसपी किशोर कौशल ने गोविंदपुर थाना प्रभारी को फोन कर मामले की छानबीन करने और उचित कार्रवाई करने की बात कही. महिला के आवेदन पर गोविंदपुर थाना में केस दर्ज कर लिया गया है. मामला मंगलवार शाम करीब छह बजे की है. घर को लेकर महिला ने कोर्ट में केस किया है. जिसका फैसला अब तक लंबित है।
घटना के संबंध में अर्चना शर्मा ने बताया कि घर उनकी सास के नाम से है. उनकी सास ने घर को बिना बताए ही कमलेश यादव को बेच दिया. जिसके बाद उन्होंने कोर्ट में केस किया है. मंगलवार की शाम को कमलेश यादव उनके घर पर आया और मकान खाली करने की बात की. जब उन्होंने कोर्ट का आदेश मांगा तो उसने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया. इस दौरान उसने मारपीट भी की. साथ ही दुष्कर्म करने की धमकी दी. इसके बाद उन्होंने 100 नंबर डायल कर घटना की जानकारी दी. उसके बाद टाइगर मोबाइल के जवान मौके पर पहुंचे और महिला को लिखित शिकायत देने की बात की. जब महिला गोविंदपुर थाना गयी तो कमलेश यादव और उसके साथ आये लोगों ने उनके घर का सामान बाहर फेंक कर ताला बंद कर दिया।
अर्चना शर्मा ने बताया कि कमलेश यादव और उनके लोगों ने घर में ताला बंद कर दिया. उसके बाद वह पूरी रात अपने पति और बच्चे के साथ ठंड में घर के बाहर बैठी रही. ठंड के कारण उनकी तबीयत भी खराब हो गयी. इस दौरान गोविंदपुर पुलिस को भी फोन कर मदद की मांग की. लेकिन मदद के लिए कोई आगे नहीं आया।