एक नई सोच, एक नई धारा

jharkhand 1
यूपी की तर्ज पर झारखंड में होगी डीजीपी की नियुक्ति, हेमंत सरकार ने लिया बड़ा फैसला

झारखंड में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) की नियुक्ति उत्तर प्रदेश की तर्ज की जाएगी। इस बाबत चयन एवं नियुक्ति नियमावली को मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में स्वीकृति प्रदान की गई।

बैठक में कुल नौ प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। इसमें झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवरी से शुरू करना भी शामिल है। तीन मार्च को आगामी वित्तीय वर्ष का वार्षिक बजट विधानसभा में पेश किया जाएगा। बजट सत्र 27 मार्च तक चलेगा। पिछले वर्ष भी तीन मार्च को ही बजट पेश किया गया था।

IMG 20240309 WA00283

राज्यपाल की सहमति के बाद जारी होगी बजट सत्र की अधिसूचना

राज्यपाल की सहमति मिलने के बाद अंतिम तौर पर बजट सत्र से संबंधित कार्यक्रम की अधिसूचना जारी की जाएगी। प्री-बजट कार्यशाला के लिए डॉ. सीमा अखौरी को नालेज पार्टनर बनाने का निर्णय बैठक में प्री-बजट कार्यशाला के आयोजन को लेकर संत जेवियर्स कालेज की सहायक प्राध्यापक डॉ. सीमा अखौरी एवं उनकी टीम को मनोनयन के आधार पर नालेज पार्टनर के तौर पर मनोनीत किया गया है।

कैबिनेट ने झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड तथा इसकी अनुषंगी कंपनियों में प्रबंध निदेशक एवं निदेशक के पदों पर नियुक्ति हेतु किये गये प्रविधानों में संशोधन करते हुए इनकी सेवानिवृत्ति की उम्र 65 वर्ष करने पर सहमति प्रदान की है। कार्यकाल पूर्ण होने से पहले हटाए जा सकेंगे डीजीपी राज्य कैबिनेट ने उत्तर प्रदेश की तर्ज पर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के चयन को लेकर नियमावली को स्वीकृति प्रदान कर दी है।

इस नियमावली को सुप्रीम कोर्ट द्वारा 13 मार्च 2019 को पारित आदेश के आधार पर तैयार किया गया है। इसके अनुसार डीजीपी के चयन के लिए ऐसे अधिकारियों को इंपैनल्ड किया जाना चाहिए जिनकी सेवानिवृत्ति के पूर्व छह माह की सेवा शेष है।

राज्य सरकार के समक्ष कभी-कभी उत्पन्न प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण बेहतर विधि-व्यवस्था संधारण, नागरिकों के जानमाल की सुरक्षा, आतंकवाद एवं नक्सलियों के स्तर से की गई हिंसा पर नियंत्रण को लेकर राज्य हित में कई बार डीजीपी को दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के पहले हटाया जाता है। ऐसी स्थिति में राज्य सरकार को डीजीपी को न्यूनतम कार्यकाल पूर्ण होने से पूर्व पद से विमुक्त करने का अधिकार दिए जाने की आवश्यकता महसूस हो रही थी।

इस आलोक में हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया है। डीजीपी का पैनल बनाने के लिए बनी कमेटी में एक सेवानिवृत्त डीजीपी, राज्य के मुख्य सचिव, गृह विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ यूपीएससी की ओर से नामित प्रतिनिधि को भी रखा जाएगा।

IMG 20240309 WA00273

अन्य महत्वपूर्ण निर्णय

झारखंड अवर शिक्षा सेवा के पूर्व में सृजित पदों के आलोक में आवश्यकतानुसार पदों का चिन्हितीकरण की स्वीकृति।
राज्य में गुणवत्तापूर्ण एवं सुगम टर्शियरी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से देवघर जिले में नया एम्स स्थापित करने हेतु झारखंड सरकार एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के साथ किये जाने वाले एमओयू के प्रारूप पर स्वीकृति।
गढ़वा में एससी, एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 की संशोधित प्रविधानों के अन्तर्गत अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-1, नगर उंटारी, गढ़वा के न्यायालय को विशेष न्यायालय का दर्जा।
झारखंड परिचारिका गैर-शैक्षणिक संवर्ग (नियुक्ति, प्रोन्नति एवं अन्य सेवाशर्त्त) नियमावली, 2025 के गठन पर स्वीकृति।

n6467663711736351996752fe90df5d3c0dae849c323cec360c638e5dadffe002a1b7056dfc144672c7a641
जेएमएम का बाबूलाल मरांडी पर पलटवार, कहा- पहले नेता प्रतिपक्ष ढूंढ लो, फिर बात करना भाई

झामुमो ने झारखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी पर पलटवार किया है. उन्होंने तंज कसते हुए पहले नेता प्रतिपक्ष ढूंढने की सलाह दे डाली है. दरअसल झामुमो साहिबगंज ने एक अखबार का कतरन शेयर करते हुए कहा कि आपको अभी तक समझ नही आ रहा कि झारखंड की जनता ने आपको सिरे से नकार दिया है.

फिर भी आप ले देकर कूटनीति वाली राजनीति कर रहे हैं. यह अबुआ सरकार जो कहती है वो करती है. पहले अपने पार्टी का नेता प्रतिपक्ष ढूंढ लो. फिर बात करना भाई.

IMG 20240309 WA00283

बाबूलाल मरांडी ने कहा था- सम्मान के नाम पर हो रहा सुरक्षा से खिलवाड़

दरअसल कल बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा था कि राज्य में सम्मान के नाम पर सुरक्षा से खिलावाड़ हो रहा है. झारखंड के 25वर्षों के इतिहास में ऐसी बदतर आर्थिक स्थिति कभी देखने को नहीं मिली. राज्य में जिस प्रकार से हत्या, लूट, बलात्कार, चोरी, डकैती की घटनाएं हो रही हैं, ऐसे में पुलिस की पेट्रोलिंग को बाधित करना राज्य को अपराध के मुंह में धकेलने जैसा है.

बाबूलाल मरांडी ने जतायी थी ये आशंका

बाबूलाल मरांडी ने लिखा था कि एक मईयां सम्मान योजना में पीठ थपथपाने केलिए हेमंत सरकार ने सारे विभागों के बजट को डायवर्ट कर दिया है. मईयां सम्मान के नाम पर बहन बेटियों की सुरक्षा पहले से ही कमजोर है. इसे और कमजोर करने की दिशा में सरकार आगे बढ़ रही है. इंडी गठबंधन के नेता वादे से मुकरने लगे हैं, यह राज्य की ध्वस्त अर्थव्यवस्था को उजागर कर रहा है. उन्होंने अशंका जतायी थी कि हिमाचल जैसे राज्यों की तरह झारखंड के सरकारी कर्मचारियों के वेतन के भी लाले न पड़ जाए.

झामुमो प्रवक्ता तनुज खत्री ने भी बीजेपी पर कसा तंज

झामुंमो साहिबगंज के अलावा पार्टी प्रवक्ता डॉ तनुज खत्री ने भी अब तक नेता प्रतिपक्ष न बनाने को लेकर हमला बोला है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर बीजेपी पर तंज कसते हुए लिखा है कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी झारखंड में अपना विधानसभा का नेता सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद बनाएगी. अहंकार कहां से कहां ले जाता है. इसलिए अहंकार नहीं पालना है दोस्त, चाहे आप कोई भी हो.

IMG 20240309 WA00273
Hemant Soren Gift Maiya Samman Yojana Jharkhand
नहीं निकल रहे महिलाओं के खाते से मंईया सम्मान योजना की राशि, जाने वजह

हेमंत सरकार ने भव्य कार्यक्रम के जरिये राज्य की 56 लाख महिलाओं के खाते में मंईया सम्मान राशि भेज तो दी है, लेकिन कई महिलाओं के खाते में राशि पहुंची ही नहीं है। इधर पैसा नहीं मिलने से महिलाएं परेशान हैं। जमशेदपुर में कई महिलाओं ने शिकायत की है कि उनके खाते से पैसा नहीं निकल रहा है। इधर परेशान महिलाएं ब्लाक आफिस के चक्कर काट रही है।

झारखंड सरकार की ओर से छह जनवरी सोमवार को लाखों महिलाओं के बैंक खाते में मंइयां सम्मान योजना के तहत राशि भेजी गई है। लेकिन कई महिलाओं को पैसा नहीं मिल पाया है। इसकी वजह बतायी जा रही है कि मंइयां सम्मान योजना का बेवसाइट का चार जनवरी से ही बंद होना। लिहाजा पैसे का स्टेटस नहीं पता चल रहा है। इधर बेवसाइट को लेकर अधिकारियों को जानकारी नहीं है।

IMG 20240309 WA00283

आपको बता दें कि हेमंत सोरेन ने झारखंड की मंईया से जो वादा किया था, उसे 6 जनवरी को पूरा कर दिया। 56 लाख से ज्यादा महिलाओं के खाते में 2500 रुपये की पहली किस्त डाली गयी। मंईया सम्मान योजना की इस पहली किस्त में राज्य सरकार ने महिलाओं के खाते में 1415.44 करोड़ रुपये वितरित किये गये। झारखंड के लिए ये अपने आप में रिकार्ड है, जब किसी एक योजना के तहत महिलाओं के सखाते में एक साथ इतनी बड़ी राशि एक ही दिन में डाली गयी हो।

मुख्यमंत्री ने तय वादों के तहत 18 से 50 साल की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने का वादा किया है। हर साल इस योजना के तहत झारखंड की महिलाओं के खाते में 30 हजार रुपये हेमंत सरकार देगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट कर बताया है कि सबसे ज्यादा उत्तरी छोटानागपुर की महिलाओं के खाते में 500.81 करोड़ रुपये दिये गये हैं। वहीं संताल परगना में 320.87 करोड़, दक्षिणी छोटानागपुर की महिलाओं को 230.35 करोड़, पलामू को 190.01 करोड़ और कोल्हान को 173.38 करोड़ वितरित किये गये हैं।

IMG 20240309 WA00273
IMG 20241224 215131
रघुवर दास कल होंगे भाजपा में शामिल, पार्टी में मिल सकती है अहम जिम्मेदारी

पूर्व मुख्यमंत्री सह पूर्व राज्यपाल रघुवर दास अपनी दूसरी राजनीतिक पारी शुरू कर रहे हैं। वो कल यानि 10 जनवरी को भाजपा की सदस्यता लेने वाले हैं। इससे पहले वो बुधवार को ही रांची पहुंच गये हैं। रांची में उनकी भाजपा के कुछ नेताओं से भी मुलाकात हुई है। माना जा रहा है कि भाजपा की सदस्यता लेने के बाद पार्टी की तरफ से उन्हें प्रदेश भाजपा की कमान सौंपी जा सकती है। हालांकि पार्टी ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं, लेकिन राज्यपाल पद से हटाने के पहले उन्हें पार्टी की तरफ से इसे लेकर पॉजेटिव संकेत मिल चुका है।

IMG 20240309 WA00283

अपनी 45 साल की राजनीतिक पारी में रघुवर दास ने कई अहम जिम्मेदारी सत्ता और संगठन में संभाली है। ओड़िशा के राज्यपाल बनाये जाने के बाद उन्होंने प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद अब दोबारा से वो 10 जनवरी को रांची में प्राथमिक सदस्यता लेंगे। जानकारी के मुताबिक सदस्यता हासिल करने के बाद वे बाबा वैद्यनाथ धाम, ईटखोरी मंदिर और राजरप्पा मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए जाएंगे।

15 जनवरी को सूर्य मंदिर में मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित पतंग उत्सव में शामिल होंगे। माना जा रहा है कि 15 जनवरी के बाद पार्टी की तरफ से उन्हें अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है। दरअसल सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद झारखंड में नेता प्रतिपक्ष का भी चयन होना है। बजट सत्र भी शुरू होने वाला है, जाहिर है भाजपा इसी महीने नये प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के साथ ही नये नेता प्रतिपक्ष के नाम का भी ऐलान कर देगी। रघुवर दास पहले भी बता चुके हैं, कि पार्टी उन्हें जो जिम्मेदारी देगी, वो उसे निभायेंगे।

IMG 20240309 WA00273

आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी को इसबार के विधानसभा चुनाव में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीटों पर भी नुकसान उठाना पड़ा है। देवघर, कांके, छतरपुर जैसी सीटों पार्टी हार गई, जबकि एससी समाज से आने वाले उस समय के नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी भी चंदनकियारी सुरक्षित सीट से चुनाव हार गए।अब केंद्रीय नेतृत्व से मिले निर्देश के बाद प्रदेश भाजपा ने राज्यभर में संविधान गौरव अभियान चलाने का निश्चय किया है।

IMG 20250107 WA0021
साहित्य सागर के वार्षिक समारोह में जमशेदपुर के युवा कवि – कवियत्री हुए सम्मानित
IMG 20250108 WA0003

जमशेदपुर : राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था साहित्य सागर का नवम् आयोजन श्री मुनि आश्रम, झुंझुनूं, राजस्थान में सम्पन्न हुआ। इस आयोजन में देश – विदेश के कवि एवं कवियत्री शामिल हुए। जिसमें जमशेदपुर झारखंड के युवा कवि गौरव “हिन्दुस्तानी” एवं युवा कवियत्री नयना सिंह ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज की। जहाँ दोनों युवा कवि – कवियत्री को “वीर शेखावटी साहित्य सम्मान” से सम्मानित किया गया। शायर गौरव “हिन्दुस्तानी” ने अपनी ग़ज़ल में छोटी जगह पर जन्म लेते शायर की बात कही, वहीं कवियत्री नयना सिंह ने स्त्री वेदना पर अपनी रचना की प्रस्तुति की।

IMG 20240309 WA00283
IMG 20250108 WA0004

इस साहित्यिक आयोजन में कुल 11 साहित्यिक पुस्तकों का लोकार्पण भी हुआ, जिसमें 7 एकल और 4 साझा संग्रह थी। कार्यक्रम की शुरुआत माँ शारदे के आयोजन से हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्य सागर के संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ ऋषि अग्रवाल ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व उपनिर्देशक डॉ सम्पत बारूपाल जी, मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्र शर्मा ‘राही’, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी लियाकत अली खान ‘भावुक’ एवं गीतकार बी.एल. सावन जी की उपस्थिति रही। सभी अतिथियों को स्वागत माला, शॉल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। आयोजन में मंच संचालन स्वर्णलता छेनिया जी द्वारा किया गया। कवियों एवं कवियत्रियों ने अपनी मनोहर रचनाओं से श्रोताओं को वशीभूत करने का कार्य किया।

IMG 20240309 WA00273
school building vector illustration 83905184
स्कूलों के लिए एडवाइजरी जारी, HMPV वायरस को लेकर अलर्ट मोड पर राज्य सरकार

झारखंड में भले ही HMPV वायरस को लेकर कोई बड़ा खतरा नहीं बताया जा रहा हो, लेकिन देश के कई हिस्सों में इस वायरस की आहट से लोग डरे हुए हैं। कर्नाटक में तो फिर से कोरोना जैसे हालात लौट आये हैं। राज्य सरकार ने एडवाइजरी जारी की है, जिसके तहत अब फिर से मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। कर्नाटक सरकार ने इसे लेकर राज्य के लोगों को अलर्ट जारी किया है।

जानकारी के मुताबिक भारत ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV ) के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अबतक कुल 7 केस सामने आ चुके हैं। बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग को भी अलर्ट कर दिया गया है। तमिलनाडु के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मा सुब्रमण्यन ने कहा- संक्रमण ने भारत और खासकर राज्य में कोई बड़ा प्रभाव नहीं डाला है। सर्दी, खांसी और बुखार से पीड़ित लोग एचएमपीवी की जांच करवा सकते हैं, लेकिन इसके लिए कोई विशेष उपचार नहीं है। उन्होंने कहा कि मास्क पहनना, सामाजिक दूरी बनाए रखना और हाथ साफ रखने जैसे उपायों को अपनाने के लिए लोगों, खासकर लक्षण वालों को प्रेरित किया जा रहा है।

सर्दी-जुकाम है तो बच्चे को स्कूल न भेजें पैरेंट्स

छोटे बच्चों पर HMPV का असर जल्दी होने की आशंका को देखते हुए मध्यप्रदेश के स्कूलों में सतर्कता बरती जाने लगी है. स्कूलों ने बच्चों को एहतियात बरतने की सलाह दी है. साथ ही कई स्कूलों ने पैरेंट्स से कहा है कि बच्चों को मास्क लगाकर स्कूल भेजें. चूंकि इस वायरस के लक्षण भी कोरोना से मिलते-जुलते हैं. इसलिए कहा गया है कि अगर किसी बच्चे को सर्दी-जुकाम है तो स्कूल नहीं आएं. घर पर ही आराम करें. क्योंकि सर्दी-जुकाम से पीड़ित रोगी से ये वायरस बहुत जल्दी फैलता है. हालांकि अभी तक राज्य सरकार या शिक्षा विभाग ने इस बारे में स्कूलों को कोई गाइडलाइन नहीं दी लेकिन स्कूल प्रबंधन अपने स्तर पर सावधानी बरत रहा है।

IMG 20240309 WA00283

चीन के बाद मलेशिया, अमेरिका और भारत में भी पहुंच गया संक्रमण

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चीन के बाद अब ये वायरस कई अन्य देशों में भी फैल गया है। स्ट्रेट टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, मलेशिया में 2024 में 327 मामले दर्ज किए गए, जो 2023 में 225 मामलों से 45% अधिक है। मलेशियाई स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों से बार-बार हाथ धोने, मास्क पहनने और खांसते-छींकते समय मुंह और नाक को ढकने जैसे निवारक उपाय करने का आग्रह किया है।अमर उजाला से बातचीत में अमेरिका में एचएमपीवी संक्रमितों का इलाज कर रहे फिजिशियन डॉ रविंद्र गोडसे ने बताया कि अमेरिका में कुछ लोगों में संक्रमण की पुष्टि की गई है हालांकि ज्यादातर लोग आसानी से ठीक हो रहे हैं इसलिए ज्यादा चिंता की जरूरत नहीं है।

क्या है लक्षण

इसके लक्षणों में श्वसन संक्रमण शामिल है – जैसे नाक बंद होना, नाक बहना, आंखें लाल होना और गले में खराश होना. अगर यह गंभीर है, तो निमोनिया जैसे लक्षण होंगे, जब सांस लेने में तकलीफ होगी. नहीं तो सर्दी-खांसी जैसे सामान्य लक्षण होंगे. इसका असर 2-7 दिन तक रहता है और इस अवधि में यह अपने आप ठीक हो जाता है.

HMPV वायरस से बचाव के उपाय

डॉ पिनाकी आर देबनाथ ने बताया, “इसके लिए कोई एंटी-वायरल दवा नहीं है. तो, हम इसे कैसे रोक सकते हैं – मास्क लगाकर अगर आप भीड़भाड़ वाली जगह पर जा रहे हैं, अगर वहां कोई संक्रमित व्यक्ति है तो उससे दूरी बनाए रखें और उससे हाथ न मिलाएं, अपने हाथ धोएं और खांसते/छींकते समय शिष्टाचार का पालन करें. इससे संक्रमण को रोकने में मदद मिलेगी. अगर किसी में लक्षण हैं, जैसे कि अगर किसी को बुखार है, तो आप उसे एंटीपायरेटिक दे सकते हैं… लेकिन आपको ध्यान रखना होगा कि अगर आपके लक्षण बिगड़ते हैं, तो बिना देर किए तुरंत डॉक्टर से सलाह लें.”

IMG 20240309 WA00273
IMG 8082 scaled
मुखी समाज के वरिष्ठ समाजसेवी नंदलाल मुखी का 105 वर्ष की आयु में हुआ देहांत, मुखी समाज ने दी श्रद्धांजलि

सरायकेला खरसावां : सरायकेला खरसावां जिला के मुखी समाज के वरिष्ठ समाजसेवी नंदलाल मुखी उम्र 105 वर्ष का देहांत उनके निवास स्थान रामनगर होललयाडीह में हो गया। उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए मुखी समाज के केन्द्रीय प्रवक्ता सह अखिल भारतीय अनूसूचित जाति जनजाति एकता मंच के सरायकेला जिला संरक्षक श्री रंजन कारूवा ने कहा कि समाज एक वरिष्ठ समाज के प्रणेता खो दिया है, इसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं हो सकती।

IMG 20240309 WA00283

इन्होंने अपने जमीन देकर विद्यालय की नींव रखी थी, झामुमो के केन्द्रीय सदस्य गुरूचरण मुखी, झारखंड अनुसूचित जाति मोर्चा महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष श्री देवांग चन्द्र मुखी, मुलवासी कारुवा समाज के प्रदेश कोषाध्यक्ष गुरूचरण कारूवा, आतंक मुखी, बिशु मुखी, शिवा मुखी, कृष्णा मुखी, निर्मल मुखी, कालीचरण मुखी, दुर्गा मुखी, शिवचरण मुखी, मेघनाथ मुखी,भगोतरण मुखी, जगदीश मुखी,रघु महतो, शिवशंकर मुखी,नकुल महतो, शापिंग मुखी, फणीश्वर मुखी इत्यादि उपस्थित थे।

IMG 20240309 WA00273
n64653474217362168673186d11abf4cc0fbbc70d8510c0e83b8d5233465ac63e991f426b8c1cad6072dd5c
दिल्ली-NCR से बिहार तक सुबह-सुबह कांपी धरती, भूकंप के तेज झटकों से कहां-कहां सहमे लोग?

दिल्ली-NCR से लेकर बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड तक भूकंप के झटके लगे हैं। सुबह करीब 6:38 के करीब भूकंप आया, जिसका केंद्र नेपाल में मिला। बिहार के पटना, भोजपुर, आरा, मधुबनी, सीतामढ़ी, मोतिहारी, मुजफ़्फ़रपुर, सुपौल, पूर्णिया में लोगों ने करीब 30 सेकंड तक झटके महसूस किए।

लखनऊ से लेकर लखीमपुर खीरी तक, नोएडा और गाजियाबाद तक भूकंप का असर दिखा। भूकंप इतना जोरदार था कि लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि भूकंप से अभी तक किसी तरह के जान माल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। बीते दिन मणिपुर और जम्मू कश्मीर के डोडा में भी भूकंप के झटके लगे थे।

IMG 20240309 WA00283

बिहार में कितनी तीव्रता का भूकंप आया?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बिहार में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.3 मापी गई। इस भूकंप का केंद्र तिब्बत और चीन के बीच बसा शिगतसे में 10 किलोमीटर की गहराई में बताया जा रहा है। नेपाल से सटे तिब्बत में 6.8 की तीव्रता वाले झटके लगे। इन दोनों देशों के अलावा बांग्लादेश, भारत, भूटान और चीन में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस हुए।

खबरें हैं कि भूकंप के झटके लगने से लोग काफी डरे हुए हैं। जैसे ही उन्होंने पंखे-दरवाजे हिलते देखे, वे अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप तब आया, जब ज्यादातर लोग नींद के आगोश में थे। बिहार में जितनी तीव्रता का भूकंप आया है, इससे घरों की दीवारें दरक सकती थीं, लेकिन अभी तक इस भूकंप से किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।

IMG 20240309 WA00273
IMG 20250105 WA0010
सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए सीआईआई-यंग इंडियंस ने बाइक रैली का किया आयोजन
IMG 20250105 WA0012

जमशेदपुर : सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से सीआईआई-यंग इंडियंस ने रविवार को स्टील सिटी में बाइक रैली का आयोजन किया। बाइक रैली को भारी समर्थन मिला और इसे टाटा स्टील के चीफ सेफ्टी नीरज सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रतिभागियों में जोड़ी राइडर्स क्लब, रोड मेल्टर्स, रॉयल किंग्स मोटरसाइकिल क्लब, सिविल डिफेंस, एसई रेलवे के सदस्य और एक्सआईटीई गहमरिया के छात्र शामिल थे।

IMG 20240309 WA00283

इस अवसर पर वाईआई जमशेदपुर के चेयरमैन कौशिक मोदी, को-चेयर श्रुति झुनझुनवाला, रोड सेफ्टी चेयर साक्षी अग्रवाल, को-चेयर बवनीत और सिद्धार्थ अग्रवाल अन्य सदस्यों के साथ मौजूद थे।
सुबह करीब 8 बजे सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल के सामने से हरी झंडी दिखाने के बाद 9 किलोमीटर लंबी बाइक रैली सर्किट हाउस एरिया गोल चक्कर के चक्कर लगाकर बिष्टुपुर गोल चक्कर की ओर बाएं मुड़ी और बाद में वोल्टास बिल्डिंग सर्किल में चली गई, जुबली पार्क गोल चक्कर से होते हुए सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल के पास समापन बिंदु पर पहुँचे। बाइक रैली एक बड़ी सफलता थी। उत्साही बाइकर्स ने रैली का आनंद लिया।

IMG 20250105 WA0013

इस कार्यक्रम का आयोजन सड़क सुरक्षा जागरूकता को बढ़ावा देने और हमारी सड़कों को सभी के लिए सुरक्षित बनाने के लिए किया जा रहा था।
मौके पर मौजूद वाईआई के एक अधिकारी ने कहा प्रतिभागी अपनी बाइक के साथ सभी आवश्यक सुरक्षा गियर – हेलमेट, घुटने के पैड आदि के साथ तैयार होकर आए थे। इस बाइक रैली के लिए पंजीकरण निःशुल्क था।

IMG 20240309 WA00273
IMG 20250104 WA0016
सोमू का प्रयास रंग लाया, सोमवार को बंद रहेंगे सरकारी कार्यालय, सरकार ने गुरु गोबिंद सिंह जयंती पर सरकारी अवकाश घोषित किया
IMG 20240309 WA00283

जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी के युवा सिख नेता सतबीर सिंह सोमू का प्रयास रंग लाया और अब सोमवार को सरकारी कार्यालय, स्कूल और प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। झारखंड सरकार के कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग द्वारा इस आशय की अधिसूचना जारी कर दी गई है।

सतबीर सिंह सोमू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं ख़ास कर अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष सरदार ज्योति सिंह मठारू के प्रति आभार जताया है कि उन्होंने सिखों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान किया है और छूटी को ले कर लगे रहे और छूटी दिला कर ही दम लिया।
देशी विक्रम और नानकशाही संवत कैलेंडर के कारण गुरु गोबिंद सिंह जयंती को लेकर झारखंड सरकार घोषित अवकाश को लेकर ऊहापोह की स्थिति में रहती है क्योंकि इसकी तिथि अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार तय नहीं है। जबकि बिहार में ऐसी स्थिति नहीं है और गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व को लेकर बिहार सरकार द्वारा घोषित अवकाश को अंकित करने से समस्या नहीं रहेगी।

IMG 20250104 WA0015

एक पखवाड़े पहले जैसे ही भाजपा नेता सरदार सोमू यह सूचना पहुंची कि इस साल सरकारी अवकाश घोषित नहीं है तो उन्होंने इस आशय का संदेश मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को उनके एक्स ट्वीट पर दिया और छुट्टी घोषित करने का आग्रह किया। इतना ही नहीं गुरुवार को रांची जाकर झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष सरदार ज्योति सिंह मठारू से मिले और उनके संज्ञान में जानकारी दी। उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मठारू मुख्यमंत्री से मिले और पूर्व से मिलती रही छुट्टी से संबंधित जानकारी दी। संयुक्त बिहार के समय से ही गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर सरकारी अवकाश घोषित होता रहा है। इस भाजपा नेता ने निजी विद्यालय प्रबंधकों से भी आग्रह किया है कि वह छह जनवरी सोमवार को अवकाश घोषित करें और इसकी सूचना विद्यार्थियों को उनके व्हाट्सएप पर भेज दें।

इस बाबत भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी रविंदर सिंह रिंकू, भाजपा सिख नेता चंचल भाटिया, ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वैलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया, सरबजीत सिंह, राजू मारवाह, परमजीत सिंह काले, गुरचरण सिंह इत्यादि लोगों ने अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मठारू से मुलाकात किये।

IMG 20240309 WA00273
error: Content is protected !!